शक्ति की उपासना का एक अत्यंत प्रभावशाली स्तोत्र है, जिसकी रचना आदि शंकराचार्य जी ने की थी। यह स्तोत्र माँ दुर्गा के उस रौद्र रूप की स्तुति करता है जिसने महिषासुर जैसे महादैत्य का संहार कर सम्पूर्ण सृष्टि की रक्षा की।
इस स्तोत्र के प्रत्येक श्लोक में माँ की भव्यता, सौंदर्य, पराक्रम, करुणा और रक्षण-शक्ति का गान है। ‘जय जय हे महिषासुरमर्दिनि’ की पुकार से भरे यह छंद, भक्त के हृदय में शक्ति, विश्वास और भक्ति की दिव्य तरंगें भर देते हैं।
जो भी भक्त नवरात्रि या दैनिक उपासना में इस स्तोत्र का पाठ करता है, उसे भय, कष्ट, और तमोगुण से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में शक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
आईए, माँ जगदम्बा को कृतज्ञता और श्रद्धा के साथ स्मरण करते हुए इस दिव्य स्तुति का संगान करें।
भगवति हे शितिकण्ठकुटुम्बिनि भूरिकुटुम्बिनि भूरिकृते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 1 ॥
हे पर्वतराज की पुत्री! जो सम्पूर्ण धरती को आनन्दित करती हैं, जिनकी लीलाएँ समस्त विश्व के लिए विहार हैं, जिनकी पूजा नंदी करता है। जो विंध्याचल पर्वत पर निवास करती हैं, भगवान विष्णु को हर्षित करती हैं और इन्द्र द्वारा स्तुतिगान से वंदित हैं। हे शिवपत्नी, जो समस्त सृष्टि की माता हैं – आपको बारंबार नमस्कार है, हे महिषासुर का संहार करने वाली, सुंदर केशों वाली, पर्वतसुता!
दनुजनिरोषिणि दितिसुतरोषिणि दुर्मदशोषिणि सिन्धुसुते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 2 ॥
हे देवताओं पर कृपा करने वाली माँ! जो दुर्धर्ष दैत्य को परास्त करती हैं, दुर्मुख का दमन करती हैं और स्वयं हर्ष में रमण करती हैं। तीनों लोकों की रक्षक, शंकर को संतुष्ट करने वाली, पाप का नाश करने वाली, रण की घोषध्वनि में उल्लसित रहने वाली देवी! जो दनुजों और दैत्य पुत्रों के प्रति रुष्ट हैं, अहंकारी राक्षसों का संहार करती हैं, और लक्ष्मी रूप में समुद्र की पुत्री हैं – आपको बारंबार वंदन है!
मधुमधुरे मधुकैटभगञ्जिनि कैटभभञ्जिनि रासरते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 3 ॥
हे जगज्जननी! आप मेरे लिए मातृतुल्य हैं, कदंब वन में वास करने में प्रिय हैं और हास-परिहास में रमता हुआ आपका स्वरूप मन को मोहता है। आप हिमालय की ऊँची शृंगों में स्थित शिखरराज के मध्य अपने दिव्य धाम में निवास करती हैं। मधुर स्वरूपा, जिनकी मिठास में साक्षात अमृत भी फीका लगे – आप ही ने मधु और कैटभ जैसे दैत्यों का घमंड तोड़ा और उन्हें संहार किया। जय हो आपकी! हे रम्य केशवाली पर्वतसुता!
निजभुजदण्ड निपातितखण्ड विपातितमुण्ड भटाधिपते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 4 ॥
हे देवी! आप वह शक्ति हैं जिन्होंने युद्धभूमि में असुरों के हाथियों को टुकड़े-टुकड़े कर दिया, उनके सिर और सूंड को काट गिराया। आपके सिंह ने दुष्टगजों की सूंडों को चीर डाला, और आपकी भुजाओं के प्रहार से चण्ड-मुण्ड जैसे दानवों के मस्तक भी गिर पड़े। आप भयानक युद्ध में विजयी होकर अपने भक्तों को अभयदान देती हैं। जय हो माँ! हे सुंदर केशों वाली पर्वतसुता!
