श्री रामेश्वर ज्योतिर्लिंगShri Rameshvar Jyotirling
रामेश्वर ज्योतिर्लिंग
रामेश्वर / रामेश्वरम / श्रीरामलिंगेश्वर ज्योतिर्लिंग हिंदुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है । यह हिंदुओं के चार धामों में से एक धाम है । यह तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम ज़िले में स्थित है । मन्नार की खाड़ी में स्थित द्वीप जहां भगवान् राम का लोक-प्रसिद्ध विशाल मंदिर है ।
वास्तु शिल्प
श्री रामेश्वर जी का मन्दिर एक हज़ार फुट लम्बा, छ: सौ पचास फुट चौड़ा तथा एक सौ पच्चीस फुट ऊँचा है । इस मन्दिर में प्रधान रूप से एक हाथ से भी कुछ अधिक ऊँची शिव जी की लिंग मूर्ति स्थापित है । इसके अतिरिक्त भी मन्दिर में बहुत-सी सुन्दर-सुन्दर शिव प्रतिमाएँ हैं । नन्दी जी की भी एक विशाल और बहुत आकर्षक मूर्ति लगायी गई है । भगवान शंकर और पार्वती की चल-प्रतिमाएँ भी हैं, जिनकी शोभायात्रा वार्षिकोत्सव पर निकाली जाती है । इस अवसर पर सोने और चाँदी के वाहनों पर बैठा कर शिव और पार्वती की सवारी निकलती है । वार्षिकोत्सव पर रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग को चाँदी के त्रिपुण्ड और श्वेत उत्तरीय से अलंकृत किया जाता है अर्थात सजाया जाता है, जिससे लिंग की अद्भुत शोभा होती है । उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगाजल लेकर श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाने का विशेष महत्त्व बताया गया है । श्री रामेश्वर पहुँचने वाले तीर्थ यात्री के पास यदि गंगाजल उपलब्ध नहीं है, तो वहाँ के पण्डे लोग दक्षिणा लेकर छोटी-छोटी शीशियों में (इत्र की शीशी जैसी) गंगाजल देते हैं ।
इतिहास
कहा जाता है कि इसी स्थान पर श्रीरामचंद्रजी ने लंका के अभियान के पूर्व शिव की अराधना करके उनकी मूर्ति की स्थापना की थी । वास्तव में यह स्थान उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का संगम है । पुराणों में रामेश्वरम् का नाम गंधमादन है । मन्नार द्वीप उत्तर से दक्षिण तक लगभग ग्यारह और पूर्व से पश्चिम तक लगभग सात मील चौड़ा है । बस्ती के पूर्व समुद्र तट पर लगभग 900 फुट लंबे और 600 फुट चौड़े स्थान पर रामेश्वरम् का मंदिर बना है । इसके चतुर्दिक् परकोटा है जिसकी ऊंचाई 22 फुट है । इसमें तीन ओर एक-एक और पूर्व की ओर दो गोपुर है । पश्चिम का गोपुर सात खना है और लगभग सौ फुट ऊंचा है । अन्य गोपर अर्धनिर्मित अवस्था में है और दीवार से अधिक ऊंचे नहीं है । रामेश्वरम् का मुख्य मंदिर 120 फुट ऊंचा है । तीन प्रवेशद्वारों के भीतर शिव के प्रख्यात द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक यहां स्थित है । मूर्ति के ऊपर शेषनाग अपने फनों से छाया करते हुए प्रदर्शित हैं । रामेश्वरम् के मंदिर की भव्यता उसके सहस्रों स्तंभों वाले बरामदे के कारण है । यह 4000 फुट लंबा है । लगभग 690 फुट की अव्यवहित दूरी तक इन स्तंभों की लगातार पंक्तियां देखकर जिस भव्य तथा अनोखे दृश्य का आंखों को ज्ञान होता है वह अविस्मरणीय है । भारतीय वास्तु के विद्वान् फ़र्गुसन के मत में रामेश्वरम्-मंदिर की कला में द्रविड़ शैली के सर्वोत्तम सौंदर्य तथा उसके दोषों दोनों ही का समावेश है । उनका कहना है कि तंजौर का मंदिर यद्यपि रामेश्वरम् मंदिर की अपेक्षा विशालता तथा सूक्ष्म तक्षण की दृष्टि से उत्तमता से उसका दशमांश भी नहीं है किंतु संपूर्ण रूप से देखने पर उससे अधिक प्रभावशाली जान पड़ता है । रामेश्वरम् के निकट लक्ष्मणतीर्थ, रामतीर्थ, रामझरोखा (जहां श्रीराम के चरणचिह्न की पूजा होती है), सुग्रीव आदि उल्लेखनीय स्थान है । रामेश्वरम् से चार मील पर मंगलातीर्थ और इसके निकट बिलुनी तीर्थ हैं । रामेश्वरम् से थोड़ी ही दूर पर जटा तीर्थ नामक कुंड है जहां किंदवती के अनुसार रामचन्द्र जी ने लंका युद्ध के पश्चात् अपने केशों का प्रक्षालन किया था । रामेश्वरम् का शायद रामपर्वत के नाम से ‘महाभारत’ में उल्लेख है ।
ज्योतिर्लिंग की स्थापना
सेतुबन्ध-रामेश्वरम तीर्थ व ज्योतिर्लिंग के आविर्भाव के सम्बन्ध में इस प्रकार बताया जाता है–मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने स्वयं अपने हाथों से श्री रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी । ऐसा बताया जाता है कि श्रीराम ने जब रावण के वध हेतु लंका पर चढ़ाई की थी, तो यहाँ पहुँचने पर विजय श्री की प्राप्ति हेतु उन्होंने समुद्र के किनारे बालुका (रेत) का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा की थी । ऐसा भी बताया जाता है कि रामेश्वरम में पहुँचकर भगवान श्रीराम जल पी रहे थे । उसी समय आकाशवाणी सुनायी पड़ी– ‘तुम मेरी पूजा किये बिना ही जल पी रहे हो?’ तब श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया । श्रीराम द्वारा प्रार्थना किये जाने पर लोक कल्याण की भावना से ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा के लिए वहाँ निवास करना भगवान शंकर ने स्वीकार कर लिया । श्रीराम ने विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना की और उनकी पूजा करने के बाद शिव का यशोगान किया ।
यात्रा का क्रम
