श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंगShri Kedarnath Jyotirling
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
हिमालय सदियों से ऋषि-मुनियों तथा देवताओं की तप:स्थली रहा है । महान् विभूतियों ने यहाँ तपस्या करके आध्यात्मिक शक्ति अर्जित की और विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया । उत्तराखण्ड प्रदेश के हिमालय क्षेत्र में चारधाम के नाम से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री तथा यमुनोत्री प्रसिद्ध हैं । ये तीर्थ देश के सिर-मुकुट में चमकते हुए बहुमूल्य रत्न हैं । इनमें बद्रीनाथ और केदारनाथ तीर्थो के दर्शन का विशेष महत्त्व है । केदारखण्ड में द्वादश (बारह) ज्योतिर्लिंग में आने वाले केदारनाथ दर्शन के सम्बन्ध में लिखा है कि जो कोई व्यक्ति बिना केदारनाथ भगवान का दर्शन किये यदि बद्रीनाथ क्षेत्र की यात्रा करता है, तो उसकी यात्रा निष्फल अर्थात व्यर्थ हो जाती है-
अकृत्वा दर्शनं वैश्वय केदारस्याघनाशिन: ।
यो गच्छेद् बदरीं तस्य यात्रा निष्फलतां व्रजेत् ॥
श्री केदारनाथ जी का मन्दिर पर्वतराज हिमालय की ‘केदार’ नामक चोटी पर अवस्थित है । इस चोटी की पूर्व दिशा में कल-कल करती उछलती अलकनन्दा नदी के परम पावन तट पर भगवान बद्री विशाल का पवित्र देवालय स्थित है तथा पश्चिम में पुण्य सलिला मन्दाकिनी नदी के किनारे भगवान श्री केदारनाथ विराजमान हैं । अलकनन्दा और मंदाकिनी उन दोनों नदियों का पवित्र संगम रुद्रप्रयाग में होता है और वहाँ से ये एक धारा बनकर पुन: देवप्रयाग में ‘भागीरथी-गंगा’ से संगम करती हैं । देवप्रयाग में गंगा उत्तराखण्ड के पवित्र तीर्थ ‘गंगोत्री’ से निकलकर आती है । देवप्रयाग के बाद अलकनन्दा और मंदाकिनी का अस्तित्त्व विलीन होकर गंगा में समाहित हो जाता है तथा वहीं गंगा प्रथम बार हरिद्वार की समतल धरती पर उतरती हैं । भगवान केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद बद्री क्षेत्र में भगवान नर-नारायण का दर्शन करने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं । और उसे जीवन-मुक्ति भी प्राप्त हो जाती है । इसी आशय को शिव पुराण के कोटि रुद्र संहिता में भी व्यक्त किया गया है-
तस्यैव रूपं दृष्ट्वा च सर्वपापै: प्रमुच्यते ।
जीवन्मक्तो भवेत् सोऽपि यो गतो बदरीबने ॥
दृष्ट्वा रूपं नरस्यैव तथा नारायणस्य च ।
केदारेश्वरनाम्नश्च मुक्तिभागी न संशय: ॥
वास्तु शिल्प
केदारेश्वर (केदारनाथ) ज्योतिर्लिंग के प्राचीन मन्दिर का निर्माण पाण्डवों ने कराया था, जो पर्वत की 11750 फुट की ऊँचाई पर अवस्थित है । पौराणिक प्रमाण के अनुसार ‘केदार’ महिष अर्थात भैंसे का पिछला अंग (भाग) है । केदारनाथ मन्दिर की ऊँचाई 80 फुट है, जो एक विशाल चौकोर चबूतरे पर खड़ा है । इस मन्दिर के निर्माण में भूरे रंग के पत्थरों का उपयोग किया गया है । सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि, यह भव्य मन्दिर प्राचीन काल में यान्त्रिक साधनों के अभाव में ऐसे दुर्गम स्थल पर उन विशाल पत्थरों को लाकर कैसे स्थापित किया गया होगा? यह भव्य मन्दिर पाण्डवों की शिव भक्ति, उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति तथा उनके बाहुबल का जीता जागता प्रमाण है ।
इस मन्दिर में उत्तम प्रकार की कारीगरी की गई है । मन्दिर के ऊपर स्तम्भों में सहारे लकड़ी की छतरी निर्मित है, जिसके ऊपर ताँबा मढ़ा गया है । मन्दिर का शिखर (कलश) भी ताँबे का ही है, किन्तु उसके ऊपर सोने की पॉलिश की गयी है । मन्दिर के गर्भ गृह में केदारनाथ का स्वयंमभू ज्योतिर्लिंग है, जो अनगढ़ पत्थर का है । यह लिंगमूर्ति चार हाथ लम्बी तथा डेढ़ हाथ मोटी है, जिसका स्वरूप भैंसे की पीठ के समान दिखाई पड़ता है । इसके आस-पास सँकरी परिक्रमा बनी हुई है, जिसमें श्रद्धालु भक्तगण प्रदक्षिणा करते हैं । इस ज्योतिर्लिंग के सामने जल, फूल, बिल्वपत्र आदि को चढ़ाया जाता है और इसके दूसरे भाग में यात्रीगण घी पोतते हैं । भक्त लोग इस लिंगमूर्ति को अपनी बाँहों में भरकर भगवान से मिलते भी हैं
अन्य मंदिर और कुण्ड
मन्दिर के जगमोहन में द्रौपदी सहित पाँच पाण्डवों की विशाल मूर्तियाँ हैं । केदारनाथ-मन्दिर के प्रवेश द्वार पर नन्दी की विशाल प्रतिमा स्थापित है और वहाँ से दक्षिण की ओर एक पहाड़ी पर श्री भैरव जी का एक सुन्दर मन्दिर है । केदारनाथ-मन्दिर के द्वार पर दोनों ओर द्वारपालों की मूर्तियाँ हैं । केदारनाथ की श्रृंगार मूर्ति पाँच मुखवाली है और इसे हमेशा वस्त्र तथा आभूषणों से सजाया जाता है । मन्दिर में उक्त मूर्तियों के अतिरिक्त पन्द्रह अन्य देवमूर्तियाँ भी स्थापित हैं । मन्दिर से पीछे लगभग तीन हाथ लम्बा एक कुण्ड है, जिसे ‘अमृतकुण्ड’ कहा जाता है । इस अमृतकुण्ड में दो शिवलिंग हैं । इनके पूर्व और उत्तर भाग में ‘हंसकुण्ड’ और ‘रेतसकुण्ड’ स्थित हैं । यहाँ की परम्परा है कि रेतसकुण्ड में पैर (जंघा) टेककर बायें हाथ से तीन आचमन किये जाते हैं । यहीं पर ईशानेश्वर-महादेव की प्रतिमा विराजमान है । वासुकी ताल केदारनाथ से 8 किमी की दूरी पर और समुद्रतल से 4135 मी की ऊँचाई पर स्थित है । यह झील शानदार हिमालय पर्वतश्रृंखलाओं के बीच स्थित है और उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है ।
केदारनाथजी के मन्दिर के सामने एक छोटे मन्दिर में ‘उदक कुण्ड’ है । इस कुण्ड में भी रेतसकुण्ड के समान ही आचमन लेने की प्रथा प्रचलित है । इस मन्दिर के पीछे मीठे जल का एक कुण्ड स्थित है, जिसका पानी भक्तगण पीते हैं । श्रावण के महीने में केदारेश्वर की पूजा गंगाजल, बिल्वपत्र तथा ब्रह्मकमल के फूलों से की जाती है । केदारघाटी के इस क्षेत्र में पंचकेदार (पाँच केदारनाथ) प्रसिद्ध हैं, जिनके स्थान मन्दिर और शिवलिंगों का अपना-अपना विशेष महत्त्व है । भगवान केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के आविर्भाव के सम्बन्ध में शिवमहापुराण की कथा इस प्रकार है-
शिव पुराण में कथा
