Follow UsInstagram
Please login to save favourites.
भाषा :

श्री चट्टल शक्तिपीठ

Shri Chattal Shaktipith

चट्टल शक्तिपीठ

देवी का यह पीठ बांग्लादेश में चटगाँव से 38 किलोमीटर दूर सीताकुण्ड स्टेशन के पास चंद्रशेखर पर्वत पर स्थित भवानी मंदिर है।

समुद्रतल से 350 मीटर की ऊँचाई पर यहाँ चंद्रशेखर शिव का भी मंदिर है।

यहाँ सती की “दाहिनी भुजा” का निपात हुआ था।

यहाँ की शक्ति “भवानी” तथा शिव “चंद्रशेखर” हैं।

यहीं पर पास में ही सीताकुण्ड, व्यासकुण्ड, सूर्यकुण्ड, ब्रह्मकुण्ड, बाड़व कुण्ड, लवणाक्ष तीर्थ, सहस्त्रधारा, जनकोटि शिव भी हैं।

बाडव कुण्ड से निरंतर आग निकलती रहती है।

शिवरात्रि को यहाँ भारी मेला लगता है।

Please login to save favourites.