श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंगShri Mahakaleshvar Jyotirling
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन जनपद में अवस्थित है । उज्जैन का पुराणों और प्राचीन अन्य ग्रन्थों में ‘उज्जयिनी’ तथा ‘अवन्तिकापुरी’ के नाम से उल्लेख किया गया है । यह स्थान मालवा क्षेत्र में स्थित क्षिप्रा नदी के किनारे विद्यमान है । अवन्तीपुरी की गणना सात मोक्षदायिनी पुरियों में की गई है-
अयोध्या मथुरा माया काशी कांची ह्यवन्तिका ।
पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायिकाः ॥
महाराजा विक्रमादित्य द्वारा निर्माण
इसी महाकालेश्वर की नगरी में महाराजा विक्रमादित्य ने चौबीस खम्बों का दरबार-मण्डप बनवाया था । मंगल ग्रह का जन्मस्थान मंगलश्वेर भी यहीं स्थित है । इतिहास प्रसिद्ध भर्तृहरि की गुफा तथा महर्षि सान्दीपनि का आश्रम यहीं विराजमान है । श्री कृष्णचन्द्र और बलराम जी ने इसी सान्दीपनि आश्रम में विद्या का अध्ययन किया था । इसी उज्जयिनी नगरी में परम प्रतापी महाराज वीर विक्रमादित्य की राजधानी थी । जब सिंह राशि पर बृहस्पति ग्रह का आगमन होता है, तो यहाँ प्रत्येक बारह वर्ष पर महाकुम्भ का स्नान और मेला लगता है ।
शिव महापुराण में वर्णित कथा
समस्त देहधारियों को मोक्ष प्रदान करने वाली एक प्रसिद्ध और अत्यन्त अवन्ति नाम की नगरी है । लोक पावनी परम पुण्यदायिनी और कल्याण-कारिणी वह नगरी भगवान शिव जी को अत्यन्त प्रिय है । उसी पवित्र पुरी में शुभ कर्मपरायण तथा सदा वेदों के स्वाध्याय में लगे रहने वाले एक उत्तम ब्राह्मण रहा करते थे । वे अपने घर में अग्नि की स्थापना कर प्रतिदिन अग्निहोत्र करते थे और वैदिक कर्मों के अनुष्ठान में लगे रहते थे । भगवान शंकर के भक्त वे ब्राह्मण शिव जी की अर्चना-वन्दना में तत्पर रहा करते थे । वे प्रतिदिन पार्थिव लिंग का निर्माण कर शास्त्र विधि से उसकी पूजा करते थे । हमेशा उत्तम ज्ञान को प्राप्त करने में तत्पर उस ब्राह्मण देवता का नाम ‘वेदप्रिय’ था । वेदप्रिय स्वयं ही शिव जी के अनन्य भक्त थे, जिसके संस्कार के फलस्वरूप उनके शिव पूजा-परायण ही चार पुत्र हुए । वे तेजस्वी तथा माता-पिता के सद्गुणों के अनुरूप थे । उन चारों पुत्रों के नाम ‘देवप्रिय’, ‘प्रियमेधा’, ‘संस्कृत’ और ‘सुवृत’ थे ।
रत्नमाल पर्वत पर ‘दूषण’ नाम वाले धर्म विरोधी एक असुर ने वेद, धर्म तथा धर्मात्माओं पर आक्रमण कर दिया । उस असुर को ब्रह्मा से अजेयता का वर मिला था । सबको सताने के बाद अन्त में उस असुर ने भारी सेना लेकर अवन्ति (उज्जैन) के उन पवित्र और कर्मनिष्ठ ब्राह्मणों पर भी चढ़ाई कर दी । उस असुर की आज्ञा से चार भयानक दैत्य चारों दिशाओं में प्रलयकाल की आग के समान प्रकट हो गये । उनके भयंकर उपद्रव से भी शिव जी पर विश्वास करने वाले वे ब्राह्मणबन्धु भयभीत नहीं हुए । अवन्ति नगर के निवासी सभी ब्राह्मण जब उस संकट में घबराने लगे, तब उन चारों शिवभक्त भाइयों ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा- ‘आप लोग भक्तों के हितकारी भगवान शिव पर भरोसा रखें ।’ उसके बाद वे चारों ब्राह्मण-बन्धु शिव जी का पूजन कर उनके ही ध्यान में तल्लीन हो गये ।
सेना सहित दूषण ध्यान मग्न उन ब्राह्मणों के पास पहुँच गया । उन ब्राह्मणों को देखते ही ललकारते हुए बोल उठा कि इन्हें बाँधकर मार डालो । वेदप्रिय के उन ब्राह्मण पुत्रों ने उस दैत्य के द्वारा कही गई बातों पर कान नहीं दिया और भगवान शिव के ध्यान में मग्न रहे । जब उस दुष्ट दैत्य ने यह समझ लिया कि हमारे डाँट-डपट से कुछ भी परिणाम निकलने वाला नहीं है, तब उसने ब्राह्मणों को मार डालने का निश्चय किया ।
उसने ज्योंही उन शिव भक्तों के प्राण लेने हेतु शस्त्र उठाया, त्योंही उनके द्वारा पूजित उस पार्थिव लिंग की जगह गम्भीर आवाल के साथ एक गडढा प्रकट हो गया और तत्काल उस गड्ढे से विकट और भयंकर रूपधारी भगवान शिव प्रकट हो गये । दुष्टों का विनाश करने वाले तथा सज्जन पुरुषों के कल्याणकर्त्ता वे भगवान शिव ही महाकाल के रूप में इस पृथ्वी पर विख्यात हुए । उन्होंने दैत्यों से कहा- ‘अरे दुष्टों। तुझ जैसे हत्यारों के लिए ही मैं ‘महाकाल’ प्रकट हुआ हूँ । जल्दी इन ब्राह्मणों के समीप से दूर भाग जाओ ।
इस प्रकार धमकाते हुए महाकाल भगवान शिव ने अपने हुँकार मात्र से ही उन दैत्यों को भस्म कर डाला । दूषण की कुछ सेना को भी उन्होंने मार गिराया और कुछ स्वयं ही भाग खड़ी हुई । इस प्रकार परमात्मा शिव ने दूषण नामक दैत्य का वध कर दिया । जिस प्रकार सूर्य के निकलते ही अन्धकार छँट जाता है, उसी प्रकार भगवान आशुतोष शिव को देखते ही सभी दैत्य सैनिक पलायन कर गये । देवताओं ने प्रसन्नतापूर्वक अपनी दन्दुभियाँ बजायीं और आकाश से फूलों की वर्षा की । उन शिवभक्त ब्राह्मणों पर अति प्रसन्न भगवान शंकर ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि ‘मै महाकाल महेश्वर तुम लोगों पर प्रसन्न हूँ, तुम लोग वर मांगो ।’
