Follow UsInstagram
Please login to save favourites.
श्री कृष्ण जी की आरती

श्री कृष्ण जी की आरती

ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे, पल में दूर करे॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

परमानन्द मुरारी, मोहन गिरधारी।

जय रस रास बिहारी, जय जय गिरधारी॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

कर कंचन कटि सोहत, श्रुति कुंड़ल माला।

मोर मुकुट पीताम्बर, सोहे बनमाला॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

दीन सुदामा तारे, दरिद्र दुख टारे।

जग के फ़ंद छुड़ाए, भव सागर तारे॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

हिरण्यकश्यप संहारे, नरहरि रुप धरे।

पाहन से प्रभु प्रगटे, जन के बीच पड़े॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

केशी कंस विदारे, नर कूबेर तारे।

दामोदर छवि सुन्दर, भगतन के प्यारे॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

काली नाग नथैया, नटवर छवि सोहे।

फ़न फ़न चढ़त ही नाचन, नागन मन मोहे॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

राज्य उग्रसेन पाये, माता शोक हरे।

द्रुपद सुता पत राखी, करुणा लाज भरे॥

ॐ जय श्री कृष्ण हरे

ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे, पल में दूर करे॥

जय जय श्री कृष्ण हरे

Please login to save favourites.