यात्रा का शास्त्रीय क्रम यह है कि यात्री को पहले उप्पूर में जाकर गणेश जी का दर्शन करना चाहिए । रामनाथपुरम से 20 मील उत्तर यह ग्राम है । यहाँ श्रीराम द्वारा स्थापित श्रीविनायक का मंदिर है ।
देवीपत्तन-
उप्पूर के पश्चात देवीपत्तन जाना चाहिए । रामनाथपुर से यह 12 मील दूर है । श्रीराम ने यहाँ नवग्रह स्थापन किया था । सेतुबंध यहीं से प्रारंभ हुआ, अतः यह मूल सेतु है । यहीं देवी ने महिषासुर का वध किया था । यहाँ धर्म ने तप करके शिव-वाहनत्व प्राप्त किया है । उनके द्वारा निर्मित धर्म पुष्करिणी है । महर्षि गालव की यह तपोभूमि है । यहाँ समुद्र के समीप धर्म पुष्करिणी सरोवर है । समुद्र उथला है । उसमें नौ पत्थर के छोटे स्तम्भ हैं । ये नवग्रह के प्रतीक हैं । सरोवर में स्नान करके तब समुद्र में इनकी परिक्रमा की जाती है । यहाँ कुछ दूरी पर महिष मर्दिनी देवी का मंदिर तथा बाज़ार में शिव मंदिर है ।
दर्भशयनम-
देवीपत्तन के पश्चात दर्भशयन जाकर समुद्र में स्नान तथा मंदिर में दर्शन करना चाहिए । यह स्थान रामनाथपुरम से 6 मील दूर है । यहाँ से समुद्र 3 मील आगे है । मंदिर के पास ही धर्मशाला है । मंदिर में दर्भ पर सोये हुए श्रीराम की मूर्ति है । यह विशाल है । मंदिर की परिक्रमा में कई मूर्तियाँ हैं । समुद्र तट पर हनुमान जी का मंदिर है । रामनाथपुरम से यात्री को पम्बन जाकर भैरव तीर्थ में स्नान करना चाहिए । विधि तो इसके पश्चात धनुष्कोटि जाने की है; किंतु धनुष्कोटि तीर्थ समुद्री तूफान में नष्ट हो गया । वैसे वहाँ जाने का मार्ग अब भी है । वहाँ समुद्र में 36 बार स्नान तथा बालुका पिंड देकर तब रामेश्वर जाना चाहिए ।
आस-पास के अन्य तीर्थ
साक्षी विनायक— यह मंदिर पाम्बन मार्ग पर दो मील दूर स्थित है । कहा जाता है कि श्रीराम ने यहाँ जटायें धोयीं थीं ।
सीताकुंड— यह कुंड रामेश्वरम से 5 मील दूर स्थित है । यहाँ समुद्र तट पर मीठे जल का कूप है ।
एकान्तराम मंदिर— रामेश्वरम से 4 मील दूरी पर यह मंदिर स्थिर है । यहाँ श्रीविग्रह बातचीत की मुद्रा में है ।
अम्मन देवी मंदिर— रामेश्वरम से दो मील पर नवनाम की अम्मन देवी का मंदिर है । यहीं के जलाशय से रामेश्वरम के नलों में जल आता है ।
कोदण्डरामस्वामी— यह रामेश्वर से 5 मील उत्तर की ओर समुद्र तट पर है । रेत के मैदान में पैदल मार्ग हैं । यहाँ श्रीराम ने विभीषण को तिलक किया था ।
विल्लूरणि तीर्थ— तंकच्चिमठम स्टेशन के पूर्व समीप ही समुद्र जल के बीच में मीठे पानी का सोता है । यह एक कुंड है । समुद्र में भाटे के समय यह तीर्थ मिलता है । सीताजी को प्यास लगने पर रघुनाथजी ने धनुष की नोक से पृथ्वी को दबाया तो जल निकल आया
स्थापना के संबंध में प्रचलित एक कथा
श्री रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग की स्थापना के सम्बन्ध में एक अन्य ऐतिहासिक कथा भी प्रचलित है । जब श्रीराम रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद वापस अयोध्या को लौट रहे थे, तो उन्होंने समुद्र के इस पार गन्धमादन पर्वत पर रुक कर प्रथम विश्राम किया । उनके साथ सीता तथा अन्य सभी गण भी थे । उनके आगमन का समाचार सुनकर बड़े-बड़े ऋषि-महर्षि वहाँ दर्शन करने के लिए पहुँच गये । ऋषियों ने उनसे कहा कि उन्होंने पुलस्त्य कुल का विनाश किया है, जिससे उन्हें ब्रह्म हत्या का पातक लग गया है । श्रीराम ने ऋषियों से आग्रह किया कि आप लोग कृपा करके बताने का कष्ट करें कि इस पाप से मुक्त होने का उपाय क्या हैं? उन ऋषियों ने आपस में विचार-विमर्श करने के बाद श्रीराम को बतलाया कि आप एक शिवलिंग की स्थापना कर शास्त्रीय विधि से उसकी पूजा कीजिए । इस प्रकार शिवलिंग का पूजन करने से आप सब प्रकार से पापों से मुक्त हो जाएँगे ।
ऋषियों की सभा में उपर्युक्त निर्णय होने के बाद श्रीराम ने महावीर हनुमान को आदेश दिया कि आप कैलाश से लिंग लेकर आइए । श्री हनुमान शीघ्र ही कैलास पर्वत पर पहुँच गये, किन्तु वहाँ शिव का दर्शन नहीं मिला । हनुमान जी ने कैलास पर दर्शन पाने हेतु भगवान शिव का ध्यानपूर्वक तप किया । उनकी आराधना से प्रसन्न शिव जी ने उन्हें दर्शन दिया । उसके बाद शंकर जी से लिंग प्राप्त कर वे पुन: गन्धमादन पर वापस आ गये । इस प्रक्रिया में हनुमान जी को काफ़ी देर लग गई । इधर ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि बुधवार के दिन शिवलिंग की स्थापना का अत्यन्त उत्तम मुहूर्त निर्धारित था । मुहूर्त के बीत जाने की आशंका से तथा समय पर लिंग लेकर हनुमान जी के न पहुँचने के कारण ऋषियों ने मुहूर्त के अनुसार श्रीराम से लिंग-स्थापना करने की प्रार्थना की । पुण्यकाल का विचार करते हुए जानकी जी द्वारा विधिपूर्वक बालू का ही लिंग बनाकर उसकी स्थापना कर दी गई ।
