श्री ओंकारश्वर ज्योतिर्लिंगShri Onkarashvar Jyotirling
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ ही अमलेश्वर ज्येतिर्लिंग भी है। इन दोनों शिवलिंगों की गणना एक ही ज्योतिर्लिंग में की गई है। ओंकारेश्वर स्थान भी मालवा क्षेत्र में ही पड़ता है। स्कन्द पुराण के रेवा खण्ड में श्री ओंकारेश्वर की महिमा का बखान किया गया है-
देवस्थानसमं ह्येतत् मत्प्रसादाद् भविष्यति।
अन्नदानं तप: पूजा तथा प्राणविसर्जनम्।
ये कुर्वन्ति नरास्तेषां शिवलोकनिवासनम्॥
अर्थात ‘ओंकारेश्वर तीर्थ अलौकिक है। भगवान शंकर की कृपा से यह देवस्थान के समान ही हैं। जो मनुष्य इस तीर्थ में पहुँचकर अन्नदान, तप, पूजा आदि करता है अथवा अपना प्राणोत्सर्ग यानि मृत्यु को प्राप्त होता है, उसे भगवान शिव के लोक में स्थान प्राप्त होता है।’
अमराणां शतैशचैव संवितो हामरेश्वर:।
तथैव ऋषिसंघैशच तेन पुण्यतमो महान्॥
अर्थात ‘महान पुण्यशाली अमरेश्वर (ओंकारेश्वर) तीर्थ हमेशा सैकड़ों देवताओं तथा ऋषि-महर्षि का अत्यन्त पवित्र तीर्थ है।’
मान्धाता पर्वत
नर्मदा नदी के दो धाराओं के बंटने से एक टापू का निर्माण हो गया है, इसे शिवपुरी भी कहा जाता है। नर्मदा की विभक्त धारा दक्षिण की ओर जाती है। दक्षिण की ओर बहने वाली धारा ही प्रधान मानी जाती है, जिसे नाव (नौका) के द्वारा पार किया जाता है। नर्मदा के इस किनारे पर पक्के घाटों का निर्माण कराया गया है। इसी मान्धाता नामक पर्वत पर भगवान ओंकारेश्वर-महादेव विराजमान हैं। इतिहास प्रसिद्ध भगवान के महान् भक्त अम्बरीष और मुचुकुन्द के पिता सूर्यवंशी राजा मान्धाता ने इस स्थान पर कठोर तपस्या करके भगवान शंकर को प्रसन्न किया था। वे एक महान् तपस्वी और विशाल महायज्ञों के कर्त्ता थे। उस महान् पुरुष मान्धाता के नाम पर ही इस पर्वत का नाम मान्धाता पर्वत हो गया। यहाँ के ज़्यादातर मन्दिरों का निर्माण पेशवा राजाओं द्वारा ही कराया गया था। ऐसा बताया जाता है कि भगवान ओंकारेश्वर का मन्दिर भी उन्ही पेशवाओं द्वारा ही बनवाया गया है। इस मन्दिर में दो कमरों (कक्षों) के बीच से होकर जाना पडता है। चूँकि भीतर अन्धेरा रहता है, इसलिए वहाँ हमेशा दीपक जलाया जाता है।
शिव पुराण की कथा
इस ओंकारतीर्थ के ज्योतिर्लिंग को शिव महापुराण में ‘परमेश्वर लिंग’ कहा गया है। यह परमेश्वर लिंग इस तीर्थ में कैसे प्रकट हुआ अथवा इसकी स्थापना कैसे हुई, इस सम्बन्ध में शिव पुराण की कथा इस प्रकार है- भगवान शिव के अनेक नाम हैं। एक बार नारद ऋषि परम श्रद्धा और बड़ी लगन के साथ उनकी सेवा करने लगे। कुछ समय सेवा में बिताने के बाद मुनिश्रेष्ठ वहाँ से गिरिराज विन्ध्य पर पहुँच गये। विन्ध्य ने बड़े आदर-सम्मान के साथ उनकी विधिवत पूजा की। ‘मैं सर्वगुण सम्पन्न हूँ, मेरे पास हर प्रकार की सम्पदा है, किसी वस्तु की कमी नहीं है’- इस प्रकार के भाव को मन में लिये विन्ध्याचल नारद जी के समक्ष खड़ा हो गया। अहंकारनाशक श्री नारद जी विन्ध्याचल की अभिमान से भरी बातें सुनकर लम्बी साँस खींचते हुए चुपचाप खड़े रहे। उसके बाद विन्ध्यपर्वत ने पूछा- ‘आपको मेरे पास कौन-सी कमी दिखाई दी? आपने किस कमी को देखकर लम्बी साँस खींची?’
