कात्यायनी पीठ, वृन्दावन उत्तर प्रदेश के मथुरा नगर में स्थित है। भारतीय संस्कृति जहाँ जो कुछ उत्तम एवं शुभ है उसका संग्रह करने वाली है। ‘सर्वेषाम् विरोधेन ब्रह्मकर्म समार-भे’ को वाणी प्रदान करने वाली है। संकुचित भावना से दूर त्याग, संयम, वैराग्य, सेवा, प्रेम, ज्ञान आदि से सुरभित वातावरण में पली भारतीय संस्कृति समस्त संस्कृतियों का श्रृंगार है। भारत की सांस्कृतिक चेतना मानवता के मंदिर की अखंड ज्योति सी निरंतर प्रज्वलित रही। जब भी यह ज्योति मंद पड़ी एक नवीन ज्योति ने अपना शुभ स्नेह दान कर उसमें प्राण फूंके। कितने वात्याचक्र आये और चले गये, किन्तु विश्व को शान्ति और सदभाव का संदेश देती हुई वह मंगल ज्योति निरन्तर जलती आ रही है। इसी शृंखला के अंतर्गत भगवती कात्यायनी द्वारा नियुक्त महान् योगिराज श्री श्यामाचरण लाहिड़ी जी महाराज के परम सुयोग्य शिष्य योगी जी 1008 श्रीयुत स्वामी केशवानन्द ब्रह्मचारी जी महाराज ने अपनी कठोर साधना द्वारा भगवती के प्रत्यक्ष आदेशानुसार इस लुप्त स्थान श्री कात्यायनी पीठ राधा बाग, वृन्दावन नामक पावनतम पवित्र स्थान का उद्धार किया।
वृन्दावन में कात्यायनी पीठ
अनन्त काल से भारतवर्ष यथार्थ में पवित्र स्थानों, तीर्थों, सिद्धपीठों, मन्दिरों एवं देवालयों से सुसज्जित एवं सुशोभित रहा है। जिस पावन पवित्र भूमि में गंगा, यमुना, सरस्वती आदि नदियों एवं राम कृष्ण आदि आराध्य देवों ने अवतार ग्रहण किया और अधर्म का नाश कर धर्म की रक्षा की, ऐसे सुन्दर पवित्रतम स्थानों को तीर्थ एवं सिद्धपीठ के नाम से पुकारा गया, जिनमें भगवान नन्दनन्दन अशरणशरण, करुणावरुणालय, ब्रजेन्द्र नन्दन श्री कृष्णचंद्र की पावन पुण्यमय क्रीड़ाभूमि श्रीधाम वृन्दावन में कालिन्दी गिरिनन्दनी सकल क्ल्मषहारिणी श्री यमुना के सन्निकट राधाबाग़ स्थित अति प्राचीन सिद्धपीठ के रूप में श्री श्री माँ कात्यायनी देवी विराजमान हैं।
पौराणिक मान्यता
भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा भूमि श्रीधाम वृन्दावन में भगवती देवी के केश गिरे थे, इसका प्रमाण प्राय: सभी शास्त्रों में मिलता ही है। आर्यशास्त्र, ब्रह्म वैवर्त पुराण एवं आद्या स्तोत्र आदि कई स्थानों पर उल्लेख है- व्रजे कात्यायनी परा अर्थात वृन्दावन स्थित पीठ में ब्रह्मशक्ति महामाया श्री माता कात्यायनी के नाम से प्रसिद्ध है। वृन्दावन स्थित श्री कात्यायनी पीठ भारतवर्ष के उन अज्ञात 108 एवं ज्ञात 51 पीठों में से एक अत्यन्त प्राचीन सिद्धपीठ है। देवर्षि श्री वेदव्यास जी ने श्रीमद् भागवत के दशम स्कंध के बाईसवें अध्याय में उल्लेख किया है-
कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नम:॥
हे कात्यायनि! हे महामाये! हे महायोगिनि! हे अधीश्वरि! हे देवि! नन्द गोप के पुत्र को हमारा पति बनाओ हम आपका अर्चन एवं वन्दन करते हैं। दुर्गा सप्तशती में देवी के अवतरित होने का उल्लेख इस प्रकार मिलता है-
