श्री विश्वनाथ ज्योतिर्लिंगShri Vishvnath Jyotirling
विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
श्री विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के काशी नगर में अवस्थित है । कहते हैं, काशी तीनों लोकों में न्यारी नगरी है, जो भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजती है । इसे आनन्दवन, आनन्दकानन, अविमुक्त क्षेत्र तथा काशी आदि अनेक नामों से स्मरण किया गया है । काशी साक्षात सर्वतीर्थमयी, सर्वसन्तापहरिणी तथा मुक्तिदायिनी नगरी है । निराकर महेश्वर ही यहाँ भोलानाथ श्री विश्वनाथ के रूप में साक्षात अवस्थित हैं । इस काशी क्षेत्र में स्थित
1.श्री दशाश्वमेध
2.श्री लोलार्क
3.श्री बिन्दुमाधव
4.श्री केशव और
5.श्री मणिकर्णिक
ये पाँच प्रमुख तीर्थ हैं, जिनके कारण इसे ‘अविमुक्त क्षेत्र’ कहा जाता है । काशी के उत्तर में ओंकारखण्ड, दक्षिण में केदारखण्ड और मध्य में विश्वेश्वरखण्ड में ही बाबा विश्वनाथ का प्रसिद्ध है । ऐसा सुना जाता है कि मन्दिर की पुन: स्थापना आदि जगत गुरु शंकरचार्य जी ने अपने हाथों से की थी । श्री विश्वनाथ मन्दिर को मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब ने नष्ट करके उस स्थान पर मस्जिद बनवा दी थी, जो आज भी विद्यमान है । इस मस्जिद के परिसर को ही ‘ज्ञानवाणी’ कहा जाता है । प्राचीन शिवलिंग आज भी ‘ज्ञानवापी’ कहा जाता है । आगे चलकर भगवान शिव की परम भक्त महारानी अहल्याबाई ने ज्ञानवापी से कुछ हटकर श्री विश्वनाथ के एक सुन्दर मन्दिर का निर्माण कराया था । महाराजा रणजीत सिंह जी ने इस मन्दिर पर स्वर्ण कलश (सोने का शिखर) चढ़वाया था । काशी में अनेक विशिष्ट तीर्थ हैं, जिनके विषय में लिखा है–
विश्वेशं माधवं ढुण्ढिं दण्डपाणिं च भैरवम् ।
वन्दे काशीं गुहां गंगा भवानीं मणिकर्णिकाम् ॥
अर्थात ‘विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग बिन्दुमाधव, ढुण्ढिराज गणेश, दण्डपाणि कालभैरव, गुहा गंगा (उत्तरवाहिनी गंगा), माता अन्नपूर्णा तथा मणिकर्णिक आदि मुख्य तीर्थ हैं ।
काशी क्षेत्र में मरने वाले किसी भी प्राणी को निश्चित ही मुक्ति प्राप्त होती है । जब कोई मर रहा होता है, उस समय भगवान श्री विश्वनाथ उसके कानों में तारक मन्त्र का उपदेश करते हैं, जिससे वह आवगमन के चक्कर से छूट जाता है, अर्थात इस संसार से मुक्त हो जाता है ।
काशी नगरी की उत्पत्ति
काशी नगरी की उत्पत्ति तथा उसकी भगवान शिव की प्रियतमा बनने की कथा स्कन्द पुराण के काशी खण्ड में वर्णित है । काशी उत्पत्ति के विषय में अगस्त्य जी ने श्रीस्कन्द से पूछा था, जिसका उत्तर देते हुए श्री स्कन्द ने उन्हें बताया कि इस प्रश्न का उत्तर हमारे पिता महादेव जी ने माता पार्वती जी को दिया था । उन्होंने कहा था कि ‘महाप्रलय के समय जगत के सम्पूर्ण प्राणी नष्ट हो चुके थे, सर्वत्र घोर अन्धकार छाया हुआ था । उस समय ‘सत्’ स्वरूप ब्रह्म के अतिरिक्त सूर्य, नक्षत्र, ग्रह,तारे आदि कुछ भी नहीं थे । केवल एक ब्रह्म का अस्तित्त्व था, जिसे शास्त्रों में ‘एकमेवाद्वितीयम्’ कहा गया है । ‘ब्रह्म’ का ना तो कोई नाम है और न रूप, इसलिए वह मन, वाणी आदि इन्द्रियों का विषय नहीं बनता है । वह तो सत्य है, ज्ञानमय है, अनन्त है, आनन्दस्वरूप और परम प्रकाशमान है । वह निर्विकार, निराकार, निर्गुण, निर्विकल्प तथा सर्वव्यापी, माया से परे तथा उपद्रव से रहित परमात्मा कल्प के अन्त में अकेला ही था ।
कल्प के आदि में उस परमात्मा के मन में ऐसा संकल्प उठा कि ‘मैं एक से दो हो जाऊँ’ । यद्यपि वह निराकार है, किन्तु अपनी लीला शक्ति का विस्तार करने के उद्देश्य से उसने साकार रूप धारण कर लिया । परमेश्वर के संकल्प से प्रकट हुई वह ऐश्वर्य गुणों से भरपूर, सर्वज्ञानमयी, सर्वस्वरूप द्वितीय मूर्ति सबके लिए वन्दनीय थी । महादेव ने पार्वती जी से कहा– ‘प्रिये। निराकार परब्रह्म की वह द्वितीय मूर्ति मैं ही हूँ ।
सभी शास्त्र और विद्वान मुझे ही ‘ईश्वर ‘ कहते हैं । साकार रूप में प्रकट होने पर भी मैं अकेला ही अपनी इच्छा के अनुसार विचरण करता हूँ । मैंने ही अपने शरीर से कभी अलग न होने वाली ‘तुम’ प्रकृति को प्रकट किया है । तुम ही गुणवती माया और प्रधान प्रकृति हो । तुम प्रकृति को ही बुद्धि तत्त्व को जन्म देने वाली तथा विकार रहित कहा जाता है । काल स्वरूप आदि पुरुष मैंने ही एक साथ तुम शक्ति को और इस काशी क्षेत्र को प्रकट किया है ।’
प्रकृति और ईश्वर
इस प्रकार उस शक्ति को ही प्रकृति और ईश्वर को परम पुरुष कहा गया है । वे दोनों शक्ति और परम पुरुष परमानन्दमय स्वरूप में होकर काशी क्षेत्र में रमण करने लगे । पाँच कोस के क्षेत्रफल वाले काशी क्षेत्र को शिव और पार्वती ने प्रलयकाल में भी कभी त्याग नहीं किया है । इसी कारण उस क्षेत्र को ‘अविमुक्त’ क्षेत्र कहा गया है । जिस समय इस भूमण्डल की, जल की तथा अन्य प्राकृतिक पदार्थों की सत्ता (अस्तित्त्व) नहीं रह जाती है, उस समय में अपने विहार के लिए भगवान जगदीश्वर शिव ने इस काशी क्षेत्र का निर्माण किया था । स्कन्द (कार्तिकेय) ने अगस्त्य जी को बताया कि यह काशी क्षेत्र भगवान शिव के आनन्द का कारण है, इसीलिए पहले उन्होंने इसका नाम ‘आनन्दवन’ रखा था ।
