Follow UsInstagram
श्री शोण शक्तिपीठ

श्री शोण शक्तिपीठ

शोण शक्तिपीठ

मध्य प्रदेश के अमरकण्टक के नर्मदा मंदिर में सती के “दक्षिणी नितम्ब का निपात” हुआ था और वहाँ के इसी मंदिर को शक्तिपीठ कहा जाता है।

यहाँ माता सती “नर्मदा” या “शोणाक्षी” और भगवान शिव “भद्रसेन” कहलाते है।

एक दूसरी मान्यता यह है कि बिहार के सासाराम का ताराचण्डी मंदिर ही शोण तटस्था शक्तिपीठ है।

यहाँ सती का “दायाँ नेत्र गिरा” था, ऐसा मानते हैं।

यद्यपि अब शोण नदी कुछ दूर अलग चली गई है।

कुछ विद्वान डेहरी-आनसोन स्टेशन जो दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है, से कुछ दूर पर स्थित देवी मंदिर को शक्तिपीठ मानते हुए इसे ही शोण शक्तिपीठ कहते हैं। इसकी स्थिति को लेकर मतांतर है।

Please login to save favourites.

You cannot copy content of this page