एक समय की बात है नैषिरण्य तीर्थ में शौनिकादि, अठ्ठासी हजार ऋषियों ने श्री सूतजी से पूछा हे प्रभु। इस कलियुग में वेद विद्या रहित मनुष्यों को प्रभु भक्ति किस प्रकार मिल सकती है? तथा उनका उद्धार कैसे होगा? हे मुनि श्रेष्ठ । कोई ऎसा तप बताइए जिससे थोड़े समय में ही पुण्य मिलें और मनवांछित फल भी मिल जाए. इस प्रकार की कथा सुनने की हम इच्छा रखते हैं. सर्व शास्त्रों के ज्ञाता सूत जी बोले – हे वैष्णवों में पूज्य । आप सभी ने प्राणियों के हित की बात पूछी है इसलिए मैं एक ऎसे श्रेष्ठ व्रत को आप लोगों को बताऊँगा जिसे नारद जी ने लक्ष्मीनारायण जी से पूछा था और लक्ष्मीपति ने मनिश्रेष्ठ नारद जी से कहा था. आप सब इसे ध्यान से सुनिए –
एक समय की बात है, योगीराज नारद जी दूसरों के हित की इच्छा लिए अनेकों लोको में घूमते हुए मृत्युलोक में आ पहुंचे. यहाँ उन्होंने अनेक योनियों में जन्मे प्राय: सभी मनुष्यों को अपने कर्मों द्वारा अनेकों दुखों से पीड़ित देखा. उनका दुख देख नारद जी सोचने लगे कि कैसा यत्न किया जाए जिसके करने से निश्चित रुप से मानव के दुखों का अंत हो जाए. इसी विचार पर मनन करते हुए वह विष्णुलोक में गए. वहाँ वह देवों के ईश नारायण की स्तुति करने लगे जिनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म थे, गले में वरमाला पहने हुए थे.
स्तुति करते हुए नारद जी बोले – हे भगवान। आप अत्यंत शक्ति से संपन्न हैं, मन तथा वाणी भी आपको नहीं पा सकती हैं. आपका आदि, मध्य तथा अंत नहीं है. निर्गुण स्वरुप सृष्टि के कारण भक्तों के दुख को दूर करने वाले है, आपको मेरा नमस्कार है. नारद जी की स्तुति सुन विष्णु भगवान बोले – हे मुनिश्रेष्ठ। आपके मन में क्या बात है? आप किस काम के लिए पधारे हैं? उसे नि:संकोच कहो. इस पर नारद मुनि बोले कि मृत्युलोक में अनेक योनियों में जन्मे मनुष्य अपने कर्मों के द्वारा अनेको दुख से दुखी हो रहे हैं. हे नाथ। आप मुझ पर दया रखते हैं तो बताइए कि वो मनुष्य थोड़े प्रयास से ही अपने दुखों से कैसे छुटकारा पा सकते है.
श्रीहरि बोले – हे नारद। मनुष्यों की भलाई के लिए तुमने बहुत अच्छी बात पूछी है. जिसके करने से मनुष्य मोह से छूट जाता है, वह बात मैं कहता हूँ उसे सुनो. स्वर्ग लोक व मृत्युलोक दोनों में एक दुर्लभ उत्तम व्रत है जो पुण्य़ देने वाला है. आज प्रेमवश होकर मैं उसे तुमसे कहता हूँ. श्रीसत्यनारायण भगवान का यह व्रत अच्छी तरह विधानपूर्वक करके मनुष्य तुरंत ही यहाँ सुख भोग कर, मरने पर मोक्ष पाता है.
श्रीहरि के वचन सुन नारद जी बोले कि उस व्रत का फल क्या है? और उसका विधान क्या है? यह व्रत किसने किया था? इस व्रत को किस दिन करना चाहिए? सभी कुछ विस्तार से बताएँ. नारद की बात सुनकर श्रीहरि बोले – दुख व शोक को दूर करने वाला यह सभी स्थानों पर विजय दिलाने वाला है. मानव को भक्ति व श्रद्धा के साथ शाम को श्रीसत्यनारायण की पूजा धर्म परायण होकर ब्राह्मणों व बंधुओं के साथ करनी चाहिए. भक्ति भाव से ही नैवेद्य, केले का फल, घी, दूध और गेहूँ का आटा सवाया लें. गेहूँ के स्थान पर साठी का आटा, शक्कर तथा गुड़ लेकर व सभी भक्षण योग्य पदार्थो को मिलाकर भगवान का भोग लगाएँ.
ब्राह्मणों सहित बंधु-बाँधवों को भी भोजन कराएँ, उसके बाद स्वयं भोजन करें. भजन, कीर्तन के साथ भगवान की भक्ति में लीन हो जाएं. इस तरह से सत्य नारायण भगवान का यह व्रत करने पर मनुष्य की सारी इच्छाएँ निश्चित रुप से पूरी होती हैं. इस कलि काल अर्थात कलियुग में मृत्युलोक में मोक्ष का यही एक सरल उपाय बताया गया है.
इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा का प्रथम अध्याय संपूर्ण ॥
श्रीमन्न नारायण-नारायण-नारायण ।
भज मन नारायण-नारायण-नारायण ।
श्री सत्यनारायण भगवान की जय ॥
दूसरा अध्याय
सूत जी बोले – हे ऋषियों । जिसने पहले समय में इस व्रत को किया था उसका इतिहास कहता हूँ, ध्यान से सुनो। सुंदर काशीपुरी नगरी में एक अत्यंत निर्धन ब्राह्मण रहता था. भूख प्यास से परेशान वह धरती पर घूमता रहता था. ब्राह्मणों से प्रेम से प्रेम करने वाले भगवान ने एक दिन ब्राह्मण का वेश धारण कर उसके पास जाकर पूछा – हे विप्र। नित्य दुखी होकर तुम पृथ्वी पर क्यूँ घूमते हो? दीन ब्राह्मण बोला – मैं निर्धन ब्राह्मण हूँ. भिक्षा के लिए धरती पर घूमता हूँ. हे भगवान । यदि आप इसका कोई उपाय जानते हो तो बताइए. वृद्ध ब्राह्मण कहता है कि सत्यनारायण भगवान मनोवांछित फल देने वाले हैं इसलिए तुम उनका पूजन करो. इसे करने से मनुष्य सभी दुखों से मुक्त हो जाता है.