महाकालेश्वर की वाणी सुनकर भक्ति भाव से पूर्ण उन ब्राह्मणों ने हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक कहा- ‘दुष्टों को दण्ड देने वाले महाकाल। शम्भो। आप हम सबको इस संसार-सागर से मुक्त कर दें । हे भगवान शिव। आप आम जनता के कल्याण तथा उनकी रक्षा करने के लिए यहीं हमेशा के लिए विराजिए । प्रभो। आप अपने दर्शनार्थी मनुष्यों का सदा उद्धार करते रहें ।’
भगवान शंकर ने उन ब्राह्माणों को सद्गति प्रदान की और अपने भक्तों की सुरक्षा के लिए उस गड्ढे में स्थित हो गये । उस गड्ढे के चारों ओर की लगभग तीन-तीन किलोमीटर भूमि लिंग रूपी भगवान शिव की स्थली बन गई । ऐसे भगवान शिव इस पृथ्वी पर महाकालेश्वर के नाम से प्रसिद्ध हुए ।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने से स्वप्न में भी किसी प्रकार का दुःख अथवा संकट नहीं आता है । जो कोई भी मनुष्य सच्चे मन से महाकालेश्वर लिंग की उपासना करता है, उसकी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं और वह परलोक में मोक्षपद को प्राप्त करता है-
महाकालेश्वरो नाम शिवः ख्यातश्च भूतले ।
तं दुष्ट्वा न भवेत् स्वप्ने किंचिददुःखमपि द्विजाः ॥
यं यं काममपेदयैव तल्लिगं भजते तु यः ।
तं तं काममवाप्नेति लभेन्मोक्षं परत्र च[1] ॥
अन्य कथानक
उज्जयिनी नगरी में महान् शिवभक्त तथा जितेन्द्रिय चन्द्रसेन नामक एक राजा थे । उन्होंने शास्त्रों का गम्भीर अध्ययन कर उनके रहस्यों का ज्ञान प्राप्त किया था । उनके सदाचरण से प्रभावित होकर शिवजी के पार्षदों (गणों) में अग्रणी (मुख्य) मणिभद्र जी राजा चन्द्रसेन के मित्र बन गये । मणिभद्र जी ने एक बार राजा पर अतिशय प्रसन्न होकर राजा चन्द्रसेन को चिन्तामणि नामक एक महामणि प्रदान की । वह महामणि कौस्तुभ मणि और सूर्य के समान देदीप्यमान (चमकदार) थी । वह महा मणि देखने, सुनने तथा ध्यान करने पर भी, वह मनुष्यों को निश्चित ही मंगल प्रदान करती थी ।
राजा चनद्रसेन के गले में अमूल्य चिन्तामणि शोभा पा रही है, यह जानकार सभी राजाओं में उस मणि के प्रति लोभ बढ़ गया । चिन्तामणि के लोभ से सभी राजा क्षुभित होने लगे । उन राजाओं ने अपनी चतुरंगिणी सेना तैयार की और उस चिन्तामणि के लोभ में वहाँ आ धमके । चन्द्रसेन के विरुद्ध वे सभी राजा एक साथ मिलकर एकत्रित हुए थे और उनके साथ भारी सैन्यबल भी था । उन सभी राजाओं ने आपस में परामर्श करके रणनीति तैयार की और राजा चन्द्रसेन पर आक्रमण कर दिया । सैनिकों सहित उन राजाओं ने चारों ओर से उज्जयिनी के चारों द्वारों को घेर लिया । अपनी पुरी को चारों ओर से सैनिकों द्वारा घिरी हुई देखकर राजा चन्द्रसेन महाकालेश्वर भगवान शिव की शरण में पहुँच गये । वे निश्छल मन से दृढ़ निश्चय के सथ उपवास-व्रत लेकर भगवान महाकाल की आराधना में जुट गये ।
उन दिनों उज्जयिनी में एक विधवा ग्वालिन रहती थी, जिसको इकलौता पुत्र था । वह इस नगरी में बहुत दिनों से रहती थी । वह अपने उस पाँच वर्ष के बालक को लेकर महाकालेश्वर का दर्शन करने हेतु गई । उसने देखा कि राजा चन्द्रसेन वहाँ बड़ी श्रद्धाभक्ति से महाकाल की पूजा कर रहे हैं । राजा के शिव पूजन का महोत्सव उसे बहुत ही आश्चर्यमय लगा । उसने पूजन को निहारते हुए भक्ति भावपूर्वक महाकाल को प्रणाम किया और अपने निवास स्थान पर लौट गयी । उस ग्वालिन माता के साथ उसके बालक ने भी महाकाल की पूजा का कौतूहलपूर्वक अवलोकन किया था । इसलिए घर वापस आकर उसने भी शिव जी का पूजन करने का विचार किया । वह एक सुन्दर-सा पत्थर ढूँढ़कर लाया और अपने निवास से कुछ ही दूरी पर किसी अन्य के निवास के पास एकान्त में रख दिया
उसने अपने मन में निश्चय करके उस पत्थर को ही शिवलिंग मान लिया । वह शुद्ध मन से भक्ति भावपूर्वक मानसिक रूप से गन्ध, धूप, दीप, नैवेद्य और अलंकार आदि जुटाकर, उनसे उस शिवलिंग की पूजा की । वह सुन्दर-सुन्दर पत्तों तथा फूलों को बार-बार पूजन के बाद उस बालक ने बार-बार भगवान के चरणों में मस्तक लगाया । बालक का चित्त भगवान के चरणों में आसक्त था और वह विह्वल होकर उनको दण्डवत कर रहा था । उसी समय ग्वालिन ने भोजन के लिए अपने पुत्र को प्रेम से बुलाया । उधर उस बालक का मन शिव जी की पूजा में रमा हुआ था, जिसके कारण वह बाहर से बेसुध था । माता द्वारा बार-बार बुलाने पर भी बालक को भोजन करने की इच्छा नहीं हुई और वह भोजन करने नहीं गया तब उसकी माँ स्वयं उठकर वहाँ आ गयी ।