महावीर हनुमान जी ने देखा कि लिंग स्थापना हो चुकी है, तो उन्हें बड़ा कष्ट हुआ और वे श्रीराम के चरणों में गिर पड़े । भक्तवत्सल भगवान श्रीराम ने स्नेहपूर्वक हनुमान जी की पीठ पर हाथ फेरते हुए उनके आने से पहले ही लिंग स्थापना हो जाने का कारण समझाया । कारण बताने पर भी जब हनुमान जी को पूर्ण सन्तुष्टि नहीं हुई, तो श्रीराम ने कहा कि तुम इस स्थापित लिंग को उखाड़ दो और मैं तुम्हारे द्वारा लाये गये लिंग को उसके स्थान पर स्थापित कर देता हूँ । श्रीराम की बात सुनकर हनुमान जी प्रसन्नता से खिल उठे । वे उस स्थापित लिंग को उखाड़ने के लिए झपट पड़े । लिंग का स्पर्श करने से उन्हें बोध हुआ कि इसे उखाड़ना सामान्य कार्य नहीं है । वह बालू का लिंग वज्र बन गया था, जिसको उखाड़ने के लिए हनुमान जी ने अपनी सारी ताक़त लगा दी, किन्तु सब श्रम व्यर्थ गया । अन्त में उन्होंने अपनी लम्बी पूँछ में उस लिंग को लपेट लिया और किलकारियाँ मारते हुए ज़ोर से खींचा, फिर भी वह टस से मस नहीं हुआ । श्री हनुमान जी उसे उखाड़ने के लिए ज़ोर लगाते रहे और अन्त में स्वयं धक्का खाकर तीन किलोमीटर दूर जाकर गिर पड़े तथा काफ़ी समय तक मूर्च्छित पड़े रहे । उनके मुँह आदि अंगों से रक्त बहने लगा, जिसे देखकर श्रीरामचन्द्र जी सहित सभी उपस्थित लोग व्याकुल हो उठे ।
माता सीता उनके शरीर पर हाथ फेरती हुई स्नेह के कारण रोने लगीं । बहुत देर बाद हनुमान जी की मूर्च्छा दूर हो सकी । जब हनुमान जी की दृष्टि श्रीराम के अंगों पर पड़ी तो उन्हें साक्षात परब्रह्म के रूप में दर्शन प्राप्त हुआ । हनुमान जी को बड़ी आत्मग्लानि (पश्चात्ताप) हुई और वे झट से श्रीराम जी के चरणों पर पड़ गये । उन्होंने भाव विह्वल होकर भगवान श्रीराम की स्तुति की । श्रीराम ने उन्हें समझाते हुए कहा कि तुम से भूल हो गई, जिसके कारण तुम्हें इतना कष्ट मिला । उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्थापित इस शिवलिंग को दुनिया की सारी शक्ति मिलकर भी नहीं उखाड़ सकती है । तुम्हारे द्वारा महादेव जी का अपराध हुआ है, जिसके कारण तुम्हें कष्ट झेलना पड़ा है । आगे, ऐसी भूल नहीं करना ।’
अपने भक्त हनुमान पर कृपा करते हुए भगवान श्रीराम ने उनके द्वारा कैलास से लाये गये लिंग को भी वहीं समीप में ही स्थापित कर दिया, जिससे हनुमान जी को बड़ी प्रसन्नता हुई । श्रीराम ने ही उस लिंग का नाम ‘हनुमदीश्वर’ रखा । रामेश्वर तथा हनुमदीश्वर शिवलिंग की प्रशंसा भगवान श्रीराम ने स्वयं की है–
स्वयं हरेण दत्तं हनुमान्नामकं शिवम् ।
सम्पश्यन् रामनाथं च कृतकृत्यो भवेन्नर: ॥
योजनानां सहस्त्रेऽपि स्मृत्वा लिंग हनूमत: ।
रामनाथेश्वरं चापि स्मृत्वा सायुज्यमाप्नुयात् ॥
तेनेष्टं सर्वयज्ञैश्च तपश्चकारि कृत्स्नश: ।
येन इष्टौ महादेवौ हनूमद्राघवेश्वरौ ॥
अर्थात ‘भगवान शंकर के द्वारा प्रदत्त हनुमान नामक लिंग का दर्शन करने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है । जो कोई मनुष्य हज़ार योजन की दूरी से भी यदि हनुमदीश्वर और श्रीरामनाथेश्वर-लिंग का स्मरण और भाव पूर्वक चिन्तन करता है, वह शिवसायुज्य (शिव की समीपता या शिवलोक की प्राप्ति) नामक मुक्ति को प्राप्त कर लेता है । इस लिंग की महिमा का बखान करते हुए कहा गया है कि जिसने हनुमदीश्वर और श्रीरामनाथेश्वर लिंग का दर्शन कर लिया है, मानों उसने सभी प्रकार के यज्ञ तथा तप को कर लिया है ।’
चौबीस कुएँ
श्री रामेश्वर मन्दिर में परिसर के भीतर ही चौबीस कुँओं का निर्माण कराया गया है, जिनको ‘तीर्थ’ कहा जाता है । इनके जल से स्नान करने का विशेष महत्त्व बताया गया है । इन कुँओं का मीठा जल पीने योग्य भी है । मन्दिर के बाहर भी बहुत से कुएँ बने हुए हैं, किन्तु उन सभी का जल खारा है । मन्दिर-परिसर के भीतर के कुँओं के सम्बन्ध में ऐसी प्रसिद्धि है कि ये कुएं भगवान श्रीराम ने अपने अमोघ बाणों के द्वारा तैयार किये थे । उन्होंने अनेक तीर्थों का जल मँगाकर उन कुँओं में छोड़ा था, जिसके कारण उन कुँओं को आज भी तीर्थ कहा जाता है । उनमें कुछ के नाम इस प्रकार हैं– गंगा, यमुना, गया, शंख, चक्र, कुमुद आदि । श्री रामेश्वरधाम में कुछ अन्य भी दर्शनीय तीर्थ हैं, जिनके नाम हैं– रामतीर्थ, अमृतवाटिका, हनुमान कुण्ड, ब्रह्म हत्या तीर्थ, विभीषण तीर्थ, माधवकुण्ड, सेतुमाधव, नन्दिकेश्वर तथा अष्टलक्ष्मीमण्डप आदि ।
श्राद्ध तीर्थ
श्री रामेश्वरम से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर धनुष्कोटि नाम स्थान है । यहाँ अरब सागर और हिंद महासागर का संगम होने के कारण श्राद्धतीर्थ मानकर पितृकर्म करने का विधान है । यहाँ लक्ष्मणतीर्थ में भी मुण्डन और श्राद्ध करने का प्रचलन है । इस स्थान पर समुद्र में स्नान करने के बाद अर्ध्यदान किया जाता है । यहाँ के गन्धमादन पर्वत पर ‘रामझरोखे’ नाम स्थान है । इस रामझरोखे से समुद्र तथा श्रीरामसेतु के दर्शन करने का विशेष माहात्म्य (महिमा) बताया गया है । श्रीराम सेतु के मध्य में बहुत से तीर्थ बने हुए हैं, जिनमे प्रमुख तीर्थों के नाम इस प्रकार है– चक्रतीर्थ, वेतालवरद, पापविनाशन, सीतासर, मंगलतीर्थ, अमृतवाटिका, ब्रह्मकुण्ड, अगस्त्यतीर्थ, जयतीर्थ, लक्ष्मीतीर्थ, अग्नितीर्थ, शुकतीर्थ, शिवतीर्थ, कोटितीर्थ, साध्यामृततीर्थ तथा मानसतीर्थ आदि । भगवान श्री रामेश्वर ज्योतिर्लिंग को गंगोत्री का गंगाजल विशेष प्रिय है । शिवभक्तों की यह प्रथा उत्तर और दक्षिण भारत की यात्रा कराकर राष्ट्रीय अखण्डता को मज़बूत करती है ।
शिव पुराण में कथा
शिवमहापुराण में रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा इस प्रकार है –
