श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंगShri Nageshvar Jyotirling
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात प्रान्त के द्वारकापुरी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है । यह स्थान गोमती द्वारका से बेट द्वारका जाते समय रास्ते में ही पड़ता है । द्वारका से नागेश्वर-मन्दिर के लिए बस,टैक्सी आदि सड़क मार्ग के अच्छे साधन उपलब्ध होते हैं । रेलमार्ग में राजकोट से जामनगर और जामनगर रेलवे से द्वारका पहुँचा जाता है ।
पौराणिक इतिहास
इस प्रसिद्ध शिवलिंग की स्थापना के सम्बन्ध में इतिहास इस प्रकार है- एक धर्मात्मा, सदाचारी और शिव जी का अनन्य वैश्य भक्त था, जिसका नाम ‘सुप्रिय’ था । जब वह नौका (नाव) पर सवार होकर समुद्र के जलमार्ग से कहीं जा रहा था, उस समय ‘दारूक’ नामक एक भयंकर बलशाली राक्षस ने उस पर आक्रमण कर दिया । राक्षस दारूक ने सभी लोगों सहित सुप्रिय का अपहरण कर लिया और अपनी पुरी में ले जाकर उसे बन्दी बना लिया । चूँकि सुप्रिय शिव जी का अनन्य भक्त था, इसलिए वह हमेशा शिव जी की आराधना में तन्मय रहता था । कारागार में भी उसकी आराधना बन्द नहीं हुई और उसने अपने अन्य साथियों को भी शंकर जी की आराधना के प्रति जागरूक कर दिया । वे सभी शिवभक्त बन गये । कारागार में शिवभक्ति का ही बोल-बाला हो गया ।
जब इसकी सूचना राक्षस दारूक को मिली, तो वह क्रोध में उबल उठा । उसने देखा कि कारागार में सुप्रिय ध्यान लगाए बैठा है, तो उसे डाँटते हुए बोला– ‘अरे वैश्य। तू आँखें बन्द करके मेरे विरुद्ध कौन-सा षड्यन्त्र रच रहा है?’ वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाता हुआ धमका रहा था, इसलिए उस पर कुछ भी प्रभाव न पड़ा ।
घमंडी राक्षस दारूक ने अपने अनुचरों को आदेश दिया कि सुप्रिय को मार डालो । अपनी हत्या के भय से भी सुप्रिय डरा नहीं और वह भयहारी, संकटमोचक भगवान शिव को पुकारने में ही लगा रहा । उस समय अपने भक्त की पुकार पर भगवान शिव ने उसे कारागार में ही दर्शन दिया । कारागार में एक ऊँचे स्थान पर चमकीले सिंहासन पर स्थित भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में उसे दिखाई दिये । शंकरजी ने उस समय सुप्रिय वैश्य का अपना एक पाशुपतास्त्र भी दिया और उसके बाद वे अन्तर्धान (लुप्त) हो गये । पाशुपतास्त्र (अस्त्र) प्राप्त करने के बाद सुप्रिय ने उसक बल से समचे राक्षसों का संहार कर डाला और अन्त में वह स्वयं शिवलोक को प्राप्त हुआ । भगवान शिव के निर्देशानुसार ही उस शिवलिंग का नाम ‘नागेश्वर ज्योतिर्लिंग’ पड़ा । ‘नागेश्वर ज्योतिर्लिंग’ के दर्शन करने के बाद जो मनुष्य उसकी उत्पत्ति और माहात्म्य सम्बन्धी कथा को सुनता है, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है तथा सम्पूर्ण भौतिक और आध्यात्मिक सुखों को प्राप्त करता है-
एतद् य: श्रृणुयान्नित्यं नागेशद्भवमादरात् ।
सर्वान् कामनियाद् धीमान् महापातकनशनान् ॥
उपर्युक्त ज्योतिर्लिंग के अतिरिक्त नागेश्वर नाम से दो अन्य शिवलिंगों की भी चर्चा ग्रन्थों में प्राप्त होती है । मतान्तर से इन लिंगों को भी कुछ लोग ‘नागेश्वर ज्योतिर्लिंग कहते हैं ।
इनमें से एक नागेश्वर ज्योतिर्लिंग निजाम हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश ग्राम में अवस्थित हैं । मनमाड से द्रोणाचलम तक जाने वाली रेलवे पर परभणी नामक प्रसिद्ध स्टेशन है । परभनी से कुछ ही दूरी पर पूर्णा जंक्शन है, जहाँ से रेलमार्ग पर ‘चारेंडी’ नामक स्टेशन है, जहाँ से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी ‘औढ़ाग्राम’ है । स्टेशन से मोटरमार्ग द्वारा ‘औढ़ाग्राम’ पहुँचा जाता है ।
इसी प्रकार उत्तराखंड प्रदेश के अल्मोड़ा जनपद में एक ‘योगेश या ‘जागेश्वर शिवलिंग’ अवस्थित है, जिसे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग’ बताया जाता है । यह स्थान अल्मोड़ा से लगभग 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व की ओर है, जिसकी दूरी नैनीताल से लगभग 100 किलोमीटर है । यद्यपि शिव पुराण के अनुसार समुद्र के किनारे द्वारका पुरी के पास स्थित शिवलिंग ही ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रमाणित होता है ।
ऐतिहासिक कारण
‘जागेश्वर शिवलिंग को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग कहने या मानने के कुछ प्रमुख ऐतिहासिक कारण इस प्रकार हैं-–