नारद जी ने विन्ध्याचल को बताया कि तुम्हारे पास सब कुछ है, किन्तु मेरू पर्वत तुमसे बहुत ऊँचा है। उस पर्वत के शिखरों का विभागदेवताओं के लोकों तक पहुँचा हुआ है। मुझे लगता है कि तुम्हारे शिखर के भाग वहाँ तक कभी नहीं पहुँच पाएंगे। इस प्रकार कहकर ऋषि नारद जी के चले जाने पर विन्ध्याचल को बहुत पछतावा हुआ। वह दु:खी होकर मन ही मन शोक करने लगा। उसने निश्चय किया कि अब वह विश्वनाथ भगवान सदाशिव की आराधना और तपस्या करेगा। इस प्रकार विचार करने के बाद वह भगवान शंकर जी की सेवा में चला गया। जहाँ पर साक्षात ओंकार विद्यमान हैं। उस स्थान पर पहुँचकर उसने प्रसन्नता और प्रेमपूर्वक शिव की पार्थिव मूर्ति (मिट्टी की शिवलिंग) बनाई और छ: महीने तक लगातार उसके पूजन में तन्मय रहा।
वह शम्भू की आराधना-पूजा के बाद निरन्तर उनके ध्यान में तल्लीन हो गया और अपने स्थान से इधर-उधर नहीं हुआ। उसकी कठोर तपस्या को देखकर पार्वतीपति भगवान शिव उस पर प्रसन्न हो गये। उन्होंने विन्ध्याचल को अपना दिव्य स्वरूप प्रकट कर दिखाया, जिसका दर्शन बड़े – बड़े योगियों के लिए भी अत्यन्त दुर्लभ होता है। सदाशिव भगवान प्रसन्नतापूर्वक विन्ध्याचल से बोले- ‘विन्ध्य! मैं तुम पर बहुत प्रसन्न हूँ। मैं अपने भक्तों को उनका अभीष्ट वर प्रदान करता हूँ। इसलिए तुम वर माँगो।’ विन्ध्य ने कहा- ‘देवेश्वर महेश! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं, तो भक्तवत्सल! हमारे कार्य की सिद्धि करने वाली वह अभीष्ट बुद्धि हमें प्रदान करें!’ विन्ध्यपर्वत की याचना को पूरा करते हुए भगवान शिव ने उससे कहा कि- ‘पर्वतराज! मैं तुम्हें वह उत्तम वर (बुद्धि) प्रदान करता हूँ। तुम जिस प्रकार का काम करना चाहो, वैसा कर सकते हो। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।’
भगवान शिव ने जब विन्ध्य को उत्तम वर दे दिया, उसी समय देवगण तथा शुद्ध बुद्धि और निर्मल चित्त वाले कुछ ऋषिगण भी वहाँ आ गये। उन्होंने भी भगवान शंकर जी की विधिवत पूजा की और उनकी स्तुति करने के बाद उनसे कहा- ‘प्रभो! आप हमेशा के लिए यहाँ स्थिर होकर निवास करें।’ देवताओं की बात से महेश्वर भगवान शिव को बड़ी प्रसन्नता हुई। लोकों को सुख पहुँचाने वाले परमेशवर शिव ने उन ऋषियों तथा देवताओं की बात को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार कर लिया।
वहाँ स्थित एक ही ओंकारलिंग दो स्वरूपों में विभक्त हो गया। प्रणव के अन्तर्गत जो सदाशिव विद्यमान हुए, उन्हें ‘ओंकार’ नाम से जाना जाता है। इसी प्रकार पार्थिव मूर्ति में जो ज्योति प्रतिष्ठित हुई थी, वह ‘परमेश्वर लिंग’ के नाम से विख्यात हुई। परमेश्वर लिंग को ही ‘अमलेश्वर’ भी कहा जाता है। इस प्रकार भक्तजनों को अभीष्ट फल प्रदान करने वाले ‘ओंकारेश्वर’ और ‘परमेश्वर’ नाम से शिव के ये ज्योतिर्लिंग जगत् में प्रसिद्ध हुए। उस समय देवताओं और ऋषियों ने मिलकर उन ज्योतिर्लिंगों का पूजन किया तथा भगवान वृषभध्वज ने शिव को प्रसन्न कर अनेक वर प्राप्त किये-
ॐकारं चैवं यल्लिंगमेकं तच्च द्विधा गतम्।
प्रणवे चैव ॐकारनामसीत्स सदाशिव:॥
पार्थिवे चैव यज्जातं तदासीत्परमेश्वर:।
भक्तीभष्टप्रदौ चोभौ भुक्तिमुक्तिप्रौ द्विज:।
तत्पूजां च तदा चक्रुर्देवाशच ऋषयस्तथा।
प्रापुर्वराननेकांशच संतोष्य वृषभध्वजम्॥
इस प्रकार भगवान शिव के प्रादुर्भाव और निरन्तर निवास से विन्ध्याचल पर्वत को अतीव प्रसन्नता हुई। अभीष्ट वर की प्राप्ति से उसने अपने कार्य की सिद्धि की और अपने मानसिक परिताप का परित्याग कर दिया। शिव पुराण का ऐसा उद्घोष है कि जो मनुष्य भगवान शंकर का पूजन कर निरन्तर ध्यान करता है, उसे दोबारा माता के गर्भ में नहीं आना पड़ता है अर्थात उसकी मुक्ति हो जाती है। इस ओंकार में परमेश्वर ज्योतिर्लिंग का पूजन सभी प्रकार का मनोवांछित फल देने वाला है।
ओंकारेश्वर का वास्तुशिल्प
ओंकारेश्वर लिंग किसी मनुष्य के द्वारा गढ़ा, तराशा या बनाया हुआ नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक शिवलिंग है। इसके चारों ओर हमेशा जल भरा रहता है। प्राय: किसी मन्दिर में लिंग की स्थापना गर्भ गृह के मध्य में की जाती है और उसके ठीक ऊपर शिखर होता है, किन्तु यह ओंकारेश्वर लिंग मन्दिर के गुम्बद के नीचे नहीं है। इसकी एक विशेषता यह भी है कि मन्दिर के ऊपरी शिखर पर भगवान महाकालेश्वर की मूर्ति लगी है। कुछ लोगों की मान्यता है कि यह पर्वत ही ओंकाररूप है। वे लोग इस पर्वत की परिक्रिमा भी करते हैं।
प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव
यहाँ पर स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव का मन्दिर भी दर्शनीय है। परिक्रमा के अन्तर्गत बहुत से मन्दिरों के विद्यमान होने के कारण भी यह पर्वत ओंकार के स्वरूप में दिखाई पड़ता है। ओंकारेश्वर के मन्दिर ॐकार में बने चन्द्र का स्थानीय ॐ इसमें बने हुए चन्द्रबिन्दु का जो स्थान है, वही स्थान ओंकारपर्वत पर बने ओंकारेश्वर मन्दिर का है। मालूम पड़ता है इस मन्दिर में शिव जी के पास ही माँ पार्वती की भी मूर्ति स्थापित है। यहाँ पर भगवान परमेश्वर महादेव को चने की दाल चढ़ाने की परम्परा है।
धर्म के साथ कुप्रथा भी