माँ ने देखा कि उसका बालक एक पत्थर के सामने आँखें बन्द करके बैठा है । वह उसका हाथ पकड़कर बार-बार खींचने लगी पर इस पर भी वह बालक वहाँ से नहीं उठा, जिससे उसकी माँ को क्रोध आया और उसने उसे ख़ूब पीटा । इस प्रकार खींचने और मारने-पीटने पर भी जब वह बालक वहाँ से नहीं हटा, तो माँ ने उस पत्थर को उठाकर दूर फेंक दिया । बालक द्वारा उस शिवलिंग पर चढ़ाई गई सामग्री को भी उसने नष्ट कर दिया । शिव जी का अनादर देखकर बालक ‘हाय-हाय’ करके रो पड़ा । क्रोध में आगबबूला हुई वह ग्वालिन अपने बेटे को डाँट-फटकार कर पुनः अपने घर में चली गई । जब उस बालक ने देखा कि भगवान शिव जी की पूजा को उसकी माता ने नष्ट कर दिया, तब वह बिलख-बिलख कर रोने लगा । देव। देव। महादेव। ऐसा पुकारता हुआ वह सहसा बेहोश होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा । उसकी आँखों से आँसुओं की झड़ी लग गई । कुछ देर बाद जब उसे चेतना आयी, तो उसने अपनी बन्द आँखें खोल दीं ।
उस बालक ने आँखें खोलने के बाद जो दृश्य देखा, उससे वह आश्चर्य में पड़ गया । भगवान शिव की कृपा से उस स्थान पर महाकाल का दिव्य मन्दिर खड़ा हो गया था । मणियों के चमकीले खम्बे उस मन्दिर की शोभा बढा रहे थे । वहाँ के भूतल पर स्फटिक मणि जड़ दी गयी थी । तपाये गये दमकते हुए स्वर्ण-शिखर उस शिवालय को सुशोभित कर रहे थे । उस मन्दिर के विशाल द्वार, मुख्य द्वार तथा उनके कपाट सुवर्ण निर्मित थे । उस मन्दिर के सामने नीलमणि तथा हीरे जड़े बहुत से चबूतरे बने थे । उस भव्य शिवालय के भीतर मध्य भाग में (गर्भगृह) करुणावरुणालय, भूतभावन, भोलानाथ भगवान शिव का रत्नमय लिंग प्रतिष्ठित हुआ था ।
ग्वालिन के उस बालक ने शिवलिंग को बड़े ध्यानपूर्वक देखा उसके द्वारा चढ़ाई गई सभी पूजन-सामग्री उस शिवलिंग पर सुसज्जित पड़ी हुई थी । उस शिवलिंग को तथा उसपर उसके ही द्वारा चढ़ाई पूजन-सामग्री को देखते-देखते वह बालक उठ खड़ा हुआ । उसे मन ही मन आश्चर्य तो बहुत हुआ, किन्तु वह परमान्द सागर में गोते लगाने लगा । उसके बाद तो उसने शिव जी की ढेर-सारी स्तुतियाँ कीं और बार-बार अपने मस्तक को उनके चरणों में लगाया । उसके बाद जब शाम हो गयी, तो सूर्यास्त होने पर वह बालक शिवालय से निकल कर बाहर आया और अपने निवास स्थल को देखने लगा । उसका निवास देवताओं के राजा इन्द्र के समान शोभा पा रहा था । वहाँ सब कुछ शीघ्र ही सुवर्णमय हो गया था, जिससे वहाँ की विचित्र शोभा हो गई थी । परम उज्ज्वल वैभव से सर्वत्र प्रकाश हो रहा था । वह बालक सब प्रकार की शोभाओं से सम्पन्न उस घर के भीतर प्रविष्ट हुआ । उसने देखा कि उसकी माता एक मनोहर पलंग पर सो रही हैं । उसके अंगों में बहुमूल्य रत्नों के अलंकार शोभा पा रहे हैं । आश्चर्य और प्रेम में विह्वल उस बालक ने अपनी माता को बड़े ज़ोर से उठाया । उसकी माता भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर चुकी थी । जब उस ग्वालिन ने उठकर देखा, तो उसे सब कुछ अपूर्व ‘विलक्षण’ सा देखने को मिला । उसके आनन्द का ठिकाना न रहा । उसने भावविभोर होकर अपने पुत्र को छाती से लगा लिया । अपने बेटे के भूतेश शिव के कृपा प्रसाद का सम्पूर्ण वर्णन सुनकर उस ग्वालिन ने राजा चन्द्रसेन को सूचित किया । निरन्तर भगवान शिव के भजन-पूजन में लगे रहने वाले राजा चन्द्रसेन अपना नित्य-नियम पूरा कर रात्रि के समय पहुँचे । उन्होंने भगवान शंकर को सन्तुष्ट करने वाले ग्वालिन के पुत्र का वह प्रभाव देखा । उज्जयिनि को चारों ओर से घेर कर युद्ध के लिए खड़े उन राजाओं ने भी गुप्तचरों के मुख से प्रात:काल उस अद्भुत वृत्तान्त को सुना । इस विलक्षण घटना को सुनकर सभी नरेश आश्चर्यचकित हो उठे । उन राजाओं ने आपस में मिलकर पुन: विचार-विमर्श किया । परस्पर बातचीत में उन्होंने कहा कि राजा चन्द्रसेन महान् शिव भक्त है, इसलिए इन पर विजय प्राप्त करना अत्यन्त कठिन है । ये सभी प्रकार से निर्भय होकर महाकाल की नगरी उज्जयिनी का पालन-पोषण करते हैं । जब इस नगरी का एक छोटा बालक भी ऐसा शिवभक्त है, तो राजा चन्द्रसेन का महान् शिवभक्त होना स्वाभाविक ही है । ऐसे राजा के साथ विरोध करने पर निशचय ही भगवान शिव क्रोधित हो जाएँगे । शिव के क्रोध करने पर तो हम सभी नष्ट ही हो जाएँगे । इसलिए हमें इस नरेश से दुश्मनी न करके मेल-मिलाप ही कर लेना चाहिए, जिससे भगवान महेश्वर की कृपा हमें भी प्राप्त होगी-
ईदृशाशिशशवो यस्य पुयर्या सन्ति शिवव्रता: ।
स राजा चन्द्रसेनस्तु महाशंकरसेवक: ॥
नूनमस्य विरोधेन शिव: क्रोधं करिष्यति ।