काशी क्षेत्र के रहस्य को ठीक-ठीक कोई नहीं जान पाता है । उन्होंने कहा कि उस आनन्दकानन में जो यत्र-तत्र (इधर-उधर) सम्पूर्ण शिवलिंग हैं, उन्हें ऐसा समझना चाहिए कि वे सभी लिंग आनन्दकन्द रूपी बीजो से अंकुरित (उगे) हुए हैं ।
पुरुषोत्तम
उसके बाद भगवान शिव ने माँ जगदम्बा के साथ अपने बायें अंग में अमृत बरसाने वाली अपनी दृष्टि डाली । उस दृष्टि से अत्यन्त तेजस्वी तीनो लोकों में अतिशय सुन्दर एक पुरुष प्रकट हुआ । वह अत्यन्त शान्त, सतो गुण से परिपूर्ण तथा सागर से भी अधिक गम्भीर और पृथ्वी के समान श्यामल था तथा उसके बड़े-बड़े नेत्र कमल के समान सुन्दर थे । अत्यन्त कमनीय और रमणीय होते हुए भी प्रचण्ड बाहुओं से सुशोभित वह पुरुष सुर्वण रंग के दो पीताम्बरों से अपने शरीर को ढँके हुए था । उसके नाभि कमल से बहुत ही मनमोहक सुगन्ध चारों ओर फैल रही थी । देखने में वह अकेले ही सम्पूर्ण गुणों की खान तथा समस्त कलाओं का ख़ज़ाना प्रतीत होता था । वह एकाकी ही जगत के सभी पुरुषों में उत्तम था, इसलिए उसे ‘पुरुषोत्तम’ कहा गया ।
सब गुणों से विभूषित उस महान् पुरुष को देखकर महादेव जी ने उससे कहा– ‘अच्युत। तुम महाविष्णु हो । तुम्हारे नि:श्वास (सांस) से वेद प्रकट होंगे, जिनके द्वारा तुम्हें सब कुछ ज्ञान हो जाएगा अर्थात तुम सर्वज्ञ बन जाओगे ।’ इस प्रकार महाविष्णु को कहने के बाद भगवान शंकर (पार्वती) के साथ विचरण करने हेतु आनन्दवन में प्रवेश कर गये ।
पुरुषोत्तम भगवान विष्णु जब ध्यान में बैठे, तो उनका मन तपस्या में लग गया । उन्होंने अपने चक्र से एक सुन्दर पुष्करिणी (सरोवर) खोदकर उसे अपने शरीर के पसीने से भर दिया । उसके बाद उस सरोवर के किनारे उन्होंने कठिन तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर पार्वती के साथ भगवान शिव वहाँ प्रकट हो गये । उन्होंने महाविष्णु से वर माँगने के लिए कहा, तो विष्णु ने भवानी सहित हमेशा उनके दर्शन की इच्छा व्यक्त की । भगवान शिव सदा दर्शन देने के वचन को स्वीकार करते हुए बोले कि मेरी मणिमय कर्णिका यहाँ गिर पड़ी है, इसलिए यह स्थान ‘मणिकर्णिका तीर्थ’ के नाम से निवेदन किया कि चूँकि मुक्तामय (मणिमय) कुण्डल यहाँ गिरा है, इसलिए यह मुक्ति का प्रधान क्षेत्र माना जाये अर्थात अकथनीय ज्योति प्रकाशित होती रहे । इन कारणों से इसका दूसरा नाम ‘काशी’ भी स्वीकार हो । विष्णु ने आगे निवेदन किया कि ब्रह्मा से लेकर कीट-पतंग जितने भी प्रकार के जीव हैं, उन सबके काशी क्षेत्र में मरने पर मोक्ष की प्राप्ति अवश्य हो । उस मणिकर्णिका तीर्थ में स्नान, सन्ध्या, जप, हवन, पूजन, वेदाध्ययन, तर्पण, पिण्ड दान, दशमहादान, कन्यादान, अनेक प्रकार के यज्ञों, व्रतोद्यापन वृषोत्सर्ग तथा शिवलिंग स्थापना आदि शुभ कर्मों का फल मोक्ष के रूप में प्राप्त होवे । जगत में जितने भी क्षेत्र हैं, उनमें सर्वाधिक सुन्दर और शुभकारी हो तथा इस काशी का नाम लेने वाले भी पाप से मुक्त हो जायें ।’
महाविष्णु की बातों को स्वीकार करते हुए शिव ने उन्हें आदेश दिया कि ‘आप विविध प्रकार की यथायोग्य सृष्टि करो और उनमें जो कुमार्ग पर चलने वाले दुष्टात्मा हैं, उनके संहार में भी कारण बनो । पाँच कोस के क्षेत्रफल में फैला यह काशीधाम मुझे अतिशय प्रिय है । मैं यहाँ सदा निवास करता हूँ, इसलिए इस क्षेत्र में सिर्फ़ मेरी ही आज्ञा चलती है, यमराज आदि किसी अन्य की नहीं । इस ‘अविमुक्त’ क्षेत्र में रहने वाला पापी हो अथवा धर्मात्मा उन सबका शासक अकेला मैं ही हूँ । काशी से दूर रहकर भी जो मनुष्य मानसिक रूप से इस क्षेत्र का स्मरण करता है, उसे पाप स्पर्श नहीं करता है और वह काशी क्षेत्र में पहुँच कर उसके पुण्य के प्रभाव से मुक्ति को प्राप्त कर लेता है । जो कोई संयमपूर्वक काशी में बहुत दिनों तक निवास करता है, किन्तु संयोगवश उसकी मृत्यु काशी से बाहर हो जाती है, तो वह भी स्वर्गीय सुख को प्राप्त करता है और अन्त में पुन: काशी में जन्म लेकर मोक्ष पद को प्राप्त करता है ।
सर्वव्यापी शिव
जो मनुष्य श्री काशी विश्वनाथ की प्रसन्नता के लिए इस क्षेत्र में दान देता है, वह धर्मात्मा भी अपने जीवन को धन्य बना लेता है । पंचक्रोशी (पाँच कोस की) अविमुक्त क्षेत्र विश्वनाथ के नाम से प्रसिद्ध एक ज्योतिर्लिंग का स्वरूप ही जानना और मानना चाहिए । भगवान विश्वनाथ काशी में स्थित होते हुए भी सर्वव्यापी होने के कारण सूर्य की तरह सर्वत्र उपस्थित रहते हैं । जो कोई उस क्षेत्र की महिमा से अनजान है अथवा उसमें श्रद्धा नहीं है, फिर भी वह जब काशीक्षेत्र में प्रवेश करता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो वह निष्पाप होकर मोक्ष को प्राप्त कर लेता है । यदि कोई मनुष्य काशी में रहते हुए पापकर्म करता है, तो मरने के बाद वह पहले ‘रुद्र पिशाच’ बनता है, ‘उसके बाद उसकी मुक्ति होती है’
स्कन्द पुराण के अनुसार