इस ओंकारेश्वर मन्दिर में कभी एक भीषण परम्परा भी प्रचलित थी, जो अब समाप्त कर दी गई है। इस मान्धाता पर्वत पर एक खड़ी चढ़ाई वाली पहाड़ी है। इसके सम्बन्ध में एक प्रचलन था कि जो कोई मनुष्य इस पहाड़ी से कूदकर अपना प्राण नर्मदा में विसर्जित कर देता है, उसकी तत्काल मुक्ति हो जाती है। इस कुप्रथा के चलते बहुत सारे लोग सद्योमुक्ति (तत्काल मोक्ष) की कामना से उस पहाड़ी पर से नदी में कूदकर अपनी जान दे देते थे। इस प्रथा को ‘भृगुपतन’ नाम से जाना जाता था। सती प्रथा की तरह इस प्रचलन को भी अँग्रेजी सरकार ने प्रतिबन्धित कर दिया। यह प्राणनाशक अनुष्ठान सन् 1824 ई. में ही बन्द करा दिया। था। इस ओंकारेश्वर-तीर्थ में कार्तिक मास (नवम्बर) की पूर्णिमा तिथि को भारी मेला लगता है। नर्मदा में स्नानकर भगवान अमलेश्वर के दर्शन का बहुत महत्त्व पुराणों में दर्शाया गया है। नर्मदा नदी के स्नान तो क्या, उसके दर्शन मात्र से भी मनुष्य में पवित्रता आती है।
मंदिर और नर्मदा
मोरटक्का से ओंकारेश्वर जाते समय नर्मदा के किनारे अगल-बगल में दो छोटी-छोटी पहाड़ियाँ हैं, जिनको ‘विष्णुपुरी’ और ‘ब्रह्मपुरी’ कहा जाता है। इनके बीच से ही कपिल धारा नामक नदी बहती है, जो आगे चलकर नर्मदा नदी में ही मिल जाती है। यहाँ पर पक्के घाट और अनेक मन्दिर विराजमान हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि लिंग की जलहरी का सम्बन्ध नीचे नर्मदा के किसी छिद्र (बिल) से है। इसलिए ओंकार लिंग पर चढ़ायी गयी भेंट-पूजा को पुजारी लोग बड़ी सावधानी से शीघ्र ही उठा लेते हैं। वे अपने हाथ को जलहरी के आगे लगाये रहते हैं, जिससे कि चढ़ावा पानी में बहकर नदी में न चला जाय।
प्रतिमा का नौकाविहार
प्रत्येक सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर की पाँच मुखों वाली सोने की प्रतिमा को नाव में बैठाकर नर्मदा नदी में जलविहार या नौकाविहार कराया जाता है। वर्तमान में ओंकारेश्वर-मन्दिर का जीर्णोद्धार किया गया है। यहाँ से सरकार द्वारा एक नहर निकाली गयी है, जो कृषि-कार्य अर्थात सिंचाई के लिए है।
ओंकारेश्वर कैसे पहुँचें
इस नहर का निर्माण करने वाली एक प्राइवेट कम्पनी ने ही ओंकारेश्वर-मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया है। उसने नदी पर पक्का घाट तथा ऊपर मंदिर जाने के लिए सीढ़ियाँ भी बनवायी हैं। दो तरफ से नदी से घिरी यह पहाड़ी इस समय लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बी और एक किलोमीटर चौडी है। मोरटक्का रेलवे स्टेशन से बस, टैम्पों, ताँगा आदि के द्वारा ओंकारेश्वर पहुँचा जाता है। इस टापू (मान्धाता) के दोनों ओर बहने वाली नदी यद्यपि नर्मदा ही है, किन्तु इसकी दूसरी जलधारा को वहाँ कावेरी कहते हैं।
मंदिरों के दर्शन
मान्धाता द्वीप के अन्त में वही कावेरी-धारा पुन: नर्मदा में ही मिल जाती है। इस द्वीप का आकार-प्रकार प्रणव से मिलता-जुलता है। ओंकारेश्वर-मन्दिर के परिसर में ही पाँच मुख वाले गणेश जी की मूर्ति है। ओंकारेश्वर-मन्दिर की सीढ़ियाँ चढ़कर दूसरी मंज़िल में महाकालेश्वर लिंग मूर्ति का दर्शन प्राप्त होता है। उसकी तीसरी मंज़िल पर भगवान वैद्यनाथेश्वर की लिंग मूर्ति विद्यमान है। इस मन्दिर की परिक्रमा में श्री रामेश्वर मन्दिर तथा गौरी-सोमनाथ के भी दर्शन प्राप्त होते हैं। मन्दिर के समीप अविमुक्तेश्वर महादेव, ज्वालेश्वर, केदारेश्वर महादेव, आदि के प्राचीन मन्दिर भी अवस्थित है।
धार्मिक दृष्टि से परिक्रमा
धार्मिक दृष्टि से मान्धाता टापू में ओंकारेश्वर की एक छोटी और एक बड़ी दो परिक्रमाएँ की जाती हैं। ओंकारेश्वर क्षेत्र की सम्पूर्ण तीर्थयात्रा तीन दिनों में पूरी की जा सकती है। मान्धाता द्वीप में कोटि तीर्थ पर स्नान करने के बाद कोटेश्वर महादेव, हाटकेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, गायत्रीश्वर, गोविन्देश्वर, तथा सावित्रीश्वर आदि देवों के दर्शन किये जाते हैं। तदनन्तर भूरीश्वर, श्रीकालिका माता और पाँच मुख वाले गणपति सहित नन्दी का दर्शन करने के बाद ओंकारेश्वर-मन्दिर महादेव का दर्शन प्राप्त होता है। ओंकारेश्वर-मन्दिर में शुकदेव जी, मान्धातेश्वर, मनागणेश्वर, श्री द्वारिकाधीश, नर्मदेश्वर भगवान, नर्मदा देवी, महाकालेश्वर, भगवान वैद्यनाथेश्वर, सिद्धेश्वर, रामेश्वर, जालेश्वर आदि का दर्शन करने के बाद विशल्या-संगम तीर्थ पर विशल्येश्वर का दर्शन किया जाता है।
अन्य मंदिरों के दर्शन
इनके अतिरिक्त अन्धकेश्वर, झुमेश्वर, नवग्रहेश्वर नाम से भी बहुत से शिवलिंगों के दर्शनों का अवसर मिलता है। मारूति, साक्षी गणेश, श्री अन्नपूर्णा माता तथा तुलसी जी का भी दर्शन मिलता है। इनके अतिरिक्त भी बहुत से देव हैं, जिनका दर्शन पैदल चलकर ही प्राप्त होता है, उनमें अविमुक्तेश्वर, महात्मा दरियाईनाथ की गद्दी, श्री बटुकभैरव, मंगलेश्वर, नागचन्द्रेश्वर, दत्तात्रेय तथा काले-गोरे भैरव का दर्शन प्रमुख है। वहाँ श्रीराममन्दिर और गुफा के भीतर धृष्णेश्वर का भी दर्शन प्राप्त होता है। इतने देवताओं के दर्शन में पूरा दिन लग जाता है।
दूसरे दिन के दर्शन