भगवान श्री विष्णु के रामावतार में रावण सीता जी का अपहरण कर अपनी राजधानी लंका में ले गया । उस समय श्रीराम सुग्रीव के साथ अठारह पद्म वानरी सेना लेकर समुद्र के किनारे आ गये । वे समुद्र तट पर यह चिन्तन करने लगे कि किस प्रकार समुद्र को पार कर लंका पहुँचा जाये और रावण पर विजय प्राप्त की जाय । इसी चिन्तन के दौरान श्रीराम को प्यास लगी, तो उन्होंने पीने के लिए जल माँगा । वानरों ने पीने योग्य मीठा जल लाकर श्रीराम को दिया और श्रीराम ने जल को प्रसन्नतापूर्वक ले लिया । उस जल को पीने से पहले ही उन्हें ख्याल आया कि मैंने अपने स्वामी भगवान शंकर का दर्शन नहीं किया है । ऐसी स्थिति में दर्शन किये बिना मैं जल कैसे ग्रहण कर सकता हूँ? इस प्रकार विचार कर श्रीराम ने जल ग्रहण नहीं किया । उसके बाद रघुनन्दन ने पार्थिव लिंग के पूजन का आयोजन किया उन्होंने सब प्रकार से पूजन की सामग्री संकलित करायी और षोडशोपचार (सोलह प्रकार) से विधिपूर्वक भगवान शंकर की अर्चना वन्दना की–
श्रीराम ने कहा– ‘उत्तम व्रत का पालन करने वाले मेरे स्वामी महादेव। आप मेरी सहायता करें । आपकी सहायता के बिना मेरे कार्य की सिद्धि होना अत्यन्त कठिन है । रावण भी आपका भक्त है, किन्तु वह सभी के लिए सब प्रकार से दुर्जय है अर्थात उसे जीता नहीं जा सकता ।
एक तो वह त्रिभुवन विजयी अत्यन्त शक्तिशाली महावीर है, दूसरा आपसे उत्तम वरदान प्राप्त कर लेने के कारण अहंकार में चूर रहता है । मैं भी आपका दास हूँ, जो सर्वथा (प्रत्येक दशा में) आपके अधीन रहने वाला हूँ अर्थात आपकी इच्छा का ही अनुसरण करता हूँ । सदाशिव। आप विचारपूर्वक मेरा कल्याण करें, आपको मेरी सहायता करनी चाहिए, क्योंकि यह पक्षपात उचित नहीं है ।’
इस प्रकार श्रीराम ने भगवान शिव की प्रार्थना की और ‘जय शिवशंकर’ आदि का जयघोष के बाद उन्होंने भगवान शिव को पूर्णतया सन्तुष्ट करने के लिए अपना गाल बजाकर कुछ अव्यक्त (अस्पष्ट) शब्द किया । उनकी अर्चना वन्दना से प्रसन्न भगवान शिव ज्योतिर्मय महेश्वर के रूप में अपने वामभाग में पार्वती को लिये, अपने सभी पार्षदों के साथ दिव्यरूप धारण किए हुए वहाँ तत्काल प्रकट हो गये–
इत्येवं स च संप्रार्थ्य नमस्कृत्य पुन: पुन: ।
तदा जयजयेत्युच्चैरूदघोषै: शंकरेति च ॥
इति स्तुत्वा शिवं तत्र मन्त्रध्यानपरायण: ।
पुन: पूजां तत: कृत्वा स्वाम्यग्रे स ननर्त ह ॥
प्रेमविक्लन्नहृदयो गल्लनादं यदाऽकरोत् ।
तदा च शंकरो देव: सुप्रसन्नो बभूव ह ॥
सांगं: सपरिवारश्च ज्योतिरूपो महेश्वर: ।
यथोक्तरूपममलं कृत्वाऽविरभवद् द्रुतम् ॥
तत: सन्तुष्टहृदयो रामभक्त्या महैश्वर: ।
शिवमस्तु वरं ब्रूहि रामेति स तदाऽब्रवीत् ॥
श्रीराम की भक्ति से महेश्वर भगवान शिव अतीव प्रसन्न हो उठे । उन्होंने कहा– ‘श्रीराम। तुम्हारा कल्याण हो, वर माँगो ।’ अंगों सहित भगवान शिव के दिव्य दर्शन को प्राप्त कर वहाँ उपस्थित सब लोग पवित्र हो गये । शिव धर्म के रहस्य को जानने वाले श्रीराम ने पुन: शास्त्र विधि से उनका पूजन किया । उसके बाद उन्होंने शिवजी से प्रार्थना की और लंका में रावण के साथ होने वाले युद्ध में अपने लिए विजयश्री की माँग की । प्रसन्न भगवान महेश्वर ने कहा– ‘महाराज। तुम्हारी जय हो ।’ इस प्रकार भगवान शिव से विजय सूचक वर तथा युद्ध की आज्ञा श्रीराम ने प्राप्त कर ली । उसके बाद विनम्र भाव से हाथ जोड़कर उनसे पुन: प्रार्थना की । उन्होंने कहा– ‘स्वामी शिवशंकर। यदि आप मुझ पर भली भाँति सन्तुष्ट हैं, तो संसार के लोगों का कल्याण करने के लिए आप हमेशा यहीं निवास करें ।’
भगवान शिव श्रीराम की प्रार्थना स्वीकार कर वहाँ ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थित हो गये । उसके बाद संसार में रामेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से उनकी प्रसिद्धि हुई । उनके ही कृपा-प्रसाद से अथाह समुद्र को श्रीराम ने अनायास ही पार कर लिया और रावण आदि राक्षसों का संहार करके अपनी प्रिय सीता को भी प्राप्त कर लिया । तभी से इस पृथ्वी पर रामेश्वर सर्वथा भोग और मोक्ष के प्रदाता हैं तथा अपने भक्तों की सभी कामनाओं को पूरा करते हैं ।
जो मनुष्य परम पवित्र गंगाजल से भक्तिपूर्वक रामेश्वर शिव का अभिषेक करता है अथवा उन्हें स्नान कराता है, वह साक्षात जीवन मुक्त हो जाता है । वह इस संसार में देवदुर्लभ सम्पूर्ण भोगों का उपभोग करने के बाद उस ज्ञान को प्राप्त कर अन्त में कैवल्य (मोक्ष) को प्राप्त कर लेता है । गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपने रामचरितमानस में लिखा है कि भगवान श्रीराम ने समुद्र के किनारे रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना करके स्वयं शास्त्र विधि से पूजा की । इसलिए इस ज्योतिर्लिंग की विशेष महिमा है । भगवान श्रीराम ने स्वयं अपने मुख से बखान करते हुए कहा–
Rameshvar / Rameshwaram / Shriramlingeshvar Jyotirling Hinduon Ka Ek Prasiddh Tirthasthal Hai . Yah Hinduon Ke Char Dhamon Men Se Ek Dham Hai . Yah Tamilnadu Rajy Ke Ramnathpuram Zile Men Sthit Hai . Mannar Ki Khadi Men Sthit Dvip Jahan Bhagvan Ram Ka Lok-Prasiddh Vishal Mandir Hai .