स्कन्द पुराण के इस आख्यान से स्पष्ट होता है कि श्री विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग किसी मनुष्य की पूजा, तपस्या आदि से प्रकट नहीं हुआ, बल्कि यहाँ निराकार परब्रह्म परमेश्वर महेश्वर ही शिव बनकर विश्वनाथ के रूप में साक्षात प्रकट हुए । उन्होंने दूसरी बार महाविष्णु की तपस्या के फलस्वरूप प्रकृति और पुरुष (शक्ति और शिव) के रूप में उपस्थित होकर आदेश दिया । महाविष्णु के आग्रह पर ही भगवान शिव ने काशी क्षेत्र को अविमुक्त कर दिया । उनकी लीलाओं पर ध्यान देने से काशी के साथ उनकी अतिशय प्रियशीलता स्पष्ट मालूम होती है । इस प्रकार द्वादश ज्योतिर्लिंग में श्री विश्वेश्वर भगवान विश्वनाथ का शिवलिंग सर्वाधिक प्रभावशाली तथा अद्भुत शक्तिसम्पन्न लगता है । माँ अन्नापूर्णा (पार्वती) के साथ भगवान शिव अपने त्रिशूल पर काशी को धारण करते हैं और कल्प के प्रारम्भ में अर्थात सृष्टि रचना के प्रारम्भ में उसे त्रिशूल से पुन: भूतल पर उतार देते हैं ।
शिव महापुराण में श्री विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा कुछ इस प्रकार बतायी गई है– ‘परमेश्वर शिव ने माँ पार्वती के पूछने पर स्वयं अपने मुँह से श्री विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा कही थी । उन्होंने कहा कि वाराणसी पुरी हमेशा के लिए गुह्यतम अर्थात अत्यन्त रहस्यात्मक है तथा सभी प्रकार के जीवों की मुक्ति का कारण है । इस पवित्र क्षेत्र में सिद्धगण शिव-आराधना का व्रत लेकर अनेक स्वरूप बनाकर संयमपूर्वक मेरे लोक की प्राप्ति हेतु महायोग का नाम ‘पाशुपत योग’ है । पाशुपतयोग भुक्ति और मुक्ति दोनों प्रकार का फल प्रदान करता है ।
भगवान शिव ने कहा कि मुझे काशी पुरी में रहना सबसे अच्छा लगता है, इसलिए मैं सब कुछ छोड़कर इसी पुरी में निवास करता हूँ । जो कोई भी मेरा भक्त है और जो कोई मेरे शिवतत्त्व का ज्ञानी है, ऐसे दोनों प्रकार के लोग मोक्षपद के भागी बनते हैं, अर्थात उन्हें मुक्ति अवश्य प्राप्त होती है । इस प्रकार के लोगों को न तो तीर्थ की अपेक्षा रहती है और न विहित अविहित कर्मों का प्रतिबन्ध । इसका तात्पर्य यह है कि उक्त दोनों प्रकार के लोगों को जीवन्मुक्त मानना चाहिए । वे जहाँ भी मरते हैं, उन्हें तत्काल मुक्ति प्राप्त होती है । भगवान शिव ने माँ पार्वती को बताया कि बालक, वृद्ध या जवान हो, वह किसी भी वर्ण, जाति या आश्रम का हो, यदि अविमुक्त क्षेत्र में मृत्यु होती है, तो उसे अवश्य ही मुक्ति मिल जाती है । स्त्री यदि अपवित्र हो या पवित्र हो, वह कुमारी हो, विवाहिता हो, विधवा हो, बन्ध्या, रजस्वला, प्रसूता हो अथवा उसमें संस्कारहीनता हो, चाहे वह किसी भी स्थिति में हो, यदि उसकी मृत्यु काशी क्षेत्र में होती है, तो वह अवश्य ही मोक्ष की भागीदार बनती है ।
शिव पुराण के अनुसार
शिव महापुराण के अनुसार इस पृथ्वी पर जो कुछ भी दिखाई देता है, वह सच्चिदानन्दस्वरूप, निर्गुण, निर्विकार तथा सनातन ब्रह्मस्वरूप ही है । अपने कैवल्य (अकेला) भाव में रमण करने वाले अद्वितीय परमात्मा में जब एक से दो बनने की इच्छा हुई, तो वही सगुणरूप में ‘शिव’ कहलाने लगा । शिव ही पुरुष और स्त्री, इन दो हिस्सों में प्रकट हुए और उस पुरुष भाग को शिव तथा स्त्रीभाग को ‘शक्ति’ कहा गया । उन्हीं सच्चिदानन्दस्वरूप शिव और शक्ति ने अदृश्य रहते हुए स्वभाववश प्रकृति और पुरुषरूपी चेतन की सृष्टि की । प्रकृति और पुरुष सृष्टिकर्त्ता अपने माता-पिता को न देखते हुए संशय में पड़ गये । उस समय उन्हें निर्गुण ब्रह्म की आकाशवाणी सुनाई पड़ी– ‘तुम दोनों को तपस्या करनी चाहिए, जिससे कि बाद में उत्तम सृष्टि का विस्तार होगा ।’ उसके बाद भगवान शिव ने तप:स्थली के रूप में तेजोमय पाँच कोस के शुभ और सुन्दर एक नगर का निर्माण किया, जो उनका ही साक्षात रूप था । उसके बाद उन्होंने उस नगर को प्रकृति और पुरुष के पास भेजा, जो उनके समीप पहुँच कर आकाश में ही स्थित हो गया । तब उस पुरुष (श्री हरि) ने उस नगर में भगवान शिव का ध्यान करते हुए सृष्टि की कामना से वर्षों तपस्या की । तपस्या में श्रम होने के कारण श्री हरि (पुरुष) के शरीर से श्वेतजल की अनेक धाराएँ फूट पड़ीं, जिनसे सम्पूर्ण आकाश भर गया । वहाँ उसके अतिरकित कुछ भी दिखाई नहीं देता था । उसके बाद भगवान विष्णु (श्री हरि) मन ही मन विचार करने लगे कि यह कैसी विचित्र वस्तु दिखाई देती है । उस आश्चर्यमय दृश्य को देखते हुए जब उन्होंने अपना सिर हिलाया, तो उनके एक कान से मणि खिसककर गिर पड़ी । मणि के गिरने से वह स्थान ‘मणिकर्णिका-तीर्थ’ के नाम से प्रसिद्ध हो गया ।
उस महान् जलराशि में जब पंचक्रोशी डूबने लगी, तब निर्गुण निर्विकार भगवान शिव ने उसे शीघ्र ही अपने त्रिशूल पर धारण कर लिया । तदनन्तर विष्णु (श्रीहरि) अपनी पत्नी (प्रकृति) के साथ वहीं सो गये । उनकी नाभि से एक कमल प्रकट हुआ, जिससे ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई । कमल से ब्रह्मा जी की उत्पत्ति में भी निराकार शिव का निर्देश ही कारण था । उसके बाद ब्रह्मा जी ने शिव के आदेश से विलक्षण सृष्टि की रचना प्रारम्भ कर दी । ब्रह्मा जी ने ब्रह्माण्ड का विस्तार (विभाजन) चौदह भुवनों में किया, जबकि ब्रह्माण्ड का क्षेत्रफल पचास करोड़ योजन बताया गया है । भगवान शिव ने विचार किया कि ब्रह्माण्ड के अन्तर्गत कर्मपाश (कर्बन्धन) में फँसे प्राणी मुझे कैसे प्राप्त हो सकेंगे? उस प्रकार विचार करते हुए उन्होंने पंचक्रोशी को अपने त्रिशूल से उतार कर इस जगत में छोड़ दिया ।