तत्क्रोधाद्धि वयं सर्वे भविष्यामो विनष्टका: ॥
तस्मादनेन राज्ञा वै मिलाय: कार्य एव हि ।
एवं सति महेशान: करिष्यति कृपा पराम् ॥
युद्ध के लिए उज्जयिनी को घेरे उन राजाओं का मन भगवान शिव के प्रभाव से निर्मल हो गया और शुद्ध हृदय से सभी ने हथियार डाल दिये । उनके मन से राजा चन्द्रसेन के प्रति बैर भाव निकल गया और उन्होंने महाकालेश्वर पूजन किया । उसी समय परम तेजस्वी श्री हनुमान वहाँ प्रकट हो गये । उन्होंने गोप-बालक को अपने हृदय से लगाया और राजाओं की ओर देखते हुए कहा- ‘राजाओं। तुम सब लोग तथा अन्य देहधारीगण भी ध्यानपूर्वक हमारी बातें सुनें । मैं जो बात कहूँगा उससे तुम सब लोगों का कल्याण होगा । उन्होंने बताया कि ‘शरीरधारियों के लिए भगवान शिव से बढ़कर अन्य कोई गति नहीं है अर्थात महेश्वर की कृपा-प्राप्ति ही मोक्ष का सबसे उत्तम साधन है । यह परम सौभाग्य का विषय है कि इस गोप कुमार ने शिवलिंग का दर्शन किया और उससे प्रेरणा लेकर स्वयं शिव की पूजा में प्रवृत्त हुआ । यह बालक किसी भी प्रकार का लौकिक अथवा वैदिक मन्त्र नहीं जानता है, किन्तु इसने बिना मन्त्र का प्रयोग किये ही अपनी भक्ति निष्ठा के द्वारा भगवान शिव की आराधना की और उन्हें प्राप्त कर लिया । यह बालक अब गोप वंश की कीर्ति को बढ़ाने वाला तथा उत्तम शिवभक्त हो गया है । भगवान शिव की कृपा से यह इस लोक के सम्पूर्ण भोगों का उपभोग करेगा और अन्त में मोक्ष को प्राप्त कर लेगा । इसी बालक के कुल में इससे आठवीं पीढ़ी में महायशस्वी नन्द उत्पन्न होंगे और उनके यहाँ ही साक्षात नारायण का प्रादुर्भाव होगा । वे भगवान नारायण ही नन्द के पुत्र के रूप में प्रकट होकर श्रीकृष्ण के नाम से जगत् में विख्यात होंगे । यह गोप बालक भी, जिस पर कि भगवान शिव की कृपा हुई है, ‘श्रीकर’ गोप के नाम से विशेष प्रसिद्धि प्राप्त करेगा ।
शिव भक्त हनुमान
शिव के ही प्रतिनिधि वानरराज हनुमान जी ने समस्त राजाओं सहित राजा चन्द्रसेन को अपनी कृपादृष्टि से देखा । उसके बाद अतीव प्रसन्नता के साथ उन्होंने गोप बालक श्रीकर को शिव जी की उपासना के सम्बन्ध में बताया ।
पूजा-अर्चना की जो विधि और आचार-व्यवहार भगवान शंकर को विशेष प्रिय है, उसे भी श्री हनुमान जी ने विस्तार से बताया । अपना कार्य पूरा करने के बाद वे समस्त भूपालों तथा राजा चन्द्रसेन से और गोप बालक श्रीकर से विदा लेकर वहीं पर तत्काल अर्न्तधान हो गये । राजा चन्द्रसेन की आज्ञा प्राप्त कर सभी नरेश भी अपनी राजधानियों को वापस हो गये ।
इस प्रकार ‘महाकाल’ नामक यह शिवलिंग शिव भक्तों का परम आश्रय है, जिसकी पूजा से भक्त-वत्सल महेश्वर शीघ्र प्रसन्न होते हैं । ये भगवान शिव दुष्टों के संहारक हैं, इसलिए इनका नाम ‘महाकाल’ है । ये काल अर्थात मृत्यु को भी जीतने वाले हैं, इसलिए इन्हें ‘महाकालेश्वर’ कहा जाता हैं । भगवान शिव भयंकर ‘हुँकार’ के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए भी इनका नाम ‘महाकाल’ से प्रसिद्ध हुआ है ।
भव्य मन्दिर
उज्जैन में स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग का भव्य मन्दिर पाँच मंज़िल वाला है तथा क्षिप्रा नदी से कुछ दूरी पर अवस्थित है । मन्दिर के ऊपरी भाग में श्री ओंकारेश्वर विद्यमान हैं । यातायात-व्यवस्था और सुरक्षा-सुविधा की दृष्टि से तीर्थयात्री दर्शनार्थियों को पंक्ति में होकर सरोवर के किनारे किनारे से ऊपर की मंज़िल में जाना पड़ता है । वहाँ से संकरी गली की सीढ़ियाँ उतरकर मन्दिर की निचले सतह पर आना पड़ता है जहाँ भूतल पर महाकालेश्वर का ज्योतिर्लिंग स्थापित है । यह शिवलिंग समतल भूमि से भी कुछ नीचे है । यहाँ के रामघाट और कोटितीर्थ नामक कुण्डों में भी स्नान किया जाता है तथा पितरों का श्राद्ध भी विहित है अर्थात यहाँ पितृश्राद्ध करने का भी विधान है । इन कुण्डों के पास ही अगस्त्येश्वर, कोढ़ीश्वर, केदारेश्वर तथा हरसिद्धि देवी आदि के दर्शन करते हुए महाकालेश्वर के दर्शन हेतु जाया जाता है ।
पूजन
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रात:काल की पूजा में अनिवार्य रूप से सवा मन चिता की भस्म सम्मिलित की जाती है । चिता की भस्म से विभूषित महाकालेश्वर का दर्शन अत्यन्त पुण्यदायी होता है ।
Shri Mahakaleshvar Jyotirling Madhy Pradesh Ke Ujjain Janpad Men Avasthit Hai . Ujjain Ka Puranon Aur Prachin Any Granthon Men ‘ujjyini’ Tatha ‘avantikapuri’ Ke Nam Se Ullekh Kiya Gaya Hai . Yah Sthan Malva Kshetr Men Sthit Kshipra Nadi Ke Kinare Vidyman Hai . Avantipuri Ki Ganna Sat Mokshdayini Puriyon Men Ki Gai Hai-
Ayodhya Mathura Maya Kashi Kanchi Hyavantika .