द्वादश ज्योतिर्लिंगों के पाठ में ‘नागेश दारूकावने’ ऐसा उल्लेख मिलता है । अल्मोड़ा के समीप स्थित शिवलिंग जागेश्वर के नाम से जाना जाता है । ऐसी स्थिति में ‘योगेश’ किस प्रकार नागेश बन गये? इस सन्दर्भ में ध्यान देने योग्य बात यह है कि कश्मीर प्रान्त के पहाड़ियों तथा विभिन्न मैदानी क्षेत्रों से अनेक में पौण्ड्रक, द्रविड, कम्बोज, यवन, शक पल्लव, राद, किरात, दरद, नाग और खस आदि प्रमुख थीं । महाभारत के अनुसार ये सभी जातियाँ बहुत पराक्रमी तथा सभ्यता-सम्पन्न थीं । जब पाण्डवों को इन लोगों से संघर्ष करना पड़ा तब उन्हें भी ज्ञान हुआ कि ये सभी क्षत्रिय धर्म और उसके गुणों से सम्पन्न हैं ।
इतिहास के पन्नों को देखने से यह भी ज्ञात होता है कि कुमाऊँ की अनार्य जातियों ने भी ब्राह्मण धर्म में प्रवेश पाने का प्रयास किया, किन्तु असफल रहीं । वसिष्ठ और विश्वामित्र के बीच वर्षो तक चला संघर्ष इसी आशय का प्रतीक है । श्री ओकले साहब ने उपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘पवित्र हिमालय’ में लिखा है कि कश्मीर और हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में नाग लोगों की एक जाति रहती है । ओकले के अनुसार सर्प की पूजा करने के कारण ही उन्हें ‘नाग’ कहा जाता है ।
राई डेविडस् जो एक प्रसिद्ध बौद्ध लेखक थे, उनका मत है कि पुराने बौद्ध काल में चित्रों और मूर्तियों में मनुष्य तथा साँप के जुड़े हुए स्वरूप में नाग पूजा को अंकित किया गया है । यह प्रथा आज भी गढ़वाल तथा कुमाऊँ में प्रचलित है ।
एटकिंशन नामक विद्वान् का भी यही अभिमत है, जिन्होंने ‘हिमालय डिस्ट्रिक्स’ नामक ग्रन्थ लिखा है, गढ़वाल के अधिकांशत: मन्दिरों में आज भी नागपूजा होती चली आ रही है ।
जागेश्वर शिवमन्दिर जहाँ अवस्थित है, उसके आसपास में आज भी वेरीनाग, धौलेनाग, कालियनाग आदि स्थान विद्यमान हैं, जिनमें ‘नाग’ शब्द उस नाग जाति की याद दिलाता है । उनके आधार पर यह बात तर्क संगत लगती है कि इन नाग-मन्दिरों के बीच ‘नागेश’ नामक कोई बड़ा मन्दिर प्राचीनकाल से कुमाऊँ में विद्यमान है । पौराणिक धर्म और भूत-प्रेतों की पूजा की भी शिवोपासना में गणना की गई है ।
आदि जगद्गुरु शंकराचार्य के मत और सिद्धान्त के प्रचार से पहले कुमाऊँ के लोगों को ‘पाशुपतेश्वर’ का नाम नहीं मालूम था । इन देवों की बलि पूजा होती थी या नहीं, यह कहना कठिन है, किन्तु इतिहास के पृष्ठों से इतना तो निश्चित है कि काठमाण्डू, नेपाल के ‘पाशुपतिनाथ, और कुमाऊँ में ‘यागेश्वर’ के ‘पाशुपतेश्वर’ दोनों वैदिक काल से पूजनीय देवस्थान हैं । पवित्र हिमालय की सम्पूर्ण चोटियों को तपस्वी भगवान शिवमूर्तियों के रूप में स्वीकार किया जाता है, किन्तु कैलास पर्वत को तो आदि काल से नैसर्गिक शिव मन्दिर बताया गया है ।
इन सब बातों से स्पष्ट है कि कुमाऊँ मण्डल में शिवपूजन का प्रचलन अति प्राचीन है ।
एक प्रसिद्ध आख्यायिका के अनुसार ‘यागेश्वर मन्दिर’ हिमालय के उत्तर पश्चिम की ओर अवस्थित है तथा यहाँ सघन देवदार का वन है । इस मन्दिर का निर्माण तिब्बतीय और आर्य शैली का मिला जुला स्वरूप है । जागेश्वर-मन्दिर के अवलोकन से पता चलता है कि इसका निर्माण कम से कम 2500 वर्षों पूर्व का है । इसके समीप मृत्युंजय और डिण्डेश्वर-मन्दिर भी उतने ही पुराने हैं । जागेश्वर-मन्दिर शिव-शक्ति की प्रतिमाएँ और दरवाजों के द्वारपालों की मूर्तियाँ भी उक्त प्रकार की अत्यन्त प्राचीन हैं । जागेश्वर-मन्दिर में राजा दीपचन्द की चाँदी की मूर्ति भी स्थापित है ।
स्कन्द पुराण के अनुसार
स्कन्द पुराण के मानस खण्ड और रेवा खण्ड में गढ़वाल तथा कुमाऊँ के पवित्र तीर्थो का वर्णन मिलता है । चीनी यात्री ह्रेनसांग ने बौद्ध धर्म की खोज में कुमाऊँ की यात्रा की थी ।
कुमाऊँ और कोसल राज्य
कुमाऊँ कोसल राज्य का ही एक भाग था । कुमाऊँ में वैदिक तथा बौद्ध धर्म समानान्तर रूप से प्रचलित थे । मल्ल राजाओं ने भी पाशुपतेश्वर या जागेश्वर के दर्शन किये थे तथा जागेश्वर को कुछ गाँव उपहार में समर्पित किये थे । चन्द राजाओं की जागेश्वर के प्रति अटूट श्रृद्धा थी । इनका राज्य कुमाऊँ की पहाड़ियों तथा तराईभाँवर के बीच था । देवीचन्द, कल्याणचन्द, रतनचन्द, रुद्रचन्द्र आदि राजाओं ने जागेश्वर-मन्दिर को गाँव तथा बहुत-सा धन दान में दिये थे ।