काशी में स्वयं परमेश्वर ने ही अविमुक्त लिंग की स्थापना की थी, इसलिए उन्होंने अपने अंशभूत हर (शिव) को यह निर्देश दिया कि तुम्हें उस क्षेत्र का कभी भी त्याग नहीं करना चाहिए । यह पंचक्रोशी लोक का कल्याण करने वाली, कर्मबन्धनों को नष्ट करने वाली, ज्ञान प्रकाश करने वाली तथा प्राणियों के लिए मोक्षदायिनी है । यद्यपि ऐसा बताया गया है कि ब्रह्मा जी का एक दिन पूरा हो जाने पर इस जगत् का प्रलय हो जाता है, फिर भी अविमुक्त काशी क्षेत्र का नाश नहीं होता है, क्योंकि उसे भगवान परमेश्वर शिव अपने त्रिशूल पर उठा लेते हैं । ब्रह्मा जी जब नई सृष्टि प्रारम्भ करते हैं, उस समय भगवान शिव काशी को पुन: भूतल पर स्थापित कर देते हैं । कर्मों का कर्षण (नष्ट) करने के कारण ही उस क्षेत्र का नाम ‘काशी’ है, जहाँ अविमुक्तेश्वरलिंग हमेशा विराजमान रहता है । संसार में जिसको कहीं गति नहीं मिलती है, उसे वाराणसी में गति मिलती है । महापुण्यमयी पंचक्रोशी करोड़ों हत्याओं के दुष्फल का विनाश करने वाली है । भगवान शंकर की यह प्रिय नगरी समानरूप से भोग ओर मोक्ष को प्रदान करती है । कालाग्नि रुद्र के नाम से विख्यात कैलासपति शिव अन्दर से सतोगुणी तथा बाहर से तमोगुणी कहलाते हैं । यद्यपि वे निर्गुण हैं, किन्तु जब सगुण रूप में प्रकट होते हैं, तो ‘शिव’ कहलाते हैं । रुद्र ने पुन: पुन: प्रणाम करके निर्गुण शिव से कहा– ‘विश्वनाथ’ महेश्वर। निस्सन्देह मैं आपका ही हूँ । मुझ आत्मज (पुत्र) पर आप कृपा कीजिए । मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ, आप लोककल्याण की कामना से जीवों का उद्धार करने के लिए यहीं विराजमान हों ।’ इसी प्रकार स्वयं अविमुक्त क्षेत्र ने भी शंकर जी से प्रार्थना की है । उसने कहा– ‘देवाधिदेव’ महादेव वास्तव में आप ही तीनों लोकों के स्वामी हैं और ब्रह्मा तथा विष्णु आदि के द्वारा पूजनीय हैं । आप काशीपुरी को अपनी राजधानी के रूप में स्वीकार करें । मैं यहाँ स्थिर भाव से बैठा हुआ सदा आपका ध्यान करता रहूँगा । सदाशिव। आप उमा सहित यहाँ सदा विराजमान रहें और अपने भक्तों का कार्य सिद्ध करते हुए समस्त जीवों के संसार सागर से पार करें । इस प्रकार भगवान शिव अपने गणों सहित काशी में विराजमान हो गये । तभी से काशी पुरी सर्वश्रेष्ठ हो गई । उक्त आशय को ही शिव पुराण में इस प्रकार कहा गया है–
जो वर्षों से काशी नगरी में निवास कर रहा हो और उसकी आर्थिक स्थिति डाँवाडोल हो गई हो, फिर भी वह काशी छोड़कर दूर नहीं जाना चाहता है । शास्त्रकारों ने लिखा है कि जिस स्थान पर मृत्यु मंगलदायक, भस्म का त्रिपुण्ड (तिलक) ही अलंकार है, लंगोटी ही जहाँ रेशमी वस्त्र के समान है, ऐसी काशी का सेवन कौन नहीं करना चाहेगा?
मरणं मंगलं यत्र विभूतिश्च विभूषणम् ।
कौपीनं यत्र कौशेयं सा काशी केन मीयते ॥
आज भी गंगा के किनारे दशाश्वमेध-घाट पर एक सामान्य व्यक्ति भी यह कहते मिल जाता है कि–
चना चबेना गंगजल, जो पूरवे करतार ।
काशी कभी न छोड़ियो, बाबा विश्वनाथ दरबार ॥
इस प्रकार माँ गंगा के किनारे बसी हुई श्री माँ अन्नपूर्णा सहित भोलेनाथ बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी अतीव दिव्य है, मोक्षदायिका है और तीनों लोकों से विलक्षण है । श्री विश्वेश्वर विश्वनाथ का यह ज्योतिर्लिंग साक्षात भगवान परमेश्वर महेश्वर का स्वरूप है, यहाँ भगवान शिव सदा विराजमान रहते हैं ।
Shri Vishveshvar Jyotirling Uttar Pradesh Ke Varanasi Janpad Ke Kashi Nagar Men Avasthit Hai . Kahte Hain, Kashi Tinon Lokon Men Nyari Nagri Hai, Jo Bhagwan Shiv Ke Trishul Par Virajti Hai . Ise Anandvan, Anandkanan, Avimukt Kshetr Tatha Kashi Adi Anek Namon Se Smaran Kiya Gaya Hai . Kashi Sakshat Sarvtirthmyi, Sarvsantaphrini Tatha Muktidayini Nagri Hai . Nirakar Maheshvar Hi Yahan Bholanath Shri Vishvnath Ke Rup Men Sakshat Avasthit Hain . Is Kashi Kshetr Men Sthit
1.Shri Dashashvmedh
2.Shri Lolark
3.Shri Bindumadhav
4.Shri Keshav Aur
5.Shri Manikarnik
Ye Panch Pramukh Tirth Hain, Jinke Karan Ise ‘avimukt Kshetr’ Kaha Jata Hai . Kashi Ke Uttar Men Onkarkhand, Dakshin Men Kedarkhand Aur Madhy Men Vishveshvrkhand Men Hi Baba Vishvnath Ka Prasiddh Hai . Aisa Suna Jata Hai Ki Mandir Ki Pun: Sthapna Adi Jagat Guru Shankrchary Ji Ne Apne Hathon Se Ki Thi . Shri Vishvnath Mandir Ko Muġal Badshah Aurangzeb Ne Nasht Karke Us Sthan Par Masjid Banva Di Thi, Jo Aj Bhi Vidyman Hai . Is Masjid Ke Parisar Ko Hi ‘jnanvani’ Kaha Jata Hai . Prachin Shivling Aj Bhi ‘jnanvapi’ Kaha Jata Hai . Age Chalkar Bhagwan Shiv Ki Param Bhakt Maharani Ahalyabai Ne Jnanvapi Se Kuchhh Hatkar Shri Vishvnath Ke Ek Sundar Mandir Ka Nirman Karaya Tha . Maharaja Ranjit Sinh Ji Ne Is Mandir Par Svarn Kalash (Sone Ka Shikhar) Chadhvaya Tha . Kashi Men Anek Vishisht Tirth Hain, Jinke Vishay Men Likha Hai–
Vishvesham Maadhavam Dhundhim Dandapaanim Cha Bhairavam .