दूसरे दिन ओंकारेश्वर अर्थात मान्धाता पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा करने का विधान है। यहाँ देवस्थानों की संख्या बहुत है। श्री चक्रेश्वर, गोदन्तेश्वर और खेड़ापति हनुमान का दर्शन करने के बाद मल्लिकार्जुन, चन्द्रेश्वर, त्रिलोचनेश्वर, गोपेश्वर का दर्शन करते हैं। उसके बाद श्मशान भूमि में पहुँचकर पिशाचमुक्तेश्वर तथा केदारेश्वर का दर्शन कर सावित्रीकुण्ड और यमलार्जुनेश्वर के दर्शन के बाद कावेरी के संगम पर पितरों के लिए तर्पण करने की प्रथा है। वहाँ पर श्री रणछोड़ जी और ऋणमुक्तेश्वर का पूजन किया जाता है। राजा मुचुकुन्द के क़िले से आगे हिडिम्बा संगमतीर्थ मिलता है। वहाँ जाते समय रास्ते में गौरी-सोमनाथ की विशाल लिंगमूर्ति का दर्शन मिलता है, जिन्हें ‘मामा-भांजा’ कहा जाता है। यह तीन मंज़िल का भव्य मन्दिर है, जिसकी प्रत्येक मंज़िल में शिवलिंग स्थापित है। यहाँ पर श्री नन्दी, श्री गणेश तथा श्री हनुमान जी की प्रतिमाएँ भी विद्यमान हैं। इस मन्दिर से जब आगे बढ़ते हैं, तो अन्नपूर्णा, अष्टभुजा, महिषासुरमर्दिनी, सीता-रसोई तथा श्री आनन्दभैरव के दर्शन होते हैं।
मुचुकुन्द क़िले के बाहर अर्जुन और भीम की मूर्तियाँ लगी हैं। उससे नीचे आने पर वीरखला पर भीमाशंकर का दर्शन तथा कुछ और नीचे उतरने पर श्री कालभैरव के दर्शन होते हैं। कावेरी संगम पर जूने कोटितीर्थ तथा सूर्यकुण्ड अवस्थित है। कावेरी के उस पार चौबीस अवतार, पशुपतिनाथ, गयाशिला, एरंडी संगमतीर्थ, पत्रीश्वर तथा गदाधर भगवान के मन्दिर हैं। यहाँ पर पिण्डदान तथा पितरों का श्राद्ध किया जाता है। राजमहल में श्रीराम का दर्शन कर, उसके बाद ओंकारेश्वर का दर्शन करने से परिक्रमा पूरी हो जाती है।
विष्णुपुरी और ब्रह्मपुरी
मान्धाता द्वीप से आगे नर्मदा को पार करके ‘विष्णुपुरी’ और ‘ब्रह्मपुरी’ स्थित है। विष्णुपुरी के पास गोमुख है, जहाँ से सर्वदा जल गिरता रहता है। इसे ‘कपिला-संगम तीर्थ’ कहा जाता है। गोमुख से निकलने वाली जलधारा गोकर्ण और महाबलेश्वर के लिंगों पर गिरती रहती है। इसे ‘कपिलाधारा’ कहा जाता है, जिसका जल त्रिशूलभेद कुण्ड से आता है। उस स्थान से इन्द्रेश्वर और व्यासेश्वर के दर्शन हेतु जाया जाता है, उसके बाद अमलेश्वर के दर्शन की परम्परा है। अमलेश्वर-मन्दिर का निर्माण अहल्याबाई ने करवाया था। इसे भी ज्योतिर्लिंग ही कहते हैं। यहाँ पर पूर्व गायकवाड़ राज्य की ओर से बहुत से ब्राह्मण नियुक्त थे, जो पार्थिव लिंग की पूजा करते रहते हैं। पार्थिव-पूजन की प्रकिया आज भी चल रही है। अमलेश्वर-मन्दिर की प्रदक्षिणा में वृद्धकालेश्वर, बाणेश्वर, मुक्तेश्वर, कर्दमेश्वर तथा तिलभाण्डेश्वर महादेव के मन्दिर विराजमान हैं। अमलेश्वर के अतिरिक्त बहुत से आश्रम और अखाड़ों में अनेक देवी-देवताओं के मन्दिर स्थापित हैं। उनमें निरंजनी अखाड़े में स्वामी कार्तिक का मन्दिर, अघोरी नाले पर अघोरेश्वर गणपति भगवान का मन्दिर, विष्णुपुरी में विष्णु के अतिरिक्त कपिल जी, वरुण, वरुणेश्वर, नीलकण्ठेश्वर, कर्दमेश्वर आदि के दर्शन प्राप्त होते हैं। मार्कण्डेय आश्रम में मार्कण्डेयशिला तथा मार्कण्डेश्वर का दर्शन किया जाता है।
चौबीस अवतार और पशुपतिनाथ
ओंकारेश्वर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जहाँ से नर्मदा की एक धारा कावेरी के रूप में विभक्त होती है, वहाँ पर चौबीस अवतार और पशुपतिनाथ का मन्दिर है। यहाँ पर धरती पर लेटी हुई एक रावण की मूर्ति है। इस मन्दिर से डेढ़ किलोमीटर आगे चलकर कुबेर जी का स्थान है, जहाँ कावेरी पुन: नर्मदा में मिल जाती है, वहीं संगम तट पर भगवान शिव का प्राचीन मन्दिर है्। ऐसी लोक मान्यता है कि यहाँ पर कुबेर ने कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या के कारण ही इस मन्दिर को कुबेरेश्वर-मन्दिर कहा जाता है।
सीता वाटिका
वहाँ से आगे च्यवन मुनि का आश्रम है और आगे सप्तमातृकाओं के मन्दिर हैं, जिन्हें सातमातृ कहा जाता है। सातमातृ में वाराही, चामुण्डा, ब्रह्माणी, वैष्णवी, इन्द्राणी, कौमारी तथा माहेश्वरी इन सप्तमातृकाओं के मन्दिर बने हुए हैं। ऐसी जनश्रुति है कि नर्मदा के उत्तर तट से लगभग पाँच किलोमीटर की दूरी पर महर्षि वाल्मीकि का आश्रम था। जनकनन्दिनी जानकी इसी आश्रम में निवास करती थीं। वर्तमान में इस स्थान को सीता वाटिका कहा जाता है, जो सातमातृ से सात मील दूर है। सीता वाटिका नामक स्थान में सीताकुण्ड, रामकुण्ड तथा लक्ष्मण कुण्ड हैं। यहाँ चौसठ योगिनियों और बावन भैरवों की विशाल मूर्तियाँ स्थापित हैं। इस क्षेत्र के आसपास भी अनेक धार्मिक स्थल हैं।
य एवं पूजयेच्छम्भुं मातृगर्भं वसेन्न हि।
यदभीष्टं फलं तच्य प्राप्नुयान्नात्र संशय:॥
‘इस प्रकार जो ओंकारेश्वर शिव की पूजा करता है, उसे सम्पूर्ण अभीष्ट मिल जाता है और उसे पुन: माता के गर्भ में आना नहीं पड़ता है।’
Onkareshvar Jyotirling Ke Sath Hi Amleshvar Jyetirling Bhi Hai. In Donon Shivlingon Ki Ganna Ek Hi Jyotirling Men Ki Gai Hai. Onkareshvar Sthan Bhi Malva Kshetr Men Hi Padta Hai. Skand Puran Ke Reva Khand Men Shri Onkareshvar Ki Mahima Ka Bakhan Kiya Gaya Hai-
Devasthaanasamam Hyetat Matprsadad Bhavishyti.