दुरितदुरीह दुराशयदुर्मति दानवदूत कृतान्तमते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 5 ॥
हे युद्धभूमि में गर्वित शत्रुओं का नाश करने वाली देवी! जिनके पास देवों को भी चकित कर देने वाली अमोघ शक्ति है, जिन्होंने महाशिव को अपना दूत बनाकर प्रमथगणों के अधिपति के रूप में भेजा। आप पाप, दुराशा और कुटिल विचारों का विनाश करने वाली हैं। दैत्यदूतों के अहंकार का अंत करने वाली हो – हे पर्वतसुता, हे महिषासुरमर्दिनी! आपकी जय हो, जय हो!
दुमिदुमितामर धुन्दुभिनादमहोमुखरीकृत दिङ्मकरे जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 6 ॥
हे देवी! जो शरणागत शत्रुओं की पत्नियों को वीरता से अभयदान देती हैं। जो त्रिशूल से तीनों लोकों को आतंकित करनेवाले दैत्यों के मस्तक पर प्रहार करती हैं। जिनकी रण-गर्जना से देवताओं के नगाड़े “दुमिदुमि” शब्द करते हुए दिशाओं को गुंजायमान कर देते हैं—ऐसी रम्य केशधारिणी पर्वतसुता को बारम्बार नमन है।
शिवशिवशुम्भ निशुम्भमहाहव तर्पितभूत पिशाचरते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 7 ॥
हे माँ! केवल अपनी हुंकार से ही आपने धूम्रलोचन जैसे दानव को भस्म कर दिया। युद्धभूमि में रक्तबीज के रक्त से उपजे असंख्य असुरों को भी आपनें विनष्ट कर डाला। शुम्भ-निशुम्भ के महायुद्ध से तृप्त होकर आपने भूत-प्रेतों को भी संतुष्ट किया—ऐसी चण्डिका देवी को जय हो! पर्वतराज की कन्या को नमस्कार!
कृतचतुरङ्ग बलक्षितिरङ्ग घटद्बहुरङ्ग रटद्बटुके जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 8 ॥
हे देवी! जिनकी कलाई के कंगन युद्ध के संग्राम में धनुष की टंकार के संग नृत्य करते हैं। जिनके सुनहरे तरकश से निकले बाणों ने भयंकर राक्षसों को समाप्त किया। आपने समरभूमि में चारों प्रकार की सेना (रथ, गज, अश्व, पदाति) का संहार कर, विविध रूपों में प्रकट होकर शत्रुओं को चकित कर दिया—ऐसी अद्भुत शक्ति को बारम्बार वंदन है।
धुधुकुट धुक्कुट धिंधिमित ध्वनि धीर मृदंग निनादरते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 9 ॥
हे माँ! जब सुरांगनाएँ “ततथेयी ततथेयी” करती हुई अभिनययुक्त नृत्य करती हैं, तब आप भी नृत्यरस में रमी रहती हैं। युद्ध की लय में गाया गया “कुकुथ-कुकुथ” और “गड-दा-धा” तालों से युक्त गीत आपको प्रिय है। मृदंग की “धुधुकुट-धुक्कुट-धिंधिम” ध्वनि में आप वीर रस का आनंद लेती हैं—ऐसी कला और युद्ध की अधिष्ठात्री देवी को जय हो।
जय जय जप्य जयेजयशब्द परस्तुति तत्परविश्वनुते झणझणझिञ्झिमि झिङ्कृत नूपुरशिञ्जितमोहित भूतपते ।
नटित नटार्ध नटी नट नायक नाटितनाट्य सुगानरते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 10 ॥
हे देवी! आप “जय-जय” के जप्य मंत्रों और स्तुतियों से सदा पूजनीय हैं। आपके नूपुरों की झंकार से भूतों के अधिपति भगवान शिव तक मोहित हो जाते हैं। आप शिव के साथ अर्धनारीश्वर रूप में नृत्य करती हैं और उस नाट्य में सुंदर गीतों का रस लेती हैं—ऐसी शिवा देवी को बारम्बार नमस्कार।
सुनयनविभ्रमर भ्रमरभ्रमर भ्रमरभ्रमराधिपते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ 11 ॥