भगवान विष्णु के नर और नारायण नामक दो अवतार हुए हैं । नर और नारायण इन दोनों ने पवित्र हिमालय के बदरिकाश्रम में बड़ी तपस्या की थी । उन्होंने पार्थिव (मिट्टी) का शिवलिंग बनाकर श्रद्धा और भक्तिपूर्वक उसमें विराजने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की । पार्थिव लिंग में शिव के विद्यमान होने पर दोनों (नर व नारायण) ने शास्त्र-विधि से उनकी पूजा-अर्चना की । प्रतिदिन निरन्तर शिव का पार्थिव-पूजन करना और उनके ही ध्यान में मग्न रहना उन तपस्वियों की संयमित दिनचर्या थी । बहुत दिनों के बाद उनकी आराधना से सन्तुष्ट परमेश्वर शंकर भगवान ने कहा कि मैं तुम दोनों पर बहुत प्रसन्न हूँ, इसलिए तुम लोग मुझसे वर माँगो । भगवान शंकर की बात सुनकर प्रसन्न नर और नारायण ने जनकल्याण की भावना से कहा- ‘देवेश्वर। यदि आप प्रसन्न हैं और हमें वर देना चाहते हैं, तो आप अपने स्वरूप से पूजा स्वीकार करने हेतु सर्वदा के लिए यहीं स्थित हो जाइए ।’
जगत का कल्याण करने वाले भगवान शंकर उन दोनों तपस्वी-बन्धुओं के अनुरोध को स्वीकारते हुए हिमालय के केदारतीर्थ में ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थित हो गये । उन दोनों अनन्य भक्तों से पूजित हो सम्पूर्ण भय और दु:ख का नाश करने हेतु तथा अपने भक्तों को दर्शन देने की इच्छा से केदारेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध भगवान शिव वहाँ सदा ही विद्यमान रहते हैं । भगवान केदारनाथ दर्शन-पूजन करने वाले को सुख-शान्ति प्रदान करते हैं । नर-नारायण की तपस्या के आधार पर विराजने वाले केदारेश्वर की जिसने भी भक्तिभाव से पूजा की, उसे स्वप्न में भी दु:ख और कष्ट के दर्शन नहीं हुए । शिव का प्रिय भक्त केदारलिंग के समीप शिव का स्वरूप अंकित कड़ा चढ़ाता है, वह उस वलय से सुशोभित भगवान शिव का दर्शन करके इस भवसागर से पार हो जाता है अर्थात वह जीवनमुक्त हो जाता है ।
जो मनुष्य बदरीवन की यात्रा करके नर तथा नारायण और केदारेश्वर शिव के स्वरूप का दर्शन करता है, नि:सन्देह वह मोक्ष पद का भागी बन जाता है । ऐसा मनुष्य जो केदारनाथ ज्योतिर्लिंग में भक्ति-भावना रखता है और उनके दर्शन के लिए अपने स्थान से प्रस्थान करता है, किन्तु रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो जाती है, जिससे वह केदारेश्वर का दर्शन नहीं कर पाता है, तो समझना चाहिए कि निश्चित ही उस मनुष्य की मुक्ति हो गई । शिव पुराण का यह भी अभिमत है कि केदारतीर्थ में पहुँचकर, वहाँ केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का पूजन कर जो मनुष्य वहाँ का जल पी लेता है, उसका पुनर्जन्म नहीं होता है । इसलिए प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि वह भक्ति-भाव पूर्वक भगवान नर-नारायण और केदारेश्वर शिवलिंग की पूजा-अर्चना करे । श्री शिव महापुराण के कोटि रुद्र संहिता में इसी बात को निम्नलिखित प्रकार कहा गया है-
केदारेशस्य भक्ता ये मार्गस्थास्तस्य वै मृता: ।
तेऽपि मुक्ता भवन्त्येव नात्र कार्य्या विचारणा ॥
तत्वा तत्र प्रतियुक्त: केदारेशं प्रपूज्य च ।
तत्रत्यमुदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विन्दति ॥
अन्य कथा
शिव महापुराण में एक अन्य कथा का भी संकेत प्राप्त होता है । उसके अनुसार जब महाभारत-युद्ध समाप्त हो गया और पाण्डव विजयी हो गये, उस समय भारतवर्ष की वीरता महाभारत के समर (युद्ध) में विलीन हो गई, युद्ध का परिणाम भय़ंकर हुआ क्योंकि क्षत्रिय योद्धाओं का संहार हो गया । कौरवों के साथ-साथ पाण्डवों पर भी उस युद्ध की ज़िम्मेदारी कम न थी यद्यपि महाभारत का युद्ध न्याय और अन्याय का संघर्ष था, किन्तु उसका दुष्परिणाम समूचे राष्ट्र को भुगतना पड़ा । युद्ध समाप्त होने के बाद जब पाण्डवों ने उस पर विचार मन्थन किया, तो वे दु:ख से अत्यन्त व्याकुल हो उठे । उन्होंने स्वयं अपने ही हाथों अपने सगे-सम्बन्धियों तथा कुल के लोगों का नाश कर डाला था । पाण्डवों ने आत्मकुल-नाश और गोत्र-हत्या के पाप से पीछा छुड़ाने हेतु अर्थात मुक्ति प्राप्त करने हेतु वेदव्यास जी से प्रायश्चित का विधान जानना चाहा । व्यास जी ने उन पाण्डवों को बताया कि संसार में सबका भला होता देखा गया है, किन्तु अपने वंश की हत्या करने वाले कुलघाती का कभी कल्याण नहीं होता है । उन्होंने कहा कि यदि तुम लोग इस पाप से मुक्त होना चाहते हो, तो केदार क्षेत्र में जाकर भगवान केदारनाथ का दर्शन और पूजा करो । केदारेश्वर शिवलिंग के दर्शन के बिना तुम लोगों को मुक्ति नहीं मिलेगी । केदार क्षेत्र का वर्णन करते हुए व्यास जी ने बताया कि जिस क्षेत्र में नदियों में श्रेष्ठ मंदाकिनी अनेक धाराओं में विभक्त होकर बहती है, जहाँ भगवान महेश, पार्वती के संग अपने सैकड़ों महान् वीर गणों के साथ निवास करते हैं और उनके दर्शनों के लिए कर्मनिष्ठ तपेव्रती ब्रह्मा आदि देवता उपस्थित होते हैं, जहाँ विविध प्रकार के वाद्य यन्त्रों की ध्वनियाँ तथा वेदों की ऋचाएँ अनवरत सुनायी पड़ती हैं, उस महापथ नाम से निर्मित देवस्थान में तुम लोग चले जाओ । व्यास जी से निर्देश और उपदेश ग्रहण कर प्रसन्नचित्त पाण्डव भगवान शिव के दर्शन हेतु तीर्थयात्रा पर निकल पड़े ।
पाण्डव सर्वप्रथम काशी की यात्रा पर श्री विश्वनाथ भोलेनाथ का दर्शन करने हेतु पहुँचे, किन्तु इन कुलघाती पापियों को भगवान शिव प्रत्यक्ष दर्शन नहीं देना चाहते थे । इसलिए पाण्डव निराश होकर श्री व्यास जी द्वारा निर्देशित केदार क्षेत्र की ओर मुड़ गये । इन्हें केदारखण्ड में आते देख भगवान शंकर गुप्तकाशी में जाकर अन्तर्धान हो गये । उसके बाद कुछ दूर और आगे जाकर महादेव जी ने एक भैंसे का रूप धारण किया और विचरण करने लगे । पाण्डव दल को इस प्रकरण का ज्ञान आकाशवाणी के द्वारा हो गया । जब भगवान शिव ने पाण्डवों के मन की बात जान ली, तब वे भैंसा रूपी शिव भूमिगत होने के लिए दलदली धरती में धँसने लगे । महान् बलशाली और पराक्रमी भीम ने भैंसा रूपी शिव की पूँछ पकड़ ली । इसी परिस्थिति में अन्य सभी पाण्डव करुणापूर्वक क्रन्दन करते हुए विविध प्रकार से भगवान भोलेनाथ श्री केदारेश्वर की स्तुति करने लगे ।
उनकी श्रद्धा-भक्ति और स्तुति से आशुतोष भगवान शिव प्रभावित होकर उन पर प्रसन्न हो गये । उन पाण्डवों की प्रार्थना पर भैंसा के पृष्ठभाग (पीठ) के यप में सर्वदा के लिए शंकर जी वहीं स्थित हो गये, जिनकी पूजा पाण्डवों ने विधिपूर्वक की । वहाँ पर भी पाण्डवों को नभ वाणी सुनाई पड़ी– ‘पाण्डवों। मेरी इस पूजा से तुम्हारे सकल मनोरथ सिद्ध हो जाएँगें ।’ शिव को भैंसा के पृष्ठ के रूप में पूजन कर पाण्डव गोत्र हत्या के पाप से मुक्त हो गये । इसी कथा के आधार पर केदार घाटी में पाँच स्थानों पर पाँच केदार का दर्शन-पूजन करने का प्रचलन है ।