नन्दगोपगृहे जाता यशोदागर्भसम्भवा। मैं नन्द गोप के घर में यशोदा के गर्भ से अवतार लूंगी। श्रीमद् भावगत में भगवती कात्यायनी के पूजन द्वारा भगवान श्री कृष्ण को प्राप्त करने के साधन का सुन्दर वर्णन प्राप्त होता है। यह व्रत पूरे मार्गशीर्ष (अगहन) के मास में होता है। भगवान श्री कृष्ण को पाने की लालसा में ब्रजांगनाओं ने अपने हृदय की लालसा पूर्ण करने हेतु यमुना नदी के किनारे से घिरे हुए राधाबाग़ नामक स्थान पर श्री कात्यायनी देवी का पूजन किया। ऐसे महान् सिद्धपीठ का उद्धार क्या कोई साधारण व्यक्ति कर सकता है? जब तक उसे भगवती की कृपा प्राप्त ना हो जाये। भगवती द्वारा नियुक्त पुत्र श्री केशवानन्द जी ने श्री कात्यायनी पीठ का पुनर्रुद्धार करने हेतु इस पृथ्वी पर जन्म लिया।
कामरूप मठ के स्वामी रामानन्द तीर्थ जी महाराज से दीक्षित होकर कठोर साधना के लिए हिमालय की कंदराओं में गमन किया। साधनान्तर सर्वशक्तिशाली माँ के आदेशानुसार वृन्दावन स्थित अज्ञात सिद्धपीठ का उन्होंने पुनरूध्दार कराया। स्वामी केशवानन्द जी महाराज द्वारा 1 फ़रवरी, 1923 माघी पूर्णिमा के दिन बनारस, बंगाल तथा भारत के विभिन्न सुविख्यात प्रतिष्ठित वैदिक याज्ञिक ब्राह्मणों द्वारा वैष्ण्वीय परम्परा से मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण कराया। माँ कात्यायनी के साथ-साथ पंचानन शिव, विष्णु, सूर्य तथा सिद्धिदाता श्री गणेश जी महाराज (जिनकी बात तो कुछ अलौकिक ही है “जिसने जाना उसने पाया” वाली कहावत चरितार्थ है) की मूर्तियों की भी इस मंदिर में प्रतिष्ठा की गई। राधाबाग़ मंदिर के अंतर्गत गुरु मंदिर, शंकराचार्य मंदिर, शिव मंदिर तथा सरस्वती मंदिर भी दर्शनीय हैं। यहाँ की अलौकिकता का मुख्य कारण जहां साक्षात माँ कात्यायनी सर्वशक्तिस्वरूपणि, दु:खकष्टहारिणी, आल्हादमयी, करुणामयी अपनी अलौकिकता को लिए विराजमान है वहीं पर सिद्धिदाता श्री गणेश जी एवं बगीचा में अर्ध्दनारीश्वर (गौरीशंकर महादेव) एक प्राण दो देह को धारण किये हुए विराजमान हैं। लोग उन्हें देखते ही मन्त्रमुग्ध हो जाते हैं।
शकराचार्य मंदिर में जहां विप्र वटुओं द्वारा वेद ध्वनि से सम्पूर्ण वेद विद्यालय एवं सम्पूर्ण कात्यायनी पीठ का प्रांगण पवित्र हो जाता है, वहीं कात्यायनी पीठ में स्थित औषधालय द्वारा विभिन्न असाध्य रोगियों का सफलतम उपचार तथा मंदिर में स्थित गौशाला में गायों की सेवा पूजा दर्शनीय है। इसके अतिरिक्त यज्ञशाला में वेदोक्तरीति से स्वाहाकार मन्त्रों का श्रवण एवं विभिन्न उपासना पध्दति द्वारा अर्चन को देखकर कोई व्यक्ति स्तम्भित होकर माँ के समक्ष पहुंच जाता है और सम्पूर्ण संसार को ही वह पल भर के लिए भूल जाता है। यही माँ कात्यायनी की कृपा शक्ति का फल है जो कई बार दर्शन करने के बाद भी उसकी लालसा और जाग्रत होती चली जाती है।