सन 1740 में अलीमुहम्मद ख़ाँ ने अपने रूहेला सैनिकों के साथ कुमाऊँ पर आक्रमण किया था । उसके सैनिकों ने भारी तबाही मचाई और अल्मोड़ा तक के मन्दिरों को भ्रष्ट कर उनकी मूर्तियों को तोड़ डाला । उन दुष्टों ने जागेश्वर-मन्दिर पर भी धावा बोला था, किन्तु ईश्वर इच्छा से वे असफल रहे । सघन देवदार के जंगल से लाखों बर्र निकलकर उन सैनिकों पर टूट पड़े और वे सभी भाग खड़े हुए । उनमें से कुछ कुमाऊँ निवासियों द्वारा मार दिये गये, तो कुछ सर्दी से मर गये ।
बौद्धों के समय में
बौद्धों के समय में भगवान ‘बदरी विशाल’ की प्रतिमा की तरह जागेश्वर की देव-प्रतिमाएँ भी सूर्य कुण्ड में कुछ दिनों तक पड़ी रहीं । अपने दिग्विजय-यात्रा के दौरान आदि जगद्गुरु शंकराचार्य ने पुन: मूर्तियों को स्थापित किया और जागेश्वर-मन्दिर की पूजा का दायित्त्व दक्षिण भारतीय कुमारस्वामी को सौंप दिया ।
इस प्रकार प्राचीन इतिहास का अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि, जागेश्वर-मन्दिर अत्यन्त प्राचीन काल का है और नाग जातियों के द्वारा इस शिवलिंग की पूजा होने के कारण इसे ‘यागेश’ या ‘नागेश’ कहा जाने लगा । इसी के कारण इसे ‘नागेश्वर ज्योतिर्लिंग’ मानने के पर्याप्त आधार मिल जाता है ।
शिवपुराण की कथा
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के सम्बन्ध में श्री शिव पुराण की कथा इस प्रकार है–
‘दारूका’ नाम की एक प्रसिद्ध राक्षसी थी, जो पार्वती जी से वरदान प्राप्त कर अहंकार में चूर रहती थी । उसका पति ‘दारूका’ महान् बलशाली राक्षस था । उसने बहुत से राक्षसों को अपने साथ लेकर समाज में आतंक फैलाया हुआ था । वह यज्ञ आदि शुभ कर्मों को नष्ट करता हुआ सन्त-महात्माओं का संहार करता था । वह प्रसिद्ध धर्मनाशक राक्षस था । पश्चिम समुद्र के किनारे सभी प्रकार की सम्पदाओं से भरपूर सोलह योजन विस्तार पर उसका एक वन था, जिसमें वह निवास करता था ।
दारूका जहाँ भी जाती थी, वृक्षों तथा विविध उपकरणों से सुसज्जित वह वनभूमि अपने विलास के लिए साथ-साथ ले जाती थी । महादेवी पार्वती ने उस वन की देखभाल का दायित्त्व दारूका को ही सौंपा था, जो उनके वरदान के प्रभाव से उसके ही पास रहता था । उससे पीड़ित आम जनता ने महर्षि और्व के पास जाकर अपना कष्ट सुनाया । शरणागतों की रक्षा का धर्म पालन करते हुए महर्षि और्व ने राक्षसों को शाप दे दिया । उन्होंने कहा कि ‘जो राक्षस इस पृथ्वी पर प्राणियों की हिंसा और यज्ञों का विनाश करेगा, उसी समय वह अपने प्राणों से हाथ धो बैठेगा । महर्षि और्व द्वारा दिये गये शाप की सूचना जब देवताओं को मालूम हुई, तब उन्होंने दुराचारी राक्षसों पर चढ़ाई कर दी । राक्षसों पर भारी संकट आ पड़ा । यदि वे युद्ध में देवताओं को मरते हैं, तो शाप के कारण स्वयं मर जाएँगे और यदि उन्हें नहीं मारते हैं, तो पराजित होकर स्वयं भूखों मर जाएँगे । उस समय दारूका ने राक्षसों को सहारा दिया और भवानी के वरदान का प्रयोग करते हुए वह सम्पूर्ण वन को लेकर समुद्र में जा बसी । इस प्रकार राक्षसों ने धरती को छोड़ दिया और निर्भयतापूर्वक समुद्र में निवास करते हुए वहाँ भी प्राणियों को सताने लगे ।
एक बार उस समुद्र में मनुष्यों से भरी बहुत-सारी नौकाएँ जा रही थीं, जिन्हें उन राक्षसों ने पकड़ लिया । सभी लोगों को बेड़ियों से बाँधकर उन्हें कारागार में बन्द कर दिया गया । राक्षस उन यात्रियों को बार-बार धमकाने लगे । एक ‘सुप्रिय’ नामक वैश्य उस यात्री दल का अगुवा (नेता) था, जो बड़ा ही सदाचारी था । वह ललाट पर भस्म, गले में रुद्राक्ष की माला डालकर भगवान शिव की भक्ति करता था । सुप्रिय बिना शिव जी की पूजा किये कभी भी भोजन नहीं करता था । उसने अपने बहुत से साथियों को भी शिव जी का भजन-पूजन सिखला दिया था । उसके सभी साथी ‘नम: शिवाय’ का जप करते थे तथा शिव जी का ध्यान भी करते थे । सुप्रिय परम भक्त था, इसलिए उसे शिव जी का दर्शन भी प्राप्त होता था ।
इस विषय की सूचना जब राक्षस दारूका को मिली, तो वह करागार में आकर सुप्रिय सहित सभी को धमकाने लगा और मारने के लिए दौड़ पड़ा । मारने के लिए आये राक्षसों को देखकर भयभीत सुप्रिय ने कातरस्वर से भगवान शिव को पुकारा, उनका चिन्तन किया और वह उनके नाम-मन्त्र का जप करने लगा । उसने कहा- देवेश्वर शिव। हमारी रक्षा करें, हमें इन दुष्ट राक्षसों से बचाइए । देव। आप ही हमारे सर्वस्व हैं, आप ही मेरे जीवन और प्राण हैं । इस प्रकार सुप्रिय वैश्य की प्रार्थना को सुनकर भगवान शिव एक ‘विवर’ अर्थात बिल से प्रकट हो गये । उनके साथ ही चार दरवाजों का एक सुन्दर मन्दिर प्रकट हुआ ।