भैंसा रूपी शिव के अंगों के आधार पर ये केदार-स्थान इस प्रकार हैं–
1.केदारनाथ प्रमुख तीर्थ में भैंसा की पीठ के रूप में ।
2.मध्य महेश्वर में उसकी नाभि के यप में ।
3.तुंगनाथ में उसकी भुजाएँ और हृदय के रूप में ।
4.रुद्रनाथ में मुख के रूप में और
5.कल्पेश्वर में जटाओं के रूप में प्रतिष्ठित हैं ।
उत्तराखंड के इन पाँचो केदारों के दर्शन का विशेष महत्त्व है । यहाँ एक बूढ़ा केदार भी हैं । इनके सम्बन्ध में कहा जाता है कि जब पाण्डव तीर्थयात्रा पर निकले थे, तो उन्होंने भगवान शिव के दर्शन हेतु बूढा केदार में जाकर दर्शन किया था । शिव के भैंसा रूप का वर्णन जो पाण्डवों से सम्बन्धित है, शिव महापुराण के कोटि रुद्र संहिता में इस प्रकार किया गया है–
यो वै हि पाण्डवान्दृष्ट्वा महिषं रूपमास्थित: ।
मायामास्थाय तत्रैव पलायनपरोऽभवत् ॥
धृतश्च पाण्डवैस्तत्र ह्मवांगमुखतया स्थित: ।
पुच्छं चैव धृतं तैस्तु प्रर्थितश्च पुन: ॥
तद्रूपेण स्थितस्तत्र भक्तवत्सलनामभाक् ।
नयपाले शिरोभागो गतस्तद्रूपत: स्थित: ॥
तथैव पूजनान्नित्यामाज्ञां चैवाप्यदात्तथा ।
पूजयित्वा गतास्ते तु पाण्डवा मुदितास्तदा ।
लब्ध्वा चित्तोप्सितं सर्व विमुक्ता: सर्वदु:खत: ॥
स्कन्द पुराण में यात्रा का महात्मय
भगवान शंकर को मंदाकिनी, गंगा, मधुगंगा, क्षीर गंगा आदि नदियों से सिंचित और सैकड़ों शिवलिंगों से सुशोभित तथा हिमखण्डों से आच्छादित यह केदार क्षेत्र अतिशय प्रिय है । स्कन्द पुराण की कथा के अनुसार माँ पार्वती के द्वारा केदार क्षेत्र की महिमा पूछने पर भगवान शिव ने उन्हें बताया कि यह क्षेत्र अधिक प्रिय होने के कारण वे इसे कभी नहीं छोड़ते हैं । उन्होंने पार्वती जी से कहा कि मैंने जब सृष्टि-कार्य के लिए ब्रह्माजी का रूप धारण किया था, तभी से परब्रह्म को जीतने के लिए मैं इस क्षेत्र में सर्वदा निवास करता हूँ । इस क्षेत्र के द्वार पर नन्दी, भृँगी आदि प्रहरी (द्वारपाल) बनकर खड़े रहते हैं । जो मनुष्य अपने निवास पर रहते हुए इस केदार यात्रा का विचार करता है, इसके लिए कार्यक्रम बनाता है, उसके तीन सौ पीढ़ियों के पितर शिव लोक में निवास प्राप्त करते हैं । जो व्यक्ति मन, वाणी और कर्म से मेरे प्रति समर्पित होकर श्री केदारनाथ जी का दर्शन करता है, तो यदि उसे ब्रह्महत्या के समान भी पाप लगा हो, वे सब दर्शनमात्र से ही नष्ट हो जाते हैं । जैसे देवताओं में भगवान विष्णु, सरोवरों में समुद्र, नदियों में गंगा, पर्वतों में हिमालय, भक्तों में नारद, गऊओं में कामधेनु और सभी पुरियों में कैलाश श्रेष्ठ है, वैसे ही सम्पूर्ण क्षेत्रों में केदार क्षेत्र सर्वश्रेष्ठ है ।
स्कन्द पुराण की कथा
इस प्रकार केदार क्षेत्र के बखान में आनन्दित भगवान शंकर ने माता गौरी को एक कथा सुनाई । उन्होंने कहा कि एक गाँव में एक हिंसक ‘बहेलिया’रहता था । उसे मृगों का मांस बहुत प्रिय था और मांसाहारी होने के कारण वह दुराचार भी बहुत करता था । वह प्रतिदिन मृगों का शिकार करता था और उन्हें अपना आहार बना लेता था । एक दिन वह शिकार के सिलसिले में केदारतीर्थ में पहुँच गया । जब वह सघन जंगलों से होकर शिकार की खोज में पर्वतों पर विचरण कर रहा था, तब उसे मुनि नारद दिखाई दिये जिनको स्वर्ण मृग समझ लिया, क्योंकि वह बहुत दूर से उन्हें देख रहा था । उसने अपने धनुष पर बाण चढ़ा लिया । जब वह ऋषि नारद को बाण से मारने के लिए उद्यत हुआ, तब तक सूर्यास्त हो चला था ।
उस समय उस बहेलिए ने वहाँ देखा कि एक साँप मेंढक को निगल गया है, किन्तु वह मृत्यु प्राप्त मेढ़क शिव के स्वरूप में हो गया । जब वह कुछ दूर और आगे गया, तो देखा कि उस बाघ ने हिरण को मार डाला है, किन्तु वह हिरण शिव गणों के साथ शिवलोक में जा रहा है । इन सब दृश्यों को देखकर वह बहेलिया भ्रमित और चकित हो उठा । इतने में ऋषि नारद जी उस बहेलिये के पास पहुँच गये । मनुष्य के रूप में नारद को अपने पास आया देख उस शिकारी ने उपर्युक्त घटित घटनाओं के सम्बन्ध में उनसे जानने की इच्छा प्रकट की । नारद मुनि ने उससे कहा कि तुम बहुत सौभाग्यशाली हो, जो इस परम पवित्र तीर्थ में पधारे हो । जैसा कि तुमने देखा है, इस कल्याणकारक शुभ तीर्थ में निकृष्ट जीव भी तुम्हारे देखते-देखते शिवतत्त्व को प्राप्त हो गये हैं ।
उसके बाद उस बहेलिए (व्याध) ने घोर आश्चर्य में पड़कर मुनिश्रेष्ठ नारद के चरणों में दण्डवत प्रणाम किया । उसने अपने उद्धार हेतु नारद जी से बड़ी विनती की । नारद जी ने भगवान शिव के सम्बन्ध में उसे उपदेश तथा निर्देश दिया । उनके उपदेशानुसार वह शिकारी उसी केदार क्षेत्र का निवासी बन गया और केदारेश्वर भगवान के भजन-चिन्तन में रम गया । घोर हिंसा करने वाला वह बहेलिया केदारनाथ की भक्ति करने से अन्त में परम गति (मुक्ति) को प्राप्त हुआ ।
स्कन्द पुराण में महिष रूपधारी भगवान शिव की एक भिन्न कथा भी आती है । केदार क्षेत्र में देवराज इन्द्र ने भगवान शंकर की तपस्या की थी । उस प्रकरण में महाबलशाली दैत्य हिरण्याक्ष उत्पन्न हुआ था । उस दैत्य ने युद्ध में देवताओं के राजा इन्द्र को पराजित कर स्वर्ग पर अपना अधिकार जमा लिया था । पराजित इन्द्र ने देवताओं सहित देवाधिदेव महादेव की श्रद्धा-भक्ति पूर्वक आराधना की । उनकी तपस्या से आशुतोष भगवान शिव प्रसन्न हो उठे । वे एक दिन महिष (भैंसा) का रूप धारण करके इन्द्र के समक्ष ही धरती से निकल पड़े । उन्होंने कहा- ‘देवेन्द्र। मैं इस रूप में किस-किस को पानी में फेंककर विदीर्ण कर डालूँ, अर्थात मार डालूँ?’ भगवान शिव के द्वारा ऐसा पूछने पर इन्द्र ने हिरण्याक्ष सहित पाँच राक्षसों का नाम बताया । इन्द्र द्वारा बताये गये उन बलशाली पाँच दैत्यों के स्थान पर भोलेनाथ शिव गये ।
वहाँ पर उन दैत्यों के अन्य भी भयंकर पराक्रमी साथी विद्यमान थे । वे सभी अस्त्र-शस्त्र लेकर भैंसा रूपी शिव की ओर दौड़ पड़े, जिन्हें महादेव जी ने अपनी सींगों से मार-मारकर जल में डुबोया और यमलोक पहुँचा दिया । उसके बाद उन्होंने इन्द्र से वर माँगने के लिए कहा । इन्द्र ने पिनाकधारी शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि आप धर्म तथा तीनों लोकों की रक्षा करने के लिए इसी क्षेत्र में सर्वदा निवास करें । भगवान शिव ने इन्द्र की याचना को स्वीकार कर लिया । इन्द्र से शिव जी ने पूछा – ‘के दरयामि?’ यहाँ ‘कं जलम्’ अर्थात् ‘कम्’ जल को कहा जाता है और उसका अधिकरण कारक में रूप बनता है ‘के’ । इसी प्रकार ‘छिदिर-भिदिर विदारणे’ धातु से ‘विदारयामि’ अर्थात फाड़ डालूँ ऐसा वाक्य तैयार होता है । इसका तात्पर्य यह है कि, जल में फेंककर मार (विदीर्ण) डालता हूँ । इन्द्र ने भगवान शिव से कहा कि आपने ‘के दरयामि’ ऐसा वाक्य प्रयोग किया है, इसीलिए इस क्षेत्र का नाम ‘केदार’ शब्द से प्रसिद्ध होगा ।