श्री स्वामी केशवानन्द ब्रह्मचारी जी महाराज ने हरिद्वार में चण्डी पर्वत के चरण पर चारों ओर से पतितपावनी कल्मषहारिणी पुनीत गंगा से घिरे हुए सुरम्य स्थान पर योग साधना हेतु एक आश्रम की स्थापना की, वहां का वातावरण अत्यन्त सुरम्य एवं मनोहारी है। चतुर्दिक वृक्षों एवं फलफूलों से आच्छादित्य उस दिव्य आश्रम की भूमि मानो मानव मात्र को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। ये तपोस्थली है जहां व्यक्ति एकाग्रचित्त होकर उस अलौकिक प्रेम को पाने के लिए लालायित हो उठता है। श्री श्री कात्यायनी पीठ वृन्दावन में समयोचित पूजा महोत्सव आदि अनवरत रूप से विधिपूर्वक होते रहते हैं।
श्री सिद्ध गणेश
श्री श्री कात्यायनी पीठ वृन्दावन में स्थित गणपति महाराज की मूर्ति का भी विचित्र इतिहास है। एक अंग्रेज़ श्री डब्लू. आर. यूल कलकत्ता में मैसर्स एटलस इंशोरेंस कम्पनी लि. जो न. 4 क्लाइव रोड पर है, में ईस्टर्न सेक्रेटरी पद पर कार्य करते थे। इनकी पत्नी श्रीमती यूल ने कोई सन् 1911 या 1912 में जबकि वह विलायत जा रही थीं, जयपुर से एक गणपति महाराज की मूर्ति ख़रीदी। वह अपने पति को कलकत्ता छोड़कर इंग्लैण्ड चली गईं तथा उन्होंने अपनी बैठक में कारनेस पर गणपति जी की प्रतिमा सज़ा दी। एक दिन श्रीमती यूल के घर भोज हुआ तथा उनके मित्रगणों ने गणेश जी की प्रतिमा को देखकर उनसे पूछा कि यह क्या है? श्रीमती यूल ने उत्तर दिया कि यह हिन्दुओं का सूंड वाला देवता है। उनके मित्रों ने गणेश जी की मूर्ति को बीच की मेज पर रखकर उपहास करना आरम्भ किया। किसी ने गणेश जी के मुख के पास चम्मच लगाकर पूछा कि इनका मुंह कहां है। जब भोज समाप्त हो गया तब रात्रि में श्रीमती यूल की पुत्री को ज्वर हो गया जो रात्रि को बड़े वेग से बढ़ गया। वह अपने तेज़ ज्वर में चिल्लाने लगी हाय मेरा सूंड़वाला खिलौना मुझे निगलने आ रहा है। डाक्टरों ने सोचा कि वह विस्मृति में बोल रही है। किन्तु वह रात दिन यही शब्द दोहराती रही एवं अत्यन्त भयभीत हो गयी। श्रीमती यूल ने यह सब वृतांत अपने पति को कलकत्ता लिखकर भेजा। उनकी पुत्री को किसी भी औषधि से लाभ नहीं हुआ। एक दिन यूल ने स्वप्न में देखा कि वह अपने बाग़ के अतिथिगृह में बैठी है। सूर्यास्त हो रहा है, अचानक एक नम्र पुरुष जिसके घुंघराले बाल, मशाल सी जलती आंख, हाथ में भाला लिए, वृषभ पर सवार बढ़ते हुए अंधकार से उसकी ओर आ रहा है एवं कह रहा है, ‘ मेरे पुत्र सूंड़ वाले देवता को तत्काल भारत भेज दो अन्यथा मैं तुम्हारे सारे परिवार का नाश कर दूंगा। वह अत्यधिक भयभीत होकर जाग उठी और दूसरे दिन प्रात: ही उन्होंने उस खिलौने को पार्सल बनवाकर पहली डाक से ही अपने पति के पास भारत भेज दिया। जहां वह देवता गार्डन हेंडरसन के कार्यालय