Vastu Shilp
Shri Rameshvar Ji Ka Mandir Ek Hazar Phut Lamba, Chhh: Sau Pachas Phut Chauda Tatha Ek Sau Pachchis Phut Uncha Hai . Is Mandir Men Pradhan Rup Se Ek Hath Se Bhi Kuchhh Adhik Unchi Shiv Ji Ki Ling Murti Sthapit Hai . Iske Atirikt Bhi Mandir Men Bahut-Si Sundar-Sundar Shiv Pratimaen Hain . Nandi Ji Ki Bhi Ek Vishal Aur Bahut Akarshak Murti Lagayi Gai Hai . Bhagwan Shankar Aur Parvati Ki Chal-Pratimaen Bhi Hain, Jinki Shobhayatra Varshikotsav Par Nikali Jati Hai . Is Avsar Par Sone Aur Chandi Ke Vahnon Par Baitha Kar Shiv Aur Parvati Ki Savari Niklti Hai . Varshikotsav Par Rameshwaram Jyotirling Ko Chandi Ke Tripund Aur Shvet Uttriy Se Alankrit Kiya Jata Hai Arthat Sajaya Jata Hai, Jisse Ling Ki Adbhut Shobha Hoti Hai . Uttrakhand Ke Gangotri Se Gangajal Lekar Shri Rameshwaram Jyotirling Par Chadhane Ka Vishesh Mahattv Bataya Gaya Hai . Shri Rameshvar Pahunchne Vale Tirth Yatri Ke Pas Yadi Gangajal Uplabdh Nahin Hai, To Vahan Ke Pande Log Dakshina Lekar Chhhoti-Chhhoti Shishiyon Men (Itr Ki Shishi Jaisi) Gangajal Dete Hain .
Itihas
Kaha Jata Hai Ki Isi Sthan Par Shriramchandrji Ne Lanka Ke Abhiyan Ke Purv Shiv Ki Aradhna Karke Unki Murti Ki Sthapna Ki Thi . Vastav Men Yah Sthan Uttar Aur Dakshin Bharat Ki Sanskritiyon Ka Sangam Hai . Puranon Men Rameshvram Ka Nam Gandhmadan Hai . Mannar Dvip Uttar Se Dakshin Tak Lagbhag Gyarah Aur Purv Se Pashchim Tak Lagbhag Sat Mil Chauda Hai . Basti Ke Purv Samudr Tat Par Lagbhag 900 Phut Lambe Aur 600 Phut Chaude Sthan Par Rameshvram Ka Mandir Bana Hai . Iske Chaturdik Parkota Hai Jiski Unchai 22 Phut Hai . Ismen Tin Or Ek-Ek Aur Purv Ki Or Do Gopur Hai . Pashchim Ka Gopur Sat Khana Hai Aur Lagbhag Sau Phut Uncha Hai . Any Gopar Ardhnirmit Avastha Men Hai Aur Divar Se Adhik Unche Nahin Hai . Rameshvram Ka Mukhy Mandir 120 Phut Uncha Hai . Tin Praveshadvaron Ke Bhitar Shiv Ke Prakhyat Dvadash Jyotirlingon Men Se Ek Yahan Sthit Hai . Murti Ke Upar Sheshnag Apne Phanon Se Chhhaya Karte Hue Pradarshit Hain . Rameshvram Ke Mandir Ki Bhavyta Uske Sahasron Stambhon Vale Baramde Ke Karan Hai . Yah 4000 Phut Lamba Hai . Lagbhag 690 Phut Ki Avyvhit Duri Tak In Stambhon Ki Lagatar Panktiyan Dekhkar Jis Bhavy Tatha Anokhe Drishy Ka Ankhon Ko Jnan Hota Hai Vah Avismrniy Hai . Bhartiy Vastu Ke Vidvan Fargusan Ke Mat Men Rameshvram-Mandir Ki Kala Men Dravid Shaili Ke Sarvottam Saundary Tatha Uske Doshon Donon Hi Ka Samavesh Hai . Unka Kahna Hai Ki Tanjaur Ka Mandir Yadypi Rameshvram Mandir Ki Apeksha Vishalta Tatha Sukshm Takshan Ki Drishti Se Uttmta Se Uska Dashmansh Bhi Nahin Hai Kintu Sampurn Rup Se Dekhne Par Usse Adhik Prabhavshali Jan Padta Hai . Rameshvram Ke Nikat Lakshmntirth, Ramtirth, Ramjhrokha (Jahan Shriram Ke Charnchihn Ki Puja Hoti Hai), Sugriv Adi Ullekhniy Sthan Hai . Rameshvram Se Char Mil Par Manglatirth Aur Iske Nikat Biluni Tirth Hain . Rameshvram Se Thodi Hi Dur Par Jata Tirth Namak Kund Hai Jahan Kindvti Ke Anusar Ramchandr Ji Ne Lanka Yuddh Ke Pashchat Apne Keshon Ka Prakshalan Kiya Tha . Rameshvram Ka Shayad Ramparvat Ke Nam Se ‘Mahabharat’ Men Ullekh Hai .
Jyotirling Ki Sthapna
Setubandh-Rameshwaram Tirth V Jyotirling Ke Avirbhav Ke Sambandh Men Is Prakar Bataya Jata Hai–Maryada Purushottam Bhagwan Ram Ne Svayan Apne Hathon Se Shri Rameshvar Jyotirling Ki Sthapna Ki Thi . Aisa Bataya Jata Hai Ki Shriram Ne Jab Ravan Ke Vadh Hetu Lanka Par Chadhai Ki Thi, To Yahan Pahunchne Par Vijay Shri Ki Prapti Hetu Unhonne Samudr Ke Kinare Baluka (Ret) Ka Shivling Banakar Uski Puja Ki Thi . Aisa Bhi Bataya Jata Hai Ki Rameshwaram Men Pahunchkar Bhagwan Shriram Jal Pi Rahe The . Usi Samay Akashvani Sunayi Padi– ‘tum Meri Puja Kiye Bina Hi Jal Pi Rahe Ho?’ Tab Shriram Ne Lanka Par Vijay Prapti Ke Lie Ashirwad Prapt Kiya . Shriram Dvara Prarthana Kiye Jane Par Lok Kalyan Ki Bhavna Se Jyotirling Ke Rup Men Sada Ke Lie Vahan Nivas Karna Bhagwan Shankar Ne Svikar Kar Liya . Shriram Ne Vidhi-Vidhan Se Shivling Ki Sthapna Ki Aur Unki Puja Karne Ke Bad Shiv Ka Yashogan Kiya .
Yatra Ka Kram
Yatra Ka Shastriy Kram Yah Hai Ki Yatri Ko Pahle Uppur Men Jakar Ganesh Ji Ka Darshan Karna Chahie . Ramnathpuram Se 20 Mil Uttar Yah Gram Hai . Yahan Shriram Dvara Sthapit Shrivinayak Ka Mandir Hai .