दर्शन का समय
केदारनाथ जी का मन्दिर आम दर्शनार्थियों के लिए प्रात: 7:00 बजे खुलता है ।
दोपहर एक से दो बजे तक विशेष पूजा होती है और उसके बाद विश्राम के लिए मन्दिर बन्द कर दिया जाता है ।
पुन: शाम 5 बजे जनता के दर्शन हेतु मन्दिर खोला जाता है ।
पाँच मुख वाली भगवान शिव की प्रतिमा का विधिवत श्रृंगार करके 7:30 बजे से 8:30 बजे तक नियमित आरती होती है ।
रात्रि 8:30 बजे केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग का मन्दिर बन्द कर दिया जाता है ।
शीतकाल में केदारघाटी बर्फ़ से ढँक जाती है । यद्यपि केदारनाथ-मन्दिर के खोलने और बन्द करने का मुहूर्त निकाला जाता है, किन्तु यह सामान्यत: नवम्बर माह की 15 तारीख से पूर्व (वृश्चिक संक्रान्ति से दो दिन पूर्व) बन्द हो जाता है और छ: माह बाद अर्थात वैशाखी (13-14 अप्रैल) के बाद कपाट खुलता है ।
ऐसी स्थिति में केदारनाथ की पंचमुखी प्रतिमा को ‘उखीमठ’ में लाया जाता हैं । इसी प्रतिमा की पूजा यहाँ भी रावल जी करते हैं ।
केदारनाथ में जनता शुल्क जमा कराकर रसीद प्राप्त करती है और उसके अनुसार ही वह मन्दिर की पूजा-आरती कराती है अथवा भोग-प्रसाद ग्रहण करती है ।
पूजा का क्रम
भगवान की पूजाओं के क्रम में प्रात:कालिक पूजा, महाभिषेक पूजा, अभिषेक, लघु रुद्राभिषेक, षोडशोपचार पूजन, अष्टोपचार पूजन, सम्पूर्ण आरती, पाण्डव पूजा, गणेश पूजा, श्री भैरव पूजा, पार्वती जी की पूजा, शिव सहस्त्रनाम आदि प्रमुख हैं । मन्दिर-समिति द्वारा केदारनाथ मन्दिर में पूजा कराने हेतु जनता से जो दक्षिणा (शुल्क) लिया जाता है, उसमें समिति समय-समय पर परिर्वतन भी करती है ।
आने जाने की व्यवस्था
हिमालय के पवित्र तीर्थों के दर्शन करने हेतु तीर्थयात्रियों को रेल, बस, टैक्सी आदि के द्वारा हरिद्वार आना चाहिए । हरिद्वार से उत्तराखंड की यात्राओं के लिए साधन उपलब्ध होते हैं । हरिद्वार से केदारनाथ की दूरी 247 किलोमीटर है । हरिद्वार से गौरीकुण्ड 233 किलोमीटर की यात्रा मोटरमार्ग से की जाती है, जबकि गौरी कुण्ड से केदारनाथ तक 14 किलोमीटर की दूरी पैदल मार्ग से जाना पड़ता है । पैदल चलने में असमर्थ व्यक्ति के लिए गौरी कुण्ड से घोड़ा, पालकी, पिट्ठू आदि के साधन मिलते हैं । यह यात्रा हरिद्वार से ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि कुण्ड, गुप्तकाशी, नाला, फाटा, रामपुर, सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड, रामबाढ़ा और गरुड़चट्टी होते हुए श्रीकेदारनाथ तक पहुँचती है ।
गंगोत्री और यमुनोत्री
उत्तराखण्ड के चारों धाम की यात्रा में पहले यमुनोत्री की यात्रा का विधान है । गंगोत्री, यमुनोत्री तीर्थों के बाद भक्तगण केदारनाथ का दर्शन करते हैं, फिर अन्त में बद्रीनाथ जाते हैं । गंगोत्री से केदारनाथ जाने के लिए दो मोटर मार्ग हैं । प्रथम मार्ग गंगोत्री से भैरोघाटी, हरसिल, भटवाड़ी, उत्तरकाशी, धरासू, टिहरी, घनसाली, चिरबटिया, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फोटा, सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड तथा गरुड़चट्टी होकर केदारनाथ पहुँचता है । इस रास्ते की कुल दूरी 348 किलोमीटर बैठती है । गंगोत्री से केदारनाथ जाने के लिए एक दूसरा मार्ग भी है, जिसकी कुल दूरी 343 किलोमीटर पड़ती है । गंगोत्री से भैरवघाटी, उत्तरकाशी, धरासू, टिहरी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा और गौरी कुण्ड होते हुए केदारनाथ पहुँचा जाता है ।
कोटद्वार से केदारनाथ
कोटद्वार से दुगड्डा, पौडी, श्रीनगर, गुप्तकाशी और गौरीकुण्ड होकर केदारनाथ जाने का भी मार्ग है । रुद्रप्रयाग 171 किलोमीटर पड़ता है, जबकि रुद्रप्रयाग से गौरीकुण्ड की दूरी 70 किलोमीटर । गुप्तकाशी की ऊँचाई समुद्रतल से 1479 मीटर है । केदारनाथ के लिए यात्रियों को गोचर से हेलिकाप्टर-सेवा भी उपलब्ध है । किसी भी मार्ग से यात्रा की जाये, किन्तु गौरीकुण्ड चौदह किलोमीटर पैदल चलकर ही केदारनाथ पहुँचना पड़ता हैं ।
गौरीकुण्ड में हिमालय कन्या गौरी (पार्वती) ने भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त करने हेतु तप किया था । कठोर नियम वाली गौरी कमज़ोर-शरीर हो गयी थीं और सर्दी के कारण व्यथित थीं । वहाँ भगवान रुद्र ने अग्नि के रूप में प्रकट होकर जल को गर्म कर दिया था, जिसमें गौरी ने स्नान किया । आज भी तीर्थयात्री उस तप्तकुण्ड में स्नान करके श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं ।
गौरी कुण्ड पर ही माता ने गणेश जी को जन्म दिया था । यहाँ वैनायिकी (मुंडाकटा) मन्दिर आज भी विद्यमान है । भगवान श्री केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग का मन्दिर एक सुरम्य प्रकृति की शोभा है, उसके माँग का सिन्दूर है । नीचे मंदाकिनी का कल-कल निनाद, ऊपर पहाड़ों पर बर्फ़ की सफ़ेद चादरें, उस रात को छिटकती चन्द्रमा की शीतल चाँदनी, मंदिर के घंटा घड़ियाल का मधुर संगीत, वेदमन्त्रों के घोष और बीच-बीच में हर-हर महादेव तथा ‘नम: शिवाय’ की ध्वनि, रोम-रोम में साक्षात शिवलोक का अनुभव कराती है ।
Himalay Sadiyon Se Rishi-Muniyon Tatha Devtaon Ki Tap:Sthali Raha Hai . Mahan Vibhutiyon Ne Yahan Tapasya Karke Adhyatmik Shakti Arjit Ki Aur Vishv Men Bharat Ka Gaurav Badhaya . Uttrakhand Pradesh Ke Himalay Kshetr Men Chardham Ke Nam Se Badrinath, Kedarnath, Gangotri Tatha Yamunotri Prasiddh Hain . Ye Tirth Desh Ke Sir-Mukut Men Chamkte Hue Bahumuly Ratn Hain . Inmen Badrinath Aur Kedarnath Tirtho Ke Darshan Ka Vishesh Mahattv Hai . Kedarkhand Men Dvadash (Barah) Jyotirling Men Ane Vale Kedarnath Darshan Ke Sambandh Men Likha Hai Ki Jo Koi Vyakti Bina Kedarnath Bhagwan Ka Darshan Kiye Yadi Badrinath Kshetr Ki Yatra Karta Hai, To Uski Yatra Nishphal Arthat Vyarth Ho Jati Hai-
Akritvaa Darshanam Vaishvaya Kedarasyaghnashin: .