Annadaanam Tapa: Puja Tathaa Praanavisarjanam.
Ye Kurvanti Narasteshan Shivalokanivaasanam॥
Arthat ‘onkareshvar Tirth Alaukik Hai. Bhagwan Shankar Ki Kripa Se Yah Devasthan Ke Saman Hi Hain. Jo Manushy Is Tirth Men Pahunchkar Anndan, Tap, Puja Adi Karta Hai Athva Apna Pranotsarg Yani Mrityu Ko Prapt Hota Hai, Use Bhagwan Shiv Ke Lok Men Sthan Prapt Hota Hai.’
Narmada Nadi Ke Do Dharaon Ke Bantne Se Ek Tapu Ka Nirman Ho Gaya Hai, Ise Shivpuri Bhi Kaha Jata Hai. Narmada Ki Vibhakt Dhara Dakshin Ki Or Jati Hai. Dakshin Ki Or Bahne Vali Dhara Hi Pradhan Mani Jati Hai, Jise Nav (Nauka) Ke Dvara Par Kiya Jata Hai. Narmada Ke Is Kinare Par Pakke Ghaton Ka Nirman Karaya Gaya Hai. Isi Mandhata Namak Parvat Par Bhagwan Onkareshvar-Mahadev Virajman Hain. Itihas Prasiddh Bhagwan Ke Mahan Bhakt Ambrish Aur Muchukund Ke Pita Suryvanshi Raja Mandhata Ne Is Sthan Par Kathor Tapasya Karke Bhagwan Shankar Ko Prasann Kiya Tha. Ve Ek Mahan Tapasvi Aur Vishal Mahayajnon Ke Kartta The. Us Mahan Purush Mandhata Ke Nam Par Hi Is Parvat Ka Nam Mandhata Parvat Ho Gaya. Yahan Ke Zyadatar Mandiron Ka Nirman Peshva Rajaon Dvara Hi Karaya Gaya Tha. Aisa Bataya Jata Hai Ki Bhagwan Onkareshvar Ka Mandir Bhi Unhi Peshvaon Dvara Hi Banvaya Gaya Hai. Is Mandir Men Do Kamron (Kakshon) Ke Bich Se Hokar Jana Padta Hai. Chunki Bhitar Andhera Rahta Hai, Islie Vahan Hamesha Deepak Jalaya Jata Hai.
Shiv Puran Ki Katha
Is Onkartirth Ke Jyotirling Ko Shiv Mahapuran Men ‘parmeshvar Ling’ Kaha Gaya Hai. Yah Parmeshvar Ling Is Tirth Men Kaise Prakat Hua Athva Iski Sthapna Kaise Hui, Is Sambandh Men Shiv Puran Ki Katha Is Prakar Hai- Bhagwan Shiv Ke Anek Nam Hain. Ek Bar Narad Rishi Param Shraddha Aur Badi Lagan Ke Sath Unki Seva Karne Lage. Kuchhh Samay Seva Men Bitane Ke Bad Munishreshth Vahan Se Giriraj Vindhy Par Pahunch Gaye. Vindhy Ne Bade Adar-Samman Ke Sath Unki Vidhivat Puja Ki. ‘main Sarvgun Sampann Hun, Mere Pas Har Prakar Ki Sampda Hai, Kisi Vastu Ki Kami Nahin Hai’- Is Prakar Ke Bhav Ko Man Men Liye Vindhyachal Narad Ji Ke Samaksh Khada Ho Gaya. Ahankarnashak Shri Narad Ji Vindhyachal Ki Abhiman Se Bhari Baten Sunkar Lambi Sans Khinchte Hue Chupchap Khade Rahe. Uske Bad Vindhyparvat Ne Puchhha- ‘apko Mere Pas Kaun-Si Kami Dikhai Di? Apne Kis Kami Ko Dekhkar Lambi Sans Khinchi?’
Narad Ji Ne Vindhyachal Ko Bataya Ki Tumhare Pas Sab Kuchhh Hai, Kintu Meru Parvat Tumse Bahut Uncha Hai. Us Parvat Ke Shikhron Ka Vibhagdevtaon Ke Lokon Tak Pahuncha Hua Hai. Mujhe Lagta Hai Ki Tumhare Shikhar Ke Bhag Vahan Tak Kabhi Nahin Pahunch Paenge. Is Prakar Kahkar Rishi Narad Ji Ke Chale Jane Par Vindhyachal Ko Bahut Pachhhtava Hua. Vah Du:Khi Hokar Man Hi Man Shok Karne Laga. Usne Nishchay Kiya Ki Ab Vah Vishvnath Bhagwan Sadashiv Ki Aradhana Aur Tapasya Karega. Is Prakar Vichar Karne Ke Bad Vah Bhagwan Shankar Ji Ki Seva Men Chala Gaya. Jahan Par Sakshat Omkar Vidyman Hain. Us Sthan Par Pahunchkar Usne Prasannta Aur Prempurvak Shiv Ki Parthiv Murti (Mitti Ki Shivling) Banai Aur Chhh: Mahine Tak Lagatar Uske Pujan Men Tanmay Raha.
Vah Shambhu Ki Aradhana-Puja Ke Bad Nirantar Unke Dhyan Men Tallin Ho Gaya Aur Apne Sthan Se Idhar-Udhar Nahin Hua. Uski Kathor Tapasya Ko Dekhkar Parvtipti Bhagwan Shiv Us Par Prasann Ho Gaye. Unhonne Vindhyachal Ko Apna Divy Svarup Prakat Kar Dikhaya, Jiska Darshan Bade – Bade Yogiyon Ke Lie Bhi Atyant Durlabh Hota Hai. Sadashiv Bhagwan Prasanntapurvak Vindhyachal Se Bole- ‘vindhy! Main Tum Par Bahut Prasann Hun. Main Apne Bhakton Ko Unka Abhisht Var Pradan Karta Hun. Islie Tum Var Mango.’ Vindhy Ne Kaha- ‘deveshvar Mahesh! Yadi Ap Mujh Par Prasann Hain, To Bhaktvatsal! Hamare Kary Ki Siddhi Karne Vali Vah Abhisht Buddhi Hamen Pradan Karen!’ Vindhyparvat Ki Yachna Ko Pura Karte Hue Bhagwan Shiv Ne Usse Kaha Ki- ‘parvtraj! Main Tumhen Vah Uttam Var (Buddhi) Pradan Karta Hun. Tum Jis Prakar Ka Kam Karna Chaho, Vaisa Kar Sakte Ho. Mera Ashirwad Tumhare Sath Hai.’
