श्री घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंगShri Ghushmeshvar Jyotirling
घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग
घुश्मेश्वर को लोग घुसृणेश्वर और घृष्णेश्वर भी कहते हैं। घृष्णेश्वर से लगभग आठ किलोमीटर दूर दक्षिण में एक पहाड़ की चोटी पर दौलताबाद का क़िला मौजूद है। यहाँ पर भी धारेश्वर शिवलिंग स्थित है। यहीं पर श्री एकनाथ जी के गुरु श्री जनार्दन महाराज जी की समाधि भी है ।
एलोरा की गुफाएँ
यहाँ से आगे कुछ दूर जाकर इतिहास प्रसिद्ध एलोरा की दर्शनीय गुफाएँ हैं। एलोरा की इन गुफाओं में कैलास नाम की गुफा सर्वश्रेष्ठ और अति सुन्दर है। पहाड़ को काट-काटकर इस गुफा का निर्माण किया गया है। कैलास गुफा की कलाकारी दर्शकों के मन को मुग्ध कर देती है। यहाँ मात्र हिन्दू धर्मावलम्बी ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोग एलोरा की कलाओं से आकर्षित होते हैं। एलोरा की रमणीयता को देखकर उससे प्रभावित होगर बौद्ध, जैन तथा मुसलमान आदि धर्मावलाम्बियों ने भी उसकी सुरम्य पहाड़ियों पर अपने-अपने स्थान बनाये हैं। कैलास गुफा से बेहद प्रभावित एक पश्चिमी विद्वान् श्यावेल ने दक्षिण भारत के सभी मन्दिरो का निर्माण-आधार (नमूना) कैलास को ही स्वीकार किया है ।
कुछ ऐसे भी लोग है, जो एलोरा कैलास मन्दिर को घुश्मेश्वर का प्राचीन स्थान मानते हैं। यहाँ के अति प्राचीन स्थानों में श्री घृष्णेश्वर शिव और देवगिरि दुर्ग के मध्य में स्थित सहस्रलिंग, पातालेश्चर व सूर्येश्वर हैं। इसी प्रकार सूर्य कुण्ड तथा शिव कुण्ड नामक सरोवर भी अति प्राचीन हैं । इस पहाड़ी की प्राकृतिक बनावट भी कुछ ऐसी ही है, जो सबके मन को अपनी ओर खींच लेती है। शिव पुराण के ज्ञान संहिता में लिखा है–
ईदृशं चैव लिंग च दृष्ट्वा पापै: प्रमुच्यते ।
सुखं संवर्धते पुंसां शुक्लपक्षे यथा शशी ॥
अर्थात् ‘घुश्मेश्वर महादेव के दर्शन करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा उसी प्रकार सुख-समृद्धि होती है, जिस प्रकार शुक्ल पक्ष में चन्द्रमा की ।’
शिव महापुराण के अनुसार
श्री शिवमहापुराण में घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा इस प्रकार बतायी गई है– ‘अद्भुत तथा नित्य परम शोभा सम्पन्न देवगिरि नामक पर्वत दक्षिण दिशा में अवस्थित है। उस पर्वत के समीप में भारद्वाज कुल में उत्पन्न एक सुधर्मा नामक ब्रह्मवेत्ता (ब्रह्म को जानने वाला) ब्राह्मण निवास करते थे। सदा शिव धर्म के पालन में तत्पर रहने वाली उनकी पत्नी का नाम सुदेहा था। वह कुशलतापूर्वक अपने घर के कार्यों को करती हुई पति की भी सब प्रकार से सेवा करती थी। ब्राह्मण श्रेष्ठ सुधर्मा भी देवताओं तथा अतिथियों के पूजक थे। वे वैदिक सनातन धर्म के नियम का अनुसरण करते हुए नित्य अग्निहोत्र करते थे। त्रिकाल सन्ध्या (सुबह, दोपहर और शाम) करने के कारण उनके शरीर की कान्ति सूर्य की भाँति उद्दीप्त हो रही थी। वेद शास्त्रों के मर्मज्ञ (ज्ञाता) होने के कारण वे शिष्यों को पढ़ाया भी करते थे। वे धनवान तथा दानी भी थे। वे सज्जनता तथा विविध सद्गुणों के अधिष्ठान अर्थात पात्र थे। स्वयं शिव भक्त होने के कारण सदा शिव जी की आराधना में लगे रहते थे, तथा उन्हें शिव भक्त परम प्रिय थे। शिव भक्त भी उन्हें बड़ा प्रेम देते थे ।
