कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारं।
सदा वसन्तं ह्रदयाविन्देभं व भवानी सहितं नमामि॥
ॐ हर हर हर महादेव
सत्य, सनातन, सुन्दर, शिव सबके स्वामी।
अविकारी अविनाशी, अज अन्तर्यामी ॥१॥
ॐ हर हर हर महादेव
आदि, अनंत, अनामय, अकल कलाधारी।
अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी ॥२॥
ॐ हर हर हर महादेव
ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी।
कर्ता, भर्ता, धर्ता तुम ही संहारी ॥३॥
ॐ हर हर हर महादेव
रक्षक, भक्षक, प्रेरक, प्रिय औढरदानी।
साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता, अभिमानी ॥४॥
ॐ हर हर हर महादेव
मणिमय भवन निवासी, अति भोगी, रागी।
सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी ॥५॥
ॐ हर हर हर महादेव
छाल-कपाल, गरल-गल, मुण्डमाल, व्याली।
चिताभस्म तन, त्रिनयन, अयन महाकाली ॥६॥
ॐ हर हर हर महादेव
प्रेत पिशाच सुसेवित, पीत जटाधारी।
विवसन विकट रूपधर रुद्र प्रलयकारी ॥७॥
ॐ हर हर हर महादेव
शुभ्र-सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी।
अतिकमनीय, शान्ति-कर, शिवमुनि मनहारी ॥८॥
ॐ हर हर हर महादेव
निर्गुण, सगुण, निरंजन, जगमय, नित्य प्रभो।
कालरूप केवल हर! कालातीत विभो ॥९॥
ॐ हर हर हर महादेव
सत्, चित्, आनंद, रसमय, करुणामय धाता।
प्रेम सुधा निधि, प्रियतम, अखिल विश्व त्राता ॥१०॥
ॐ हर हर हर महादेव
हम अतिदीन, दयामय! चरण शरण दीजै।
सब विधि निर्मल मति कर, अपना कर लीजै ॥११॥
ॐ हर हर हर महादेव