Bhagwan Shiv Ne Jab Vindhy Ko Uttam Var De Diya, Usi Samay Devgan Tatha Shuddh Buddhi Aur Nirmal Chitt Vale Kuchhh Rishigan Bhi Vahan A Gaye. Unhonne Bhi Bhagwan Shankar Ji Ki Vidhivat Puja Ki Aur Unki Stuti Karne Ke Bad Unse Kaha- ‘prabho! Ap Hamesha Ke Lie Yahan Sthir Hokar Nivas Karen.’ Devtaon Ki Bat Se Maheshvar Bhagwan Shiv Ko Badi Prasannta Hui. Lokon Ko Sukh Pahunchane Vale Parmeshvar Shiv Ne Un Rishiyon Tatha Devtaon Ki Bat Ko Prasanntapurvak Svikar Kar Liya.
Vahan Sthit Ek Hi Onkarling Do Svarupon Men Vibhakt Ho Gaya. Pranav Ke Antargat Jo Sadashiv Vidyman Hue, Unhen ‘Omkar’ Nam Se Jana Jata Hai. Isi Prakar Parthiv Murti Men Jo Jyoti Pratishthit Hui Thi, Vah ‘parmeshvar Ling’ Ke Nam Se Vikhyat Hui. Parmeshvar Ling Ko Hi ‘amleshvar’ Bhi Kaha Jata Hai. Is Prakar Bhaktjnon Ko Abhisht Phal Pradan Karne Vale ‘onkareshvar’ Aur ‘parmeshvar’ Nam Se Shiv Ke Ye Jyotirling Jagat Men Prasiddh Hue. Us Samay Devtaon Aur Rishiyon Ne Milkar Un Jyotirlingon Ka Pujan Kiya Tatha Bhagwan Vrishbhadhvaj Ne Shiv Ko Prasann Kar Anek Var Prapt Kiye-
Tatpoojaam Cha Tadaa Chakrurdevashach Rishyasttha.
Prapurvrannekanshach Santoshya Vrishabhadhvajam॥
Is Prakar Bhagwan Shiv Ke Pradurbhav Aur Nirantar Nivas Se Vindhyachal Parvat Ko Ativ Prasannta Hui. Abhisht Var Ki Prapti Se Usne Apne Kary Ki Siddhi Ki Aur Apne Mansik Paritap Ka Parityag Kar Diya. Shiv Puran Ka Aisa Udghosh Hai Ki Jo Manushy Bhagwan Shankar Ka Pujan Kar Nirantar Dhyan Karta Hai, Use Dobara Mata Ke Garbh Men Nahin Ana Padta Hai Arthat Uski Mukti Ho Jati Hai. Is Omkar Men Parmeshvar Jyotirling Ka Pujan Sabhi Prakar Ka Manovanchhhit Phal Dene Vala Hai.
Onkareshvar Ka Vastushilp
Onkareshvar Ling Kisi Manushy Ke Dvara Gadha, Tarasha Ya Banaya Hua Nahin Hai, Balki Yah Prakritik Shivling Hai. Iske Charon Or Hamesha Jal Bhara Rahta Hai. Pray: Kisi Mandir Men Ling Ki Sthapna Garbh Grih Ke Madhy Men Ki Jati Hai Aur Uske Thik Upar Shikhar Hota Hai, Kintu Yah Onkareshvar Ling Mandir Ke Gumbad Ke Niche Nahin Hai. Iski Ek Visheshta Yah Bhi Hai Ki Mandir Ke Upri Shikhar Par Bhagwan Mahakaleshvar Ki Murti Lagi Hai. Kuchhh Logon Ki Manyta Hai Ki Yah Parvat Hi Onkarrup Hai. Ve Log Is Parvat Ki Parikrima Bhi Karte Hain.
Prachin Siddheshvar Mahadev
Yahan Par Sthit Prachin Siddheshvar Mahadev Ka Mandir Bhi Darshniy Hai. Parikrama Ke Antargat Bahut Se Mandiron Ke Vidyman Hone Ke Karan Bhi Yah Parvat Omkar Ke Svarup Men Dikhai Padta Hai. Onkareshvar Ke Mandir Onkar Men Bane Chandr Ka Sthaniy Om Ismen Bane Hue Chandrbindu Ka Jo Sthan Hai, Vahi Sthan Onkarparvat Par Bane Onkareshvar Mandir Ka Hai. Malum Padta Hai Is Mandir Men Shiv Ji Ke Pas Hi Maa Parvati Ki Bhi Murti Sthapit Hai. Yahan Par Bhagwan Parmeshvar Mahadev Ko Chane Ki Dal Chadhane Ki Parampra Hai.
Dharma Ke Sath Kuprtha Bhi
Is Onkareshvar Mandir Men Kabhi Ek Bhishan Parampra Bhi Prachlit Thi, Jo Ab Samapt Kar Di Gai Hai. Is Mandhata Parvat Par Ek Khadi Chadhai Vali Pahadi Hai. Iske Sambandh Men Ek Prachlan Tha Ki Jo Koi Manushy Is Pahadi Se Kudkar Apna Pran Narmada Men Visarjit Kar Deta Hai, Uski Tatkal Mukti Ho Jati Hai. Is Kuprtha Ke Chalte Bahut Sare Log Sadyomukti (Tatkal Moksha) Ki Kamna Se Us Pahadi Par Se Nadi Men Kudkar Apni Jan De Dete The. Is Pratha Ko ‘bhriguptan’ Nam Se Jana Jata Tha. Sati Pratha Ki Tarah Is Prachlan Ko Bhi Angreji Sarkar Ne Pratibandhit Kar Diya. Yah Prannashak Anushthan San 1824 I. Men Hi Band Kara Diya. Tha. Is Onkareshvar-Tirth Men Kartik Mas (Navambar) Ki Purnima Tithi Ko Bhari Mela Lagta Hai. Narmada Men Snankar Bhagwan Amleshvar Ke Darshan Ka Bahut Mahattv Puranon Men Darshaya Gaya Hai. Narmada Nadi Ke Snan To Kya, Uske Darshan Matr Se Bhi Manushy Men Pavitrta Ati Hai.