वृद्ध ब्राह्मण बनकर आए सत्यनारायण भगवान उस निर्धन ब्राह्मण को व्रत का सारा विधान बताकर अन्तर्धान हो गए. ब्राह्मण मन ही मन सोचने लगा कि जिस व्रत को वृद्ध ब्राह्मण करने को कह गया है मैं उसे जरुर करूँगा. यह निश्चय करने के बाद उसे रात में नीँद नहीं आई. वह सवेरे उठकर सत्यनारायण भगवान के व्रत का निश्चय कर भिक्षा के लिए चला गया. उस दिन निर्धन ब्राह्मण को भिक्षा में बहुत धन मिला. जिससे उसने बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर श्री सत्यनारायण भगवान का व्रत संपन्न किया.
भगवान सत्यनारायण का व्रत संपन्न करने के बाद वह निर्धन ब्राह्मण सभी दुखों से छूट गया और अनेक प्रकार की संपत्तियों से युक्त हो गया. उसी समय से यह ब्राह्मण हर माह इस व्रत को करने लगा. इस तरह से सत्यनारायण भगवान के व्रत को जो मनुष्य करेगा वह सभी प्रकार के पापों से छूटकर मोक्ष को प्राप्त होगा. जो मनुष्य इस व्रत को करेगा वह भी सभी दुखों से मुक्त हो जाएगा. सूत जी बोले कि इस तरह से नारद जी से नारायण जी का कहा हुआ श्रीसत्यनारायण व्रत को मैने तुमसे कहा. हे विप्रो । मैं अब और क्या कहूँ? ऋषि बोले – हे मुनिवर । संसार में उस विप्र से सुनकर और किस-किस ने इस व्रत को किया, हम सब इस बात को सुनना चाहते हैं. इसके लिए हमारे मन में श्रद्धा का भाव है.
सूत जी बोले – हे मुनियों। जिस-जिस ने इस व्रत को किया है, वह सब सुनो । एक समय वही विप्र धन व ऎश्वर्य के अनुसार अपने बंधु-बाँधवों के साथ इस व्रत को करने को तैयार हुआ. उसी समय एक एक लकड़ी बेचने वाला बूढ़ा आदमी आया और लकड़ियाँ बाहर रखकर अंदर ब्राह्मण के घर में गया. प्यास से दुखी वह लकड़हारा उनको व्रत करते देख विप्र को नमस्कार कर पूछने लगा कि आप यह क्या कर रहे हैं तथा इसे करने से क्या फल मिलेगा? कृपया मुझे भी बताएँ. ब्राह्मण ने कहा कि सब मनोकामनाओं को पूरा करने वाला यह सत्यनारायण भगवान का व्रत है. इनकी कृपा से ही मेरे घर में धन धान्य आदि की वृद्धि हुई है.
विप्र से सत्यनारायण व्रत के बारे में जानकर लकड़हारा बहुत प्रसन्न हुआ. चरणामृत लेकर व प्रसाद खाने के बाद वह अपने घर गया. लकड़हारे ने अपने मन में संकल्प किया कि आज लकड़ी बेचने से जो धन मिलेगा उसी से श्रीसत्यनारायण भगवान का उत्तम व्रत करूँगा. मन में इस विचार को ले बूढ़ा आदमी सिर पर लकड़ियाँ रख उस नगर में बेचने गया जहाँ धनी लोग ज्यादा रहते थे. उस नगर में उसे अपनी लकड़ियों का दाम पहले से चार गुना अधिक मिलता है.
बूढ़ा प्रसन्नता के साथ दाम लेकर केले, शक्कर, घी, दूध, दही और गेहूँ का आटा ले और सत्यनारायण भगवान के व्रत की अन्य सामग्रियाँ लेकर अपने घर गया. वहाँ उसने अपने बंधु-बाँधवों को बुलाकर विधि विधान से सत्यनारायण भगवान का पूजन और व्रत किया. इस व्रत के प्रभाव से वह बूढ़ा लकड़हारा धन पुत्र आदि से युक्त होकर संसार के समस्त सुख भोग अंत काल में बैकुंठ धाम चला गया.
इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा का द्वितीय अध्याय संपूर्ण॥
श्रीमन्न नारायण-नारायण-नारायण ।
भज मन नारायण-नारायण-नारायण ।
श्री सत्यनारायण भगवान की जय ॥
तीसरा अध्याय
सूतजी बोले – हे श्रेष्ठ मुनियों, अब आगे की कथा कहता हूँ. पहले समय में उल्कामुख नाम का एक बुद्धिमान राजा था. वह सत्यवक्ता और जितेन्द्रिय था. प्रतिदिन देव स्थानों पर जाता और निर्धनों को धन देकर उनके कष्ट दूर करता था. उसकी पत्नी कमल के समान मुख वाली तथा सती साध्वी थी. भद्रशीला नदी के तट पर उन दोनो ने श्रीसत्यनारायण भगवान का व्रत किया. उसी समय साधु नाम का एक वैश्य आया. उसके पास व्यापार करने के लिए बहुत सा धन भी था. राजा को व्रत करते देखकर वह विनय के साथ पूछने लगा – हे राजन । भक्तिभाव से पूर्ण होकर आप यह क्या कर रहे हैं? मैं सुनने की इच्छा रखता हूँ तो आप मुझे बताएँ.
राजा बोला – हे साधु। अपने बंधु-बाँधवों के साथ पुत्रादि की प्राप्ति के लिए एक महाशक्तिमान श्रीसत्यनारायण भगवान का व्रत व पूजन कर रहा हूँ. राजा के वचन सुन साधु आदर से बोला – हे राजन । मुझे इस व्रत का सारा विधान कहिए. आपके कथनानुसार मैं भी इस व्रत को करुँगा. मेरी भी संतान नहीं है और इस व्रत को करने से निश्चित रुप से मुझे संतान की प्राप्ति होगी. राजा से व्रत का सारा विधान सुन, व्यापार से निवृत हो वह अपने घर गया.
