Follow UsInstagram
श्री तुलसी माता की आरती

श्री तुलसी माता की आरती

जय जय तुलसी माता, सबकी सुखदाता वर माता।

ॐ जय तुलसी माता।

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर।

रुज से रक्षा करके, भव त्राता॥

ॐ जय तुलसी माता।

बहु रूपिणी हो देवी, श्यामा सूर वल्ली ग्राम्या।

विष्णु-प्रिय जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता॥

ॐ जय तुलसी माता।

हरि के शिर पर विराजत, त्रिभुवन तुमको वंदित।

पतित जनों की तारिणि, तुम हो विख्याता॥

ॐ जय तुलसी माता।

बिजन वन में जनमी थीं, आई दिव्य भवन में।

मानव लोक तुम्हीं से, सुख-सम्पत्ति पाता॥

ॐ जय तुलसी माता।

हरि को अति तुम प्यारी, श्याम-वर्ण सुकुमारी।

प्रेम अजब है श्रीहरि का, तुमसे जो नाता॥

ॐ जय तुलसी माता।

Please login to save favourites.

You cannot copy content of this page