Mandir Aur Narmada
Mortakka Se Onkareshvar Jate Samay Narmada Ke Kinare Agal-Bagal Men Do Chhhoti-Chhhoti Pahadiyan Hain, Jinko ‘vishnupuri’ Aur ‘brahmpuri’ Kaha Jata Hai. Inke Bich Se Hi Kapil Dhara Namak Nadi Bahti Hai, Jo Age Chalkar Narmada Nadi Men Hi Mil Jati Hai. Yahan Par Pakke Ghat Aur Anek Mandir Virajman Hain. Aisa Pratit Hota Hai Ki Ling Ki Jalhri Ka Sambandh Niche Narmada Ke Kisi Chhhidr (Bil) Se Hai. Islie Omkar Ling Par Chadhayi Gayi Bhent-Puja Ko Pujari Log Badi Savdhani Se Shighr Hi Utha Lete Hain. Ve Apne Hath Ko Jalhri Ke Age Lagaye Rahte Hain, Jisse Ki Chadhava Pani Men Bahkar Nadi Men N Chala Jay.
Pratima Ka Naukavihar
Pratyek Somvar Ko Bhagwan Onkareshvar Ki Panch Mukhon Vali Sone Ki Pratima Ko Nav Men Baithakar Narmada Nadi Men Jalvihar Ya Naukavihar Karaya Jata Hai. Vartman Men Onkareshvar-Mandir Ka Jirnoddhar Kiya Gaya Hai. Yahan Se Sarkar Dvara Ek Nahar Nikali Gayi Hai, Jo Krishi-Kary Arthat Sinchai Ke Lie Hai.
Onkareshvar Kaise Pahunchen
Is Nahar Ka Nirman Karne Vali Ek Praivet Kampni Ne Hi Onkareshvar-Mandir Ka Jirnoddhar Karaya Hai. Usne Nadi Par Pakka Ghat Tatha Upar Mandir Jane Ke Lie Sidhiyan Bhi Banvayi Hain. Do Taraph Se Nadi Se Ghiri Yah Pahadi Is Samay Lagbhag Dedh Kilomitar Lambi Aur Ek Kilomitar Chaudi Hai. Mortakka Relve Steshan Se Bas, Taimpon, Tanga Adi Ke Dvara Onkareshvar Pahuncha Jata Hai. Is Tapu (Mandhata) Ke Donon Or Bahne Vali Nadi Yadypi Narmada Hi Hai, Kintu Iski Dusri Jaldhara Ko Vahan Kaveri Kahte Hain.
Mandiron Ke Darshan
Mandhata Dvip Ke Ant Men Vahi Kaveri-Dhara Pun: Narmada Men Hi Mil Jati Hai. Is Dvip Ka Akar-Prakar Pranav Se Milta-Julta Hai. Onkareshvar-Mandir Ke Parisar Men Hi Panch Mukh Vale Ganesh Ji Ki Murti Hai. Onkareshvar-Mandir Ki Sidhiyan Chadhkar Dusri Manzil Men Mahakaleshvar Ling Murti Ka Darshan Prapt Hota Hai. Uski Tisri Manzil Par Bhagwan Vaidynatheshvar Ki Ling Murti Vidyman Hai. Is Mandir Ki Parikrama Men Shri Rameshvar Mandir Tatha Gauri-Somnath Ke Bhi Darshan Prapt Hote Hain. Mandir Ke Samip Avimukteshvar Mahadev, Jvaleshvar, Kedareshvar Mahadev, Adi Ke Prachin Mandir Bhi Avasthit Hai.
Dharmik Drishti Se Parikrama
Dharmik Drishti Se Mandhata Tapu Men Onkareshvar Ki Ek Chhhoti Aur Ek Badi Do Parikrmaen Ki Jati Hain. Onkareshvar Kshetr Ki Sampurn Tirthyatra Tin Dinon Men Puri Ki Ja Sakti Hai. Mandhata Dvip Men Koti Tirth Par Snan Karne Ke Bad Koteshvar Mahadev, Hatkeshvar, Tryambkeshvar, Gayatrishvar, Govindeshvar, Tatha Savitrishvar Adi Devon Ke Darshan Kiye Jate Hain. Tadnantar Bhurishvar, Shrikalika Mata Aur Panch Mukh Vale Ganpati Sahit Nandi Ka Darshan Karne Ke Bad Onkareshvar-Mandir Mahadev Ka Darshan Prapt Hota Hai. Onkareshvar-Mandir Men Shukdev Ji, Mandhateshvar, Managneshvar, Shri Dvarikadhish, Narmdeshvar Bhagwan, Narmada Devi, Mahakaleshvar, Bhagwan Vaidynatheshvar, Siddheshvar, Rameshvar, Jaleshvar Adi Ka Darshan Karne Ke Bad Vishalya-Sangam Tirth Par Vishalyeshvar Ka Darshan Kiya Jata Hai.
Any Mandiron Ke Darshan
Inke Atirikt Andhkeshvar, Jhumeshvar, Navagrheshvar Nam Se Bhi Bahut Se Shivlingon Ke Darshnon Ka Avsar Milta Hai. Maruti, Sakshi Ganesh, Shri Annapurna Mata Tatha Tulsi Ji Ka Bhi Darshan Milta Hai. Inke Atirikt Bhi Bahut Se Dev Hain, Jinka Darshan Paidal Chalkar Hi Prapt Hota Hai, Unmen Avimukteshvar, Mahatma Dariyainath Ki Gaddi, Shri Batukbhairav, Mangleshvar, Nagchandreshvar, Dattatrey Tatha Kale-Gore Bhairav Ka Darshan Pramukh Hai. Vahan Shrirammandir Aur Gupha Ke Bhitar Dhrishneshvar Ka Bhi Darshan Prapt Hota Hai. Itne Devtaon Ke Darshan Men Pura Din Lag Jata Hai.