साधु वैश्य ने अपनी पत्नी को संतान देने वाले इस व्रत का वर्णन कह सुनाया और कहा कि जब मेरी संतान होगी तब मैं इस व्रत को करुँगा. साधु ने इस तरह के वचन अपनी पत्नी लीलावती से कहे. एक दिन लीलावती पति के साथ आनन्दित हो सांसारिक धर्म में प्रवृत होकर सत्यनारायण भगवान की कृपा से गर्भवती हो गई. दसवें महीने में उसके गर्भ से एक सुंदर कन्या ने जन्म लिया. दिनोंदिन वह ऎसे बढ़ने लगी जैसे कि शुक्ल पक्ष का चंद्रमा बढ़ता है. माता-पिता ने अपनी कन्या का नाम कलावती रखा.
एक दिन लीलावती ने मीठे शब्दों में अपने पति को याद दिलाया कि आपने सत्यनारायण भगवान के जिस व्रत को करने का संकल्प किया था उसे करने का समय आ गया है, आप इस व्रत को करिये. साधु बोला कि हे प्रिये। इस व्रत को मैं उसके विवाह पर करुँगा. इस प्रकार अपनी पत्नी को आश्वासन देकर वह नगर को चला गया. कलावती पिता के घर में रह वृद्धि को प्राप्त हो गई. साधु ने एक बार नगर में अपनी कन्या को सखियों के साथ देखा तो तुरंत ही दूत को बुलाया और कहा कि मेरी कन्या के योग्य वर देख कर आओ. साधु की बात सुनकर दूत कंचन नगर में पहुंचा और वहाँ देखभाल कर लड़की के सुयोग्य वाणिक पुत्र को ले आया. सुयोग्य लड़के को देख साधु ने बंधु-बाँधवों को बुलाकर अपनी पुत्री का विवाह कर दिया लेकिन दुर्भाग्य की बात ये कि साधु ने अभी भी श्रीसत्यनारायण भगवान का व्रत नहीं किया.
इस पर श्री भगवान क्रोधित हो गए और श्राप दिया कि साधु को अत्यधिक दुख मिले. अपने कार्य में कुशल साधु बनिया जमाई को लेकर समुद्र के पास स्थित होकर रत्नासारपुर नगर में गया. वहाँ जाकर दामाद-ससुर दोनों मिलकर चन्द्रकेतु राजा के नगर में व्यापार करने लगे. एक दिन भगवान सत्यनारायण की माया से एक चोर राजा का धन चुराकर भाग रहा था. उसने राजा के सिपाहियों को अपना पीछा करते देख चुराया हुआ धन वहाँ रख दिया जहाँ साधु अपने जमाई के साथ ठहरा हुआ था. राजा के सिपाहियों ने साधु वैश्य के पास राजा का धन पड़ा देखा तो वह ससुर-जमाई दोनों को बाँधकर प्रसन्नता से राजा के पास ले गए और कहा कि उन दोनों चोरों हम पकड़ लाएं हैं, आप आगे की कार्यवाही की आज्ञा दें.
राजा की आज्ञा से उन दोनों को कठिन कारावास में डाल दिया गया और उनका सारा धन भी उनसे छीन लिया गया. श्रीसत्यनारायण भगवान से श्राप से साधु की पत्नी भी बहुत दुखी हुई. घर में जो धन रखा था उसे चोर चुरा ले गए. शारीरिक तथा मानसिक पीड़ा व भूख प्यास से अति दुखी हो अन्न की चिन्ता में कलावती के ब्राह्मण के घर गई. वहाँ उसने श्रीसत्यनारायण भगवान का व्रत होते देखा फिर कथा भी सुनी वह प्रसाद ग्रहण कर वह रात को घर वापिस आई. माता के कलावती से पूछा कि हे पुत्री अब तक तुम कहाँ थी़? तेरे मन में क्या है?
कलावती ने अपनी माता से कहा – हे माता । मैंने एक ब्राह्मण के घर में श्रीसत्यनारायण भगवान का व्रत देखा है. कन्या के वचन सुन लीलावती भगवान के पूजन की तैयारी करने लगी. लीलावती ने परिवार व बंधुओं सहित सत्यनारायण भगवान का पूजन किया और उनसे वर माँगा कि मेरे पति तथा जमाई शीघ्र घर आ जाएँ. साथ ही यह भी प्रार्थना की कि हम सब का अपराध क्षमा करें. श्रीसत्यनारायण भगवान इस व्रत से संतुष्ट हो गए और राजा चन्द्रकेतु को सपने में दर्शन दे कहा कि – हे राजन । तुम उन दोनो वैश्यों को छोड़ दो और तुमने उनका जो धन लिया है उसे वापिस कर दो. अगर ऎसा नहीं किया तो मैं तुम्हारा धन राज्य व संतान सभी को नष्ट कर दूँगा. राजा को यह सब कहकर वह अन्तर्धान हो गए.
प्रात:काल सभा में राजा ने अपना सपना सुनाया फिर बोले कि बणिक पुत्रों को कैद से मुक्त कर सभा में लाओ. दोनो ने आते ही राजा को प्रणाम किया. राजा मीठी वाणी में बोला – हे महानुभावों । भाग्यवश ऎसा कठिन दुख तुम्हें प्राप्त हुआ है लेकिन अब तुम्हें कोई भय नहीं है. ऎसा कह राजा ने उन दोनों को नए वस्त्राभूषण भी पहनाए और जितना धन उनका लिया था उससे दुगुना धन वापिस कर दिया. दोनो वैश्य अपने घर को चल दिए.