हे माँ! आप सुमनों (पुष्पों) जैसी कोमल, मनोहारी कांति से युक्त हैं। आपकी मुखकांति रजनी (रात्रि) की चंद्रिका को भी फीकी कर देती है। आपकी आँखें भ्रमर से भी अधिक आकर्षक हैं, जिनकी शोभा देखकर भ्रमरों के अधिपति तक मोहित हो जाते हैं—ऐसी सुंदरता की साक्षात देवी को नमन है।
शितकृतफुल्ल समुल्लसितारुण तल्लजपल्लव सल्ललिते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १२ ॥
हे देवी! आप युद्ध क्षेत्र में कुशल मल्लों का मान-मर्दन करती हैं, जो मल्ल, तल्लिका, रल्लक आदि युद्ध कलाओं में निपुण हैं। आप पुष्पलताओं, मल्लिका और झिल्लियों से सजे वन में भिल्लिकाओं के संग रमण करती हैं। आपके चरणों से अरुण लोध्र के कोमल पल्लव भी खिल उठते हैं — हे रमणीय जटाओंवाली शैलसुते, आपको बारम्बार नमन है।
अयि सुदतीजन लालसमानस मोहन मन्मथराजसुते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १३ ॥
हे माँ! आप उस मदोन्मत्त गजराज के समान हैं जिसके कपोलों से मद की धारा बहती है। आप तीनों लोकों की शोभा हैं, रूप और कला की निधि हैं, और समुद्र-कन्या के समान सुंदर हैं। आप कामदेव की पुत्री सी मनोहर हैं, जिनके दर्शन मात्र से ही सुंदरियाँ भी आकर्षित हो जाती हैं। ऐसी मोहिनी रूपा देवी को प्रणाम है।
अलिकुलसङ्कुल कुवलयमण्डल मौलिमिलद्बकुलालिकुले जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १४ ॥
हे देवी! आपकी कांति कमलदल जैसी कोमल और निर्मल है। आपके भाल पर पूर्णिमा के चंद्रमा की सी ज्योति है। आप कला की साक्षात अधिष्ठात्री हैं, आपके साथ कलापूर्ण हंसगण भी क्रीड़ा करते हैं। आपके श्रीचरण कमल, बकुल और भँवरों से भरे कुवलय मंडलों में सुशोभित होते हैं। आपको बारम्बार प्रणाम।
निजगणभूत महाशबरीगण सद्गुणसम्भृत केलितले जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १५ ॥
हे माँ! आपकी मधुर वाणी बांसुरी की तरह कोकिलों को भी लज्जित कर देती है। आप पर्वतों की गुंजायमान कंदराओं में रमण करती हैं जहाँ पुलिंद जनों के मनमोहक गीत गूंजते हैं। आपके साथ सबरी और महाशबरी गण खेल में रमे रहते हैं—ऐसी सद्गुणों से भरपूर देवी को नमन है।
जितकनकाचल मौलिमदोर्जित निर्भरकुञ्जर कुम्भकुचे जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १६ ॥
हे देवी! आपकी कटि पर पीले रेशमी वस्त्र की आभा चंद्रमा की ज्योति को भी मात देती है। आपके चरणों के नखों की चमक से देव और दैत्यराजाओं के मुकुट में जड़े रत्न भी मंद पड़ जाते हैं। आपके उरोजों की शोभा स्वर्ण पर्वत और मदमस्त गजराज की कुंभस्थली को भी तुच्छ बना देती है। आपको शत-शत प्रणाम।
सुरथसमाधि समानसमाधि समाधिसमाधि सुजातरते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १७ ॥
हे माँ! आपने सहस्रों हाथों वाले शत्रुओं को पराजित कर, सहस्रों हाथों से स्तुति कराने योग्य बना दिया। आपने तारकासुर का वध करने हेतु स्कन्द (कार्तिकेय) का सृजन किया। आपने राजा सुरथ और वैश्य समाधि को भी आत्मज्ञान और भक्ति की ओर प्रवृत्त कर दिया—आपको बारम्बार नमन है।
पदकमलं करुणानिलये वरिवस्यति योऽनुदिनं सुशिवे अयि कमले कमलानिलये कमलानिलयः स कथं न भवेत् ।
तव पदमेव परम्पदमित्यनुशीलयतो मम किं न शिवे जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १८ ॥
