हनुमान जी की पूजा
हनुमान जी को शिवजी का ग्यारहवां अवतार माना जाता है । हिन्दू मान्यतानुसार रुद्रावतार भगवान हनुमान माता अंजनी और वानर राज केसरी के पुत्र हैं । हनुमान जी की जन्मतिथि पर कई मतभेद हैं लेकिन अधिकतर लोग चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही हनुमान जयंती के रूप में मानते हैं । हनुमान जी के जन्म का वर्णन वायु- पुराण में किया गया है ।
हनुमान जी की पूजा
हनुमान जयंती के दिन प्रात: काल सभी नित्य कर्मों से निवृत्त होने के बाद हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए । पूजा में ब्रह्मचर्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए । हनुमान जी की पूजा में चन्दन, केसरी, सिन्दूर, लाल कपड़े और भोग हेतु लड्डू अथवा बूंदी रखने की परंपरा है ।