उस मन्दिर के मध्यभाग में (गर्भगृह) में एक दिव्य ज्योतिर्लिंग प्रकाशित हो रहा था तथा शिव परिवार के सभी सदस्य भी उसके साथ विद्यमान थे । वैश्य सुप्रिय ने शिव परिवार सहित उस ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन किया–
इति सं प्रार्थित: शम्भुर्विवरान्निर्गतस्तदा ।
भवनेनोत्तमेनाथ चतुर्द्वारयुतेन च ॥
मध्ये ज्योति:स्वरूपं च शिवरूपं तदद्भुतम् ।
परिवारसमायुक्तं दृष्टवा चापूजयत्स वै ॥
पूजितश्च तदा शम्भु: प्रसन्नौ ह्यभवत्स्वयम् ।
अस्त्रं पाशुपतं नाम दत्त्वा राक्षसपुंगवान् ॥
जघान सोपकरणांस्तान्सर्वान्सगणान्द्रुतम् ।
अरक्षच्च स्वभक्तं वै दुष्टहा स हि शंकर: ॥
सुप्रिय के पूजन से प्रसन्न भगवान शिव ने स्वयं पाशुपतास्त्र लेकर प्रमुख राक्षसों को, उनके अनुचरों को तथा उनके सारे संसाधनों (अस्त्र-शस्त्र) को नष्ट कर दिया । लीला करने के लिए स्वयं शरीर धारण करने वाले भगवान शिव ने अपने भक्त सुप्रिय आदि की रक्षा करने के बाद उस वन को भी यह वर दिया कि ‘आज से इस वन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र, इन चारों वर्णों के धर्मों का पालन किया जाएगा । इस वन में शिव धर्म के प्रचारक श्रेष्ठ ऋषि-मुनि निवास करेंगे और यहाँ तामसिक दुष्ट राक्षसों के लिए कोई स्थान न होगा ।’
राक्षसों पर आये इसी भारी संकट को देखकर राक्षसी दारूका ने दैन्यभाव (दीनता के साथ) से देवी पार्वती की स्तुति, विनती आदि की । उसकी प्रार्थना से प्रसन्न माता पार्वती ने पूछा– ‘बताओ, मैं तेरा कौन-सा प्रिय कार्य करूँ?’। दारूका ने कहा– ‘माँ। आप मेरे कुल (वंश) की रक्षा करें ।’ पार्वती ने उसके कुल की रक्षा का आश्वासन देते हुए भगवान शिव से कहा– ‘नाथ। आपकी कही हुई बात इस युग के अन्त में सत्य होगी, तब तक यह तामसिक सृष्टि भी चलती रहे, ऐसा मेरा विचार है ।’ माता पार्वती शिव से आग्रह करती हुईं बोलीं कि ‘मैं भी आपके आश्रय में रहने वाली हूँ, आपकी ही हूँ, इसलिए मेरे द्वारा दिये गये वचन को भी आप सत्य (प्रमाणित) करें । यह राक्षसी दारूका राक्षसियों में बलिष्ठ, मेरी ही शक्ति तथा देवी है । इसलिए यह राक्षसों के राज्य का शासन करेगी । ये राक्षसों की पत्नियाँ अपने राक्षसपुत्रों को पैदा करेगी, जो मिल-जुलकर इस वन में निवास करेंगे-ऐसा मेरा विचार है ।’
माता पार्वती के उक्त प्रकार के आग्रह को सुनकर भगवान शिव ने उनसे कहा– ‘प्रिय। तुम मेरी भी बात सुनो । मैं भक्तों का पालन तथा उनकी सुरक्षा के लिए प्रसन्नतापूर्वक इस वन में निवास करूँगा । जो मनुष्य वर्णाश्रम-धर्म का पालन करते हुए श्रद्धा-भक्तिपूर्वक मेरा दर्शन करेगा, वह चक्रवर्ती राजा बनेगा । कलि युग के अन्त में तथा सत युग के प्रारम्भ में महासेन का पुत्र वीरसेन राजाओं का महाराज होगा । वह मेरा परम भक्त तथा बड़ा पराक्रमी होगा । जब वह इस वन में आकर मेरा दर्शन करेगा । उसके बाद वह चक्रवर्ती सम्राट हो जाएगा ।’ तत्पश्चात् बड़ी-बड़ी लीलाएँ करने वाले शिव-दम्पत्ति ने आपस में हास्य-विलास की बातें की और वहीं पर स्थित हो गये । इस प्रकार शिवभक्तों के प्रिय ज्योतिर्लिंग स्वरूप भगवान शिव ‘नागेश्वर’ कहलाये और शिवा (पार्वती) देवी भी ‘नागेश्वरी’ के नाम से विख्यात हुईं । इस प्रकार शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए हैं, जो तीनों लोगों की कामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं । जो कोई इस नागेश्वर महादेव के आविर्भाव की कथा को श्रद्धा-प्रेमपूर्वक सुनता है, उसके समस्त पातक नष्ट हो जाते हैं और वह अपने सम्पूर्ण अभीष्ट फलों को प्राप्त कर लेता है–
Nageshvar Jyotirling Gujrat Prant Ke Dvarkapuri Se Lagbhag 25 Kilomitar Ki Duri Par Avasthit Hai . Yah Sthan Gomti Dwarka Se Bet Dwarka Jate Samay Raste Men Hi Padta Hai . Dwarka Se Nageshvar-Mandir Ke Lie Bas,Taiksi Adi Sadak Marg Ke Achchhhe Sadhan Uplabdh Hote Hain . Relmarg Men Rajkot Se Jamngar Aur Jamngar Relve Se Dwarka Pahuncha Jata Hai .