Puri Dvaravti Chaiv Saptaita Mokshdayikah ॥
Maharaja Vikrmadity Dvara Nirman
Isi Mahakaleshvar Ki Nagri Men Maharaja Vikrmadity Ne Chaubis Khambon Ka Darbar-Mandap Banvaya Tha . Mangal Grah Ka Janmasthan Manglashver Bhi Yahin Sthit Hai . Itihas Prasiddh Bhartrihri Ki Gupha Tatha Maharshi Sandipni Ka Ashram Yahin Virajman Hai . Shri Krishnchandr Aur Balram Ji Ne Isi Sandipni Ashram Men Vidya Ka Adhyyan Kiya Tha . Isi Ujjyini Nagri Men Param Pratapi Maharaj Vir Vikrmadity Ki Rajdhani Thi . Jab Sinh Rashi Par Brihaspti Grah Ka Agman Hota Hai, To Yahan Pratyek Barah Varsh Par Mahakumbh Ka Snan Aur Mela Lagta Hai .
Shiv Mahapuran Men Varnit Katha
Samast Dehdhariyon Ko Moksha Pradan Karne Vali Ek Prasiddh Aur Atyant Avanti Nam Ki Nagri Hai . Lok Pavni Param Punydayini Aur Kalyan-Karini Vah Nagri Bhagwan Shiv Ji Ko Atyant Priy Hai . Usi Pavitr Puri Men Shubh Karmprayan Tatha Sada Vedon Ke Svadhyay Men Lage Rahne Vale Ek Uttam Brahmin Raha Karte The . Ve Apne Ghar Men Agni Ki Sthapna Kar Pratidin Agnihotr Karte The Aur Vaidik Karmon Ke Anushthan Men Lage Rahte The . Bhagwan Shankar Ke Bhakt Ve Brahmin Shiv Ji Ki Archana-Vandna Men Tatpar Raha Karte The . Ve Pratidin Parthiv Ling Ka Nirman Kar Shastra Vidhi Se Uski Puja Karte The . Hamesha Uttam Jnan Ko Prapt Karne Men Tatpar Us Brahmin Devta Ka Nam ‘vedapriy’ Tha . Vedapriy Svayan Hi Shiv Ji Ke Anany Bhakt The, Jiske Sanskar Ke Phalasvrup Unke Shiv Puja-Parayan Hi Char Putr Hue . Ve Tejasvi Tatha Mata-Pita Ke Sadgunon Ke Anurup The . Un Charon Putron Ke Nam ‘devapriy’, ‘priymedha’, ‘sanskrit’ Aur ‘suvrit’ The .
Ratnmal Parvat Par ‘dushan’ Nam Vale Dharma Virodhi Ek Asur Ne Ved, Dharma Tatha Dharmatmaon Par Akrman Kar Diya . Us Asur Ko Brahma Se Ajeyta Ka Var Mila Tha . Sabko Satane Ke Bad Ant Men Us Asur Ne Bhari Sena Lekar Avanti (Ujjain) Ke Un Pavitr Aur Karmnishth Brahmnon Par Bhi Chadhai Kar Di . Us Asur Ki Ajna Se Char Bhayanak Daity Charon Dishaon Men Pralykal Ki Ag Ke Saman Prakat Ho Gaye . Unke Bhayankar Upadrav Se Bhi Shiv Ji Par Vishvas Karne Vale Ve Brahmnbandhu Bhaybhit Nahin Hue . Avanti Nagar Ke Nivasi Sabhi Brahmin Jab Us Sankat Men Ghabrane Lage, Tab Un Charon Shivbhakt Bhaiyon Ne Unhen Ashvasan Dete Hue Kaha- ‘ap Log Bhakton Ke Hitkari Bhagwan Shiv Par Bharosa Rakhen .’ Uske Bad Ve Charon Brahmin-Bandhu Shiv Ji Ka Pujan Kar Unke Hi Dhyan Men Tallin Ho Gaye .
Sena Sahit Dushan Dhyan Magn Un Brahmnon Ke Pas Pahunch Gaya . Un Brahmnon Ko Dekhte Hi Lalkarte Hue Bol Utha Ki Inhen Bandhkar Mar Dalo . Vedapriy Ke Un Brahmin Putron Ne Us Daity Ke Dvara Kahi Gai Baton Par Kan Nahin Diya Aur Bhagwan Shiv Ke Dhyan Men Magn Rahe . Jab Us Dusht Daity Ne Yah Samajh Liya Ki Hamare Dant-Dapat Se Kuchhh Bhi Parinam Niklne Vala Nahin Hai, Tab Usne Brahmnon Ko Mar Dalne Ka Nishchay Kiya .
Usne Jyonhi Un Shiv Bhakton Ke Pran Lene Hetu Shastr Uthaya, Tyonhi Unke Dvara Pujit Us Parthiv Ling Ki Jagah Gambhir Aval Ke Sath Ek Gaddha Prakat Ho Gaya Aur Tatkal Us Gaddhe Se Vikat Aur Bhayankar Rupdhari Bhagwan Shiv Prakat Ho Gaye . Dushton Ka Vinash Karne Vale Tatha Sajjan Purushon Ke Kalyankartta Ve Bhagwan Shiv Hi Mahakal Ke Rup Men Is Prithvi Par Vikhyat Hue . Unhonne Daityon Se Kaha- ‘are Dushton. Tujh Jaise Hatyaron Ke Lie Hi Main ‘Mahakal’ Prakat Hua Hun . Jaldi In Brahmnon Ke Samip Se Dur Bhag Jao .
Is Prakar Dhamkate Hue Mahakal Bhagwan Shiv Ne Apne Hunkar Matr Se Hi Un Daityon Ko Bhasm Kar Dala . Dushan Ki Kuchhh Sena Ko Bhi Unhonne Mar Giraya Aur Kuchhh Svayan Hi Bhag Khadi Hui . Is Prakar Paramatma Shiv Ne Dushan Namak Daity Ka Vadh Kar Diya . Jis Prakar Surya Ke Niklte Hi Andhkar Chhhant Jata Hai, Usi Prakar Bhagwan Ashutosh Shiv Ko Dekhte Hi Sabhi Daity Sainik Palayan Kar Gaye . Devtaon Ne Prasanntapurvak Apni Dandubhiyan Bajayin Aur Akash Se Phulon Ki Varsha Ki . Un Shivbhakt Brahmnon Par Ati Prasann Bhagwan Shankar Ne Unhen Ashvast Karte Hue Kaha Ki ‘mai Mahakal Maheshvar Tum Logon Par Prasann Hun, Tum Log Var Mango .’