इतना सब कुछ होने पर भी सुधर्मा को कोई सन्तान न थी। यद्यपि उस ब्रह्मवेत्ता ब्राह्मण का कोई कष्ट न था, किन्तु उनकी धर्मपत्नी सुदेहा बड़ी दु:खी रहती थी। उसके पड़ोसी तथा अन्य लोग भी उसे नि:सन्तान होने का ताना मारा करते थे, जिसके कारण अपने पति से बार-बार पुत्रप्राप्ति हेतु प्रार्थना करती थी। उसके पति उस मिथ्या संसार के सम्बन्ध में उसे ज्ञान का उपदेश दिया करते थे, फिर भी उसका मन नहीं मानता था। उस ब्राह्मणदेव ने भी पुत्रप्राप्ति के लिए कुछ उपाय किये, किन्तु असफल रहे। उसके बाद अत्यन्त दु:खी उस ब्राह्मणी ने अपनी छोटी बहन घुश्मा के साथ अपने पति का दूसरा विवाह करा दिया। सुधर्मा ने द्वितीय विवाह से पूर्व अपनी पत्नी को बहुत समझाया था कि तुम इस समय अपनी बहन से प्यार कर रही हो, इसलिए मेरा विवाह करा रही हो, किन्तु जब इसे पुत्र उत्पन्न होगा,तो तुम उससे ईर्ष्या करने लगोगी। सुदेहा ने संकल्प लिया था कि वह कभी भी अपनी बहन से ईर्ष्या नहीं करेगी ।
विवाह के बाद घुश्मा एक दासी की तरह अपनी बड़ी बहन की सेवा करती थी, तथा सुदेहा भी उससे अतिशय प्यार करती थी। अपनी बहन की शिव भक्ति से प्रभावित होकर उसके आदेश के अनुसार घुश्मा भी शिव जी का एक सौ एक पार्थिव लिंग (मिट्टी के शिवलिंग) बनाकर पूजा करती थी। पूजा करने के बाद उन शिवलिंगों को समीप के तालाब में विसर्जित कर देती थी–
कनिष्ठा चैव पत्नी स्वस्रनुज्ञामवाप्य च ।
पार्थिवान्सा चकाराशु नित्यमेकोत्तरं शतम् ॥
विधानपूर्वकं घुश्मा सोपचारसमन्वितम् ।
वृत्वा तान्प्राक्षिपत्तत्र तडागे निकटस्थिते ॥
एवं नित्यं सा चकार शिवपूजां सवकामदाम् ।
विसृज्य पुनरावाह्य तत्सपर्याविधानत: ॥
कुर्वन्त्या नित्यमेवं हि तस्या: शंकरपूजनम् ।
लक्षसंख्याऽभवत्पूर्णा सर्वकाम फलप्रदा ॥
कृपया शंकरस्यैव तस्या: पुत्रो व्यजायत ।
सुन्दर: सुभगश्चैव कल्याणगुणभाजन: ॥
भगवान शंकर की कृपा से घुश्मा को एक सुन्दर भाग्यशाली तथा सद्गुण सम्पन्न पुत्र प्राप्त हुआ। पुत्र प्राप्ति से जब घुश्मा का कुछ मान बढ़ गया, तब सुदेहा को ईर्ष्या पैदा हो गई। समय के साथ जब पुत्र बड़ा हो गया, तो विवाह कर दिया गया और पुत्रवधू भी घर में आ गई। यह सब देखकर सुदेहा और अधिक जलने लगी। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई, जिसके कारण उसने अनिष्ट करने की ठान ली। एक दिन रात्रि में उसने सोते समय घुश्मा के पुत्र के शरीर को चाकू से टुकड़े-टुकड़े कर दिया और शव को समेटकर वहीं पास के सरोवर में डाल दिया, जहाँ घुश्मा प्रतिदिन पार्थिव लिंग का विसर्जन करती थी। सुदेहा शव को तालाब में फेंककर आ गई और आराम से घर में सो गई ।