Pauranik Itihas
Is Prasiddh Shivling Ki Sthapna Ke Sambandh Men Itihas Is Prakar Hai- Ek Dharmatma, Sadachari Aur Shiv Ji Ka Anany Vaishy Bhakt Tha, Jiska Nam ‘supriy’ Tha . Jab Vah Nauka (Nav) Par Savar Hokar Samudr Ke Jalmarg Se Kahin Ja Raha Tha, Us Samay ‘daruk’ Namak Ek Bhayankar Balshali Rakshas Ne Us Par Akrman Kar Diya . Rakshas Daruk Ne Sabhi Logon Sahit Supriy Ka Aphran Kar Liya Aur Apni Puri Men Le Jakar Use Bandi Bana Liya . Chunki Supriy Shiv Ji Ka Anany Bhakt Tha, Islie Vah Hamesha Shiv Ji Ki Aradhana Men Tanmay Rahta Tha . Karagar Men Bhi Uski Aradhana Band Nahin Hui Aur Usne Apne Any Sathiyon Ko Bhi Shankar Ji Ki Aradhana Ke Prati Jagruk Kar Diya . Ve Sabhi Shivbhakt Ban Gaye . Karagar Men Shivbhakti Ka Hi Bol-Bala Ho Gaya .
Jab Iski Suchna Rakshas Daruk Ko Mili, To Vah Krodh Men Ubal Utha . Usne Dekha Ki Karagar Men Supriy Dhyan Lagae Baitha Hai, To Use Dantte Hue Bola– ‘are Vaishy. Tu Ankhen Band Karke Mere Viruddh Kaun-Sa Shadyantr Rach Raha Hai?’ Vah Zor-Zor Se Chillata Hua Dhamka Raha Tha, Islie Us Par Kuchhh Bhi Prabhav N Pada .
Ghamandi Rakshas Daruk Ne Apne Anuchron Ko Adesh Diya Ki Supriy Ko Mar Dalo . Apni Hatya Ke Bhay Se Bhi Supriy Dara Nahin Aur Vah Bhayhari, Sanktmochak Bhagwan Shiv Ko Pukarne Men Hi Laga Raha . Us Samay Apne Bhakt Ki Pukar Par Bhagwan Shiv Ne Use Karagar Men Hi Darshan Diya . Karagar Men Ek Unche Sthan Par Chamkile Sinhasan Par Sthit Bhagwan Shiv Jyotirling Ke Rup Men Use Dikhai Diye . Shankrji Ne Us Samay Supriy Vaishy Ka Apna Ek Pashuptastr Bhi Diya Aur Uske Bad Ve Antardhan (Lupt) Ho Gaye . Pashuptastr (Astr) Prapt Karne Ke Bad Supriy Ne Usak Bal Se Samche Rakshson Ka Sanhar Kar Dala Aur Ant Men Vah Svayan Shivlok Ko Prapt Hua . Bhagwan Shiv Ke Nirdeshanusar Hi Us Shivling Ka Nam ‘nageshvar Jyotirling’ Pada . ‘nageshvar Jyotirling’ Ke Darshan Karne Ke Bad Jo Manushy Uski Utpatti Aur Mahatmy Sambandhi Katha Ko Sunta Hai, Vah Samast Papon Se Mukt Ho Jata Hai Tatha Sampurn Bhautik Aur Adhyatmik Sukhon Ko Prapt Karta Hai-
Etad Ya: Shrrinuyaannityam Nageshadbhvmadrat .
Sarvan Kamniyad Dhiman Mahapatknshnan ॥
Uparyukt Jyotirling Ke Atirikt Nageshvar Nam Se Do Any Shivlingon Ki Bhi Charcha Granthon Men Prapt Hoti Hai . Matantar Se In Lingon Ko Bhi Kuchhh Log ‘nageshvar Jyotirling Kahte Hain .
Inmen Se Ek Nageshvar Jyotirling Nijam Haidrabad, Andhr Pradesh Gram Men Avasthit Hain . Manmad Se Dronachlam Tak Jane Vali Relve Par Parbhni Namak Prasiddh Steshan Hai . Parbhni Se Kuchhh Hi Duri Par Purna Jankshan Hai, Jahan Se Relmarg Par ‘charendi’ Namak Steshan Hai, Jahan Se Lagbhag 18 Kilomitar Ki Duri ‘audhagram’ Hai . Steshan Se Motrmarg Dvara ‘audhagram’ Pahuncha Jata Hai .
Isi Prakar Uttrakhand Pradesh Ke Almoda Janpad Men Ek ‘yogesh Ya ‘jageshvar Shivling’ Avasthit Hai, Jise Nageshvar Jyotirling’ Bataya Jata Hai . Yah Sthan Almoda Se Lagbhag 25 Kilomitar Uttar Purv Ki Or Hai, Jiski Duri Nainital Se Lagbhag 100 Kilomitar Hai . Yadypi Shiv Puran Ke Anusar Samudr Ke Kinare Dwarka Puri Ke Pas Sthit Shivling Hi Jyotirling Ke Rup Men Pramanit Hota Hai .
Aitihasik Karan
‘jageshvar Shivling Ko Nageshvar Jyotirling Kahne Ya Manne Ke Kuchhh Pramukh Aitihasik Karan Is Prakar Hain-–
Dvadash Jyotirlingon Ke Path Men ‘nagesh Darukavne’ Aisa Ullekh Milta Hai . Almoda Ke Samip Sthit Shivling Jageshvar Ke Nam Se Jana Jata Hai . Aisi Sthiti Men ‘yogesh’ Kis Prakar Nagesh Ban Gaye? Is Sandarbh Men Dhyan Dene Yogy Bat Yah Hai Ki Kashmir Prant Ke Pahadiyon Tatha Vibhinn Maidani Kshetron Se Anek Men Paundrak, Dravid, Kamboj, Yavan, Shak Pallav, Rad, Kirat, Darad, Nag Aur Khas Adi Pramukh Thin . Mahabharat Ke Anusar Ye Sabhi Jatiyan Bahut Parakrmi Tatha Sabhyta-Sampann Thin . Jab Pandvon Ko In Logon Se Sangharsh Karna Pada Tab Unhen Bhi Jnan Hua Ki Ye Sabhi Kshatriy Dharma Aur Uske Gunon Se Sampann Hain .