Mahakaleshvar Ki Vani Sunkar Bhakti Bhav Se Purn Un Brahmnon Ne Hath Jodkar Vinamrtapurvak Kaha- ‘dushton Ko Dand Dene Vale Mahakal. Shambho. Ap Ham Sabko Is Sansar-Sagar Se Mukt Kar Den . He Bhagwan Shiv. Ap Am Janta Ke Kalyan Tatha Unki Raksha Karne Ke Lie Yahin Hamesha Ke Lie Virajie . Prabho. Ap Apne Darshnarthi Manushyon Ka Sada Uddhar Karte Rahen .’
Bhagwan Shankar Ne Un Brahmanon Ko Sadgti Pradan Ki Aur Apne Bhakton Ki Suraksha Ke Lie Us Gaddhe Men Sthit Ho Gaye . Us Gaddhe Ke Charon Or Ki Lagbhag Tin-Tin Kilomitar Bhumi Ling Rupi Bhagwan Shiv Ki Sthali Ban Gai . Aise Bhagwan Shiv Is Prithvi Par Mahakaleshvar Ke Nam Se Prasiddh Hue .
Mahakaleshvar Jyotirling Ka Darshan Karne Se Svapn Men Bhi Kisi Prakar Ka Duhkh Athva Sankat Nahin Ata Hai . Jo Koi Bhi Manushy Sachche Man Se Mahakaleshvar Ling Ki Upasana Karta Hai, Uski Sari Manokamnaen Purn Ho Jati Hain Aur Vah Parlok Men Mokshpad Ko Prapt Karta Hai-
Mahakaleshvro Nam Shivah Khyatashch Bhutle .
Tam Dushtvaa Na Bhavet Svapne Kinchidduhkhmpi Dvijah ॥
Yam Yam Kaamamapedayaiva Talligam Bhajate Tu Yah .
Tam Tam Kaamamavaapneti Labhenmoksham Paratra Cha[1] ॥
Any Kathanak
Ujjyini Nagri Men Mahan Shivbhakt Tatha Jitendriy Chandrsen Namak Ek Raja The . Unhonne Shastron Ka Gambhir Adhyyan Kar Unke Rahasyon Ka Jnan Prapt Kiya Tha . Unke Sadachran Se Prabhavit Hokar Shivji Ke Parshdon (Ganon) Men Agrni (Mukhy) Manibhadr Ji Raja Chandrsen Ke Mitr Ban Gaye . Manibhadr Ji Ne Ek Bar Raja Par Atishay Prasann Hokar Raja Chandrsen Ko Chintamni Namak Ek Mahamni Pradan Ki . Vah Mahamni Kaustubh Mani Aur Surya Ke Saman Dedipyman (Chamkdar) Thi . Vah Maha Mani Dekhne, Sunne Tatha Dhyan Karne Par Bhi, Vah Manushyon Ko Nishchit Hi Mangal Pradan Karti Thi .
Raja Chanadrsen Ke Gale Men Amuly Chintamni Shobha Pa Rahi Hai, Yah Jankar Sabhi Rajaon Men Us Mani Ke Prati Lobh Badh Gaya . Chintamni Ke Lobh Se Sabhi Raja Kshubhit Hone Lage . Un Rajaon Ne Apni Chaturangini Sena Taiyar Ki Aur Us Chintamni Ke Lobh Men Vahan A Dhamke . Chandrsen Ke Viruddh Ve Sabhi Raja Ek Sath Milkar Ekatrit Hue The Aur Unke Sath Bhari Sainybal Bhi Tha . Un Sabhi Rajaon Ne Apas Men Paramarsh Karke Ranniti Taiyar Ki Aur Raja Chandrsen Par Akrman Kar Diya . Sainikon Sahit Un Rajaon Ne Charon Or Se Ujjyini Ke Charon Dvaron Ko Gher Liya . Apni Puri Ko Charon Or Se Sainikon Dvara Ghiri Hui Dekhkar Raja Chandrsen Mahakaleshvar Bhagwan Shiv Ki Sharan Men Pahunch Gaye . Ve Nishchhhal Man Se Dridh Nishchay Ke Sath Upvas-Vrat Lekar Bhagwan Mahakal Ki Aradhana Men Jut Gaye .
Un Dinon Ujjyini Men Ek Vidhva Gvalin Rahti Thi, Jisko Iklauta Putr Tha . Vah Is Nagri Men Bahut Dinon Se Rahti Thi . Vah Apne Us Panch Varsh Ke Balak Ko Lekar Mahakaleshvar Ka Darshan Karne Hetu Gai . Usne Dekha Ki Raja Chandrsen Vahan Badi Shraddhabhakti Se Mahakal Ki Puja Kar Rahe Hain . Raja Ke Shiv Pujan Ka Mahotsav Use Bahut Hi Ashcharymay Laga . Usne Pujan Ko Niharte Hue Bhakti Bhavpurvak Mahakal Ko Pranam Kiya Aur Apne Nivas Sthan Par Laut Gayi . Us Gvalin Mata Ke Sath Uske Balak Ne Bhi Mahakal Ki Puja Ka Kautuhlpurvak Avlokan Kiya Tha . Islie Ghar Vapas Akar Usne Bhi Shiv Ji Ka Pujan Karne Ka Vichar Kiya . Vah Ek Sundar-Sa Patthar Dhundhkar Laya Aur Apne Nivas Se Kuchhh Hi Duri Par Kisi Any Ke Nivas Ke Pas Ekant Men Rakh Diya
Usne Apne Man Men Nishchay Karke Us Patthar Ko Hi Shivling Man Liya . Vah Shuddh Man Se Bhakti Bhavpurvak Mansik Rup Se Gandh, Dhoop, Dip, Naivedya Aur Alankar Adi Jutakar, Unse Us Shivling Ki Puja Ki . Vah Sundar-Sundar Patton Tatha Phulon Ko Bar-Bar Pujan Ke Bad Us Balak Ne Bar-Bar Bhagwan Ke Charnon Men Mastak Lagaya . Balak Ka Chitt Bhagwan Ke Charnon Men Asakt Tha Aur Vah Vihval Hokar Unko Dandvat Kar Raha Tha . Usi Samay Gvalin Ne Bhojan Ke Lie Apne Putr Ko Prem Se Bulaya . Udhar Us Balak Ka Man Shiv Ji Ki Puja Men Rama Hua Tha, Jiske Karan Vah Bahar Se Besudh Tha . Mata Dvara Bar-Bar Bulane Par Bhi Balak Ko Bhojan Karne Ki Ichchhha Nahin Hui Aur Vah Bhojan Karne Nahin Gaya Tab Uski Maa Svayan Uthkar Vahan A Gayi .
