Follow UsInstagram
श्री चामुण्डा माता की आरती

श्री चामुण्डा माता की आरती

ॐ जय चामुण्डा माता मैया जय चामुण्डा माता

शरण आए जो तेरे सब कुछ पा जाता

ॐ जय चामुण्डा माता

चण्ड-मुण्ड दो राक्षस हुए हैं बलशाली

उनको तुमने मारा क्रोध दृष्टि डाली

ॐ जय चामुण्डा माता

चौंसठ योगिनी आकर तांडव नृत्य करें

बावन भैरव झूमे विपदा आन हरे

ॐ जय चामुण्डा माता

शक्ति धाम कहलाती पीछे शिव मंदिर

ब्रह्मा, विष्णु, नारद मंत्र जपें अंदर

ॐ जय चामुण्डा माता

सिंहराज यहाँ रहते घंटा ध्वनि बाजे

निर्मल धारा जल की वंडेर नदी साजे

ॐ जय चामुण्डा माता

क्रोध रूप में खप्पर खाली नहीं रहता

शांत रूप जो ध्यावे आनंद भर देता

ॐ जय चामुण्डा माता

हनुमत बाला योगी ठाढ़े बलशाली

कारज पूरण करती दुर्गा महाकाली

ॐ जय चामुण्डा माता

रिद्धि-सिद्धि देकर जन के पाप हरे

शरणागत जो होता आनंद राज्य करे

ॐ जय चामुण्डा माता

शुभ गुण मंदिर वाली ‘ॐ’ कृपा कीजै

दुख जीवन के संकट आकर हर लीजै

ॐ जय चामुण्डा माता

ॐ जय चामुण्डा माता मैया जय चामुण्डा माता

शरण आए जो तेरे सब कुछ पा जाता

ॐ जय चामुण्डा माता

Please login to save favourites.

You cannot copy content of this page