Vande Kaashim Guhaam Ganga Bhavaanim Manikarnikaam ॥
Arthat ‘vishveshvar Jyotirling Bindumadhav, Dhundhiraj Ganesh, Dandpani Kalbhairav, Guha Ganga (Uttrvahini Ganga), Mata Annapurna Tatha Manikarnik Adi Mukhy Tirth Hain .
Kashi Kshetr Men Marne Vale Kisi Bhi Prani Ko Nishchit Hi Mukti Prapt Hoti Hai . Jab Koi Mar Raha Hota Hai, Us Samay Bhagwan Shri Vishvnath Uske Kanon Men Tarak Mantr Ka Updesh Karte Hain, Jisse Vah Avgman Ke Chakkar Se Chhhut Jata Hai, Arthat Is Sansar Se Mukt Ho Jata Hai .
Kashi Nagri Ki Utpatti
Kashi Nagri Ki Utpatti Tatha Uski Bhagwan Shiv Ki Priytma Banne Ki Katha Skand Puran Ke Kashi Khand Men Varnit Hai . Kashi Utpatti Ke Vishay Men Agasty Ji Ne Shriskand Se Puchhha Tha, Jiska Uttar Dete Hue Shri Skand Ne Unhen Bataya Ki Is Prashn Ka Uttar Hamare Pita Mahadev Ji Ne Mata Parvati Ji Ko Diya Tha . Unhonne Kaha Tha Ki ‘mahaprlay Ke Samay Jagat Ke Sampurn Prani Nasht Ho Chuke The, Sarvatr Ghor Andhkar Chhhaya Hua Tha . Us Samay ‘sat’ Svarup Brahm Ke Atirikt Surya, Nakshatra, Grah,Tare Adi Kuchhh Bhi Nahin The . Keval Ek Brahm Ka Astittv Tha, Jise Shastron Men ‘ekmevadvitiyam’ Kaha Gaya Hai . ‘brahm’ Ka Na To Koi Nam Hai Aur N Rup, Islie Vah Man, Vani Adi Indriyon Ka Vishay Nahin Banta Hai . Vah To Saty Hai, Jnanmay Hai, Anant Hai, Anandasvrup Aur Param Prakashman Hai . Vah Nirvikar, Nirakar, Nirgun, Nirvikalp Tatha Sarvavyapi, Maya Se Pare Tatha Upadrav Se Rahit Paramatma Kalp Ke Ant Men Akela Hi Tha .
Kalp Ke Adi Men Us Paramatma Ke Man Men Aisa Sankalp Utha Ki ‘main Ek Se Do Ho Jaun’ . Yadypi Vah Nirakar Hai, Kintu Apni Lila Shakti Ka Vistar Karne Ke Uddeshy Se Usne Sakar Rup Dharan Kar Liya . Parmeshvar Ke Sankalp Se Prakat Hui Vah Aishvary Gunon Se Bharpur, Sarvajnanmyi, Sarvasvrup Dvitiy Murti Sabke Lie Vandniy Thi . Mahadev Ne Parvati Ji Se Kaha– ‘priye. Nirakar Parabrahm Ki Vah Dvitiy Murti Main Hi Hun .
Sabhi Shastra Aur Vidvan Mujhe Hi ‘Ishwar ‘ Kahte Hain . Sakar Rup Men Prakat Hone Par Bhi Main Akela Hi Apni Ichchhha Ke Anusar Vichran Karta Hun . Mainne Hi Apne Sharir Se Kabhi Alag N Hone Vali ‘tum’ Prakriti Ko Prakat Kiya Hai . Tum Hi Gunvti Maya Aur Pradhan Prakriti Ho . Tum Prakriti Ko Hi Buddhi Tattv Ko Janm Dene Vali Tatha Vikar Rahit Kaha Jata Hai . Kal Svarup Adi Purush Mainne Hi Ek Sath Tum Shakti Ko Aur Is Kashi Kshetr Ko Prakat Kiya Hai .’
Prakriti Aur Ishwar
Is Prakar Us Shakti Ko Hi Prakriti Aur Ishwar Ko Param Purush Kaha Gaya Hai . Ve Donon Shakti Aur Param Purush Parmanandmay Svarup Men Hokar Kashi Kshetr Men Raman Karne Lage . Panch Kos Ke Kshetrphal Vale Kashi Kshetr Ko Shiv Aur Parvati Ne Pralykal Men Bhi Kabhi Tyag Nahin Kiya Hai . Isi Karan Us Kshetr Ko ‘avimukt’ Kshetr Kaha Gaya Hai . Jis Samay Is Bhumandal Ki, Jal Ki Tatha Any Prakritik Padarthon Ki Satta (Astittv) Nahin Rah Jati Hai, Us Samay Men Apne Vihar Ke Lie Bhagwan Jagdishvar Shiv Ne Is Kashi Kshetr Ka Nirman Kiya Tha . Skand (Kartikeya) Ne Agasty Ji Ko Bataya Ki Yah Kashi Kshetr Bhagwan Shiv Ke Anand Ka Karan Hai, Isilie Pahle Unhonne Iska Nam ‘anandvan’ Rakha Tha .