हे करुणामयी! जो भी प्रतिदिन आपके चरणकमलों की सेवा करता है, वह लक्ष्मी के समान सौभाग्यशाली कैसे न बने? आपके चरण ही परमपद हैं—यदि मैं उनका चिंतन करता रहूँ तो फिर मुझे और क्या चाहिए, हे शिवपत्नी! आपको बारम्बार प्रणाम।
कनकलसत्कलसिन्धुजलैरनुषिञ्चति तेगुणरङ्गभुवम् भजति स किं न शचीकुचकुम्भतटीपरिरम्भसुखानुभवम् ।
तव चरणं शरणं करवाणि नतामरवाणि निवासि शिवम् जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ १९ ॥
जो भक्त स्वर्ण के समान चमकते जल से आपके पुण्यस्थान का अभिषेक करता है, क्या वह इन्द्राणी के स्तनों की मृदुलता से भी बढ़कर सुख की अनुभूति नहीं करता? हे देवियों की अधीश्वरी! मैं आपके चरणों की ही शरण लेता हूँ—आप ही में शिव का निवास है।
मम तु मतं शिवनामधने भवती कृपया किमुत क्रियते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ २० ॥
हे माँ! आपके मुख की ज्योति पूर्णिमा के चंद्रमा को भी तुच्छ बना देती है। फिर देवलोक की सुंदरियाँ भी मेरी दृष्टि में तुच्छ क्यों न हों? हे भगवती! यदि आप कृपा करें तो मेरे भीतर शिवनाम रूपी खजाना जागृत हो जाए—आपको बारम्बार नमन है।
यदुचितमत्र भवत्युररीकुरुतादुरुतापमपाकुरुते जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते ॥ २१ ॥
हे माँ उमा! मैं अत्यंत दीन हूँ—आपको कृपा करके मुझ पर दया करनी ही होगी। आप जगत् की जननी हैं, आपकी कृपा जैसे शस्त्र बनकर दुष्टों को नष्ट करती है, वैसे ही मुझे पीड़ा से मुक्ति देनेवाली भी है। जो भी मेरे लिए उचित हो, वह कीजिए—बस मेरे संताप का नाश कीजिए।
Shakti Ki Upasana Ka Ek Atyant Prabhavshali Stotra Hai, Jiski Rachna Adi Shankrachary Ji Ne Ki Thi. Yah Stotra Maa Durga Ke Us Raudr Rup Ki Stuti Karta Hai Jisne Mahishasur Jaise Mahadaity Ka Sanhar Kar Sampurn Srishti Ki Raksha Ki.
Is Stotra Ke Pratyek Shlok Men Maa Ki Bhavyta, Saundary, Parakram, Karuna Aur Rakshan-Shakti Ka Gan Hai. ‘Jai Jai He Mahishasurmardini’ Ki Pukar Se Bhare Yah Chhhand, Bhakt Ke Hriday Men Shakti, Vishvas Aur Bhakti Ki Divy Tarangen Bhar Dete Hain.
Jo Bhi Bhakt Navratri Ya Dainik Upasana Men Is Stotra Ka Path Karta Hai, Use Bhay, Kasht, Aur Tamogun Se Mukti Milti Hai Tatha Jivan Men Shakti, Utsah Aur Adhyatmik Unnti Ka Marg Prashast Hota Hai.
Aie, Maa Jagdamba Ko Kritajnta Aur Shraddha Ke Sath Smaran Karte Hue Is Divy Stuti Ka Sangan Karen.
Bhagvti He Shitikanthkutumbini Bhurikutumbini Bhurikrite Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 1 ॥
He Parvtraj Ki Putri! Jo Sampurn Dharti Ko Anandit Karti Hain, Jinki Lilaen Samast Vishv Ke Lie Vihar Hain, Jinki Puja Nandi Karta Hai. Jo Vindhyachal Parvat Par Nivas Karti Hain, Bhagwan Vishnu Ko Harshit Karti Hain Aur Indr Dvara Stutigan Se Vandit Hain. He Shivpatni, Jo Samast Srishti Ki Mata Hain – Apko Barambar Namaskar Hai, He Mahishasur Ka Sanhar Karne Vali, Sundar Keshon Vali, Parvtsuta!