में तीन दिन तक रहे। वहां शीघ्र ही कलकत्ता के नर नारियों की सिद्ध गणेश के दर्शनार्थ कार्यालय में भीड़ लग गयी। कार्यालय का सारा कार्य रुक गया। श्री यूल ने अपने अधीन इंश्योरेंस एजेण्ट केदार बाबू से पूछा कि इस देवता का क्या करना चाहिए। अन्त में केदार बाबू गणेश जी को अपने घर 7, अभय चरण मित्र स्ट्रीट ले गए एवं वहां उनकी पूजा शुरू कर दी। तब से सब भक्तों ने केदार बाबू के घर पर जाना आरम्भ कर दिया।
इधर वृन्दावन में स्वामी केशवानन्द जी महाराज कात्यायनी देवी की पंचायतन पूजन विधि से प्रतिष्ठा के लिए सनातन धर्म की पांच प्रमुख मूर्तियों का प्रबन्ध कर रहे थे। श्री श्री कात्यायनी देवी की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति कलकत्ता में तैयार हो रही थी तथा भैरव चन्द्रशेखर की मूर्ति जयपुर में बनाई गई थी । जबकि महाराज गणेश जी की प्रतिमा के विषय में विचार कर रहे थे, तभी उन्हें माँ का आदेश हुआ कि एक सिद्ध गणेश कलकत्ता में केदार बाबू के घर में हैं। जब तुम कलकता से प्रतिमा लाओगे तब मेरे साथ मेरे पुत्र को भी लाना। अत: जब श्री केशवानन्द जी श्री श्री कात्यायनी माँ की अष्टधातु की मूर्ति पसंद करके लाने के लिए कलकत्ता गये तब केदार बाबू ने उनके पास आकर कहा गुरुदेव मैं आपके पास वृन्दावन आने का विचार कर रहा था।
मैं बड़ी विपत्ति में हूं। मेरे पास पिछले कुछ दिनों से एक गणेश जी की प्रतिमा है। प्रतिदिन रात्रि में स्वप्न में वह मुझसे कहते हैं कि जब श्री श्री कात्यायनी माँ की मूर्ति वृन्दावन जायेगी तो मुझे भी वहां भेज देना। कृपया आप स्वीकार करें। गुरुदेव ने कहा,” बहुत अच्छा तुम वह मूर्ति स्टेशन पर ले आना, मैं तूफ़ान से जाऊँगा। जब माँ जायेगी तो उनका पुत्र भी उनके साथ जाएगा।”
अत: जब श्री श्री स्वामी केशवानंद जी महाराज श्री श्री कात्यायनी देवी की अष्टधातु की अत्यन्त ही सुन्दर प्रतिमा लेकर कलकत्ता से वापस आ रहे थे, केदारबाबू ने स्टेशन आकर गुरुदेव को गणेश जी की प्रतिमा दे दी। वह सिद्ध गणेश इन महायोगी द्वारा श्री श्री कात्यायनी पीठ में प्रतिष्ठित किए गए हैं। इनकी स्थापना के कुछ समय बाद से ही इस अद्भुत देवता की कई आश्चर्यजनक घटीं जो कि लिपिबध्द की जाएं तो एक पूरा ग्रन्थ ही बन जाए।
स्वामी विद्याननद जी महाराज
स्वामी श्री केशवाननद जी महाराज के परम भक्त श्री विशम्भर दयाल जी और उनकी पत्नी श्री रामप्यारी देवी जी जो प्रतिदिन महाराज जी के दर्शन करने आया करते थे, ‘मां’ की भक्ति के साथ-साथ गुरु महाराज स्वामी श्री केशवानंद जी के भी कृपा पात्र हो गये। श्री विशम्भर दयाल जी के छ्ह पुत्र थे, इन छ्ह पुत्रों पर महाराज का आशीर्वाद सदा विद्यमान रहा। परन्तु चतुर्थ पुत्र पर उनकी कृपा दृष्टि अत्यधिक रही और विधुभूषण नामक यह बालक आज स्वामी विद्यानंद जी महाराज के नाम से जाने जाते हैं।