Kashi Kshetr Ke Rahasy Ko Thik-Thik Koi Nahin Jan Pata Hai . Unhonne Kaha Ki Us Anandkanan Men Jo Yatr-Tatr (Idhar-Udhar) Sampurn Shivling Hain, Unhen Aisa Samjhna Chahie Ki Ve Sabhi Ling Anandkand Rupi Bijo Se Ankurit (Uge) Hue Hain .
Purushottam
Uske Bad Bhagwan Shiv Ne Maa Jagdamba Ke Sath Apne Bayen Ang Men Amrit Barsane Vali Apni Drishti Dali . Us Drishti Se Atyant Tejasvi Tino Lokon Men Atishay Sundar Ek Purush Prakat Hua . Vah Atyant Shant, Sato Gun Se Paripurn Tatha Sagar Se Bhi Adhik Gambhir Aur Prithvi Ke Saman Shyamal Tha Tatha Uske Bade-Bade Netr Kamal Ke Saman Sundar The . Atyant Kamniy Aur Ramniy Hote Hue Bhi Prachand Bahuon Se Sushobhit Vah Purush Survan Rang Ke Do Pitambron Se Apne Sharir Ko Dhanke Hue Tha . Uske Nabhi Kamal Se Bahut Hi Manmohak Sugandh Charon Or Phail Rahi Thi . Dekhne Men Vah Akele Hi Sampurn Gunon Ki Khan Tatha Samast Kalaon Ka K͟Hazana Pratit Hota Tha . Vah Ekaki Hi Jagat Ke Sabhi Purushon Men Uttam Tha, Islie Use ‘purushottam’ Kaha Gaya .
Sab Gunon Se Vibhushit Us Mahan Purush Ko Dekhkar Mahadev Ji Ne Usse Kaha– ‘achyut. Tum Mahavishnu Ho . Tumhare Ni:Shvas (Sans) Se Ved Prakat Honge, Jinke Dvara Tumhen Sab Kuchhh Jnan Ho Jaega Arthat Tum Sarvajn Ban Jaoge .’ Is Prakar Mahavishnu Ko Kahne Ke Bad Bhagwan Shankar (Parvati) Ke Sath Vichran Karne Hetu Anandvan Men Pravesh Kar Gaye .
Purushottam Bhagwan Vishnu Jab Dhyan Men Baithe, To Unka Man Tapasya Men Lag Gaya . Unhonne Apne Chakr Se Ek Sundar Pushkrini (Sarovar) Khodkar Use Apne Sharir Ke Pasine Se Bhar Diya . Uske Bad Us Sarovar Ke Kinare Unhonne Kathin Tapasya Ki, Jisse Prasann Hokar Parvati Ke Sath Bhagwan Shiv Vahan Prakat Ho Gaye . Unhonne Mahavishnu Se Var Mangne Ke Lie Kaha, To Vishnu Ne Bhawani Sahit Hamesha Unke Darshan Ki Ichchhha Vyakt Ki . Bhagwan Shiv Sada Darshan Dene Ke Vachan Ko Svikar Karte Hue Bole Ki Meri Manimay Karnika Yahan Gir Padi Hai, Islie Yah Sthan ‘manikarnika Tirth’ Ke Nam Se Nivedan Kiya Ki Chunki Muktamay (Manimay) Kundal Yahan Gira Hai, Islie Yah Mukti Ka Pradhan Kshetr Mana Jaye Arthat Akthniy Jyoti Prakashit Hoti Rahe . In Karnon Se Iska Dusra Nam ‘Kashi’ Bhi Svikar Ho . Vishnu Ne Age Nivedan Kiya Ki Brahma Se Lekar Kit-Patang Jitne Bhi Prakar Ke Jiv Hain, Un Sabke Kashi Kshetr Men Marne Par Moksha Ki Prapti Avashy Ho . Us Manikarnika Tirth Men Snan, Sandhya, Jap, Havan, Pujan, Vedadhyyan, Tarpan, Pind Dan, Dashmhadan, Kanyadan, Anek Prakar Ke Yajnon, Vratodyapan Vrishotsarg Tatha Shivling Sthapna Adi Shubh Karmon Ka Phal Moksha Ke Rup Men Prapt Hove . Jagat Men Jitne Bhi Kshetr Hain, Unmen Sarvadhik Sundar Aur Shubhkari Ho Tatha Is Kashi Ka Nam Lene Vale Bhi Pap Se Mukt Ho Jayen .’
Mahavishnu Ki Baton Ko Svikar Karte Hue Shiv Ne Unhen Adesh Diya Ki ‘ap Vividh Prakar Ki Yathayogy Srishti Karo Aur Unmen Jo Kumarg Par Chalne Vale Dushtatma Hain, Unke Sanhar Men Bhi Karan Bano . Panch Kos Ke Kshetrphal Men Phaila Yah Kashidham Mujhe Atishay Priy Hai . Main Yahan Sada Nivas Karta Hun, Islie Is Kshetr Men Sirf Meri Hi Ajna Chalti Hai, Yamraj Adi Kisi Any Ki Nahin . Is ‘avimukt’ Kshetr Men Rahne Vala Papi Ho Athva Dharmatma Un Sabka Shasak Akela Main Hi Hun . Kashi Se Dur Rahkar Bhi Jo Manushy Mansik Rup Se Is Kshetr Ka Smaran Karta Hai, Use Pap Sparsh Nahin Karta Hai Aur Vah Kashi Kshetr Men Pahunch Kar Uske Puny Ke Prabhav Se Mukti Ko Prapt Kar Leta Hai . Jo Koi Sanympurvak Kashi Men Bahut Dinon Tak Nivas Karta Hai, Kintu Sanyogvash Uski Mrityu Kashi Se Bahar Ho Jati Hai, To Vah Bhi Svargiy Sukh Ko Prapt Karta Hai Aur Ant Men Pun: Kashi Men Janm Lekar Moksha Pad Ko Prapt Karta Hai .