Danujniroshini Ditisutroshini Durmdshoshini Sindhusute Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 2 ॥
He Devtaon Par Kripa Karne Vali Maa! Jo Durdharsh Daity Ko Parast Karti Hain, Durmukh Ka Daman Karti Hain Aur Svayan Harsh Men Raman Karti Hain. Tinon Lokon Ki Rakshak, Shankar Ko Santusht Karne Vali, Pap Ka Nash Karne Vali, Ran Ki Ghoshadhvni Men Ullsit Rahne Vali Devi! Jo Danujon Aur Daity Putron Ke Prati Rusht Hain, Ahankari Rakshson Ka Sanhar Karti Hain, Aur Lakshmi Rup Men Samudr Ki Putri Hain – Apko Barambar Vandan Hai!
Madhumdhure Madhukaitbhganjini Kaitbhbhanjini Rasrte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 3 ॥
He Jagajjnni! Ap Mere Lie Matrituly Hain, Kadamb Van Men Vas Karne Men Priy Hain Aur Has-Parihas Men Ramta Hua Apka Svarup Man Ko Mohta Hai. Ap Himalay Ki Unchi Shringon Men Sthit Shikhrraj Ke Madhy Apne Divy Dham Men Nivas Karti Hain. Madhur Svarupa, Jinki Mithas Men Sakshat Amrit Bhi Phika Lage – Ap Hi Ne Madhu Aur Kaitabh Jaise Daityon Ka Ghamand Toda Aur Unhen Sanhar Kiya. Jai Ho Apki! He Ramy Keshvali Parvtsuta!
Nijbhujdand Nipatitkhand Vipatitmund Bhatadhipte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 4 ॥
He Devi! Ap Vah Shakti Hain Jinhonne Yuddhbhumi Men Asuron Ke Hathiyon Ko Tukde-Tukde Kar Diya, Unke Sir Aur Sund Ko Kat Giraya. Apke Sinh Ne Dushtgjon Ki Sundon Ko Chir Dala, Aur Apki Bhujaon Ke Prahar Se Chand-Mund Jaise Danvon Ke Mastak Bhi Gir Pade. Ap Bhayanak Yuddh Men Vijyi Hokar Apne Bhakton Ko Abhydan Deti Hain. Jai Ho Maa! He Sundar Keshon Vali Parvtsuta!
Duritdurih Durashydurmti Danvdut Kritantmte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 5 ॥
He Yuddhbhumi Men Garvit Shatruon Ka Nash Karne Vali Devi! Jinke Pas Devon Ko Bhi Chakit Kar Dene Vali Amogh Shakti Hai, Jinhonne Mahashiv Ko Apna Dut Banakar Pramthgnon Ke Adhipti Ke Rup Men Bheja. Ap Pap, Durasha Aur Kutil Vicharon Ka Vinash Karne Vali Hain. Daityduton Ke Ahankar Ka Ant Karne Vali Ho – He Parvtsuta, He Mahishasurmardini! Apki Jai Ho, Jai Ho!
Dumidumitamar Dhundubhinadmhomukhrikrit Dinmkre Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 6 ॥
He Devi! Jo Sharnagat Shatruon Ki Patniyon Ko Virta Se Abhydan Deti Hain. Jo Trishul Se Tinon Lokon Ko Atankit Karnevale Daityon Ke Mastak Par Prahar Karti Hain. Jinki Ran-Garjna Se Devtaon Ke Nagade “Dumidumi” Shabd Karte Hue Dishaon Ko Gunjayman Kar Dete Hain—Aisi Ramy Keshdharini Parvtsuta Ko Barambar Naman Hai.
Shivshivshumbh Nishumbhmhahav Tarpitbhut Pishachrte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 7 ॥
He Maa! Keval Apni Hunkar Se Hi Apne Dhumrlochan Jaise Danav Ko Bhasm Kar Diya. Yuddhbhumi Men Raktbij Ke Rakt Se Upje Asankhy Asuron Ko Bhi Apnen Vinasht Kar Dala. Shumbh-Nishumbh Ke Mahayuddh Se Tript Hokar Apne Bhut-Preton Ko Bhi Santusht Kiya—Aisi Chandika Devi Ko Jai Ho! Parvtraj Ki Kanya Ko Namaskar!
Kritchturang Balakshitirang Ghatadbhurang Ratadbtuke Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 8 ॥
He Devi! Jinki Kalai Ke Kangan Yuddh Ke Sangram Men Dhanush Ki Tankar Ke Sang Nrity Karte Hain. Jinke Sunhre Tarkash Se Nikle Banon Ne Bhayankar Rakshson Ko Samapt Kiya. Apne Samrbhumi Men Charon Prakar Ki Sena (Rath, Gaj, Ashv, Padati) Ka Sanhar Kar, Vividh Rupon Men Prakat Hokar Shatruon Ko Chakit Kar Diya—Aisi Adbhut Shakti Ko Barambar Vandan Hai.