प्रतिदिन की भाँति घृश्मा अपने पूजा कृत्य में लग गई और ब्राह्मण सुधर्मा भी अपने नित्यकर्म में लग गये। सुदेहा भी जब सुबह उठी तो, उसके हृदय में जलने वाली ईर्ष्या की आग अब बुझ चुकी थी, इसलिए वह भी आनन्दपूर्वक घर के काम-काज में जुट गई। जब बहू की नींद खुली, तो उसने देखा कि उसका पति बिस्तर पर नहीं है। बिस्तर भी ख़ून में सना है तथा शरीर के कुछ टुकड़े पड़े दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य देखकर दु:खी बहू ने अपनी सास घुश्मा के पास जाकर निवेदन किया और पूछा कि आपके पुत्र कहाँ गये हैं? उसने रक्त से भीगी शैय्या की स्थिति भी बताई और विलाप करने लगी– ‘हाय मैं तो मारी गयी। किसने यह क्रूर व्यवहार किया है?’ इस प्रकार वह पुत्रवधू करुण विलाप करती हुई रोने लगी ।
सुधर्मा की बड़ी पत्नी सुदेहा भी उसके साथ ‘हाय।’ ऐसा बोलती हुई शोक में डूब गई। यद्यपि वह ऊपर से दु:ख व्यक्त कर रही थी, किन्तु मन ही मन बहुत प्रसन्न थी। अपनी प्रिय वधू के कष्ट और क्रन्दन (रोना) को सुनकर भी घुश्मा विचलित नहीं हुई और वह अपने पार्थिव-पूजन व्रत में लगी रही। उसका मन बेटे को देखने के लिए तनिक भी उत्सुक नहीं हुआ। इसी प्रकार ब्राह्मण सुधर्मा भी अपने नित्य पूजा-कर्म में लगे रहे। उन दोनों ने भगवान के पूजन में किसी अन्य विघ्न की चिन्ता नहीं की। दोपहर को जब पूजन समाप्त हुआ, तब घुश्मा ने अपने पुत्र की भयानक शैय्या को देखा। देखकर भी उसे किसी प्रकार का दु:ख नहीं हुआ ।
उसने विचार किया, जिसने मुझे यह पुत्र दिया है, वे ही उसकी रक्षा भी करेंगे। वे तो भक्तप्रिय हैं, कालों के भी काल हैं तथा सत्पुरुषों के मात्र आश्रय हैं। वे ही सर्वेश्वर प्रभु हमारे भी संरक्षक हैं। वे माला गूँथने वाले माली की तरह जिनको जोड़ते हैं, उन्हें अलग-अलग भी करते हैं। मैं अब चिन्ता करके क्या कर सकती हूँ। इस प्रकार सांसारिक तत्त्वों का विचार कर उसने शिव के भरोसे धैर्य धारण कर लिया, किन्तु शोक का अनुभव नहीं किया ।
प्रतिदिन की तरह वह ‘नम: शिवाय’ का उच्चारण करती हुई उन पार्थिव लिंगों को लेकर सरोवर के तट पर गई। जब उसने पार्थिव लिंगों को तालाब में डालकर वापस होने की चेष्टा की, तो उसका अपना पुत्र उस सरोवर के किनारे खड़ा हुआ दिखाई पड़ा। अपने पुत्र को देखकर घुश्मा के मन में न तो प्रसन्नता हुई और न ही किसी प्रकार का कष्ट हुआ। इतने में ही परम सन्तुष्ट ज्योति: स्वरूप महेश्वर शिव उसके सामने प्रकट हो गये ।
भगवान शिव ने कहा कि ‘मै’ तुम पर बहुत प्रसन्न हूँ, इसलिए तुम वर माँगो। तुम्हारी सौत ने इस बच्चे को मार डाला था, अत: मैं भी उसे त्रिशूल से मार डालूँगा। घुश्मा ने श्रद्धा-निष्ठा के साथ महेश्वर को प्रणाम किया और कहा कि सुदेहा मेरी बड़ी बहन है, कृपया आप उसकी रक्षा करे। शिव ने कहा कि सुदेहा ने तुम्हारा बड़ा अनिष्ट किया है, फिर तुम उसका उपकार क्यों करना चाहती हो? वह दुष्टा तो सर्वदा मार डालने के योग्य है। ‘घुश्मा’ हाथ जोडकर प्रार्थना करने लगी– ‘देव। आपके दर्शन मात्र से सारे पातक भस्म हो जाते हैं। हमने तो ऐसा ही सुना है कि अपकार करने वाले (अनिष्ट करने वाले) पर जो उपकार करता है, उसके भी दर्शन से पाप बहुत दूर भाग जाता है। सदाशिव जो कुकर्म करने वाला है, वही करे, भला मैं दुष्कर्म क्यों करूँ? मुझे तो बुरा करने वाले की भी भलाई करना ही अच्छा लगता है।’ भगवान शिव घुश्मा के भक्तिपूर्ण विकार शून्य स्वभाव से अत्यन्त प्रसन्न हो उठ। दयासिन्धु महेश्वर ने कहा– ‘घुश्मा। तुम्हारे हित के लिए मैं तुम्हें कोई वर अवश्य दूँगा। इसलिए तुम कोई और वर माँगो।’ उसने कहा– ‘महादेव। यदि आप मुझे वर देना ही चाहते हैं, तो लोगों की रक्षा और कल्याण के लिए आप यहीं सदा निवास करें और आपकी ख्याति मेरे ही नाम से संसार में होवे’–
सोवाच तद्वच: श्रुत्वा यदि देयो वरस्त्वया ।
लोकानां चैव रक्षार्थमत्र स्थेयं मदाख्यया ॥
तदोवाच शिवस्तत्र सुप्रसन्नो महेश्वर: ।
स्थास्येऽत्र तव नाम्नाहं घुश्मेशाख्य: सुखप्रद: ॥
घुश्मेशाख्यं सुप्रसद्धि लिंग में जायतां शुभम् ।
इदं सरस्तु लिंगानामालयं जायतां सदा ॥
तस्यामच्छिवालयं नाम प्रसिद्धं भुवनत्रये ।
सर्वकामप्रदं ह्योयद्दर्शनात्स्यात्सदा सर: ॥
घुश्मा की प्रार्थना और वर-याचना से प्रसन्न महेश्वर शिव ने उससे कहा कि मैं सब लोगों को सुख देने के लिए हमेशा यहाँ निवास करूँगा। मेरा ज्योतिर्लिंग ‘घुश्मेश’ के नाम से संसार में प्रसिद्ध होगा। यह सरोवर भी शिवलिंग का आलय अर्थात घर बन जाएगा और इसीलिए यह संसार में शिवालय के नाम से प्रसिद्ध होगा। इस सरोवर का दर्शन करने से सब प्रकार के अभीष्ट प्राप्त होंगे। भगवान शिव ने आशीर्वचन बोलते हुए घुश्मा से कहा कि तुम्हारे एक सौ एक पीढ़ियों तक ऐसे ही श्रेष्ठ पुत्र उत्पन्न हुआ करेंगे। वे सभी सन्तानें उत्तम गुणों से सम्पन्न, सुन्दरी स्त्रियाँ, धन-वैभव, विद्या-बुद्धि और दीर्घायु से युक्त होंगे। वे भोग और मोक्ष दोनों प्रकार के लाभ पाने के पात्र होंगे। तुम्हारे एक सौ एक पीढ़ियों तक वंश का विस्तार शोभादायक, यशस्वी तथा आनन्दवर्द्धक होगा’ इस प्रकार घुश्मा को वरदान देते हुए भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में वहीं स्थित हो गये। ‘घुश्मेश’ नाम से उनकी प्रसिद्धि हुई और सरोवर भी शिवालय के नाम से विख्यात हुआ। सुधर्मा, घुश्मा तथा सुदेहा ने भी उस शिवलिंग की तत्काल एक सौ एक परिक्रमा दाहिनी ओर से की। पूजा करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों के मन की मलीनता दूर हो गई। पुत्र को जीवित देखकर सुदेहा बड़ी लज्जित हुई और उसने अपने पति तथा बहन घुश्मा से क्षमा याचना कर प्रायश्चित के द्वारा पाप का शोधन किया। इस प्रकार घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग का आविर्भाव हुआ, जिसका दर्शन और पूजन करने से सब प्रकार के सुखों की वृद्धि होती है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रार्थना इस प्रकार की है–
Ghushmeshvar Ko Log Ghusrineshvar Aur Ghrishneshvar Bhi Kahte Hain. Ghrishneshvar Se Lagbhag Ath Kilomitar Dur Dakshin Men Ek Pahad Ki Choti Par Daultabad Ka Qila Maujud Hai. Yahan Par Bhi Dhareshvar Shivling Sthit Hai. Yahin Par Shri Eknath Ji Ke Guru Shri Janardan Maharaj Ji Ki Samadhi Bhi Hai .