Dusre Din Ke Darshan
Dusre Din Onkareshvar Arthat Mandhata Parvat Ki Panchkosi Parikrama Karne Ka Vidhan Hai. Yahan Devasthanon Ki Sankhya Bahut Hai. Shri Chakreshvar, Godanteshvar Aur Khedapti Hanuman Ka Darshan Karne Ke Bad Mallikarjun, Chandreshvar, Trilochneshvar, Gopeshvar Ka Darshan Karte Hain. Uske Bad Shmashan Bhumi Men Pahunchkar Pishachmukteshvar Tatha Kedareshvar Ka Darshan Kar Savitrikund Aur Yamlarjuneshvar Ke Darshan Ke Bad Kaveri Ke Sangam Par Pitron Ke Lie Tarpan Karne Ki Pratha Hai. Vahan Par Shri Ranachhhod Ji Aur Rinmukteshvar Ka Pujan Kiya Jata Hai. Raja Muchukund Ke Qile Se Age Hidimba Sangmtirth Milta Hai. Vahan Jate Samay Raste Men Gauri-Somnath Ki Vishal Lingmurti Ka Darshan Milta Hai, Jinhen ‘mama-Bhanja’ Kaha Jata Hai. Yah Tin Manzil Ka Bhavy Mandir Hai, Jiski Pratyek Manzil Men Shivling Sthapit Hai. Yahan Par Shri Nandi, Shri Ganesh Tatha Shri Hanuman Ji Ki Pratimaen Bhi Vidyman Hain. Is Mandir Se Jab Age Badhte Hain, To Annapurna, Ashtbhuja, Mahishasurmardini, Sita-Rasoi Tatha Shri Anandbhairav Ke Darshan Hote Hain.
Muchukund Qile Ke Bahar Arjun Aur Bhim Ki Murtiyan Lagi Hain. Usse Niche Ane Par Virkhla Par Bhimashankar Ka Darshan Tatha Kuchhh Aur Niche Utrne Par Shri Kalbhairav Ke Darshan Hote Hain. Kaveri Sangam Par June Kotitirth Tatha Surykund Avasthit Hai. Kaveri Ke Us Par Chaubis Avtar, Pashuptinath, Gayashila, Erandi Sangmtirth, Patrishvar Tatha Gadadhar Bhagwan Ke Mandir Hain. Yahan Par Pinddan Tatha Pitron Ka Shraddh Kiya Jata Hai. Rajmhal Men Shriram Ka Darshan Kar, Uske Bad Onkareshvar Ka Darshan Karne Se Parikrama Puri Ho Jati Hai.
Vishnupuri Aur Brahmpuri
Mandhata Dvip Se Age Narmada Ko Par Karke ‘vishnupuri’ Aur ‘brahmpuri’ Sthit Hai. Vishnupuri Ke Pas Gomukh Hai, Jahan Se Sarvda Jal Girta Rahta Hai. Ise ‘kapila-Sangam Tirth’ Kaha Jata Hai. Gomukh Se Niklne Vali Jaldhara Gokarn Aur Mahableshvar Ke Lingon Par Girti Rahti Hai. Ise ‘kapiladhara’ Kaha Jata Hai, Jiska Jal Trishulbhed Kund Se Ata Hai. Us Sthan Se Indreshvar Aur Vyaseshvar Ke Darshan Hetu Jaya Jata Hai, Uske Bad Amleshvar Ke Darshan Ki Parampra Hai. Amleshvar-Mandir Ka Nirman Ahalyabai Ne Karvaya Tha. Ise Bhi Jyotirling Hi Kahte Hain. Yahan Par Purv Gaykvad Rajy Ki Or Se Bahut Se Brahmin Niyukt The, Jo Parthiv Ling Ki Puja Karte Rahte Hain. Parthiv-Pujan Ki Prakiya Aj Bhi Chal Rahi Hai. Amleshvar-Mandir Ki Pradakshina Men Vriddhkaleshvar, Baneshvar, Mukteshvar, Kardmeshvar Tatha Tilbhandeshvar Mahadev Ke Mandir Virajman Hain. Amleshvar Ke Atirikt Bahut Se Ashram Aur Akhadon Men Anek Devi-Devtaon Ke Mandir Sthapit Hain. Unmen Niranjni Akhade Men Swami Kartik Ka Mandir, Aghori Nale Par Aghoreshvar Ganpati Bhagwan Ka Mandir, Vishnupuri Men Vishnu Ke Atirikt Kapil Ji, Varun, Varuneshvar, Nilkantheshvar, Kardmeshvar Adi Ke Darshan Prapt Hote Hain. Markandey Ashram Men Markandeyshila Tatha Markandeshvar Ka Darshan Kiya Jata Hai.
Chaubis Avtar Aur Pashuptinath
Onkareshvar Se Lagbhag Dedh Kilomitar Dur Jahan Se Narmada Ki Ek Dhara Kaveri Ke Rup Men Vibhakt Hoti Hai, Vahan Par Chaubis Avtar Aur Pashuptinath Ka Mandir Hai. Yahan Par Dharti Par Leti Hui Ek Ravan Ki Murti Hai. Is Mandir Se Dedh Kilomitar Age Chalkar Kuber Ji Ka Sthan Hai, Jahan Kaveri Pun: Narmada Men Mil Jati Hai, Vahin Sangam Tat Par Bhagwan Shiv Ka Prachin Mandir Hai. Aisi Lok Manyta Hai Ki Yahan Par Kuber Ne Kathor Tapasya Ki Thi. Unki Tapasya Ke Karan Hi Is Mandir Ko Kubereshvar-Mandir Kaha Jata Hai.
Sita Vatika
Vahan Se Age Chyavan Muni Ka Ashram Hai Aur Age Saptmatrikaon Ke Mandir Hain, Jinhen Satmatri Kaha Jata Hai. Satmatri Men Varahi, Chamunda, Brahmani, Vaishnvi, Indrani, Kaumari Tatha Maheshvri In Saptmatrikaon Ke Mandir Bane Hue Hain. Aisi Janashruti Hai Ki Narmada Ke Uttar Tat Se Lagbhag Panch Kilomitar Ki Duri Par Maharshi Valmiki Ka Ashram Tha. Janknandini Janki Isi Ashram Men Nivas Karti Thin. Vartman Men Is Sthan Ko Sita Vatika Kaha Jata Hai, Jo Satmatri Se Sat Mil Dur Hai. Sita Vatika Namak Sthan Men Sitakund, Ramkund Tatha Lakshman Kund Hain. Yahan Chausath Yoginiyon Aur Bavan Bhairvon Ki Vishal Murtiyan Sthapit Hain. Is Kshetr Ke Aspas Bhi Anek Dharmik Sthal Hain.
Ya Evam Poojayechchhhambhum Maatrigarbham Vasenna Hi.