Dhudhukut Dhukkut Dhindhimit Dhvani Dhir Mridang Ninadrte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 9 ॥
He Maa! Jab Surangnaen “Tattheyi Tattheyi” Karti Hui Abhinyyukt Nrity Karti Hain, Tab Ap Bhi Nrityras Men Rami Rahti Hain. Yuddh Ki Lay Men Gaya Gaya “Kukuth-Kukuth” Aur “Gad-Da-Dha” Talon Se Yukt Git Apko Priy Hai. Mridang Ki “Dhudhukut-Dhukkut-Dhindhim” Dhvani Men Ap Vir Ras Ka Anand Leti Hain—Aisi Kala Aur Yuddh Ki Adhishthatri Devi Ko Jai Ho.
Jai Jai Japy Jayejyshabd Parastuti Tatprvishvnute Jhanjhnjhinjhimi Jhinkrit Nupurshinjitmohit Bhutpte .
Natit Natardh Nati Nat Nayak Natitnaty Suganrte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 10 ॥
He Devi! Ap “Jai-Jai” Ke Japy Mantron Aur Stutiyon Se Sada Pujniy Hain. Apke Nupuron Ki Jhankar Se Bhuton Ke Adhipti Bhagwan Shiv Tak Mohit Ho Jate Hain. Ap Shiv Ke Sath Ardhnarishvar Rup Men Nrity Karti Hain Aur Us Naty Men Sundar Giton Ka Ras Leti Hain—Aisi Shiva Devi Ko Barambar Namaskar.
Sunynvibhrmar Bhramrabhrmar Bhramrabhrmradhipte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 11 ॥
He Maa! Ap Sumnon (Pushpon) Jaisi Komal, Manohari Kanti Se Yukt Hain. Apki Mukhkanti Rajni (Ratri) Ki Chandrika Ko Bhi Phiki Kar Deti Hai. Apki Ankhen Bhramar Se Bhi Adhik Akarshak Hain, Jinki Shobha Dekhkar Bhramron Ke Adhipti Tak Mohit Ho Jate Hain—Aisi Sundrta Ki Sakshat Devi Ko Naman Hai.
Shitakritphull Samullsitarun Talljpallav Salllite Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 12 ॥
He Devi! Ap Yuddh Kshetr Men Kushal Mallon Ka Man-Mardan Karti Hain, Jo Mall, Tallika, Rallak Adi Yuddh Kalaon Men Nipun Hain. Ap Pushpltaon, Mallika Aur Jhilliyon Se Saje Van Men Bhillikaon Ke Sang Raman Karti Hain. Apke Charnon Se Arun Lodhr Ke Komal Pallav Bhi Khil Uthte Hain — He Ramniy Jataonvali Shailsute, Apko Barambar Naman Hai.
Ayi Sudtijan Lalsmanas Mohan Manmthrajsute Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 13 ॥
He Maa! Ap Us Madonmatt Gajraj Ke Saman Hain Jiske Kapolon Se Mad Ki Dhara Bahti Hai. Ap Tinon Lokon Ki Shobha Hain, Rup Aur Kala Ki Nidhi Hain, Aur Samudr-Kanya Ke Saman Sundar Hain. Ap Kamdev Ki Putri Si Manohar Hain, Jinke Darshan Matr Se Hi Sundriyan Bhi Akarshit Ho Jati Hain. Aisi Mohini Rupa Devi Ko Pranam Hai.
Alikulsankul Kuvlymandal Maulimiladbkulalikule Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 14 ॥
He Devi! Apki Kanti Kamldal Jaisi Komal Aur Nirmal Hai. Apke Bhal Par Purnima Ke Chandrma Ki Si Jyoti Hai. Ap Kala Ki Sakshat Adhishthatri Hain, Apke Sath Kalapurn Hansgan Bhi Krida Karte Hain. Apke Shrichran Kamal, Bakul Aur Bhanvron Se Bhare Kuvlay Mandlon Men Sushobhit Hote Hain. Apko Barambar Pranam.