Katyayani Pith, Vrindavan Uttar Pradesh Ke Mathura Nagar Men Sthit Hai. Bhartiy Sanskriti Jahan Jo Kuchhh Uttam Evan Shubh Hai Uska Sangrah Karne Vali Hai. ‘sarvesham Virodhen Brahmkarm Samar-Bhe’ Ko Vani Pradan Karne Vali Hai. Sankuchit Bhavna Se Dur Tyag, Sanyam, Vairagy, Seva, Prem, Jnan Adi Se Surbhit Vatavran Men Pali Bhartiy Sanskriti Samast Sanskritiyon Ka Shringar Hai. Bharat Ki Sanskritik Chetna Manvta Ke Mandir Ki Akhand Jyoti Si Nirantar Prajvlit Rahi. Jab Bhi Yah Jyoti Mand Padi Ek Navin Jyoti Ne Apna Shubh Sneh Dan Kar Usmen Pran Phunke. Kitne Vatyachakr Aye Aur Chale Gaye, Kintu Vishv Ko Shanti Aur Sadbhav Ka Sandesh Deti Hui Vah Mangal Jyoti Nirantar Jalti A Rahi Hai. Isi Shrinkhla Ke Antargat Bhagvti Katyayani Dvara Niyukt Mahan Yogiraj Shri Shyamachran Lahidi Ji Maharaj Ke Param Suyogy Shishy Yogi Ji 1008 Shriyut Swami Keshvanand Brahmchari Ji Maharaj Ne Apni Kathor Sadhana Dvara Bhagvti Ke Pratyaksh Adeshanusar Is Lupt Sthan Shri Katyayani Pith Radha Bag, Vrindavan Namak Pavntam Pavitr Sthan Ka Uddhar Kiya.
Vrindavan Men Katyayani Pith
Anant Kal Se Bhartvarsh Yatharth Men Pavitr Sthanon, Tirthon, Siddhpithon, Mandiron Evan Devalyon Se Susajjit Evan Sushobhit Raha Hai. Jis Pavan Pavitr Bhumi Men Ganga, Yamuna, Saraswati Adi Nadiyon Evan Ram Krishna Adi Aradhy Devon Ne Avtar Grahan Kiya Aur Adharm Ka Nash Kar Dharma Ki Raksha Ki, Aise Sundar Pavitrtam Sthanon Ko Tirth Evan Siddhpith Ke Nam Se Pukara Gaya, Jinmen Bhagwan Nandnandan Ashrnshran, Karunavrunalay, Brajendr Nandan Shri Krishnchandr Ki Pavan Punymay Kridabhumi Shridham Vrindavan Men Kalindi Girinandni Sakal Klmashharini Shri Yamuna Ke Sannikat Radhabaġa Sthit Ati Prachin Siddhpith Ke Rup Men Shri Shri Maa Katyayani Devi Virajman Hain.
Pauranik Manyta
Bhagwan Shri Krishna Ki Krida Bhumi Shridham Vrindavan Men Bhagvti Devi Ke Kesh Gire The, Iska Praman Pray: Sabhi Shastron Men Milta Hi Hai. Aryshastr, Brahm Vaivart Puran Evan Adya Stotra Adi Kai Sthanon Par Ullekh Hai- Vraje Katyayani Para Arthat Vrindavan Sthit Pith Men Brahmshakti Mahamaya Shri Mata Katyayani Ke Nam Se Prasiddh Hai. Vrindavan Sthit Shri Katyayani Pith Bhartvarsh Ke Un Ajnat 108 Evan Jnat 51 Pithon Men Se Ek Atyant Prachin Siddhpith Hai. Devarshi Shri Vedavyas Ji Ne Shrimad Bhagwat Ke Dasham Skandh Ke Baisven Adhyay Men Ullekh Kiya Hai-
Katyayni Mahamaye Mahayoginydhishvri.