Sarvavyapi Shiv
Jo Manushy Shri Kashi Vishvnath Ki Prasannta Ke Lie Is Kshetr Men Dan Deta Hai, Vah Dharmatma Bhi Apne Jivan Ko Dhany Bana Leta Hai . Panchakroshi (Panch Kos Ki) Avimukt Kshetr Vishvnath Ke Nam Se Prasiddh Ek Jyotirling Ka Svarup Hi Janna Aur Manna Chahie . Bhagwan Vishvnath Kashi Men Sthit Hote Hue Bhi Sarvavyapi Hone Ke Karan Surya Ki Tarah Sarvatr Upasthit Rahte Hain . Jo Koi Us Kshetr Ki Mahima Se Anjan Hai Athva Usmen Shraddha Nahin Hai, Phir Bhi Vah Jab Kashikshetr Men Pravesh Karta Hai Ya Uski Mrityu Ho Jati Hai, To Vah Nishpap Hokar Moksha Ko Prapt Kar Leta Hai . Yadi Koi Manushy Kashi Men Rahte Hue Papkarm Karta Hai, To Marne Ke Bad Vah Pahle ‘rudr Pishach’ Banta Hai, ‘uske Bad Uski Mukti Hoti Hai’
Skand Puran Ke Anusar
Skand Puran Ke Is Akhyan Se Spasht Hota Hai Ki Shri Vishveshvar Jyotirling Kisi Manushy Ki Puja, Tapasya Adi Se Prakat Nahin Hua, Balki Yahan Nirakar Parabrahm Parmeshvar Maheshvar Hi Shiv Bankar Vishvnath Ke Rup Men Sakshat Prakat Hue . Unhonne Dusri Bar Mahavishnu Ki Tapasya Ke Phalasvrup Prakriti Aur Purush (Shakti Aur Shiv) Ke Rup Men Upasthit Hokar Adesh Diya . Mahavishnu Ke Agrah Par Hi Bhagwan Shiv Ne Kashi Kshetr Ko Avimukt Kar Diya . Unki Lilaon Par Dhyan Dene Se Kashi Ke Sath Unki Atishay Priyshilta Spasht Malum Hoti Hai . Is Prakar Dvadash Jyotirling Men Shri Vishveshvar Bhagwan Vishvnath Ka Shivling Sarvadhik Prabhavshali Tatha Adbhut Shaktisampann Lagta Hai . Maa Annapurna (Parvati) Ke Sath Bhagwan Shiv Apne Trishul Par Kashi Ko Dharan Karte Hain Aur Kalp Ke Prarambh Men Arthat Srishti Rachna Ke Prarambh Men Use Trishul Se Pun: Bhutal Par Utar Dete Hain .
Shiv Mahapuran Men Shri Vishveshvar Jyotirling Ki Mahima Kuchhh Is Prakar Batayi Gai Hai– ‘parmeshvar Shiv Ne Maa Parvati Ke Puchhhne Par Svayan Apne Munh Se Shri Vishveshvar Jyotirling Ki Mahima Kahi Thi . Unhonne Kaha Ki Varanasi Puri Hamesha Ke Lie Guhytam Arthat Atyant Rahasyatmak Hai Tatha Sabhi Prakar Ke Jivon Ki Mukti Ka Karan Hai . Is Pavitr Kshetr Men Siddhgan Shiv-Aradhana Ka Vrat Lekar Anek Svarup Banakar Sanympurvak Mere Lok Ki Prapti Hetu Mahayog Ka Nam ‘pashupat Yoga’ Hai . Pashuptyog Bhukti Aur Mukti Donon Prakar Ka Phal Pradan Karta Hai .
Bhagwan Shiv Ne Kaha Ki Mujhe Kashi Puri Men Rahna Sabse Achchhha Lagta Hai, Islie Main Sab Kuchhh Chhhodkar Isi Puri Men Nivas Karta Hun . Jo Koi Bhi Mera Bhakt Hai Aur Jo Koi Mere Shivtattv Ka Jnani Hai, Aise Donon Prakar Ke Log Mokshpad Ke Bhagi Bante Hain, Arthat Unhen Mukti Avashy Prapt Hoti Hai . Is Prakar Ke Logon Ko N To Tirth Ki Apeksha Rahti Hai Aur N Vihit Avihit Karmon Ka Pratibandh . Iska Tatpary Yah Hai Ki Ukt Donon Prakar Ke Logon Ko Jivanmukt Manna Chahie . Ve Jahan Bhi Marte Hain, Unhen Tatkal Mukti Prapt Hoti Hai . Bhagwan Shiv Ne Maa Parvati Ko Bataya Ki Balak, Vriddh Ya Javan Ho, Vah Kisi Bhi Varn, Jati Ya Ashram Ka Ho, Yadi Avimukt Kshetr Men Mrityu Hoti Hai, To Use Avashy Hi Mukti Mil Jati Hai . Stri Yadi Apvitr Ho Ya Pavitr Ho, Vah Kumari Ho, Vivahita Ho, Vidhva Ho, Bandhya, Rajasvla, Prasuta Ho Athva Usmen Sanskarhinta Ho, Chahe Vah Kisi Bhi Sthiti Men Ho, Yadi Uski Mrityu Kashi Kshetr Men Hoti Hai, To Vah Avashy Hi Moksha Ki Bhagidar Banti Hai .
Shiv Puran Ke Anusar
Shiv Mahapuran Ke Anusar Is Prithvi Par Jo Kuchhh Bhi Dikhai Deta Hai, Vah Sachchidanandasvrup, Nirgun, Nirvikar Tatha Sanatan Brahmasvrup Hi Hai . Apne Kaivaly (Akela) Bhav Men Raman Karne Vale Advitiy Paramatma Men Jab Ek Se Do Banne Ki Ichchhha Hui, To Vahi Sagunrup Men ‘Shiv’ Kahlane Laga . Shiv Hi Purush Aur Stri, In Do Hisson Men Prakat Hue Aur Us Purush Bhag Ko Shiv Tatha Stribhag Ko ‘Shakti’ Kaha Gaya . Unhin Sachchidanandasvrup Shiv Aur Shakti Ne Adrishy Rahte Hue Svabhavvash Prakriti Aur Purushrupi Chetan Ki Srishti Ki . Prakriti Aur Purush Srishtikartta Apne Mata-Pita Ko N Dekhte Hue Sanshay Men Pad Gaye . Us Samay Unhen Nirgun Brahm Ki Akashvani Sunai Padi– ‘tum Donon Ko Tapasya Karni Chahie, Jisse Ki Bad Men Uttam Srishti Ka Vistar Hoga .’ Uske Bad Bhagwan Shiv Ne Tap:Sthali Ke Rup Men Tejomay Panch Kos Ke Shubh Aur Sundar Ek Nagar Ka Nirman Kiya, Jo Unka Hi Sakshat Rup Tha . Uske Bad Unhonne Us Nagar Ko Prakriti Aur Purush Ke Pas Bheja, Jo Unke Samip Pahunch Kar Akash Men Hi Sthit Ho Gaya . Tab Us Purush (Shri Hari) Ne Us Nagar Men Bhagwan Shiv Ka Dhyan Karte Hue Srishti Ki Kamna Se Varshon Tapasya Ki . Tapasya Men Shram Hone Ke Karan Shri Hari (Purush) Ke Sharir Se Shvetjal Ki Anek Dharaen Phut Padin, Jinse Sampurn Akash Bhar Gaya . Vahan Uske Atirkit Kuchhh Bhi Dikhai Nahin Deta Tha . Uske Bad Bhagwan Vishnu (Shri Hari) Man Hi Man Vichar Karne Lage Ki Yah Kaisi Vichitr Vastu Dikhai Deti Hai . Us Ashcharymay Drishy Ko Dekhte Hue Jab Unhonne Apna Sir Hilaya, To Unke Ek Kan Se Mani Khiskkar Gir Padi . Mani Ke Girne Se Vah Sthan ‘manikarnika-Tirth’ Ke Nam Se Prasiddh Ho Gaya .