Devipattan-
Uppur Ke Pashchat Devipattan Jana Chahie . Ramnathpur Se Yah 12 Mil Dur Hai . Shriram Ne Yahan Navagrah Sthapan Kiya Tha . Setubandh Yahin Se Prarambh Hua, Atah Yah Mul Setu Hai . Yahin Devi Ne Mahishasur Ka Vadh Kiya Tha . Yahan Dharma Ne Tap Karke Shiv-Vahnatv Prapt Kiya Hai . Unke Dvara Nirmit Dharma Pushkrini Hai . Maharshi Galav Ki Yah Tapobhumi Hai . Yahan Samudr Ke Samip Dharma Pushkrini Sarovar Hai . Samudr Uthla Hai . Usmen Nau Patthar Ke Chhhote Stambh Hain . Ye Navagrah Ke Pratik Hain . Sarovar Men Snan Karke Tab Samudr Men Inki Parikrama Ki Jati Hai . Yahan Kuchhh Duri Par Mahish Mardini Devi Ka Mandir Tatha Bazar Men Shiv Mandir Hai .
Darbhshynam-
Devipattan Ke Pashchat Darbhshyan Jakar Samudr Men Snan Tatha Mandir Men Darshan Karna Chahie . Yah Sthan Ramnathpuram Se 6 Mil Dur Hai . Yahan Se Samudr 3 Mil Age Hai . Mandir Ke Pas Hi Dharmshala Hai . Mandir Men Darbh Par Soye Hue Shriram Ki Murti Hai . Yah Vishal Hai . Mandir Ki Parikrama Men Kai Murtiyan Hain . Samudr Tat Par Hanuman Ji Ka Mandir Hai . Ramnathpuram Se Yatri Ko Pamban Jakar Bhairav Tirth Men Snan Karna Chahie . Vidhi To Iske Pashchat Dhanushkoti Jane Ki Hai; Kintu Dhanushkoti Tirth Samudri Tuphan Men Nasht Ho Gaya . Vaise Vahan Jane Ka Marg Ab Bhi Hai . Vahan Samudr Men 36 Bar Snan Tatha Baluka Pind Dekar Tab Rameshvar Jana Chahie .
As-Pas Ke Any Tirth
Sakshi Vinayak— Yah Mandir Pamban Marg Par Do Mil Dur Sthit Hai . Kaha Jata Hai Ki Shriram Ne Yahan Jatayen Dhoyin Thin .
Sitakund— Yah Kund Rameshwaram Se 5 Mil Dur Sthit Hai . Yahan Samudr Tat Par Mithe Jal Ka Kup Hai .
Ekantram Mandir— Rameshwaram Se 4 Mil Duri Par Yah Mandir Sthir Hai . Yahan Shrivigrah Batchit Ki Mudra Men Hai .
Amman Devi Mandir— Rameshwaram Se Do Mil Par Navnam Ki Amman Devi Ka Mandir Hai . Yahin Ke Jalashay Se Rameshwaram Ke Nalon Men Jal Ata Hai .
Kodandramasvami— Yah Rameshvar Se 5 Mil Uttar Ki Or Samudr Tat Par Hai . Ret Ke Maidan Men Paidal Marg Hain . Yahan Shriram Ne Vibhishan Ko Tilak Kiya Tha .
Villurni Tirth— Tankachchimtham Steshan Ke Purv Samip Hi Samudr Jal Ke Bich Men Mithe Pani Ka Sota Hai . Yah Ek Kund Hai . Samudr Men Bhate Ke Samay Yah Tirth Milta Hai . Sitaji Ko Pyas Lagne Par Raghunathji Ne Dhanush Ki Nok Se Prithvi Ko Dabaya To Jal Nikal Aya
Sthapna Ke Sambandh Men Prachlit Ek Katha
Shri Rameshwaram Men Jyotirling Ki Sthapna Ke Sambandh Men Ek Any Aitihasik Katha Bhi Prachlit Hai . Jab Shriram Ravan Ka Vadh Kar Lanka Par Vijay Prapt Karne Ke Bad Vapas Ayodhya Ko Laut Rahe The, To Unhonne Samudr Ke Is Par Gandhmadan Parvat Par Ruk Kar Pratham Vishram Kiya . Unke Sath Sita Tatha Any Sabhi Gan Bhi The . Unke Agman Ka Samachar Sunkar Bade-Bade Rishi-Maharshi Vahan Darshan Karne Ke Lie Pahunch Gaye . Rishiyon Ne Unse Kaha Ki Unhonne Pulasty Kul Ka Vinash Kiya Hai, Jisse Unhen Brahm Hatya Ka Patak Lag Gaya Hai . Shriram Ne Rishiyon Se Agrah Kiya Ki Ap Log Kripa Karke Batane Ka Kasht Karen Ki Is Pap Se Mukt Hone Ka Upay Kya Hain? Un Rishiyon Ne Apas Men Vichar-Vimarsh Karne Ke Bad Shriram Ko Batlaya Ki Ap Ek Shivling Ki Sthapna Kar Shastriy Vidhi Se Uski Puja Kijie . Is Prakar Shivling Ka Pujan Karne Se Ap Sab Prakar Se Papon Se Mukt Ho Jaenge .
Rishiyon Ki Sabha Men Uparyukt Nirnay Hone Ke Bad Shriram Ne Mahavir Hanuman Ko Adesh Diya Ki Ap Kailash Se Ling Lekar Aie . Shri Hanuman Shighr Hi Kailas Parvat Par Pahunch Gaye, Kintu Vahan Shiv Ka Darshan Nahin Mila . Hanuman Ji Ne Kailas Par Darshan Pane Hetu Bhagwan Shiv Ka Dhyanpurvak Tap Kiya . Unki Aradhana Se Prasann Shiv Ji Ne Unhen Darshan Diya . Uske Bad Shankar Ji Se Ling Prapt Kar Ve Pun: Gandhmadan Par Vapas A Gaye . Is Prakriya Men Hanuman Ji Ko Kafi Der Lag Gai . Idhar Jyeshth Mas Ke Shukl Paksh Ki Dashmi Tithi Budhvar Ke Din Shivling Ki Sthapna Ka Atyant Uttam Muhurat Nirdharit Tha . Muhurat Ke Bit Jane Ki Ashanka Se Tatha Samay Par Ling Lekar Hanuman Ji Ke N Pahunchne Ke Karan Rishiyon Ne Muhurat Ke Anusar Shriram Se Ling-Sthapna Karne Ki Prarthana Ki . Punykal Ka Vichar Karte Hue Janki Ji Dvara Vidhipurvak Balu Ka Hi Ling Banakar Uski Sthapna Kar Di Gai .