Nandagopasutam Devi Patin Me Kuru Te Nam:॥
He Katyayni! He Mahamaye! He Mahayogini! He Adhishvri! He Devi! Nand Gop Ke Putr Ko Hamara Pati Banao Ham Apka Archan Evan Vandan Karte Hain. Durga Saptshti Men Devi Ke Avtrit Hone Ka Ullekh Is Prakar Milta Hai-
Nandgopagrihe Jata Yashodagarbhsambhva. Main Nand Gop Ke Ghar Men Yashoda Ke Garbh Se Avtar Lungi. Shrimad Bhavgat Men Bhagvti Katyayani Ke Pujan Dvara Bhagwan Shri Krishna Ko Prapt Karne Ke Sadhan Ka Sundar Varnan Prapt Hota Hai. Yah Vrat Pure Margshirsh (Aghan) Ke Mas Men Hota Hai. Bhagwan Shri Krishna Ko Pane Ki Lalsa Men Brajangnaon Ne Apne Hriday Ki Lalsa Purn Karne Hetu Yamuna Nadi Ke Kinare Se Ghire Hue Radhabaġa Namak Sthan Par Shri Katyayani Devi Ka Pujan Kiya. Aise Mahan Siddhpith Ka Uddhar Kya Koi Sadharan Vyakti Kar Sakta Hai? Jab Tak Use Bhagvti Ki Kripa Prapt Na Ho Jaye. Bhagvti Dvara Niyukt Putr Shri Keshvanand Ji Ne Shri Katyayani Pith Ka Punarruddhar Karne Hetu Is Prithvi Par Janm Liya.
Kamrup Math Ke Swami Ramanand Tirth Ji Maharaj Se Dikshit Hokar Kathor Sadhana Ke Lie Himalay Ki Kandraon Men Gaman Kiya. Sadhnantar Sarvshaktishali Maa Ke Adeshanusar Vrindavan Sthit Ajnat Siddhpith Ka Unhonne Punrudhdar Karaya. Swami Keshvanand Ji Maharaj Dvara 1 Farvri, 1923 Maghi Purnima Ke Din Banaras, Bangal Tatha Bharat Ke Vibhinn Suvikhyat Pratishthit Vaidik Yajnik Brahmnon Dvara Vaishnviy Parampra Se Mandir Ki Pratishtha Ka Kary Purn Karaya. Maa Katyayani Ke Sath-Sath Panchanan Shiv, Vishnu, Surya Tatha Siddhidata Shri Ganesh Ji Maharaj (Jinki Bat To Kuchhh Alaukik Hi Hai “Jisne Jana Usne Paya” Vali Kahavat Charitarth Hai) Ki Murtiyon Ki Bhi Is Mandir Men Pratishtha Ki Gai. Radhabaġa Mandir Ke Antargat Guru Mandir, Shankrachary Mandir, Shiv Mandir Tatha Saraswati Mandir Bhi Darshniy Hain. Yahan Ki Alaukikta Ka Mukhy Karan Jahan Sakshat Maa Katyayani Sarvshaktisvrupni, Du:Khakashtharini, Alhadmyi, Karunamyi Apni Alaukikta Ko Lie Virajman Hai Vahin Par Siddhidata Shri Ganesh Ji Evan Bagicha Men Ardhdnarishvar (Gaurishankar Mahadev) Ek Pran Do Deh Ko Dharan Kiye Hue Virajman Hain. Log Unhen Dekhte Hi Mantrmugdh Ho Jate Hain.
Shakrachary Mandir Men Jahan Vipr Vatuon Dvara Ved Dhvani Se Sampurn Ved Vidyalay Evan Sampurn Katyayani Pith Ka Prangan Pavitr Ho Jata Hai, Vahin Katyayani Pith Men Sthit Aushdhalay Dvara Vibhinn Asadhy Rogiyon Ka Saphltam Upchar Tatha Mandir Men Sthit Gaushala Men Gayon Ki Seva Puja Darshniy Hai. Iske Atirikt Yajnshala Men Vedoktriti Se Svahakar Mantron Ka Shravan Evan Vibhinn Upasana Padhdti Dvara Archan Ko Dekhkar Koi Vyakti Stambhit Hokar Maa Ke Samaksh Pahunch Jata Hai Aur Sampurn Sansar Ko Hi Vah Pal Bhar Ke Lie Bhul Jata Hai. Yahi Maa Katyayani Ki Kripa Shakti Ka Phal Hai Jo Kai Bar Darshan Karne Ke Bad Bhi Uski Lalsa Aur Jagrat Hoti Chali Jati Hai. Shri Swami Keshvanand Brahmchari Ji Maharaj Ne Haridwar Men Chandi Parvat Ke Charan Par Charon Or Se Patitpavni Kalmshharini Punit Ganga Se Ghire Hue Suramy Sthan Par Yoga Sadhana Hetu Ek Ashram Ki Sthapna Ki, Vahan Ka Vatavran Atyant Suramy Evan Manohari Hai. Chaturdik Vrikshon Evan Phalphulon Se Achchhhadity Us Divy Ashram Ki Bhumi Mano Manav Matr Ko Apni Or Akarshit Kar Leti Hai. Ye Taposthli Hai Jahan Vyakti Ekagrchitt Hokar Us Alaukik Prem Ko Pane Ke Lie Lalayit Ho Uthta Hai. Shri Shri Katyayani Pith Vrindavan Men Samyochit Puja Mahotsav Adi Anvrat Rup Se Vidhipurvak Hote Rahte Hain.
