Follow UsInstagram
Please login to save favourites.
भाषा :

श्री भैरवपर्वत_शक्तिपीठ

भैरवपर्वत शक्तिपीठ

सती के “ऊर्ध्व ओष्ठ” (ऊपरी होठ) का निपात स्थल भैरव पर्वत है, किंतु इसकी स्थिति को लेकर विद्वानों में मतभेद है। कुछ उज्जैन के निकट शिप्रा नदी तट स्थित भैरवपर्वत को, तो कुछ गुजरात के गिरनार पर्वत के सन्निकट भैरवपर्वत को वास्तविक शक्तिपीठ मानते हैं। अत: दोनों स्थानों पर शक्तिपीठ की मान्यता है।

यहाँ की शक्ति ‘अवंती’ तथा भैरव ‘लंबकर्ण’ हैं।

शक्ति के अवंती होने से उज्जैन में शक्तिपीठ मानना ज़्यादा उचित प्रतीत होता है।

उज्जैन भोपाल (मध्य प्रदेश राजधानी) से 185 कि.मी. तथा इंदौर से 80 किलोमीटर नई दिल्ली-पुणे रेलमार्ग पर स्थित है।

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भी दर्शनीय है।

Please login to save favourites.