Itihas Ke Pannon Ko Dekhne Se Yah Bhi Jnat Hota Hai Ki Kumaun Ki Anary Jatiyon Ne Bhi Brahmin Dharma Men Pravesh Pane Ka Prayas Kiya, Kintu Asphal Rahin . Vasishth Aur Vishvamitr Ke Bich Varsho Tak Chala Sangharsh Isi Ashay Ka Pratik Hai . Shri Okle Sahab Ne Upni Prasiddh Pustak ‘pavitr Himalay’ Men Likha Hai Ki Kashmir Aur Himalay Ke Gadhval Kshetr Men Nag Logon Ki Ek Jati Rahti Hai . Okle Ke Anusar Sarp Ki Puja Karne Ke Karan Hi Unhen ‘nag’ Kaha Jata Hai .
Rai Devidas Jo Ek Prasiddh Bauddh Lekhak The, Unka Mat Hai Ki Purane Bauddh Kal Men Chitron Aur Murtiyon Men Manushy Tatha Sanp Ke Jude Hue Svarup Men Nag Puja Ko Ankit Kiya Gaya Hai . Yah Pratha Aj Bhi Gadhval Tatha Kumaun Men Prachlit Hai .
Etkinshan Namak Vidvan Ka Bhi Yahi Abhimat Hai, Jinhonne ‘himalay Distriks’ Namak Granth Likha Hai, Gadhval Ke Adhikanshat: Mandiron Men Aj Bhi Nagpuja Hoti Chali A Rahi Hai .
Jageshvar Shivmandir Jahan Avasthit Hai, Uske Aspas Men Aj Bhi Verinag, Dhaulenag, Kaliynag Adi Sthan Vidyman Hain, Jinmen ‘nag’ Shabd Us Nag Jati Ki Yad Dilata Hai . Unke Adhar Par Yah Bat Tark Sangat Lagti Hai Ki In Nag-Mandiron Ke Bich ‘nagesh’ Namak Koi Bada Mandir Prachinkal Se Kumaun Men Vidyman Hai . Pauranik Dharma Aur Bhut-Preton Ki Puja Ki Bhi Shivopasna Men Ganna Ki Gai Hai .
Adi Jagadguru Shankrachary Ke Mat Aur Siddhant Ke Prachar Se Pahle Kumaun Ke Logon Ko ‘pashupteshvar’ Ka Nam Nahin Malum Tha . In Devon Ki Bali Puja Hoti Thi Ya Nahin, Yah Kahna Kathin Hai, Kintu Itihas Ke Prishthon Se Itna To Nishchit Hai Ki Kathmandu, Nepal Ke ‘pashuptinath, Aur Kumaun Men ‘yageshvar’ Ke ‘pashupteshvar’ Donon Vaidik Kal Se Pujniy Devasthan Hain . Pavitr Himalay Ki Sampurn Chotiyon Ko Tapasvi Bhagwan Shivmurtiyon Ke Rup Men Svikar Kiya Jata Hai, Kintu Kailas Parvat Ko To Adi Kal Se Naisargik Shiv Mandir Bataya Gaya Hai . In Sab Baton Se Spasht Hai Ki Kumaun Mandal Men Shivpujan Ka Prachlan Ati Prachin Hai .
Ek Prasiddh Akhyayika Ke Anusar ‘yageshvar Mandir’ Himalay Ke Uttar Pashchim Ki Or Avasthit Hai Tatha Yahan Saghan Devdar Ka Van Hai . Is Mandir Ka Nirman Tibbtiy Aur Ary Shaili Ka Mila Jula Svarup Hai . Jageshvar-Mandir Ke Avlokan Se Pata Chalta Hai Ki Iska Nirman Kam Se Kam 2500 Varshon Purv Ka Hai . Iske Samip Mrityunjay Aur Dindeshvar-Mandir Bhi Utne Hi Purane Hain . Jageshvar-Mandir Shiv-Shakti Ki Pratimaen Aur Darvajon Ke Dvarpalon Ki Murtiyan Bhi Ukt Prakar Ki Atyant Prachin Hain . Jageshvar-Mandir Men Raja Dipchand Ki Chandi Ki Murti Bhi Sthapit Hai .
Skand Puran Ke Anusar
Skand Puran Ke Manas Khand Aur Reva Khand Men Gadhval Tatha Kumaun Ke Pavitr Tirtho Ka Varnan Milta Hai . Chini Yatri Hrensang Ne Bauddh Dharma Ki Khoj Men Kumaun Ki Yatra Ki Thi .
Kumaun Aur Kosal Rajy
Kumaun Kosal Rajy Ka Hi Ek Bhag Tha . Kumaun Men Vaidik Tatha Bauddh Dharma Samanantar Rup Se Prachlit The . Mall Rajaon Ne Bhi Pashupteshvar Ya Jageshvar Ke Darshan Kiye The Tatha Jageshvar Ko Kuchhh Ganv Uphar Men Samarpit Kiye The . Chand Rajaon Ki Jageshvar Ke Prati Atut Shrriddha Thi . Inka Rajy Kumaun Ki Pahadiyon Tatha Taraibhanvar Ke Bich Tha . Devichand, Kalyanchand, Ratnchand, Rudrchandr Adi Rajaon Ne Jageshvar-Mandir Ko Ganv Tatha Bahut-Sa Dhan Dan Men Diye The .