Maa Ne Dekha Ki Uska Balak Ek Patthar Ke Samne Ankhen Band Karke Baitha Hai . Vah Uska Hath Pakdkar Bar-Bar Khinchne Lagi Par Is Par Bhi Vah Balak Vahan Se Nahin Utha, Jisse Uski Maa Ko Krodh Aya Aur Usne Use K͟Hub Pita . Is Prakar Khinchne Aur Marne-Pitne Par Bhi Jab Vah Balak Vahan Se Nahin Hata, To Maa Ne Us Patthar Ko Uthakar Dur Phenk Diya . Balak Dvara Us Shivling Par Chadhai Gai Samagri Ko Bhi Usne Nasht Kar Diya . Shiv Ji Ka Anadar Dekhkar Balak ‘hay-Hay’ Karke Ro Pada . Krodh Men Agbbula Hui Vah Gvalin Apne Bete Ko Dant-Phatkar Kar Punah Apne Ghar Men Chali Gai . Jab Us Balak Ne Dekha Ki Bhagwan Shiv Ji Ki Puja Ko Uski Mata Ne Nasht Kar Diya, Tab Vah Bilakh-Bilakh Kar Rone Laga . Dev. Dev. Mahadev. Aisa Pukarta Hua Vah Sahsa Behosh Hokar Prithvi Par Gir Pada . Uski Ankhon Se Ansuon Ki Jhadi Lag Gai . Kuchhh Der Bad Jab Use Chetna Ayi, To Usne Apni Band Ankhen Khol Din .
Us Balak Ne Ankhen Kholne Ke Bad Jo Drishy Dekha, Usse Vah Ashchary Men Pad Gaya . Bhagwan Shiv Ki Kripa Se Us Sthan Par Mahakal Ka Divy Mandir Khada Ho Gaya Tha . Maniyon Ke Chamkile Khambe Us Mandir Ki Shobha Badha Rahe The . Vahan Ke Bhutal Par Sphatik Mani Jad Di Gayi Thi . Tapaye Gaye Damkte Hue Svarn-Shikhar Us Shivalay Ko Sushobhit Kar Rahe The . Us Mandir Ke Vishal Dvar, Mukhy Dvar Tatha Unke Kapat Suvarn Nirmit The . Us Mandir Ke Samne Nilmni Tatha Hire Jade Bahut Se Chabutre Bane The . Us Bhavy Shivalay Ke Bhitar Madhy Bhag Men (Garbhagriha) Karunavrunalay, Bhutbhavan, Bholanath Bhagwan Shiv Ka Ratnmay Ling Pratishthit Hua Tha .
Gvalin Ke Us Balak Ne Shivling Ko Bade Dhyanpurvak Dekha Uske Dvara Chadhai Gai Sabhi Pujan-Samagri Us Shivling Par Susajjit Padi Hui Thi . Us Shivling Ko Tatha Uspar Uske Hi Dvara Chadhai Pujan-Samagri Ko Dekhte-Dekhte Vah Balak Uth Khada Hua . Use Man Hi Man Ashchary To Bahut Hua, Kintu Vah Parmand Sagar Men Gote Lagane Laga . Uske Bad To Usne Shiv Ji Ki Dher-Sari Stutiyan Kin Aur Bar-Bar Apne Mastak Ko Unke Charnon Men Lagaya . Uske Bad Jab Sham Ho Gayi, To Suryast Hone Par Vah Balak Shivalay Se Nikal Kar Bahar Aya Aur Apne Nivas Sthal Ko Dekhne Laga . Uska Nivas Devtaon Ke Raja Indr Ke Saman Shobha Pa Raha Tha . Vahan Sab Kuchhh Shighr Hi Suvarnmay Ho Gaya Tha, Jisse Vahan Ki Vichitr Shobha Ho Gai Thi . Param Ujjval Vaibhav Se Sarvatr Prakash Ho Raha Tha . Vah Balak Sab Prakar Ki Shobhaon Se Sampann Us Ghar Ke Bhitar Pravisht Hua . Usne Dekha Ki Uski Mata Ek Manohar Palang Par So Rahi Hain . Uske Angon Men Bahumuly Ratnon Ke Alankar Shobha Pa Rahe Hain . Ashchary Aur Prem Men Vihval Us Balak Ne Apni Mata Ko Bade Zor Se Uthaya . Uski Mata Bhi Bhagwan Shiv Ki Kripa Prapt Kar Chuki Thi . Jab Us Gvalin Ne Uthkar Dekha, To Use Sab Kuchhh Apurv ‘vilakshan’ Sa Dekhne Ko Mila . Uske Anand Ka Thikana N Raha . Usne Bhavvibhor Hokar Apne Putr Ko Chhhati Se Laga Liya . Apne Bete Ke Bhutesh Shiv Ke Kripa Prasad Ka Sampurn Varnan Sunkar Us Gvalin Ne Raja Chandrsen Ko Suchit Kiya . Nirantar Bhagwan Shiv Ke Bhajan-Pujan Men Lage Rahne Vale Raja Chandrsen Apna Nity-Niyam Pura Kar Ratri Ke Samay Pahunche . Unhonne Bhagwan Shankar Ko Santusht Karne Vale Gvalin Ke Putr Ka Vah Prabhav Dekha . Ujjyini Ko Charon Or Se Gher Kar Yuddh Ke Lie Khade Un Rajaon Ne Bhi Guptchron Ke Mukh Se Prat:Kal Us Adbhut Vrittant Ko Suna . Is Vilakshan Ghatna Ko Sunkar Sabhi Naresh Ashcharychkit Ho Uthe . Un Rajaon Ne Apas Men Milkar Pun: Vichar-Vimarsh Kiya . Paraspar Batchit Men Unhonne Kaha Ki Raja Chandrsen Mahan Shiv Bhakt Hai, Islie In Par Vijay Prapt Karna Atyant Kathin Hai . Ye Sabhi Prakar Se Nirbhay Hokar Mahakal Ki Nagri Ujjyini Ka Palan-Poshan Karte Hain . Jab Is Nagri Ka Ek Chhhota Balak Bhi Aisa Shivbhakt Hai, To Raja Chandrsen Ka Mahan Shivbhakt Hona Svabhavik Hi Hai . Aise Raja Ke Sath Virodh Karne Par Nishchay Hi Bhagwan Shiv Krodhit Ho Jaenge . Shiv Ke Krodh Karne Par To Ham Sabhi Nasht Hi Ho Jaenge . Islie Hamen Is Naresh Se Dushmni N Karke Mel-Milap Hi Kar Lena Chahie, Jisse Bhagwan Maheshvar Ki Kripa Hamen Bhi Prapt Hogi-