Mahavir Hanuman Ji Ne Dekha Ki Ling Sthapna Ho Chuki Hai, To Unhen Bada Kasht Hua Aur Ve Shriram Ke Charnon Men Gir Pade . Bhaktvatsal Bhagwan Shriram Ne Snehpurvak Hanuman Ji Ki Pith Par Hath Pherte Hue Unke Ane Se Pahle Hi Ling Sthapna Ho Jane Ka Karan Samjhaya . Karan Batane Par Bhi Jab Hanuman Ji Ko Purn Santushti Nahin Hui, To Shriram Ne Kaha Ki Tum Is Sthapit Ling Ko Ukhad Do Aur Main Tumhare Dvara Laye Gaye Ling Ko Uske Sthan Par Sthapit Kar Deta Hun . Shriram Ki Bat Sunkar Hanuman Ji Prasannta Se Khil Uthe . Ve Us Sthapit Ling Ko Ukhadne Ke Lie Jhapat Pade . Ling Ka Sparsh Karne Se Unhen Bodh Hua Ki Ise Ukhadna Samany Kary Nahin Hai . Vah Balu Ka Ling Vajr Ban Gaya Tha, Jisko Ukhadne Ke Lie Hanuman Ji Ne Apni Sari Taqat Laga Di, Kintu Sab Shram Vyarth Gaya . Ant Men Unhonne Apni Lambi Punchhh Men Us Ling Ko Lapet Liya Aur Kilkariyan Marte Hue Zor Se Khincha, Phir Bhi Vah Tas Se Mas Nahin Hua . Shri Hanuman Ji Use Ukhadne Ke Lie Zor Lagate Rahe Aur Ant Men Svayan Dhakka Khakar Tin Kilomitar Dur Jakar Gir Pade Tatha Kafi Samay Tak Murchchhhit Pade Rahe . Unke Munh Adi Angon Se Rakt Bahne Laga, Jise Dekhkar Shriramchandr Ji Sahit Sabhi Upasthit Log Vyakul Ho Uthe .
Mata Sita Unke Sharir Par Hath Pherti Hui Sneh Ke Karan Rone Lagin . Bahut Der Bad Hanuman Ji Ki Murchchhha Dur Ho Saki . Jab Hanuman Ji Ki Drishti Shriram Ke Angon Par Padi To Unhen Sakshat Parabrahm Ke Rup Men Darshan Prapt Hua . Hanuman Ji Ko Badi Atmaglani (Pashchattap) Hui Aur Ve Jhat Se Shriram Ji Ke Charnon Par Pad Gaye . Unhonne Bhav Vihval Hokar Bhagwan Shriram Ki Stuti Ki . Shriram Ne Unhen Samjhate Hue Kaha Ki Tum Se Bhul Ho Gai, Jiske Karan Tumhen Itna Kasht Mila . Unhonne Bataya Ki Unke Dvara Sthapit Is Shivling Ko Duniya Ki Sari Shakti Milkar Bhi Nahin Ukhad Sakti Hai . Tumhare Dvara Mahadev Ji Ka Apradh Hua Hai, Jiske Karan Tumhen Kasht Jhelna Pada Hai . Age, Aisi Bhul Nahin Karna .’
Apne Bhakt Hanuman Par Kripa Karte Hue Bhagwan Shriram Ne Unke Dvara Kailas Se Laye Gaye Ling Ko Bhi Vahin Samip Men Hi Sthapit Kar Diya, Jisse Hanuman Ji Ko Badi Prasannta Hui . Shriram Ne Hi Us Ling Ka Nam ‘hanumdishvar’ Rakha . Rameshvar Tatha Hanumdishvar Shivling Ki Prashansa Bhagwan Shriram Ne Svayan Ki Hai–
Arthat ‘Bhagwan Shankar Ke Dvara Pradatt Hanuman Namak Ling Ka Darshan Karne Se Manushy Ka Jivan Dhany Ho Jata Hai . Jo Koi Manushy Hazar Yojan Ki Duri Se Bhi Yadi Hanumdishvar Aur Shriramnatheshvar-Ling Ka Smaran Aur Bhav Purvak Chintan Karta Hai, Vah Shivsayujy (Shiv Ki Samipta Ya Shivlok Ki Prapti) Namak Mukti Ko Prapt Kar Leta Hai . Is Ling Ki Mahima Ka Bakhan Karte Hue Kaha Gaya Hai Ki Jisne Hanumdishvar Aur Shriramnatheshvar Ling Ka Darshan Kar Liya Hai, Manon Usne Sabhi Prakar Ke Yagya Tatha Tap Ko Kar Liya Hai .’
Chaubis Kuen
Shri Rameshvar Mandir Men Parisar Ke Bhitar Hi Chaubis Kunon Ka Nirman Karaya Gaya Hai, Jinko ‘Tirth’ Kaha Jata Hai . Inke Jal Se Snan Karne Ka Vishesh Mahattv Bataya Gaya Hai . In Kunon Ka Mitha Jal Pine Yogy Bhi Hai . Mandir Ke Bahar Bhi Bahut Se Kuen Bane Hue Hain, Kintu Un Sabhi Ka Jal Khara Hai . Mandir-Parisar Ke Bhitar Ke Kunon Ke Sambandh Men Aisi Prasiddhi Hai Ki Ye Kuen Bhagwan Shriram Ne Apne Amogh Banon Ke Dvara Taiyar Kiye The . Unhonne Anek Tirthon Ka Jal Mangakar Un Kunon Men Chhhoda Tha, Jiske Karan Un Kunon Ko Aj Bhi Tirth Kaha Jata Hai . Unmen Kuchhh Ke Nam Is Prakar Hain– Ganga, Yamuna, Gaya, Shankh, Chakr, Kumud Adi . Shri Rameshvrdham Men Kuchhh Any Bhi Darshniy Tirth Hain, Jinke Nam Hain– Ramtirth, Amritvatika, Hanuman Kund, Brahm Hatya Tirth, Vibhishan Tirth, Madhvkund, Setumadhav, Nandikeshvar Tatha Ashtlakshmimandap Adi .
Shraddh Tirth
Shri Rameshwaram Se Lagbhag Tis Kilomitar Ki Duri Par Dhanushkoti Nam Sthan Hai . Yahan Arab Sagar Aur Hind Mahasagar Ka Sangam Hone Ke Karan Shraddhtirth Mankar Pitrikarm Karne Ka Vidhan Hai . Yahan Lakshmntirth Men Bhi Mundan Aur Shraddh Karne Ka Prachlan Hai . Is Sthan Par Samudr Men Snan Karne Ke Bad Ardhydan Kiya Jata Hai . Yahan Ke Gandhmadan Parvat Par ‘ramjhrokhe’ Nam Sthan Hai . Is Ramjhrokhe Se Samudr Tatha Shriramsetu Ke Darshan Karne Ka Vishesh Mahatmy (Mahima) Bataya Gaya Hai . Shriram Setu Ke Madhy Men Bahut Se Tirth Bane Hue Hain, Jinme Pramukh Tirthon Ke Nam Is Prakar Hai– Chakrtirth, Vetalvrad, Papvinashan, Sitasar, Mangltirth, Amritvatika, Brahmkund, Agastytirth, Jaytirth, Lakshmitirth, Agnitirth, Shuktirth, Shivtirth, Kotitirth, Sadhyamrittirth Tatha Manstirth Adi . Bhagwan Shri Rameshvar Jyotirling Ko Gangotri Ka Gangajal Vishesh Priy Hai . Shivbhakton Ki Yah Pratha Uttar Aur Dakshin Bharat Ki Yatra Karakar Rashtriy Akhandta Ko Mazbut Karti Hai .
