Follow UsInstagram
Please login to save favourites.
भाषा :

श्री मणिवेदिका शक्तिपीठ

Shri Manivedika Shaktipith

मणिवेदिका शक्तिपीठ

राजस्थान में अजमेर के पास विश्य प्रसिद्द पुष्कार से लगभग 5 किमी की दुरी पर एक और सती माँ का शक्तिपीठ है जिसे मणिबंद शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है | साथ ही मणिवेदिका भी इस मंदिर को कहते है | इस जगह सती के “मणिबंध (कलाइयों)” का पतन हुआ था। ऐसा माना जाता है | यह शक्तिपीठ मणिदेविकाशक्तिपीठ या गायत्री मन्दिर के नाम से विख्यात है |

यहाँ की सति ‘गायत्री’ तथा भैरव ‘शर्वानंद’ हैं।

महत्वपूर्ण त्यौहार देवी दुर्गा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा बड़े से उत्साह से मनाई जाती है । कार्तिक एकादशी बहुत महत्वपूर्ण दिन है जो एक पाचं दिवसीय उत्सव है जिसमें पशुधन व्यापार, ऊंट मेला, ऊंट दौड़, संगीत, विभिन्न प्रदर्शनियों आयोजित की जाती हैं ।

मंदिर के एक तरफ पुष्कर झील शहर का शानदार दृश्य और दाई तरफ रत्नागिरी पहाड़ी पर सावित्री देवी मंदिर स्थित है । इसके पास ही ब्रहमा मंदिर जो अकेला सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है ।

दिल्ली-अहमदाबाद मुख्य रेलमार्ग पर दिल्ली से 438 कि.मी. तथा जयपुर से 134 कि.मी. दूर अजमेर स्टेशन है।

यहाँ से पुष्कर जाने के लिए ऑटो, टैक्सी, बस आदि मिलते हैं।

Please login to save favourites.