Yuddh Ke Lie Ujjyini Ko Ghere Un Rajaon Ka Man Bhagwan Shiv Ke Prabhav Se Nirmal Ho Gaya Aur Shuddh Hriday Se Sabhi Ne Hathiyar Dal Diye . Unke Man Se Raja Chandrsen Ke Prati Bair Bhav Nikal Gaya Aur Unhonne Mahakaleshvar Pujan Kiya . Usi Samay Param Tejasvi Shri Hanuman Vahan Prakat Ho Gaye . Unhonne Gop-Balak Ko Apne Hriday Se Lagaya Aur Rajaon Ki Or Dekhte Hue Kaha- ‘rajaon. Tum Sab Log Tatha Any Dehdharigan Bhi Dhyanpurvak Hamari Baten Sunen . Main Jo Bat Kahunga Usse Tum Sab Logon Ka Kalyan Hoga . Unhonne Bataya Ki ‘sharirdhariyon Ke Lie Bhagwan Shiv Se Badhkar Any Koi Gati Nahin Hai Arthat Maheshvar Ki Kripa-Prapti Hi Moksha Ka Sabse Uttam Sadhan Hai . Yah Param Saubhagy Ka Vishay Hai Ki Is Gop Kumar Ne Shivling Ka Darshan Kiya Aur Usse Prerna Lekar Svayan Shiv Ki Puja Men Pravritt Hua . Yah Balak Kisi Bhi Prakar Ka Laukik Athva Vaidik Mantr Nahin Janta Hai, Kintu Isne Bina Mantr Ka Prayog Kiye Hi Apni Bhakti Nishtha Ke Dvara Bhagwan Shiv Ki Aradhana Ki Aur Unhen Prapt Kar Liya . Yah Balak Ab Gop Vansh Ki Kirti Ko Badhane Vala Tatha Uttam Shivbhakt Ho Gaya Hai . Bhagwan Shiv Ki Kripa Se Yah Is Lok Ke Sampurn Bhogon Ka Upbhog Karega Aur Ant Men Moksha Ko Prapt Kar Lega . Isi Balak Ke Kul Men Isse Athvin Pidhi Men Mahayshasvi Nand Utpann Honge Aur Unke Yahan Hi Sakshat Narayan Ka Pradurbhav Hoga . Ve Bhagwan Narayan Hi Nand Ke Putr Ke Rup Men Prakat Hokar Shrikrishn Ke Nam Se Jagat Men Vikhyat Honge . Yah Gop Balak Bhi, Jis Par Ki Bhagwan Shiv Ki Kripa Hui Hai, ‘shrikar’ Gop Ke Nam Se Vishesh Prasiddhi Prapt Karega .
Shiv Bhakt Hanuman
Shiv Ke Hi Pratinidhi Vanrraj Hanuman Ji Ne Samast Rajaon Sahit Raja Chandrsen Ko Apni Kripadrishti Se Dekha . Uske Bad Ativ Prasannta Ke Sath Unhonne Gop Balak Shrikar Ko Shiv Ji Ki Upasana Ke Sambandh Men Bataya .
Puja-Archana Ki Jo Vidhi Aur Achar-Vyavhar Bhagwan Shankar Ko Vishesh Priy Hai, Use Bhi Shri Hanuman Ji Ne Vistar Se Bataya . Apna Kary Pura Karne Ke Bad Ve Samast Bhupalon Tatha Raja Chandrsen Se Aur Gop Balak Shrikar Se Vida Lekar Vahin Par Tatkal Arntdhan Ho Gaye . Raja Chandrsen Ki Ajna Prapt Kar Sabhi Naresh Bhi Apni Rajdhaniyon Ko Vapas Ho Gaye .
Is Prakar ‘Mahakal’ Namak Yah Shivling Shiv Bhakton Ka Param Ashray Hai, Jiski Puja Se Bhakt-Vatsal Maheshvar Shighr Prasann Hote Hain . Ye Bhagwan Shiv Dushton Ke Sanharak Hain, Islie Inka Nam ‘Mahakal’ Hai . Ye Kal Arthat Mrityu Ko Bhi Jitne Vale Hain, Islie Inhen ‘mahakaleshvar’ Kaha Jata Hain . Bhagwan Shiv Bhayankar ‘hunkar’ Ke Sath Prakat Hue The, Islie Bhi Inka Nam ‘Mahakal’ Se Prasiddh Hua Hai .
Bhavy Mandir
Ujjain Men Sthit Mahakal Jyotirling Ka Bhavy Mandir Panch Manzil Vala Hai Tatha Kshipra Nadi Se Kuchhh Duri Par Avasthit Hai . Mandir Ke Upri Bhag Men Shri Onkareshvar Vidyman Hain . Yatayat-Vyavastha Aur Suraksha-Suvidha Ki Drishti Se Tirthyatri Darshnarthiyon Ko Pankti Men Hokar Sarovar Ke Kinare Kinare Se Upar Ki Manzil Men Jana Padta Hai . Vahan Se Sankri Gali Ki Sidhiyan Utrkar Mandir Ki Nichle Satah Par Ana Padta Hai Jahan Bhutal Par Mahakaleshvar Ka Jyotirling Sthapit Hai . Yah Shivling Samtal Bhumi Se Bhi Kuchhh Niche Hai . Yahan Ke Ramghat Aur Kotitirth Namak Kundon Men Bhi Snan Kiya Jata Hai Tatha Pitron Ka Shraddh Bhi Vihit Hai Arthat Yahan Pitrishraddh Karne Ka Bhi Vidhan Hai . In Kundon Ke Pas Hi Agastyeshvar, Kodhishvar, Kedareshvar Tatha Harsiddhi Devi Adi Ke Darshan Karte Hue Mahakaleshvar Ke Darshan Hetu Jaya Jata Hai .
Pujan
Mahakaleshvar Jyotirling Ki Prat:Kal Ki Puja Men Anivary Rup Se Sava Man Chita Ki Bhasm Sammilit Ki Jati Hai . Chita Ki Bhasm Se Vibhushit Mahakaleshvar Ka Darshan Atyant Punydayi Hota Hai .