Shri Siddh Ganesh
Shri Shri Katyayani Pith Vrindavan Men Sthit Ganpati Maharaj Ki Murti Ka Bhi Vichitr Itihas Hai. Ek Angrez Shri Dablu. Ar. Yul Kalkatta Men Maisars Etlas Inshorens Kampni Li. Jo N. 4 Klaiv Rod Par Hai, Men Istarn Sekretri Pad Par Kary Karte The. Inki Patni Shrimti Yul Ne Koi San 1911 Ya 1912 Men Jabki Vah Vilayat Ja Rahi Thin, Jaypur Se Ek Ganpati Maharaj Ki Murti K͟Haridi. Vah Apne Pati Ko Kalkatta Chhhodkar Inglaind Chali Gain Tatha Unhonne Apni Baithak Men Karnes Par Ganpati Ji Ki Pratima Saza Di. Ek Din Shrimti Yul Ke Ghar Bhoj Hua Tatha Unke Mitrgnon Ne Ganesh Ji Ki Pratima Ko Dekhkar Unse Puchhha Ki Yah Kya Hai? Shrimti Yul Ne Uttar Diya Ki Yah Hinduon Ka Sund Vala Devta Hai. Unke Mitron Ne Ganesh Ji Ki Murti Ko Bich Ki Mej Par Rakhkar Uphas Karna Arambh Kiya. Kisi Ne Ganesh Ji Ke Mukh Ke Pas Chammach Lagakar Puchhha Ki Inka Munh Kahan Hai. Jab Bhoj Samapt Ho Gaya Tab Ratri Men Shrimti Yul Ki Putri Ko Jvar Ho Gaya Jo Ratri Ko Bade Veg Se Badh Gaya. Vah Apne Tez Jvar Men Chillane Lagi Hay Mera Sundvala Khilauna Mujhe Niglne A Raha Hai. Daktron Ne Socha Ki Vah Vismriti Men Bol Rahi Hai. Kintu Vah Rat Din Yahi Shabd Dohrati Rahi Evan Atyant Bhaybhit Ho Gayi. Shrimti Yul Ne Yah Sab Vritant Apne Pati Ko Kalkatta Likhkar Bheja. Unki Putri Ko Kisi Bhi Aushdhi Se Labh Nahin Hua. Ek Din Yul Ne Svapn Men Dekha Ki Vah Apne Baġa Ke Atithigrih Men Baithi Hai. Suryast Ho Raha Hai, Achanak Ek Namr Purush Jiske Ghunghrale Bal, Mashal Si Jalti Ankh, Hath Men Bhala Lie, Vrishabh Par Savar Badhte Hue Andhkar Se Uski Or A Raha Hai Evan Kah Raha Hai, ‘ Mere Putr Sund Vale Devta Ko Tatkal Bharat Bhej Do Anytha Main Tumhare Sare Parivar Ka Nash Kar Dunga. Vah Atydhik Bhaybhit Hokar Jag Uthi Aur Dusre Din Prat: Hi Unhonne Us Khilaune Ko Parsal Banvakar Pahli Dak Se Hi Apne Pati Ke Pas Bharat Bhej Diya. Jahan Vah Devta Gardan Hendrsan Ke Karyalay Men Tin Din Tak Rahe. Vahan Shighr Hi Kalkatta Ke Nar Nariyon Ki Siddh Ganesh Ke Darshnarth Karyalay Men Bhid Lag Gayi. Karyalay Ka Sara Kary Ruk Gaya. Shri Yul Ne Apne Adhin Inshyorens Ejent Kedar Babu Se Puchhha Ki Is Devta Ka Kya Karna Chahie. Ant Men Kedar Babu Ganesh Ji Ko Apne Ghar 7, Abhay Charan Mitr Strit Le Gae Evan Vahan Unki Puja Shuru Kar Di. Tab Se Sab Bhakton Ne Kedar Babu Ke Ghar Par Jana Arambh Kar Diya.