Yo Gachchhhed Badrin Tasy Yatra Nishphalataam Vrajet ॥
Shri Kedarnath Ji Ka Mandir Parvtraj Himalay Ki ‘kedar’ Namak Choti Par Avasthit Hai . Is Choti Ki Purv Disha Men Kal-Kal Karti Uchhhlti Alknanda Nadi Ke Param Pavan Tat Par Bhagwan Badri Vishal Ka Pavitr Devalaya Sthit Hai Tatha Pashchim Men Puny Salila Mandakini Nadi Ke Kinare Bhagwan Shri Kedarnath Virajman Hain . Alknanda Aur Mandakini Un Donon Nadiyon Ka Pavitr Sangam Rudrapryag Men Hota Hai Aur Vahan Se Ye Ek Dhara Bankar Pun: Devapryag Men ‘bhagirthi-Ganga’ Se Sangam Karti Hain . Devapryag Men Ganga Uttrakhand Ke Pavitr Tirth ‘gangotri’ Se Niklkar Ati Hai . Devapryag Ke Bad Alknanda Aur Mandakini Ka Astittv Vilin Hokar Ganga Men Samahit Ho Jata Hai Tatha Vahin Ganga Pratham Bar Haridwar Ki Samtal Dharti Par Utrti Hain . Bhagwan Kedareshvar Jyotirling Ke Darshan Ke Bad Badri Kshetr Men Bhagwan Nar-Narayan Ka Darshan Karne Se Manushy Ke Sare Pap Nasht Ho Jate Hain . Aur Use Jivan-Mukti Bhi Prapt Ho Jati Hai . Isi Ashay Ko Shiv Puran Ke Koti Rudr Sanhita Men Bhi Vyakt Kiya Gaya Hai-
Kedareshvar (Kedarnath) Jyotirling Ke Prachin Mandir Ka Nirman Pandvon Ne Karaya Tha, Jo Parvat Ki 11750 Phut Ki Unchai Par Avasthit Hai . Pauranik Praman Ke Anusar ‘kedar’ Mahish Arthat Bhainse Ka Pichhhla Ang (Bhag) Hai . Kedarnath Mandir Ki Unchai 80 Phut Hai, Jo Ek Vishal Chaukor Chabutre Par Khada Hai . Is Mandir Ke Nirman Men Bhure Rang Ke Patthron Ka Upyog Kiya Gaya Hai . Sabse Bade Ashchary Ki Bat Yah Hai Ki, Yah Bhavy Mandir Prachin Kal Men Yantrik Sadhnon Ke Abhav Men Aise Durgam Sthal Par Un Vishal Patthron Ko Lakar Kaise Sthapit Kiya Gaya Hoga? Yah Bhavy Mandir Pandvon Ki Shiv Bhakti, Unki Dridh Ichchhhashakti Tatha Unke Bahubal Ka Jita Jagta Praman Hai .
Is Mandir Men Uttam Prakar Ki Karigri Ki Gai Hai . Mandir Ke Upar Stambhon Men Sahare Lakdi Ki Chhhatri Nirmit Hai, Jiske Upar Tanba Madha Gaya Hai . Mandir Ka Shikhar (Kalash) Bhi Tanbe Ka Hi Hai, Kintu Uske Upar Sone Ki PaॉLish Ki Gayi Hai . Mandir Ke Garbh Grih Men Kedarnath Ka Svayammbhu Jyotirling Hai, Jo Angadh Patthar Ka Hai . Yah Lingmurti Char Hath Lambi Tatha Dedh Hath Moti Hai, Jiska Svarup Bhainse Ki Pith Ke Saman Dikhai Padta Hai . Iske As-Pas Sankri Parikrama Bani Hui Hai, Jismen Shraddhalu Bhaktgan Pradakshina Karte Hain . Is Jyotirling Ke Samne Jal, Phul, Bilvpatr Adi Ko Chadhaya Jata Hai Aur Iske Dusre Bhag Men Yatrigan Ghi Potte Hain . Bhakt Log Is Lingmurti Ko Apni Banhon Men Bharkar Bhagwan Se Milte Bhi Hain
Any Mandir Aur Kund
Mandir Ke Jagmohan Men Draupdi Sahit Panch Pandvon Ki Vishal Murtiyan Hain . Kedarnath-Mandir Ke Pravesh Dvar Par Nandi Ki Vishal Pratima Sthapit Hai Aur Vahan Se Dakshin Ki Or Ek Pahadi Par Shri Bhairav Ji Ka Ek Sundar Mandir Hai . Kedarnath-Mandir Ke Dvar Par Donon Or Dvarpalon Ki Murtiyan Hain . Kedarnath Ki Shringar Murti Panch Mukhvali Hai Aur Ise Hamesha Vastr Tatha Abhushnon Se Sajaya Jata Hai . Mandir Men Ukt Murtiyon Ke Atirikt Pandrah Any Devmurtiyan Bhi Sthapit Hain . Mandir Se Pichhhe Lagbhag Tin Hath Lamba Ek Kund Hai, Jise ‘amritkund’ Kaha Jata Hai . Is Amritkund Men Do Shivling Hain . Inke Purv Aur Uttar Bhag Men ‘hanskund’ Aur ‘retskund’ Sthit Hain . Yahan Ki Parampra Hai Ki Retskund Men Pair (Jangha) Tekkar Bayen Hath Se Tin Achman Kiye Jate Hain . Yahin Par Ishaneshvar-Mahadev Ki Pratima Virajman Hai . Vasuki Tal Kedarnath Se 8 Kimi Ki Duri Par Aur Samudrtal Se 4135 Mi Ki Unchai Par Sthit Hai . Yah Jhil Shandar Himalay Parvtashrrinkhlaon Ke Bich Sthit Hai Aur Uttrakhand Ka Mahatvpurn Parytak Gantavy Hai .
Kedarnathji Ke Mandir Ke Samne Ek Chhhote Mandir Men ‘udak Kund’ Hai . Is Kund Men Bhi Retskund Ke Saman Hi Achman Lene Ki Pratha Prachlit Hai . Is Mandir Ke Pichhhe Mithe Jal Ka Ek Kund Sthit Hai, Jiska Pani Bhaktgan Pite Hain . Shravan Ke Mahine Men Kedareshvar Ki Puja Gangajal, Bilvpatr Tatha Brahmkmal Ke Phulon Se Ki Jati Hai . Kedarghati Ke Is Kshetr Men Panchkedar (Panch Kedarnath) Prasiddh Hain, Jinke Sthan Mandir Aur Shivlingon Ka Apna-Apna Vishesh Mahattv Hai . Bhagwan Kedarnath Jyotirling Ke Avirbhav Ke Sambandh Men Shivmhapuran Ki Katha Is Prakar Hai-
Shiv Puran Men Katha
Bhagwan Vishnu Ke Nar Aur Narayan Namak Do Avtar Hue Hain . Nar Aur Narayan In Donon Ne Pavitr Himalay Ke Badrikashram Men Badi Tapasya Ki Thi . Unhonne Parthiv (Mitti) Ka Shivling Banakar Shraddha Aur Bhaktipurvak Usmen Virajne Ke Lie Bhagwan Shiv Se Prarthana Ki . Parthiv Ling Men Shiv Ke Vidyman Hone Par Donon (Nar V Narayan) Ne Shastra-Vidhi Se Unki Puja-Archana Ki . Pratidin Nirantar Shiv Ka Parthiv-Pujan Karna Aur Unke Hi Dhyan Men Magn Rahna Un Tapasviyon Ki Sanymit Dincharya Thi . Bahut Dinon Ke Bad Unki Aradhana Se Santusht Parmeshvar Shankar Bhagwan Ne Kaha Ki Main Tum Donon Par Bahut Prasann Hun, Islie Tum Log Mujhse Var Mango . Bhagwan Shankar Ki Bat Sunkar Prasann Nar Aur Narayan Ne Jankalyan Ki Bhavna Se Kaha- ‘deveshvar. Yadi Ap Prasann Hain Aur Hamen Var Dena Chahte Hain, To Ap Apne Svarup Se Puja Svikar Karne Hetu Sarvda Ke Lie Yahin Sthit Ho Jaie .’