San 1740 Men Alimuhammad K͟Han Ne Apne Ruhela Sainikon Ke Sath Kumaun Par Akrman Kiya Tha . Uske Sainikon Ne Bhari Tabahi Machai Aur Almoda Tak Ke Mandiron Ko Bhrasht Kar Unki Murtiyon Ko Tod Dala . Un Dushton Ne Jageshvar-Mandir Par Bhi Dhava Bola Tha, Kintu Ishwar Ichchhha Se Ve Asphal Rahe . Saghan Devdar Ke Jangal Se Lakhon Barr Niklkar Un Sainikon Par Tut Pade Aur Ve Sabhi Bhag Khade Hue . Unmen Se Kuchhh Kumaun Nivasiyon Dvara Mar Diye Gaye, To Kuchhh Sardi Se Mar Gaye .
Bauddhon Ke Samay Men
Bauddhon Ke Samay Men Bhagwan ‘badri Vishal’ Ki Pratima Ki Tarah Jageshvar Ki Dev-Pratimaen Bhi Surya Kund Men Kuchhh Dinon Tak Padi Rahin . Apne Digvijay-Yatra Ke Dauran Adi Jagadguru Shankrachary Ne Pun: Murtiyon Ko Sthapit Kiya Aur Jageshvar-Mandir Ki Puja Ka Dayittv Dakshin Bhartiy Kumarasvami Ko Saump Diya .
Is Prakar Prachin Itihas Ka Avlokan Karne Se Jnat Hota Hai Ki, Jageshvar-Mandir Atyant Prachin Kal Ka Hai Aur Nag Jatiyon Ke Dvara Is Shivling Ki Puja Hone Ke Karan Ise ‘yagesh’ Ya ‘nagesh’ Kaha Jane Laga . Isi Ke Karan Ise ‘nageshvar Jyotirling’ Manne Ke Paryapt Adhar Mil Jata Hai .
Shivpuran Ki Katha
Nageshvar Jyotirling Ke Sambandh Men Shri Shiv Puran Ki Katha Is Prakar Hai–
‘daruka’ Nam Ki Ek Prasiddh Rakshsi Thi, Jo Parvati Ji Se Vardan Prapt Kar Ahankar Men Chur Rahti Thi . Uska Pati ‘daruka’ Mahan Balshali Rakshas Tha . Usne Bahut Se Rakshson Ko Apne Sath Lekar Samaj Men Atank Phailaya Hua Tha . Vah Yagya Adi Shubh Karmon Ko Nasht Karta Hua Sant-Mahatmaon Ka Sanhar Karta Tha . Vah Prasiddh Dharmnashak Rakshas Tha . Pashchim Samudr Ke Kinare Sabhi Prakar Ki Sampdaon Se Bharpur Solah Yojan Vistar Par Uska Ek Van Tha, Jismen Vah Nivas Karta Tha .
Daruka Jahan Bhi Jati Thi, Vrikshon Tatha Vividh Upkrnon Se Susajjit Vah Vanbhumi Apne Vilas Ke Lie Sath-Sath Le Jati Thi . Mahadevi Parvati Ne Us Van Ki Dekhbhal Ka Dayittv Daruka Ko Hi Saumpa Tha, Jo Unke Vardan Ke Prabhav Se Uske Hi Pas Rahta Tha . Usse Pidit Am Janta Ne Maharshi Aurv Ke Pas Jakar Apna Kasht Sunaya . Sharnagton Ki Raksha Ka Dharma Palan Karte Hue Maharshi Aurv Ne Rakshson Ko Shap De Diya . Unhonne Kaha Ki ‘jo Rakshas Is Prithvi Par Praniyon Ki Hinsa Aur Yajnon Ka Vinash Karega, Usi Samay Vah Apne Pranon Se Hath Dho Baithega . Maharshi Aurv Dvara Diye Gaye Shap Ki Suchna Jab Devtaon Ko Malum Hui, Tab Unhonne Durachari Rakshson Par Chadhai Kar Di . Rakshson Par Bhari Sankat A Pada . Yadi Ve Yuddh Men Devtaon Ko Marte Hain, To Shap Ke Karan Svayan Mar Jaenge Aur Yadi Unhen Nahin Marte Hain, To Parajit Hokar Svayan Bhukhon Mar Jaenge . Us Samay Daruka Ne Rakshson Ko Sahara Diya Aur Bhawani Ke Vardan Ka Prayog Karte Hue Vah Sampurn Van Ko Lekar Samudr Men Ja Basi . Is Prakar Rakshson Ne Dharti Ko Chhhod Diya Aur Nirbhytapurvak Samudr Men Nivas Karte Hue Vahan Bhi Praniyon Ko Satane Lage .
Ek Bar Us Samudr Men Manushyon Se Bhari Bahut-Sari Naukaen Ja Rahi Thin, Jinhen Un Rakshson Ne Pakad Liya . Sabhi Logon Ko Bediyon Se Bandhkar Unhen Karagar Men Band Kar Diya Gaya . Rakshas Un Yatriyon Ko Bar-Bar Dhamkane Lage . Ek ‘supriy’ Namak Vaishy Us Yatri Dal Ka Aguva (Neta) Tha, Jo Bada Hi Sadachari Tha . Vah Lalat Par Bhasm, Gale Men Rudraksha Ki Mala Dalkar Bhagwan Shiv Ki Bhakti Karta Tha . Supriy Bina Shiv Ji Ki Puja Kiye Kabhi Bhi Bhojan Nahin Karta Tha . Usne Apne Bahut Se Sathiyon Ko Bhi Shiv Ji Ka Bhajan-Pujan Sikhla Diya Tha . Uske Sabhi Sathi ‘nam: Shivay’ Ka Jap Karte The Tatha Shiv Ji Ka Dhyan Bhi Karte The . Supriy Param Bhakt Tha, Islie Use Shiv Ji Ka Darshan Bhi Prapt Hota Tha .