Idhar Vrindavan Men Swami Keshvanand Ji Maharaj Katyayani Devi Ki Panchaytan Pujan Vidhi Se Pratishtha Ke Lie Sanatan Dharma Ki Panch Pramukh Murtiyon Ka Prabandh Kar Rahe The. Shri Shri Katyayani Devi Ki Ashtdhatu Se Nirmit Murti Kalkatta Men Taiyar Ho Rahi Thi Tatha Bhairav Chandrshekhar Ki Murti Jaypur Men Banai Gai Thi . Jabki Maharaj Ganesh Ji Ki Pratima Ke Vishay Men Vichar Kar Rahe The, Tabhi Unhen Maa Ka Adesh Hua Ki Ek Siddh Ganesh Kalkatta Men Kedar Babu Ke Ghar Men Hain. Jab Tum Kalkta Se Pratima Laoge Tab Mere Sath Mere Putr Ko Bhi Lana. At: Jab Shri Keshvanand Ji Shri Shri Katyayani Maa Ki Ashtdhatu Ki Murti Pasand Karke Lane Ke Lie Kalkatta Gaye Tab Kedar Babu Ne Unke Pas Akar Kaha Gurudev Main Apke Pas Vrindavan Ane Ka Vichar Kar Raha Tha. Main Badi Vipatti Men Hun. Mere Pas Pichhhle Kuchhh Dinon Se Ek Ganesh Ji Ki Pratima Hai. Pratidin Ratri Men Svapn Men Vah Mujhse Kahte Hain Ki Jab Shri Shri Katyayani Maa Ki Murti Vrindavan Jayegi To Mujhe Bhi Vahan Bhej Dena. Kripya Ap Svikar Karen. Gurudev Ne Kaha,” Bahut Achchhha Tum Vah Murti Steshan Par Le Ana, Main Tufan Se Jaunga. Jab Maa Jayegi To Unka Putr Bhi Unke Sath Jaega.” At: Jab Shri Shri Swami Keshvanand Ji Maharaj Shri Shri Katyayani Devi Ki Ashtdhatu Ki Atyant Hi Sundar Pratima Lekar Kalkatta Se Vapas A Rahe The, Kedarbabu Ne Steshan Akar Gurudev Ko Ganesh Ji Ki Pratima De Di. Vah Siddh Ganesh In Mahayogi Dvara Shri Shri Katyayani Pith Men Pratishthit Kie Gae Hain. Inki Sthapna Ke Kuchhh Samay Bad Se Hi Is Adbhut Devta Ki Kai Ashcharyjnak Ghatin Jo Ki Lipibadhd Ki Jaen To Ek Pura Granth Hi Ban Jae.
Swami Vidyannad Ji Maharaj
Swami Shri Keshvannad Ji Maharaj Ke Param Bhakt Shri Vishambhar Dayal Ji Aur Unki Patni Shri Ramapyari Devi Ji Jo Pratidin Maharaj Ji Ke Darshan Karne Aya Karte The, ‘Maa’ Ki Bhakti Ke Sath-Sath Guru Maharaj Swami Shri Keshvanand Ji Ke Bhi Kripa Patr Ho Gaye. Shri Vishambhar Dayal Ji Ke Chhhh Putr The, In Chhhh Putron Par Maharaj Ka Ashirwad Sada Vidyman Raha. Parantu Chaturth Putr Par Unki Kripa Drishti Atydhik Rahi Aur Vidhubhushan Namak Yah Balak Aj Swami Vidyanand Ji Maharaj Ke Nam Se Jane Jate Hain.