Us Mahan Jalrashi Men Jab Panchakroshi Dubne Lagi, Tab Nirgun Nirvikar Bhagwan Shiv Ne Use Shighr Hi Apne Trishul Par Dharan Kar Liya . Tadnantar Vishnu (Shrihri) Apni Patni (Prakriti) Ke Sath Vahin So Gaye . Unki Nabhi Se Ek Kamal Prakat Hua, Jisse Brahma Ji Ki Utpatti Hui . Kamal Se Brahma Ji Ki Utpatti Men Bhi Nirakar Shiv Ka Nirdesh Hi Karan Tha . Uske Bad Brahma Ji Ne Shiv Ke Adesh Se Vilakshan Srishti Ki Rachna Prarambh Kar Di . Brahma Ji Ne Brahmand Ka Vistar (Vibhajan) Chaudah Bhuvnon Men Kiya, Jabki Brahmand Ka Kshetrphal Pachas Karod Yojan Bataya Gaya Hai . Bhagwan Shiv Ne Vichar Kiya Ki Brahmand Ke Antargat Karmpash (Karbandhan) Men Phanse Prani Mujhe Kaise Prapt Ho Sakenge? Us Prakar Vichar Karte Hue Unhonne Panchakroshi Ko Apne Trishul Se Utar Kar Is Jagat Men Chhhod Diya .
Kashi Men Svayan Parmeshvar Ne Hi Avimukt Ling Ki Sthapna Ki Thi, Islie Unhonne Apne Anshbhut Har (Shiv) Ko Yah Nirdesh Diya Ki Tumhen Us Kshetr Ka Kabhi Bhi Tyag Nahin Karna Chahie . Yah Panchakroshi Lok Ka Kalyan Karne Vali, Karmbandhnon Ko Nasht Karne Vali, Jnan Prakash Karne Vali Tatha Praniyon Ke Lie Mokshdayini Hai . Yadypi Aisa Bataya Gaya Hai Ki Brahma Ji Ka Ek Din Pura Ho Jane Par Is Jagat Ka Pralay Ho Jata Hai, Phir Bhi Avimukt Kashi Kshetr Ka Nash Nahin Hota Hai, Kyonki Use Bhagwan Parmeshvar Shiv Apne Trishul Par Utha Lete Hain . Brahma Ji Jab Nai Srishti Prarambh Karte Hain, Us Samay Bhagwan Shiv Kashi Ko Pun: Bhutal Par Sthapit Kar Dete Hain . Karmon Ka Karshan (Nasht) Karne Ke Karan Hi Us Kshetr Ka Nam ‘Kashi’ Hai, Jahan Avimukteshvrling Hamesha Virajman Rahta Hai . Sansar Men Jisko Kahin Gati Nahin Milti Hai, Use Varanasi Men Gati Milti Hai . Mahapunymyi Panchakroshi Karodon Hatyaon Ke Dushphal Ka Vinash Karne Vali Hai . Bhagwan Shankar Ki Yah Priy Nagri Samanrup Se Bhog Or Moksha Ko Pradan Karti Hai . Kalagni Rudr Ke Nam Se Vikhyat Kailaspti Shiv Andar Se Satoguni Tatha Bahar Se Tamoguni Kahlate Hain . Yadypi Ve Nirgun Hain, Kintu Jab Sagun Rup Men Prakat Hote Hain, To ‘Shiv’ Kahlate Hain . Rudr Ne Pun: Pun: Pranam Karke Nirgun Shiv Se Kaha– ‘vishvnath’ Maheshvar. Nissandeh Main Apka Hi Hun . Mujh Atmaj (Putr) Par Ap Kripa Kijie . Main Apse Prarthana Karta Hun, Ap Lokkalyan Ki Kamna Se Jivon Ka Uddhar Karne Ke Lie Yahin Virajman Hon .’ Isi Prakar Svayan Avimukt Kshetr Ne Bhi Shankar Ji Se Prarthana Ki Hai . Usne Kaha– ‘devadhidev’ Mahadev Vastav Men Ap Hi Tinon Lokon Ke Swami Hain Aur Brahma Tatha Vishnu Adi Ke Dvara Pujniy Hain . Ap Kashipuri Ko Apni Rajdhani Ke Rup Men Svikar Karen . Main Yahan Sthir Bhav Se Baitha Hua Sada Apka Dhyan Karta Rahunga . Sadashiv. Ap Uma Sahit Yahan Sada Virajman Rahen Aur Apne Bhakton Ka Kary Siddh Karte Hue Samast Jivon Ke Sansar Sagar Se Par Karen . Is Prakar Bhagwan Shiv Apne Ganon Sahit Kashi Men Virajman Ho Gaye . Tabhi Se Kashi Puri Sarvashreshth Ho Gai . Ukt Ashay Ko Hi Shiv Puran Men Is Prakar Kaha Gaya Hai–
Kaashyaam Puryaam Tvayaa Deva Raajadhaani Pragrihyataam .
Maya Dhyantya Stheymchintysukhhetve ॥
Muktidata Bhavanev Kamdashch N Chapar: .
Tasmattvmupkaray Tishthomashit: Sada ॥
Jivanbhvashdherkhilastaray Tvam Sadashiv .
Bhaktakaaryyam Kuroo Hara Prarthyami Pun: Pun: ॥
Ityevam Praarthitastena Vishvnathen Shankar: .
Lokaanaamupakaaraartham Tasthau Tatrapi Sarvrat ॥
≪
Dharmik Bhavnayen
Jo Varshon Se Kashi Nagri Men Nivas Kar Raha Ho Aur Uski Arthik Sthiti Danvadol Ho Gai Ho, Phir Bhi Vah Kashi Chhhodkar Dur Nahin Jana Chahta Hai . Shastrkaron Ne Likha Hai Ki Jis Sthan Par Mrityu Mangldayak, Bhasm Ka Tripund (Tilak) Hi Alankar Hai, Langoti Hi Jahan Reshmi Vastr Ke Saman Hai, Aisi Kashi Ka Sevan Kaun Nahin Karna Chahega?
Aj Bhi Ganga Ke Kinare Dashashvmedh-Ghat Par Ek Samany Vyakti Bhi Yah Kahte Mil Jata Hai Ki–
Chana Chabena Gangjal, Jo Purve Kartar .
Kashi Kabhi N Chhhodiyo, Baba Vishvnath Darbar ॥
Is Prakar Maa Ganga Ke Kinare Basi Hui Shri Maa Annapurna Sahit Bholenath Baba Vishvnath Ki Nagri Kashi Ativ Divy Hai, Mokshdayika Hai Aur Tinon Lokon Se Vilakshan Hai . Shri Vishveshvar Vishvnath Ka Yah Jyotirling Sakshat Bhagwan Parmeshvar Maheshvar Ka Svarup Hai, Yahan Bhagwan Shiv Sada Virajman Rahte Hain .