इति श्रीसत्यनारायण भगवान व्रत कथा का तृतीय अध्याय संपूर्ण ॥
श्रीमन्न नारायण-नारायण-नारायण ।
भज मन नारायण-नारायण-नारायण ।
श्री सत्यनारायण भगवान की जय ॥
चतुर्थ अध्याय
सूतजी बोले – वैश्य ने मंगलाचार कर अपनी यात्रा आरंभ की और अपने नगर की ओर चल दिए. उनके थोड़ी दूर जाने पर एक दण्डी वेशधारी श्रीसत्यनारायण ने उनसे पूछा – हे साधु तेरी नाव में क्या है? अभिवाणी वणिक हंसता हुआ बोला – हे दण्डी । आप क्यों पूछते हो? क्या धन लेने की इच्छा है? मेरी नाव में तो बेल व पत्ते भरे हुए हैं. वैश्य के कठोर वचन सुन भगवान बोले – तुम्हारा वचन सत्य हो। दण्डी ऎसे वचन कह वहाँ से दूर चले गए. कुछ दूर जाकर समुद्र के किनारे बैठ गए. दण्डी के जाने के बाद साधु वैश्य ने नित्य क्रिया के पश्चात नाव को ऊँची उठते देखकर अचंभा माना और नाव में बेल-पत्ते आदि देख वह मूर्छित हो जमीन पर गिर पड़ा.
मूर्छा खुलने पर वह अत्यंत शोक में डूब गया तब उसका दामाद बोला कि आप शोक ना मनाएँ, यह दण्डी का शाप है इसलिए हमें उनकी शरण में जाना चाहिए तभी हमारी मनोकामना पूरी होगी. दामाद की बात सुनकर वह दण्डी के पास पहुँचा और अत्यंत भक्तिभाव नमस्कार कर के बोला – मैंने आपसे जो जो असत्य वचन कहे थे उनके लिए मुझे क्षमा दें, ऎसा कह कहकर महान शोकातुर हो रोने लगा तब दण्डी भगवान बोले – हे वणिक पुत्र । मेरी आज्ञा से बार-बार तुम्हें दुख प्राप्त हुआ है. तू मेरी पूजा से विमुख हुआ. साधु बोला – हे भगवान । आपकी माया से ब्रह्मा आदि देवता भी आपके रूप को नहीं जानते तब मैं अज्ञानी कैसे जान सकता हूँ. आप प्रसन्न होइए, अब मैं सामर्थ्य के अनुसार आपकी पूजा करूँगा. मेरी रक्षा करो और पहले के समान नौका में धन भर दो.
साधु वैश्य के भक्तिपूर्वक वचन सुनकर भगवान प्रसन्न हो गए और उसकी इच्छानुसार वरदान देकर अन्तर्धान हो गए. ससुर-जमाई जब नाव पर आए तो नाव धन से भरी हुई थी फिर वहीं अपने अन्य साथियों के साथ सत्यनारायण भगवान का पूजन कर अपने नगर को चल दिए. जब नगर के नजदीक पहुँचे तो दूत को घर पर खबर करने के लिए भेज दिया. दूत साधु की पत्नी को प्रणाम कर कहता है कि मालिक अपने दामाद सहित नगर के निकट आ गए हैं.
दूत की बात सुन साधु की पत्नी लीलावती ने बड़े हर्ष के साथ सत्यनारायण भगवान का पूजन कर अपनी पुत्री कलावती से कहा कि मैं अपने पति के दर्शन को जाती हूँ तू कार्य पूर्ण कर शीघ्र आ जा। माता के ऎसे वचन सुन कलावती जल्दी में प्रसाद छोड़ अपने पति के पास चली गई. प्रसाद की अवज्ञा के कारण श्रीसत्यनारायण भगवान रुष्ट हो गए और नाव सहित उसके पति को पानी में डुबो दिया. कलावती अपने पति को वहाँ ना पाकर रोती हुई जमीन पर गिर गई. नौका को डूबा हुआ देख व कन्या को रोता देख साधु दुखी होकर बोला कि हे प्रभु । मुझसे तथा मेरे परिवार से जो भूल हुई है उसे क्षमा करें.
साधु के दीन वचन सुनकर श्रीसत्यनारायण भगवान प्रसन्न हो गए और आकाशवाणी हुई – हे साधु। तेरी कन्या मेरे प्रसाद को छोड़कर आई है इसलिए उसका पति अदृश्य हो गया है. यदि वह घर जाकर प्रसाद खाकर लौटती है तो इसे इसका पति अवश्य मिलेगा. ऎसी आकाशवाणी सुन कलावती घर पहुंचकर प्रसाद खाती है और फिर आकर अपने पति के दर्शन करती है. उसके बाद साधु अपने बंधु-बाँधवों सहित श्रीसत्यनारायण भगवान का विधि-विधान से पूजन करता है. इस लोक का सुख भोग वह अंत में स्वर्ग जाता है.
॥इति श्री सत्यनारायण भगवान व्रत कथा का चतुर्थ अध्याय संपूर्ण ॥
श्रीमन्न नारायण-नारायण-नारायण ।
भज मन नारायण-नारायण-नारायण ।
श्री सत्यनारायण भगवान की जय ॥
पाँचवां अध्याय
सूतजी बोले – हे ऋषियों । मैं और भी एक कथा सुनाता हूँ, उसे भी ध्यानपूर्वक सुनो। प्रजापालन में लीन तुंगध्वज नाम का एक राजा था. उसने भी भगवान का प्रसाद त्याग कर बहुत ही दुख सान किया. एक बार वन में जाकर वन्य पशुओं को मारकर वह बड़ के पेड़ के नीचे आया. वहाँ उसने ग्वालों को भक्ति-भाव से अपने बंधुओं सहित सत्यनारायण भगवान का पूजन करते देखा. अभिमानवश राजा ने उन्हें देखकर भी पूजा स्थान में नहीं गया और ना ही उसने भगवान को नमस्कार किया. ग्वालों ने राजा को प्रसाद दिया लेकिन उसने वह प्रसाद नहीं खाया और प्रसाद को वहीं छोड़ वह अपने नगर को चला गया.
जब वह नगर में पहुंचा तो वहाँ सबकुछ तहस-नहस हुआ पाया तो वह शीघ्र ही समझ गया कि यह सब भगवान ने ही किया है. वह दुबारा ग्वालों के पास पहुंचा और विधि पूर्वक पूजा कर के प्रसाद खाया तो श्रीसत्यनारायण भगवान की कृपा से सब कुछ पहले जैसा हो गया. दीर्घकाल तक सुख भोगने के बाद मरणोपरांत उसे स्वर्गलोक की प्राप्ति हुई.
