Follow UsInstagram
श्री मेहंदीपुर बालाजी की आरती

श्री मेहंदीपुर बालाजी की आरती

ॐ जय हनुमत वीरा

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा॥

संकट मोचन स्वामी, तुम हो रणधीरा॥

ॐ जय हनुमत वीरा

पवन पुत्र अंजनी सूत, महिमा अति भारी॥

दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो॥

देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा

कपि सुग्रीव राम संग, मैत्री करवाई॥

अभिमानी बालि मेटयो, कीर्ति रही छाई॥

ॐ जय हनुमत वीरा

जारि लंक सिय सुधि ले आए, वानर हर्षाए॥

कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाए॥

ॐ जय हनुमत वीरा

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो॥

लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो॥

ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो॥

ॐ जय हनुमत वीरा

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी॥

मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे॥

कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय हनुमत वीरा

Please login to save favourites.

You cannot copy content of this page