Nijgnbhut Mahashbrigan Sadgunsambhrit Kelitle Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 15 ॥
He Maa! Apki Madhur Vani Bansuri Ki Tarah Kokilon Ko Bhi Lajjit Kar Deti Hai. Ap Parvton Ki Gunjayman Kandraon Men Raman Karti Hain Jahan Pulind Janon Ke Manmohak Git Gunjte Hain. Apke Sath Sabri Aur Mahashbri Gan Khel Men Rame Rahte Hain—Aisi Sadgunon Se Bharpur Devi Ko Naman Hai.
Jitknkachal Maulimdorjit Nirbhrkunjar Kumbhkuche Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 16 ॥
He Devi! Apki Kati Par Pile Reshmi Vastr Ki Abha Chandrma Ki Jyoti Ko Bhi Mat Deti Hai. Apke Charnon Ke Nakhon Ki Chamak Se Dev Aur Daityrajaon Ke Mukut Men Jade Ratn Bhi Mand Pad Jate Hain. Apke Urojon Ki Shobha Svarn Parvat Aur Madmast Gajraj Ki Kumbhasthli Ko Bhi Tuchchhh Bana Deti Hai. Apko Shat-Shat Pranam.
Surthsmadhi Samansmadhi Samadhismadhi Sujatrte Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 17 ॥
He Maa! Apne Sahasron Hathon Vale Shatruon Ko Parajit Kar, Sahasron Hathon Se Stuti Karane Yogy Bana Diya. Apne Tarkasur Ka Vadh Karne Hetu Skand (Kartikeya) Ka Srijan Kiya. Apne Raja Surath Aur Vaishy Samadhi Ko Bhi Atmajnan Aur Bhakti Ki Or Pravritt Kar Diya—Apko Barambar Naman Hai.
Padakamalam Karunaanilaye Varivasyati Yonudinam Sushive Ayi Kamale Kamalaanilaye Kamalaanilayah Sa Katham Na Bhavet .
Tav Padmev Parampdmitynushilyto Mam Kin N Shive Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 18 ॥
He Karunamyi! Jo Bhi Pratidin Apke Charnkmlon Ki Seva Karta Hai, Vah Lakshmi Ke Saman Saubhagyshali Kaise N Bane? Apke Charan Hi Parmpad Hain—Yadi Main Unka Chintan Karta Rahun To Phir Mujhe Aur Kya Chahie, He Shivpatni! Apko Barambar Pranam.
Kanakalasatkalasindhujalairanushinchati Tegunarangabhuvam Bhajati Sa Kim Na Shachikuchakumbhatatiparirambhasukhaanubhavam .
Tava Charanam Sharanam Karavaani Nataamaravaani Nivaasi Shivam Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 19 ॥
Jo Bhakt Svarn Ke Saman Chamkte Jal Se Apke Punyasthan Ka Abhishek Karta Hai, Kya Vah Indrani Ke Stanon Ki Mridulta Se Bhi Badhkar Sukh Ki Anubhuti Nahin Karta? He Deviyon Ki Adhishvri! Main Apke Charnon Ki Hi Sharan Leta Hun—Ap Hi Men Shiv Ka Nivas Hai.
Mama Tu Matam Shivanaamadhane Bhavati Kripayaa Kimuta Kriyate Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 20 ॥
He Maa! Apke Mukh Ki Jyoti Purnima Ke Chandrma Ko Bhi Tuchchhh Bana Deti Hai. Phir Devlok Ki Sundriyan Bhi Meri Drishti Men Tuchchhh Kyon N Hon? He Bhagvti! Yadi Ap Kripa Karen To Mere Bhitar Shivnam Rupi Khajana Jagrit Ho Jae—Apko Barambar Naman Hai.
Yaduchitmatr Bhavatyurrikurutadurutapmpakurute Jai Jai He Mahishasurmardini Ramykpardini Shailsute ॥ 21 ॥
He Maa Uma! Main Atyant Din Hun—Apko Kripa Karke Mujh Par Daya Karni Hi Hogi. Ap Jagat Ki Janni Hain, Apki Kripa Jaise Shastr Bankar Dushton Ko Nasht Karti Hai, Vaise Hi Mujhe Pida Se Mukti Denevali Bhi Hai. Jo Bhi Mere Lie Uchit Ho, Vah Kijie—Bas Mere Santap Ka Nash Kijie.