Follow UsInstagram
श्री एकादशी माता की आरती

श्री एकादशी माता की आरती

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता

विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता

ॐ जय एकादशी

तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी

गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी

ॐ जय एकादशी

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी

शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई

ॐ जय एकादशी

पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है

शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहै

ॐ जय एकादशी

नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै

शुक्लपक्ष में जया कहावै, विजय सदा पावै

ॐ जय एकादशी

विजया फागुन कृष्णपक्ष में, शुक्ला आमलकी

पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की

ॐ जय एकादशी

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली

नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली

ॐ जय एकादशी

शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी, अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी

नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी

ॐ जय एकादशी

योगिनी नाम आषाढ़ में जानों, कृष्णपक्ष करनी

देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी

ॐ जय एकादशी

कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए

श्रावण शुक्ला होय पवित्रा, आनन्द से रहिए

ॐ जय एकादशी

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला

इन्द्रा आश्विन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला

ॐ जय एकादशी

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी

रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी

ॐ जय एकादशी

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया

पावन मास में करूं विनती, पार करो नैया

ॐ जय एकादशी

परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी

शुक्ल मास में होय पद्मिनी, दुख दारिद्र हरनी

ॐ जय एकादशी

जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै

जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै

ॐ जय एकादशी

Please login to save favourites.

You cannot copy content of this page