जो मनुष्य परम दुर्लभ इस व्रत को करेगा तो भगवान सत्यनारायण की अनुकंपा से उसे धन-धान्य की प्राप्ति होगी. निर्धन धनी हो जाता है और भयमुक्त हो जीवन जीता है. संतान हीन मनुष्य को संतान सुख मिलता है और सारे मनोरथ पूर्ण होने पर मानव अंतकाल में बैकुंठधाम को जाता है.
सूतजी बोले – जिन्होंने पहले इस व्रत को किया है अब उनके दूसरे जन्म की कथा कहता हूँ. वृद्ध शतानन्द ब्राह्मण ने सुदामा का जन्म लेकर मोक्ष की प्राप्ति की. लकड़हारे ने अगले जन्म में निषाद बनकर मोक्ष प्राप्त किया. उल्कामुख नाम का राजा दशरथ होकर बैकुंठ को गए. साधु नाम के वैश्य ने मोरध्वज बनकर अपने पुत्र को आरे से चीरकर मोक्ष पाया. महाराज तुंगध्वज ने स्वयंभू होकर भगवान में भक्तियुक्त हो कर्म कर मोक्ष पाया.
॥इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा का पंचम अध्याय संपूर्ण ॥
श्रीमन्न नारायण-नारायण-नारायण ।
भज मन नारायण-नारायण-नारायण ।
श्री सत्यनारायण भगवान की जय ॥
सत्यनारायण व्रत किस देवता के लिए रखा जाता है?
सत्यनारायण व्रत भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा के लिए रखा जाता है। इस व्रत में भगवान सत्यनारायण की कथा सुनना, पूजा करना और प्रसाद वितरित करना विशेष महत्व रखता है।
सत्यनारायण व्रत कब किया जाता है?
सत्यनारायण व्रत किसी भी शुभ दिन किया जा सकता है, लेकिन पूर्णिमा, एकादशी, संक्रांति, विवाह, गृह प्रवेश, जन्मदिन या किसी शुभ कार्य के अवसर पर इसे करना विशेष फलदायी माना जाता है।
सत्यनारायण व्रत कथा क्यों सुनी जाती है?
सत्यनारायण व्रत कथा सुनने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद माना जाता है। कथा से सत्य, श्रद्धा और वचन पालन का संदेश मिलता है।
सत्यनारायण व्रत में कौन सा प्रसाद चढ़ाया जाता है?
सत्यनारायण व्रत में सामान्यतः पंजीरी, हलवा, फल, पंचामृत, तुलसी दल और मिठाई का भोग लगाया जाता है। कई स्थानों पर गेहूं के आटे, घी और शक्कर से बना प्रसाद विशेष रूप से चढ़ाया जाता है।
क्या सत्यनारायण व्रत घर पर किया जा सकता है?
हाँ, सत्यनारायण व्रत घर पर श्रद्धा और विधि के साथ किया जा सकता है। पूजा स्थान को स्वच्छ करके भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें, कथा सुनें, आरती करें और प्रसाद बांटें।
सत्यनारायण व्रत में क्या नियम रखने चाहिए?
इस व्रत में स्वच्छता, सत्य बोलना, श्रद्धा, संयम और भगवान विष्णु का स्मरण रखना चाहिए। पूजा के बाद कथा अवश्य सुननी चाहिए और प्रसाद को परिवार तथा उपस्थित भक्तों में बांटना चाहिए।
सत्यनारायण व्रत कथा कितने अध्यायों में होती है?
सत्यनारायण व्रत कथा सामान्यतः पाँच अध्यायों में पढ़ी या सुनी जाती है। इन अध्यायों में भगवान सत्यनारायण व्रत की महिमा, व्रत करने वालों के अनुभव और वचन पालन का महत्व बताया गया है।
सत्यनारायण व्रत का उद्यापन कैसे किया जाता है?
सत्यनारायण व्रत का उद्यापन श्रद्धा के साथ पूजा, कथा, आरती, प्रसाद वितरण और दान करके किया जाता है। यदि किसी संकल्प से व्रत किया गया हो तो संकल्प पूर्ण होने पर भगवान सत्यनारायण का धन्यवाद करके पूजा संपन्न करनी चाहिए।
Once, at the sacred pilgrimage place of Naimisharanya, Shaunak and the other eighty-eight thousand sages asked Shri Sut Ji, “O revered one, in this age of Kali, how can human beings who are deprived of Vedic knowledge attain devotion to the Lord? How can they be uplifted? O best among sages, please tell us about a sacred observance through which one may gain virtue in a short time and also receive the desired fruits. We wish to hear such a divine Katha.”
Sut Ji, the knower of all scriptures, said, “O revered Vaishnavas, you have asked a question for the welfare of all beings. Therefore, I shall tell you about a supreme Vrat, which Narad Ji once asked Shri Lakshmi Narayan about, and which Lakshmipati Bhagwan Vishnu explained to the great sage Narad. Please listen to it with full attention.”
Once, Yogiraj Narad Ji, wishing for the welfare of others, was travelling through many worlds and arrived in Mrityulok, the earthly realm. There, he saw that human beings born in different forms were suffering from many kinds of sorrows due to their own karmas. Seeing their suffering, Narad Ji began to think, “What can be done so that the sorrows of human beings may surely come to an end?” Reflecting on this, he went to Vishnulok. There, he began to praise Bhagwan Narayan, who held the conch, discus, mace, and lotus in His hands and wore a beautiful garland around His neck.
While offering praise, Narad Ji said, “O Bhagwan, You are filled with supreme power. Neither the mind nor speech can fully reach You. You have no beginning, middle, or end. You are beyond all qualities, the cause of creation, and the remover of the sorrows of Your devotees. I bow down to You.” Hearing the praise of Narad Ji, Bhagwan Vishnu said, “O best among sages, what is in your heart? For what purpose have you come here? Speak without hesitation.”
Narad Muni replied, “O Lord, in Mrityulok, human beings born in many different forms are suffering greatly due to their own karmas. O Nath, if You are compassionate toward me, please tell me how these human beings can be freed from their sorrows with little effort.”