Jagat Ka Kalyan Karne Vale Bhagwan Shankar Un Donon Tapasvi-Bandhuon Ke Anurodh Ko Svikarte Hue Himalay Ke Kedartirth Men Jyotirling Ke Rup Men Sthit Ho Gaye . Un Donon Anany Bhakton Se Pujit Ho Sampurn Bhay Aur Du:Kh Ka Nash Karne Hetu Tatha Apne Bhakton Ko Darshan Dene Ki Ichchhha Se Kedareshvar Mahadev Ke Nam Se Prasiddh Bhagwan Shiv Vahan Sada Hi Vidyman Rahte Hain . Bhagwan Kedarnath Darshan-Pujan Karne Vale Ko Sukh-Shanti Pradan Karte Hain . Nar-Narayan Ki Tapasya Ke Adhar Par Virajne Vale Kedareshvar Ki Jisne Bhi Bhaktibhav Se Puja Ki, Use Svapn Men Bhi Du:Kh Aur Kasht Ke Darshan Nahin Hue . Shiv Ka Priy Bhakt Kedarling Ke Samip Shiv Ka Svarup Ankit Kada Chadhata Hai, Vah Us Valay Se Sushobhit Bhagwan Shiv Ka Darshan Karke Is Bhavsagar Se Par Ho Jata Hai Arthat Vah Jivnmukt Ho Jata Hai .
Jo Manushy Badrivan Ki Yatra Karke Nar Tatha Narayan Aur Kedareshvar Shiv Ke Svarup Ka Darshan Karta Hai, Ni:Sandeh Vah Moksha Pad Ka Bhagi Ban Jata Hai . Aisa Manushy Jo Kedarnath Jyotirling Men Bhakti-Bhavna Rakhta Hai Aur Unke Darshan Ke Lie Apne Sthan Se Prasthan Karta Hai, Kintu Raste Men Hi Uski Mrityu Ho Jati Hai, Jisse Vah Kedareshvar Ka Darshan Nahin Kar Pata Hai, To Samjhna Chahie Ki Nishchit Hi Us Manushy Ki Mukti Ho Gai . Shiv Puran Ka Yah Bhi Abhimat Hai Ki Kedartirth Men Pahunchkar, Vahan Kedarnath Jyotirling Ka Pujan Kar Jo Manushy Vahan Ka Jal Pi Leta Hai, Uska Punarjanm Nahin Hota Hai . Islie Pratyek Manushy Ko Chahie Ki Vah Bhakti-Bhav Purvak Bhagwan Nar-Narayan Aur Kedareshvar Shivling Ki Puja-Archana Kare . Shri Shiv Mahapuran Ke Koti Rudr Sanhita Men Isi Bat Ko Nimnlikhit Prakar Kaha Gaya Hai-
Kedareshasy Bhakta Ye Margasthastasy Vai Mrita: .
Tepi Muktaa Bhavantyeva Natr Karyya Vicharna ॥
Tatva Tatr Pratiyukt: Kedaaresham Prapoojya Cha .
Tatratyamudakam Pitvaa Punarjanm N Vindti ॥
Any Katha
Shiv Mahapuran Men Ek Any Katha Ka Bhi Sanket Prapt Hota Hai . Uske Anusar Jab Mahabharat-Yuddh Samapt Ho Gaya Aur Pandav Vijyi Ho Gaye, Us Samay Bhartvarsh Ki Virta Mahabharat Ke Samar (Yuddh) Men Vilin Ho Gai, Yuddh Ka Parinam Bhaẏankar Hua Kyonki Kshatriy Yoddhaon Ka Sanhar Ho Gaya . Kaurvon Ke Sath-Sath Pandvon Par Bhi Us Yuddh Ki Zimmedari Kam N Thi Yadypi Mahabharat Ka Yuddh Nyay Aur Anyay Ka Sangharsh Tha, Kintu Uska Dushprinam Samuche Rashtr Ko Bhugtna Pada . Yuddh Samapt Hone Ke Bad Jab Pandvon Ne Us Par Vichar Manthan Kiya, To Ve Du:Kh Se Atyant Vyakul Ho Uthe . Unhonne Svayan Apne Hi Hathon Apne Sage-Sambandhiyon Tatha Kul Ke Logon Ka Nash Kar Dala Tha . Pandvon Ne Atmkul-Nash Aur Gotr-Hatya Ke Pap Se Pichhha Chhhudane Hetu Arthat Mukti Prapt Karne Hetu Vedavyas Ji Se Prayashchit Ka Vidhan Janna Chaha . Vyas Ji Ne Un Pandvon Ko Bataya Ki Sansar Men Sabka Bhala Hota Dekha Gaya Hai, Kintu Apne Vansh Ki Hatya Karne Vale Kulghati Ka Kabhi Kalyan Nahin Hota Hai . Unhonne Kaha Ki Yadi Tum Log Is Pap Se Mukt Hona Chahte Ho, To Kedar Kshetr Men Jakar Bhagwan Kedarnath Ka Darshan Aur Puja Karo . Kedareshvar Shivling Ke Darshan Ke Bina Tum Logon Ko Mukti Nahin Milegi . Kedar Kshetr Ka Varnan Karte Hue Vyas Ji Ne Bataya Ki Jis Kshetr Men Nadiyon Men Shreshth Mandakini Anek Dharaon Men Vibhakt Hokar Bahti Hai, Jahan Bhagwan Mahesh, Parvati Ke Sang Apne Saikdon Mahan Vir Ganon Ke Sath Nivas Karte Hain Aur Unke Darshnon Ke Lie Karmnishth Tapevrti Brahma Adi Devta Upasthit Hote Hain, Jahan Vividh Prakar Ke Vady Yantron Ki Dhvaniyan Tatha Vedon Ki Richaen Anvrat Sunayi Padti Hain, Us Mahapath Nam Se Nirmit Devasthan Men Tum Log Chale Jao . Vyas Ji Se Nirdesh Aur Updesh Grahan Kar Prasannchitt Pandav Bhagwan Shiv Ke Darshan Hetu Tirthyatra Par Nikal Pade .
Pandav Sarvaprtham Kashi Ki Yatra Par Shri Vishvnath Bholenath Ka Darshan Karne Hetu Pahunche, Kintu In Kulghati Papiyon Ko Bhagwan Shiv Pratyaksh Darshan Nahin Dena Chahte The . Islie Pandav Nirash Hokar Shri Vyas Ji Dvara Nirdeshit Kedar Kshetr Ki Or Mud Gaye . Inhen Kedarkhand Men Ate Dekh Bhagwan Shankar Guptkashi Men Jakar Antardhan Ho Gaye . Uske Bad Kuchhh Dur Aur Age Jakar Mahadev Ji Ne Ek Bhainse Ka Rup Dharan Kiya Aur Vichran Karne Lage . Pandav Dal Ko Is Prakran Ka Jnan Akashvani Ke Dvara Ho Gaya . Jab Bhagwan Shiv Ne Pandvon Ke Man Ki Bat Jan Li, Tab Ve Bhainsa Rupi Shiv Bhumigat Hone Ke Lie Daldli Dharti Men Dhansne Lage . Mahan Balshali Aur Parakrmi Bhim Ne Bhainsa Rupi Shiv Ki Punchhh Pakad Li . Isi Paristhiti Men Any Sabhi Pandav Karunapurvak Krandan Karte Hue Vividh Prakar Se Bhagwan Bholenath Shri Kedareshvar Ki Stuti Karne Lage .
Unki Shraddha-Bhakti Aur Stuti Se Ashutosh Bhagwan Shiv Prabhavit Hokar Un Par Prasann Ho Gaye . Un Pandvon Ki Prarthana Par Bhainsa Ke Prishthbhag (Pith) Ke Yap Men Sarvda Ke Lie Shankar Ji Vahin Sthit Ho Gaye, Jinki Puja Pandvon Ne Vidhipurvak Ki . Vahan Par Bhi Pandvon Ko Nabh Vani Sunai Padi– ‘pandvon. Meri Is Puja Se Tumhare Sakal Manorath Siddh Ho Jaengen .’ Shiv Ko Bhainsa Ke Prishth Ke Rup Men Pujan Kar Pandav Gotr Hatya Ke Pap Se Mukt Ho Gaye . Isi Katha Ke Adhar Par Kedar Ghati Men Panch Sthanon Par Panch Kedar Ka Darshan-Pujan Karne Ka Prachlan Hai .