Is Vishay Ki Suchna Jab Rakshas Daruka Ko Mili, To Vah Karagar Men Akar Supriy Sahit Sabhi Ko Dhamkane Laga Aur Marne Ke Lie Daud Pada . Marne Ke Lie Aye Rakshson Ko Dekhkar Bhaybhit Supriy Ne Katrasvar Se Bhagwan Shiv Ko Pukara, Unka Chintan Kiya Aur Vah Unke Nam-Mantr Ka Jap Karne Laga . Usne Kaha- Deveshvar Shiv. Hamari Raksha Karen, Hamen In Dusht Rakshson Se Bachaie . Dev. Ap Hi Hamare Sarvasv Hain, Ap Hi Mere Jivan Aur Pran Hain . Is Prakar Supriy Vaishy Ki Prarthana Ko Sunkar Bhagwan Shiv Ek ‘vivar’ Arthat Bil Se Prakat Ho Gaye . Unke Sath Hi Char Darvajon Ka Ek Sundar Mandir Prakat Hua .
Us Mandir Ke Madhybhag Men (Garbhagriha) Men Ek Divy Jyotirling Prakashit Ho Raha Tha Tatha Shiv Parivar Ke Sabhi Sadasy Bhi Uske Sath Vidyman The . Vaishy Supriy Ne Shiv Parivar Sahit Us Jyotirling Ka Darshan Aur Pujan Kiya–
Iti Sam Praarthita: Shambhurvivrannirgtastda .
Bhavnenottmenath Chaturdvaryuten Ch ॥
Madhye Jyoti:Svaroopam Cha Shivaroopam Tadadbhutam .
Parivaarasamaayuktam Drishtva Chapujyats Vai ॥
Pujitashch Tada Shambhu: Prasannau Hyabhavatsvayam .
Astram Paashupatam Naama Dattva Rakshspungvan ॥
Jaghan Sopakaranaanstaansarvaansaganaandrutam .
Arakshachcha Svabhaktam Vai Dushtha S Hi Shankar: ॥
Supriy Ke Pujan Se Prasann Bhagwan Shiv Ne Svayan Pashuptastr Lekar Pramukh Rakshson Ko, Unke Anuchron Ko Tatha Unke Sare Sansadhnon (Astr-Shastr) Ko Nasht Kar Diya . Lila Karne Ke Lie Svayan Sharir Dharan Karne Vale Bhagwan Shiv Ne Apne Bhakt Supriy Adi Ki Raksha Karne Ke Bad Us Van Ko Bhi Yah Var Diya Ki ‘aj Se Is Van Men Brahmin, Kshatriy, Vaishy Tatha Shudr, In Charon Varnon Ke Dharmon Ka Palan Kiya Jaega . Is Van Men Shiv Dharma Ke Pracharak Shreshth Rishi-Muni Nivas Karenge Aur Yahan Tamsik Dusht Rakshson Ke Lie Koi Sthan N Hoga .’
Rakshson Par Aye Isi Bhari Sankat Ko Dekhkar Rakshsi Daruka Ne Dainybhav (Dinta Ke Sath) Se Devi Parvati Ki Stuti, Vinti Adi Ki . Uski Prarthana Se Prasann Mata Parvati Ne Puchhha– ‘batao, Main Tera Kaun-Sa Priy Kary Karun?’. Daruka Ne Kaha– ‘Maa. Ap Mere Kul (Vansh) Ki Raksha Karen .’ Parvati Ne Uske Kul Ki Raksha Ka Ashvasan Dete Hue Bhagwan Shiv Se Kaha– ‘nath. Apki Kahi Hui Bat Is Yug Ke Ant Men Saty Hogi, Tab Tak Yah Tamsik Srishti Bhi Chalti Rahe, Aisa Mera Vichar Hai .’ Mata Parvati Shiv Se Agrah Karti Huin Bolin Ki ‘main Bhi Apke Ashray Men Rahne Vali Hun, Apki Hi Hun, Islie Mere Dvara Diye Gaye Vachan Ko Bhi Ap Saty (Pramanit) Karen . Yah Rakshsi Daruka Rakshsiyon Men Balishth, Meri Hi Shakti Tatha Devi Hai . Islie Yah Rakshson Ke Rajy Ka Shasan Karegi . Ye Rakshson Ki Patniyan Apne Rakshsputron Ko Paida Karegi, Jo Mil-Julkar Is Van Men Nivas Karenge-Aisa Mera Vichar Hai .’
Mata Parvati Ke Ukt Prakar Ke Agrah Ko Sunkar Bhagwan Shiv Ne Unse Kaha– ‘priy. Tum Meri Bhi Bat Suno . Main Bhakton Ka Palan Tatha Unki Suraksha Ke Lie Prasanntapurvak Is Van Men Nivas Karunga . Jo Manushy Varnashram-Dharma Ka Palan Karte Hue Shraddha-Bhaktipurvak Mera Darshan Karega, Vah Chakrvarti Raja Banega . Kali Yug Ke Ant Men Tatha Sat Yug Ke Prarambh Men Mahasen Ka Putr Virsen Rajaon Ka Maharaj Hoga . Vah Mera Param Bhakt Tatha Bada Parakrmi Hoga . Jab Vah Is Van Men Akar Mera Darshan Karega . Uske Bad Vah Chakrvarti Samrat Ho Jaega .’ Tatpashchat Badi-Badi Lilaen Karne Vale Shiv-Dampatti Ne Apas Men Hasy-Vilas Ki Baten Ki Aur Vahin Par Sthit Ho Gaye . Is Prakar Shivbhakton Ke Priy Jyotirling Svarup Bhagwan Shiv ‘nageshvar’ Kahlaye Aur Shiva (Parvati) Devi Bhi ‘nageshvri’ Ke Nam Se Vikhyat Huin . Is Prakar Shiv Jyotirling Ke Rup Men Prakat Hue Hain, Jo Tinon Logon Ki Kamnaon Ko Purn Karne Vale Hain . Jo Koi Is Nageshvar Mahadev Ke Avirbhav Ki Katha Ko Shraddha-Prempurvak Sunta Hai, Uske Samast Patak Nasht Ho Jate Hain Aur Vah Apne Sampurn Abhisht Phalon Ko Prapt Kar Leta Hai–