Shri Hari said, “O Narad, you have asked a very noble question for the welfare of human beings. I shall now tell you the sacred means by which a person becomes free from attachment and suffering. In both Swarglok and Mrityulok, there is a rare and excellent Vrat that grants great merit. Today, out of affection, I shall explain it to you. By observing the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan properly and according to the prescribed method, a person enjoys happiness in this world and attains moksha after death.”
Hearing the words of Shri Hari, Narad Ji asked, “What is the fruit of this Vrat? What is its method? Who has observed this Vrat before? On which day should this Vrat be performed? Please explain everything in detail.” Hearing Narad Ji’s question, Shri Hari said, “This Vrat removes sorrow and grief and grants victory everywhere. A person should worship Shri Satyanarayan in the evening with devotion and faith, along with Brahmins, relatives, and family members.”
“With devotion, one should offer Naivedya to the Lord. Bananas, ghee, milk, and wheat flour should be taken in the measure of ‘sava’ — one and a quarter. If wheat flour is not available, flour made from sathi rice may be used. Sugar, jaggery, and other edible items should be mixed and offered as Bhog to Bhagwan.”
“After this, Brahmins, relatives, and loved ones should be served food. Then the devotee should also take food. One should remain absorbed in the devotion of Bhagwan through bhajan and kirtan. By observing the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan in this way, all the wishes of a person are certainly fulfilled. In this age of Kali, this has been described as a simple and blessed path to moksha in Mrityulok.”
Thus ends the first chapter of Shri Satyanarayan Vrat Katha.
Shrimann Narayan-Narayan-Narayan.
Bhaj Man Narayan-Narayan-Narayan.
Glory to Shri Satyanarayan Bhagwan!
Chapter Two
Sut Ji said, “O sages, I shall now tell you the history of the person who first observed this Vrat. Listen with full attention. In the beautiful city of Kashi, there lived an extremely poor Brahmin. Troubled by hunger and thirst, he wandered upon the earth in search of food. One day, Bhagwan, who is always compassionate toward Brahmins, took the form of an elderly Brahmin and came near him. He asked, ‘O Vipra, why do you wander upon the earth every day in such sorrow?’ The poor Brahmin replied, ‘I am a poor Brahmin. I wander upon the earth for alms. O Bhagwan, if You know any way to remove my suffering, please tell me.’ The elderly Brahmin said, ‘Shri Satyanarayan Bhagwan grants the desired fruits of His devotees. Therefore, you should worship Him. By observing this Vrat, a person becomes free from all sorrows.’
After explaining the complete method of the Vrat to the poor Brahmin, Shri Satyanarayan Bhagwan, who had appeared in the form of the elderly Brahmin, disappeared. The Brahmin began to think within his heart, “I shall surely observe the Vrat that the elderly Brahmin has instructed me to perform.” Having made this firm resolve, he could not sleep that night. In the morning, he woke up with the determination to observe the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan and went out to seek alms. That day, the poor Brahmin received a large amount of wealth in alms. With that, he performed the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan along with his relatives and loved ones.
After completing the Vrat of Bhagwan Satyanarayan, the poor Brahmin became free from all sorrows and was blessed with many kinds of wealth and prosperity. From that time onward, he began observing this Vrat every month. In this way, whoever observes the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan becomes free from all sins and ultimately attains moksha. Whoever performs this Vrat with devotion is freed from all suffering.
Sut Ji said, “In this way, I have narrated to you the Shri Satyanarayan Vrat as told by Bhagwan Narayan to Narad Ji. O revered Brahmins, what more shall I say?” The sages then said, “O great Muni, after hearing about this Vrat from that Brahmin, who else in this world observed it? We wish to hear this with deep faith.”
Sut Ji said, “O sages, now listen to the story of those who observed this sacred Vrat. One day, that same Brahmin, according to his wealth and ability, prepared to perform the Vrat along with his relatives and loved ones. At that time, an old woodcutter arrived there. After placing his bundle of wood outside, he entered the Brahmin’s house. Troubled by thirst, the woodcutter saw the Brahmin performing the Vrat. He bowed to the Brahmin and asked, ‘What are you doing? What fruit is obtained by performing this? Please tell me also.’ The Brahmin replied, ‘This is the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan, who fulfills all desires. By His grace alone, wealth, grain, and prosperity have increased in my home.’
After learning about the Satyanarayan Vrat from the Brahmin, the woodcutter became very happy. He received Charanamrit and Prasad, and then returned home. In his heart, the woodcutter made a resolve: “Whatever money I receive today by selling this wood, I shall use it to perform the excellent Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan.” With this thought in mind, the old man placed the bundle of wood on his head and went to sell it in that part of the city where wealthy people lived. There, he received four times the usual price for his wood.
The old woodcutter joyfully took the money and bought bananas, sugar, ghee, milk, curd, wheat flour, and other materials needed for the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan. He then returned home. There, he invited his relatives and loved ones and performed the worship and Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan according to the proper method. By the divine effect of this Vrat, the old woodcutter was blessed with wealth, children, and all worldly happiness. At the end of his life, he attained Vaikunth Dham.
Thus ends the second chapter of Shri Satyanarayan Vrat Katha.
Shrimann Narayan-Narayan-Narayan.
Bhaj Man Narayan-Narayan-Narayan.
Glory to Shri Satyanarayan Bhagwan!
Chapter Three
Sut Ji said, “O noble sages, I shall now narrate the further Katha. In ancient times, there was a wise king named Ulkamukh. He was truthful and had full control over his senses. Every day, he visited sacred places of worship and relieved the suffering of the poor by giving them wealth. His wife had a lotus-like face and was a pure, devoted, and virtuous woman. On the banks of the Bhadrasheela River, both of them observed the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan.”
At that time, a Vaishya named Sadhu came there. He had a great amount of wealth for business. Seeing the king performing the Vrat, he humbly asked, “O King, what is this sacred worship that you are performing with such devotion? I wish to hear about it. Please tell me.”