Bhainsa Rupi Shiv Ke Angon Ke Adhar Par Ye Kedar-Sthan Is Prakar Hain–
1.Kedarnath Pramukh Tirth Men Bhainsa Ki Pith Ke Rup Men .
2.Madhy Maheshvar Men Uski Nabhi Ke Yap Men .
3.Tungnath Men Uski Bhujaen Aur Hriday Ke Rup Men .
4.Rudrnath Men Mukh Ke Rup Men Aur
5.Kalpeshvar Men Jataon Ke Rup Men Pratishthit Hain .
Uttrakhand Ke In Pancho Kedaron Ke Darshan Ka Vishesh Mahattv Hai . Yahan Ek Budha Kedar Bhi Hain . Inke Sambandh Men Kaha Jata Hai Ki Jab Pandav Tirthyatra Par Nikle The, To Unhonne Bhagwan Shiv Ke Darshan Hetu Budha Kedar Men Jakar Darshan Kiya Tha . Shiv Ke Bhainsa Rup Ka Varnan Jo Pandvon Se Sambandhit Hai, Shiv Mahapuran Ke Koti Rudr Sanhita Men Is Prakar Kiya Gaya Hai–
Yo Vai Hi Pandvandrishtva Mahisham Roopamaasthita: .
Bhagwan Shankar Ko Mandakini, Ganga, Madhuganga, Kshir Ganga Adi Nadiyon Se Sinchit Aur Saikdon Shivlingon Se Sushobhit Tatha Himkhandon Se Achchhhadit Yah Kedar Kshetr Atishay Priy Hai . Skand Puran Ki Katha Ke Anusar Maa Parvati Ke Dvara Kedar Kshetr Ki Mahima Puchhhne Par Bhagwan Shiv Ne Unhen Bataya Ki Yah Kshetr Adhik Priy Hone Ke Karan Ve Ise Kabhi Nahin Chhhodte Hain . Unhonne Parvati Ji Se Kaha Ki Mainne Jab Srishti-Kary Ke Lie Brahmaji Ka Rup Dharan Kiya Tha, Tabhi Se Parabrahm Ko Jitne Ke Lie Main Is Kshetr Men Sarvda Nivas Karta Hun . Is Kshetr Ke Dvar Par Nandi, Bhringi Adi Prahri (Dvarpal) Bankar Khade Rahte Hain . Jo Manushy Apne Nivas Par Rahte Hue Is Kedar Yatra Ka Vichar Karta Hai, Iske Lie Karyakram Banata Hai, Uske Tin Sau Pidhiyon Ke Pitar Shiv Lok Men Nivas Prapt Karte Hain . Jo Vyakti Man, Vani Aur Karma Se Mere Prati Samarpit Hokar Shri Kedarnath Ji Ka Darshan Karta Hai, To Yadi Use Brahmhatya Ke Saman Bhi Pap Laga Ho, Ve Sab Darshnmatr Se Hi Nasht Ho Jate Hain . Jaise Devtaon Men Bhagwan Vishnu, Sarovron Men Samudr, Nadiyon Men Ganga, Parvton Men Himalay, Bhakton Men Narad, Gauon Men Kamdhenu Aur Sabhi Puriyon Men Kailash Shreshth Hai, Vaise Hi Sampurn Kshetron Men Kedar Kshetr Sarvashreshth Hai .
Skand Puran Ki Katha
Is Prakar Kedar Kshetr Ke Bakhan Men Anandit Bhagwan Shankar Ne Mata Gauri Ko Ek Katha Sunai . Unhonne Kaha Ki Ek Ganv Men Ek Hinsak ‘baheliya’rahta Tha . Use Mrigon Ka Mans Bahut Priy Tha Aur Mansahari Hone Ke Karan Vah Durachar Bhi Bahut Karta Tha . Vah Pratidin Mrigon Ka Shikar Karta Tha Aur Unhen Apna Ahar Bana Leta Tha . Ek Din Vah Shikar Ke Silsile Men Kedartirth Men Pahunch Gaya . Jab Vah Saghan Janglon Se Hokar Shikar Ki Khoj Men Parvton Par Vichran Kar Raha Tha, Tab Use Muni Narad Dikhai Diye Jinko Svarn Mrig Samajh Liya, Kyonki Vah Bahut Dur Se Unhen Dekh Raha Tha . Usne Apne Dhanush Par Ban Chadha Liya . Jab Vah Rishi Narad Ko Ban Se Marne Ke Lie Udyat Hua, Tab Tak Suryast Ho Chala Tha .
Us Samay Us Bahelie Ne Vahan Dekha Ki Ek Sanp Mendhak Ko Nigal Gaya Hai, Kintu Vah Mrityu Prapt Medhak Shiv Ke Svarup Men Ho Gaya . Jab Vah Kuchhh Dur Aur Age Gaya, To Dekha Ki Us Bagh Ne Hiran Ko Mar Dala Hai, Kintu Vah Hiran Shiv Ganon Ke Sath Shivlok Men Ja Raha Hai . In Sab Drishyon Ko Dekhkar Vah Baheliya Bhramit Aur Chakit Ho Utha . Itne Men Rishi Narad Ji Us Baheliye Ke Pas Pahunch Gaye . Manushy Ke Rup Men Narad Ko Apne Pas Aya Dekh Us Shikari Ne Uparyukt Ghatit Ghatnaon Ke Sambandh Men Unse Janne Ki Ichchhha Prakat Ki . Narad Muni Ne Usse Kaha Ki Tum Bahut Saubhagyshali Ho, Jo Is Param Pavitr Tirth Men Padhare Ho . Jaisa Ki Tumne Dekha Hai, Is Kalyankarak Shubh Tirth Men Nikrisht Jiv Bhi Tumhare Dekhte-Dekhte Shivtattv Ko Prapt Ho Gaye Hain .
Uske Bad Us Bahelie (Vyadh) Ne Ghor Ashchary Men Padkar Munishreshth Narad Ke Charnon Men Dandvat Pranam Kiya . Usne Apne Uddhar Hetu Narad Ji Se Badi Vinti Ki . Narad Ji Ne Bhagwan Shiv Ke Sambandh Men Use Updesh Tatha Nirdesh Diya . Unke Updeshanusar Vah Shikari Usi Kedar Kshetr Ka Nivasi Ban Gaya Aur Kedareshvar Bhagwan Ke Bhajan-Chintan Men Ram Gaya . Ghor Hinsa Karne Vala Vah Baheliya Kedarnath Ki Bhakti Karne Se Ant Men Param Gati (Mukti) Ko Prapt Hua .
Skand Puran Men Mahish Rupdhari Bhagwan Shiv Ki Ek Bhinn Katha Bhi Ati Hai . Kedar Kshetr Men Devraj Indr Ne Bhagwan Shankar Ki Tapasya Ki Thi . Us Prakran Men Mahablshali Daity Hiranyaksh Utpann Hua Tha . Us Daity Ne Yuddh Men Devtaon Ke Raja Indr Ko Parajit Kar Svarg Par Apna Adhikar Jama Liya Tha . Parajit Indr Ne Devtaon Sahit Devadhidev Mahadev Ki Shraddha-Bhakti Purvak Aradhana Ki . Unki Tapasya Se Ashutosh Bhagwan Shiv Prasann Ho Uthe . Ve Ek Din Mahish (Bhainsa) Ka Rup Dharan Karke Indr Ke Samaksh Hi Dharti Se Nikal Pade . Unhonne Kaha- ‘devendr. Main Is Rup Men Kis-Kis Ko Pani Men Phenkkar Vidirn Kar Dalun, Arthat Mar Dalun?’ Bhagwan Shiv Ke Dvara Aisa Puchhhne Par Indr Ne Hiranyaksh Sahit Panch Rakshson Ka Nam Bataya . Indr Dvara Bataye Gaye Un Balshali Panch Daityon Ke Sthan Par Bholenath Shiv Gaye .