Shiv Puran Men Katha
Shivmhapuran Men Rameshvar Jyotirling Ki Katha Is Prakar Hai – Bhagwan Shri Vishnu Ke Ramavtar Men Ravan Sita Ji Ka Aphran Kar Apni Rajdhani Lanka Men Le Gaya . Us Samay Shriram Sugriv Ke Sath Atharah Padm Vanri Sena Lekar Samudr Ke Kinare A Gaye . Ve Samudr Tat Par Yah Chintan Karne Lage Ki Kis Prakar Samudr Ko Par Kar Lanka Pahuncha Jaye Aur Ravan Par Vijay Prapt Ki Jay . Isi Chintan Ke Dauran Shriram Ko Pyas Lagi, To Unhonne Pine Ke Lie Jal Manga . Vanron Ne Pine Yogy Mitha Jal Lakar Shriram Ko Diya Aur Shriram Ne Jal Ko Prasanntapurvak Le Liya . Us Jal Ko Pine Se Pahle Hi Unhen Khyal Aya Ki Mainne Apne Swami Bhagwan Shankar Ka Darshan Nahin Kiya Hai . Aisi Sthiti Men Darshan Kiye Bina Main Jal Kaise Grahan Kar Sakta Hun? Is Prakar Vichar Kar Shriram Ne Jal Grahan Nahin Kiya . Uske Bad Raghunandan Ne Parthiv Ling Ke Pujan Ka Ayojan Kiya Unhonne Sab Prakar Se Pujan Ki Samagri Sanklit Karayi Aur Shodshopchar (Solah Prakar) Se Vidhipurvak Bhagwan Shankar Ki Archana Vandna Ki–
Shriram Ne Kaha– ‘uttam Vrat Ka Palan Karne Vale Mere Swami Mahadev. Ap Meri Sahayta Karen . Apki Sahayta Ke Bina Mere Kary Ki Siddhi Hona Atyant Kathin Hai . Ravan Bhi Apka Bhakt Hai, Kintu Vah Sabhi Ke Lie Sab Prakar Se Durjay Hai Arthat Use Jita Nahin Ja Sakta .
Ek To Vah Tribhuvan Vijyi Atyant Shaktishali Mahavir Hai, Dusra Apse Uttam Vardan Prapt Kar Lene Ke Karan Ahankar Men Chur Rahta Hai . Main Bhi Apka Das Hun, Jo Sarvtha (Pratyek Dasha Men) Apke Adhin Rahne Vala Hun Arthat Apki Ichchhha Ka Hi Anusran Karta Hun . Sadashiv. Ap Vicharpurvak Mera Kalyan Karen, Apko Meri Sahayta Karni Chahie, Kyonki Yah Pakshpat Uchit Nahin Hai .’
Is Prakar Shriram Ne Bhagwan Shiv Ki Prarthana Ki Aur ‘Jai Shivshankar’ Adi Ka Jayghosh Ke Bad Unhonne Bhagwan Shiv Ko Purntya Santusht Karne Ke Lie Apna Gal Bajakar Kuchhh Avyakt (Aspasht) Shabd Kiya . Unki Archana Vandna Se Prasann Bhagwan Shiv Jyotirmay Maheshvar Ke Rup Men Apne Vambhag Men Parvati Ko Liye, Apne Sabhi Parshdon Ke Sath Divyrup Dharan Kie Hue Vahan Tatkal Prakat Ho Gaye–
Ityevam Sa Cha Sampraarthya Namaskrity Pun: Pun: .
Tada Jayjyetyuchchairudghoshai: Shankreti Ch ॥
Iti Stutvaa Shivam Tatra Mantradhyanprayan: .
Puna: Poojaam Tata: Kritva Svamyagre S Nanart H ॥
Premviklannahridyo Gallanaadam Yadaakarot .
Tada Ch Shankro Dev: Suprsanno Babhuv H ॥
Saangam: Saparivaarashcha Jyotirupo Maheshvar: .
Yathoktaroopamamalam Kritvaavirabhavad Drutam ॥
Tat: Santushtahridyo Rambhaktya Mahaishvar: .
Shivamastu Varam Broohi Raameti Sa Tadaabravit ॥
Shriram Ki Bhakti Se Maheshvar Bhagwan Shiv Ativ Prasann Ho Uthe . Unhonne Kaha– ‘shriram. Tumhara Kalyan Ho, Var Mango .’ Angon Sahit Bhagwan Shiv Ke Divy Darshan Ko Prapt Kar Vahan Upasthit Sab Log Pavitr Ho Gaye . Shiv Dharma Ke Rahasy Ko Janne Vale Shriram Ne Pun: Shastra Vidhi Se Unka Pujan Kiya . Uske Bad Unhonne Shivji Se Prarthana Ki Aur Lanka Men Ravan Ke Sath Hone Vale Yuddh Men Apne Lie Vijyashri Ki Mang Ki . Prasann Bhagwan Maheshvar Ne Kaha– ‘Maharaj. Tumhari Jai Ho .’ Is Prakar Bhagwan Shiv Se Vijay Suchak Var Tatha Yuddh Ki Ajna Shriram Ne Prapt Kar Li . Uske Bad Vinamr Bhav Se Hath Jodkar Unse Pun: Prarthana Ki . Unhonne Kaha– ‘Swami Shivshankar. Yadi Ap Mujh Par Bhali Bhanti Santusht Hain, To Sansar Ke Logon Ka Kalyan Karne Ke Lie Ap Hamesha Yahin Nivas Karen .’
Bhagwan Shiv Shriram Ki Prarthana Svikar Kar Vahan Jyotirling Ke Rup Men Sthit Ho Gaye . Uske Bad Sansar Men Rameshvar Jyotirling Ke Nam Se Unki Prasiddhi Hui . Unke Hi Kripa-Prasad Se Athah Samudr Ko Shriram Ne Anayas Hi Par Kar Liya Aur Ravan Adi Rakshson Ka Sanhar Karke Apni Priy Sita Ko Bhi Prapt Kar Liya . Tabhi Se Is Prithvi Par Rameshvar Sarvtha Bhog Aur Moksha Ke Pradata Hain Tatha Apne Bhakton Ki Sabhi Kamnaon Ko Pura Karte Hain .
Jo Manushy Param Pavitr Gangajal Se Bhaktipurvak Rameshvar Shiv Ka Abhishek Karta Hai Athva Unhen Snan Karata Hai, Vah Sakshat Jivan Mukt Ho Jata Hai . Vah Is Sansar Men Devdurlabh Sampurn Bhogon Ka Upbhog Karne Ke Bad Us Jnan Ko Prapt Kar Ant Men Kaivaly (Moksha) Ko Prapt Kar Leta Hai . Gosvami Tulsidas Ji Ne Apne Ramcharitmanas Men Likha Hai Ki Bhagwan Shriram Ne Samudr Ke Kinare Rameshvar Jyotirling Ki Sthapna Karke Svayan Shastra Vidhi Se Puja Ki . Islie Is Jyotirling Ki Vishesh Mahima Hai . Bhagwan Shriram Ne Svayan Apne Mukh Se Bakhan Karte Hue Kaha–