The king replied, “O Sadhu, along with my relatives and loved ones, I am performing the Vrat and Puja of the supremely powerful Shri Satyanarayan Bhagwan for the blessing of children.” Hearing the king’s words, Sadhu respectfully said, “O King, please tell me the complete method of this Vrat. According to your guidance, I too shall observe this Vrat. I also have no child, and by performing this Vrat, I shall surely be blessed with a child.” After hearing the complete method of the Vrat from the king, he completed his business and returned home.
Sadhu Vaishya told his wife about this Vrat, which grants the blessing of children. He said, “When I am blessed with a child, I shall observe this Vrat.” Sadhu spoke these words to his wife, Leelavati. One day, by the grace of Shri Satyanarayan Bhagwan, Leelavati became pregnant. In the tenth month, she gave birth to a beautiful daughter. Day by day, the child grew just as the moon grows brighter in the Shukla Paksha. Her parents named her Kalavati.
One day, Leelavati sweetly reminded her husband, “The time has now come to observe the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan, which you had resolved to perform. Please perform this Vrat now.” Sadhu replied, “O beloved, I shall perform this Vrat at the time of her marriage.” After giving this assurance to his wife, he went to the city. Kalavati continued to grow in her father’s house.
Once, Sadhu saw his daughter in the city with her friends. He immediately called a messenger and said, “Go and find a suitable groom for my daughter.” Hearing Sadhu’s command, the messenger went to Kanchan Nagar. After searching there, he brought a worthy merchant’s son as a suitable groom. Seeing the qualified young man, Sadhu called his relatives and loved ones and arranged his daughter’s marriage. But unfortunately, even then, Sadhu did not perform the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan.
Because of this, Shri Bhagwan became displeased and gave a curse that Sadhu would suffer great sorrow. Skilled in business, Sadhu Vaishya took his son-in-law with him and went near the seashore to the city of Ratnasarpur. There, both father-in-law and son-in-law began trading in the city ruled by King Chandraketu.
One day, by the divine Maya of Bhagwan Satyanarayan, a thief stole the king’s wealth and ran away. When he saw the king’s soldiers chasing him, he placed the stolen wealth at the place where Sadhu was staying with his son-in-law. The king’s soldiers found the royal wealth near Sadhu Vaishya. Thinking them to be thieves, they tied up both the father-in-law and son-in-law and happily brought them before the king. They said, “O King, we have caught these two thieves. Please command what should be done next.”
By the king’s order, both of them were thrown into harsh imprisonment, and all their wealth was taken away. Due to the curse of Shri Satyanarayan Bhagwan, Sadhu’s wife also suffered greatly. The wealth kept in their home was stolen by thieves. Troubled by physical and mental suffering, hunger, and thirst, Kalavati went to a Brahmin’s house in search of food. There, she saw the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan being performed. She listened to the Katha, received Prasad, and returned home at night. Her mother asked her, “O daughter, where were you until now? What is in your mind?”
Kalavati said to her mother, “O Mother, I saw the Vrat of Shri Satyanarayan Bhagwan being performed at a Brahmin’s house.” Hearing her daughter’s words, Leelavati began preparing for the worship of Bhagwan. Along with her family and relatives, Leelavati performed the Puja of Shri Satyanarayan Bhagwan and prayed, “May my husband and son-in-law return home soon. O Lord, please forgive all our mistakes and offenses.”
Shri Satyanarayan Bhagwan was pleased with this Vrat. He appeared in the dream of King Chandraketu and said, “O King, release those two Vaishyas and return the wealth that you have taken from them. If you do not do so, I shall destroy your wealth, kingdom, and children.” After saying this, Bhagwan disappeared.
In the morning, the king narrated his dream in the royal assembly. Then he said, “Bring the merchant and his son-in-law here after releasing them from prison.” As soon as both of them arrived, they bowed before the king. The king spoke to them in a gentle voice, “O noble ones, by fate you had to suffer such great hardship, but now you need not fear.” Saying this, the king gave both of them new clothes and ornaments. He also returned twice the amount of wealth that had been taken from them. Then both the Vaishyas set out for their home.
Thus ends the third chapter of Shri Satyanarayan Bhagwan Vrat Katha.
Shrimann Narayan-Narayan-Narayan.
Bhaj Man Narayan-Narayan-Narayan.
Glory to Shri Satyanarayan Bhagwan!
Chapter Four
Sut Ji said, “The Vaishya performed auspicious rites and began his journey toward his own city. After travelling a short distance, Shri Satyanarayan Bhagwan appeared before him in the form of a Dandi saint and asked, ‘O Sadhu, what is there in your boat?’ The merchant, laughing proudly, replied, ‘O Dandi, why do you ask? Do you wish to take some wealth? My boat is filled only with creepers and leaves.’ Hearing the harsh and false words of the Vaishya, Bhagwan said, ‘May your words become true.’ Saying this, the Dandi saint went away and sat near the seashore.
After the Dandi saint had gone, Sadhu Vaishya completed his daily duties. When he saw that the boat had become light and risen high, he was astonished. Looking inside the boat, he saw that it was filled only with creepers and leaves. Seeing this, he fainted and fell to the ground.
When he regained consciousness, he became deeply sorrowful. Then his son-in-law said, ‘Please do not grieve. This is the curse of the Dandi saint. We should go and surrender at His feet. Only then will our wish be fulfilled.’ Hearing his son-in-law’s words, Sadhu went to the Dandi saint. With great devotion, he bowed before Him and said, ‘Please forgive me for the false words I spoke to You.’ Saying this again and again, he began to weep in great sorrow.
Then Bhagwan, in the form of the Dandi saint, said, ‘O son of a merchant, by My command you have suffered again and again. You turned away from My worship.’ Sadhu replied, ‘O Bhagwan, even Brahma and other deities cannot fully understand Your divine form because of Your Maya. How then can I, an ignorant person, recognize You? Please be pleased with me. From now on, I shall worship You according to my ability. Protect me, and please fill my boat with wealth as before.’
Hearing the humble and devotional words of Sadhu Vaishya, Bhagwan became pleased. He granted him the desired blessing and disappeared. When the father-in-law and son-in-law returned to the boat, they saw that it was once again filled with wealth. There itself, along with their companions, they worshipped Shri Satyanarayan Bhagwan and then continued their journey toward their city.