Vahan Par Un Daityon Ke Any Bhi Bhayankar Parakrmi Sathi Vidyman The . Ve Sabhi Astr-Shastr Lekar Bhainsa Rupi Shiv Ki Or Daud Pade, Jinhen Mahadev Ji Ne Apni Singon Se Mar-Markar Jal Men Duboya Aur Yamlok Pahuncha Diya . Uske Bad Unhonne Indr Se Var Mangne Ke Lie Kaha . Indr Ne Pinakdhari Shiv Se Prarthana Karte Hue Kaha Ki Ap Dharma Tatha Tinon Lokon Ki Raksha Karne Ke Lie Isi Kshetr Men Sarvda Nivas Karen . Bhagwan Shiv Ne Indr Ki Yachna Ko Svikar Kar Liya . Indr Se Shiv Ji Ne Puchhha – ‘ke Daryami?’ Yahan ‘kan Jalam’ Arthat ‘kam’ Jal Ko Kaha Jata Hai Aur Uska Adhikran Karak Men Rup Banta Hai ‘ke’ . Isi Prakar ‘chhhidir-Bhidir Vidarne’ Dhatu Se ‘vidaryami’ Arthat Phad Dalun Aisa Vaky Taiyar Hota Hai . Iska Tatpary Yah Hai Ki, Jal Men Phenkkar Mar (Vidirn) Dalta Hun . Indr Ne Bhagwan Shiv Se Kaha Ki Apne ‘ke Daryami’ Aisa Vaky Prayog Kiya Hai, Isilie Is Kshetr Ka Nam ‘kedar’ Shabd Se Prasiddh Hoga .
Darshan Ka Samay
Kedarnath Ji Ka Mandir Am Darshnarthiyon Ke Lie Prat: 7:00 Baje Khulta Hai . Dophar Ek Se Do Baje Tak Vishesh Puja Hoti Hai Aur Uske Bad Vishram Ke Lie Mandir Band Kar Diya Jata Hai . Pun: Sham 5 Baje Janta Ke Darshan Hetu Mandir Khola Jata Hai . Panch Mukh Vali Bhagwan Shiv Ki Pratima Ka Vidhivat Shringar Karke 7:30 Baje Se 8:30 Baje Tak Niymit Aarti Hoti Hai . Ratri 8:30 Baje Kedareshvar Jyotirling Ka Mandir Band Kar Diya Jata Hai .
Shitkal Men Kedarghati Barf Se Dhank Jati Hai . Yadypi Kedarnath-Mandir Ke Kholne Aur Band Karne Ka Muhurat Nikala Jata Hai, Kintu Yah Samanyat: Navambar Mah Ki 15 Tarikh Se Purv (Vrishchik Sankranti Se Do Din Purv) Band Ho Jata Hai Aur Chhh: Mah Bad Arthat Vaishakhi (13-14 Aprail) Ke Bad Kapat Khulta Hai . Aisi Sthiti Men Kedarnath Ki Panchmukhi Pratima Ko ‘ukhimath’ Men Laya Jata Hain . Isi Pratima Ki Puja Yahan Bhi Raval Ji Karte Hain . Kedarnath Men Janta Shulk Jama Karakar Rasid Prapt Karti Hai Aur Uske Anusar Hi Vah Mandir Ki Puja-Aarti Karati Hai Athva Bhog-Prasad Grahan Karti Hai .
Puja Ka Kram
Bhagwan Ki Pujaon Ke Kram Men Prat:Kalik Puja, Mahabhishek Puja, Abhishek, Laghu Rudrabhishek, Shodshopchar Pujan, Ashtopchar Pujan, Sampurn Aarti, Pandav Puja, Ganesh Puja, Shri Bhairav Puja, Parvati Ji Ki Puja, Shiv Sahastrnam Adi Pramukh Hain . Mandir-Samiti Dvara Kedarnath Mandir Men Puja Karane Hetu Janta Se Jo Dakshina (Shulk) Liya Jata Hai, Usmen Samiti Samay-Samay Par Parirvtan Bhi Karti Hai .
Ane Jane Ki Vyavastha
Himalay Ke Pavitr Tirthon Ke Darshan Karne Hetu Tirthyatriyon Ko Rel, Bas, Taiksi Adi Ke Dvara Haridwar Ana Chahie . Haridwar Se Uttrakhand Ki Yatraon Ke Lie Sadhan Uplabdh Hote Hain . Haridwar Se Kedarnath Ki Duri 247 Kilomitar Hai . Haridwar Se Gaurikund 233 Kilomitar Ki Yatra Motrmarg Se Ki Jati Hai, Jabki Gauri Kund Se Kedarnath Tak 14 Kilomitar Ki Duri Paidal Marg Se Jana Padta Hai . Paidal Chalne Men Asmarth Vyakti Ke Lie Gauri Kund Se Ghoda, Palki, Pitthu Adi Ke Sadhan Milte Hain . Yah Yatra Haridwar Se Rishikesh, Devapryag, Shringar, Rudrapryag, Tilvada, Agastymuni Kund, Guptkashi, Nala, Phata, Rampur, Sonapryag, Gaurikund, Rambadha Aur Garudchatti Hote Hue Shrikedarnath Tak Pahunchti Hai .
Gangotri Aur Yamunotri
Uttrakhand Ke Charon Dham Ki Yatra Men Pahle Yamunotri Ki Yatra Ka Vidhan Hai . Gangotri, Yamunotri Tirthon Ke Bad Bhaktgan Kedarnath Ka Darshan Karte Hain, Phir Ant Men Badrinath Jate Hain . Gangotri Se Kedarnath Jane Ke Lie Do Motar Marg Hain . Pratham Marg Gangotri Se Bhairoghati, Harsil, Bhatvadi, Uttrkashi, Dharasu, Tihri, Ghansali, Chirbtiya, Agastymuni, Guptkashi, Phota, Sonapryag, Gaurikund Tatha Garudchatti Hokar Kedarnath Pahunchta Hai . Is Raste Ki Kul Duri 348 Kilomitar Baithti Hai . Gangotri Se Kedarnath Jane Ke Lie Ek Dusra Marg Bhi Hai, Jiski Kul Duri 343 Kilomitar Padti Hai . Gangotri Se Bhairvghati, Uttrkashi, Dharasu, Tihri, Shringar, Rudrapryag, Tilvada Aur Gauri Kund Hote Hue Kedarnath Pahuncha Jata Hai .
Kotadvar Se Kedarnath
Kotadvar Se Dugadda, Paudi, Shringar, Guptkashi Aur Gaurikund Hokar Kedarnath Jane Ka Bhi Marg Hai . Rudrapryag 171 Kilomitar Padta Hai, Jabki Rudrapryag Se Gaurikund Ki Duri 70 Kilomitar . Guptkashi Ki Unchai Samudrtal Se 1479 Mitar Hai . Kedarnath Ke Lie Yatriyon Ko Gochar Se Helikaptar-Seva Bhi Uplabdh Hai . Kisi Bhi Marg Se Yatra Ki Jaye, Kintu Gaurikund Chaudah Kilomitar Paidal Chalkar Hi Kedarnath Pahunchna Padta Hain .
Gaurikund Men Himalay Kanya Gauri (Parvati) Ne Bhagwan Shankar Ko Pati Ke Rup Men Prapt Karne Hetu Tap Kiya Tha . Kathor Niyam Vali Gauri Kamzor-Sharir Ho Gayi Thin Aur Sardi Ke Karan Vyathit Thin . Vahan Bhagwan Rudr Ne Agni Ke Rup Men Prakat Hokar Jal Ko Garm Kar Diya Tha, Jismen Gauri Ne Snan Kiya . Aj Bhi Tirthyatri Us Taptkund Men Snan Karke Shri Kedarnath Ke Darshan Ke Lie Jate Hain .
Gauri Kund Par Hi Mata Ne Ganesh Ji Ko Janm Diya Tha . Yahan Vainayiki (Mundakta) Mandir Aj Bhi Vidyman Hai . Bhagwan Shri Kedareshvar Jyotirling Ka Mandir Ek Suramy Prakriti Ki Shobha Hai, Uske Mang Ka Sindur Hai . Niche Mandakini Ka Kal-Kal Ninad, Upar Pahadon Par Barf Ki Safed Chadren, Us Rat Ko Chhhitkti Chandrma Ki Shital Chandni, Mandir Ke Ghanta Ghadiyal Ka Madhur Sangit, Vedmantron Ke Ghosh Aur Bich-Bich Men Har-Har Mahadev Tatha ‘nam: Shivay’ Ki Dhvani, Rom-Rom Men Sakshat Shivlok Ka Anubhav Karati Hai .