When they came near the city, they sent a messenger to inform the family at home. The messenger went to Sadhu’s wife, bowed to her, and said, ‘Your master has arrived near the city along with his son-in-law.’ Hearing the messenger’s words, Sadhu’s wife, Leelavati, became filled with joy. She worshipped Shri Satyanarayan Bhagwan and then said to her daughter Kalavati, ‘I am going to see my husband. You complete the remaining worship and come quickly.’
Hearing her mother’s words, Kalavati, in haste, left the Prasad and went to see her husband. Because she neglected the Prasad, Shri Satyanarayan Bhagwan became displeased and caused her husband, along with the boat, to disappear into the water. When Kalavati did not find her husband there, she began to weep and fell to the ground. Seeing the boat drowned and his daughter crying, Sadhu became very sorrowful and prayed, ‘O Prabhu, please forgive whatever mistake has been committed by me and my family.’
Hearing Sadhu’s humble prayer, Shri Satyanarayan Bhagwan became pleased. Then a divine voice came from the sky: ‘O Sadhu, your daughter came here after leaving My Prasad. That is why her husband disappeared. If she goes home, eats the Prasad, and then returns, she will surely find her husband.’ Hearing this divine voice, Kalavati went home, ate the Prasad, and returned. Then she had darshan of her husband.
After this, Sadhu, along with his relatives and loved ones, worshipped Shri Satyanarayan Bhagwan according to the proper method. Having enjoyed happiness in this world, he finally attained the heavenly realm.
Thus ends the fourth chapter of Shri Satyanarayan Bhagwan Vrat Katha.
Shrimann Narayan-Narayan-Narayan.
Bhaj Man Narayan-Narayan-Narayan.
Glory to Shri Satyanarayan Bhagwan!
Chapter Five
Sut Ji said, “O sages, I shall now narrate one more Katha. Listen to it with full attention. There was a king named Tungadhwaj, who was devoted to the welfare and protection of his subjects. He too suffered greatly because he neglected the Prasad of Bhagwan. Once, after going into the forest and hunting wild animals, he came and sat beneath a banyan tree. There, he saw cowherds worshipping Shri Satyanarayan Bhagwan with devotion, along with their relatives and companions. But due to pride, the king did not go to the place of worship, nor did he bow before Bhagwan. The cowherds offered him Prasad, but he did not eat it. Leaving the Prasad there, he returned to his city.
When he reached the city, he found everything ruined and disturbed. He immediately understood that this had happened because of Bhagwan’s displeasure. He then returned to the cowherds, performed the Puja properly, and accepted the Prasad. By the grace of Shri Satyanarayan Bhagwan, everything became as it was before. After enjoying happiness for a long time, he attained Swarglok after death.
Whoever observes this extremely rare and sacred Vrat receives wealth, grain, and prosperity by the grace of Bhagwan Satyanarayan. A poor person becomes prosperous and lives free from fear. One who is without children receives the happiness of children. After the fulfilment of all desires, the devotee finally attains Vaikunth Dham at the end of life.
Sut Ji said, “Now I shall tell you about the later births of those who had observed this Vrat in earlier times. The elderly Brahmin Shatanand was born as Sudama and attained moksha. The woodcutter was born as Nishad in his next birth and attained liberation. King Ulkamukh was born as Dasharath and reached Vaikunth. The Vaishya named Sadhu was born as Mordhwaj and, by offering even his son with supreme devotion, attained moksha. King Tungadhwaj was born as Swayambhu and, by performing actions filled with devotion to Bhagwan, attained liberation.”
Thus ends the fifth chapter of Shri Satyanarayan Vrat Katha.
Shrimann Narayan-Narayan-Narayan.
Bhaj Man Narayan-Narayan-Narayan.
Glory to Shri Satyanarayan Bhagwan!
For which deity is the Satyanarayan Vrat observed?
Satyanarayan Vrat is observed for the worship of Lord Vishnu in His Satyanarayan form. In this Vrat, listening to the Satyanarayan Katha, performing the Puja, and distributing Prasad hold special importance.
When is Satyanarayan Vrat performed?
Satyanarayan Vrat can be performed on any auspicious day, but observing it on Purnima, Ekadashi, Sankranti, marriage ceremonies, housewarming, birthdays, or other sacred occasions is considered especially fruitful.
Why is the Satyanarayan Vrat Katha heard?
Listening to the Satyanarayan Vrat Katha is believed to bring the grace of Lord Vishnu and blessings of happiness, peace, prosperity, and fulfillment of wishes. The Katha teaches the importance of truth, faith, devotion, and keeping one’s promises.
Which Prasad is offered in Satyanarayan Vrat?
In Satyanarayan Vrat, offerings commonly include Panjiri, Halwa, fruits, Panchamrit, Tulsi leaves, and sweets. In many traditions, a special Prasad made with wheat flour, ghee, and sugar is offered to Bhagwan Satyanarayan.
Can Satyanarayan Vrat be performed at home?
Yes, Satyanarayan Vrat can be performed at home with faith and proper method. Clean the Puja place, install an image or idol of Bhagwan Satyanarayan, listen to the Katha, perform the Aarti, and distribute Prasad.
What rules should be followed during Satyanarayan Vrat?
During this Vrat, one should maintain cleanliness, speak the truth, observe faith and self-control, and remember Lord Vishnu. After the Puja, the Katha should be heard, and Prasad should be distributed among family members and devotees present.
How many chapters are there in Satyanarayan Vrat Katha?
Satyanarayan Vrat Katha is generally read or heard in five chapters. These chapters describe the glory of Bhagwan Satyanarayan Vrat, the experiences of those who observed it, and the importance of faith and keeping one’s word.
How is the Udyapan of Satyanarayan Vrat performed?
The Udyapan of Satyanarayan Vrat is performed with devotion through Puja, Katha, Aarti, Prasad distribution, and charity. If the Vrat was observed with a specific Sankalp, the Puja should be completed by thanking Bhagwan Satyanarayan after the Sankalp is fulfilled.