Elora Ki Guphaen
Yahan Se Age Kuchhh Dur Jakar Itihas Prasiddh Elora Ki Darshniy Guphaen Hain. Elora Ki In Guphaon Men Kailas Nam Ki Gupha Sarvashreshth Aur Ati Sundar Hai. Pahad Ko Kat-Katkar Is Gupha Ka Nirman Kiya Gaya Hai. Kailas Gupha Ki Kalakari Darshkon Ke Man Ko Mugdh Kar Deti Hai. Yahan Matr Hindu Dharmavlambi Hi Nahin, Balki Sabhi Dharmon Ke Log Elora Ki Kalaon Se Akarshit Hote Hain. Elora Ki Ramniyta Ko Dekhkar Usse Prabhavit Hogar Bauddh, Jain Tatha Muslman Adi Dharmavlambiyon Ne Bhi Uski Suramy Pahadiyon Par Apne-Apne Sthan Banaye Hain. Kailas Gupha Se Behad Prabhavit Ek Pashchimi Vidvan Shyavel Ne Dakshin Bharat Ke Sabhi Mandiro Ka Nirman-Adhar (Namuna) Kailas Ko Hi Svikar Kiya Hai .
Kuchhh Aise Bhi Log Hai, Jo Elora Kailas Mandir Ko Ghushmeshvar Ka Prachin Sthan Mante Hain. Yahan Ke Ati Prachin Sthanon Men Shri Ghrishneshvar Shiv Aur Devgiri Durg Ke Madhy Men Sthit Sahasrling, Pataleshchar V Suryeshvar Hain. Isi Prakar Surya Kund Tatha Shiv Kund Namak Sarovar Bhi Ati Prachin Hain . Is Pahadi Ki Prakritik Banavat Bhi Kuchhh Aisi Hi Hai, Jo Sabke Man Ko Apni Or Khinch Leti Hai. Shiv Puran Ke Jnan Sanhita Men Likha Hai–
Idrisham Chaiva Linga Cha Drishtva Papai: Pramuchyte .
Arthat ‘ghushmeshvar Mahadev Ke Darshan Karne Se Sabhi Prakar Ke Pap Nasht Ho Jate Hain Tatha Usi Prakar Sukh-Samriddhi Hoti Hai, Jis Prakar Shukl Paksh Men Chandrma Ki .’
Shiv Mahapuran Ke Anusar
Shri Shivmhapuran Men Ghushmeshvar Jyotirling Ki Katha Is Prakar Batayi Gai Hai– ‘adbhut Tatha Nity Param Shobha Sampann Devgiri Namak Parvat Dakshin Disha Men Avasthit Hai. Us Parvat Ke Samip Men Bharadvaj Kul Men Utpann Ek Sudharma Namak Brahmvetta (Brahm Ko Janne Vala) Brahmin Nivas Karte The. Sada Shiv Dharma Ke Palan Men Tatpar Rahne Vali Unki Patni Ka Nam Sudeha Tha. Vah Kushltapurvak Apne Ghar Ke Karyon Ko Karti Hui Pati Ki Bhi Sab Prakar Se Seva Karti Thi. Brahmin Shreshth Sudharma Bhi Devtaon Tatha Atithiyon Ke Pujak The. Ve Vaidik Sanatan Dharma Ke Niyam Ka Anusran Karte Hue Nity Agnihotr Karte The. Trikal Sandhya (Subah, Dophar Aur Sham) Karne Ke Karan Unke Sharir Ki Kanti Surya Ki Bhanti Uddipt Ho Rahi Thi. Ved Shastron Ke Marmajn (Jnata) Hone Ke Karan Ve Shishyon Ko Padhaya Bhi Karte The. Ve Dhanvan Tatha Dani Bhi The. Ve Sajjnta Tatha Vividh Sadgunon Ke Adhishthan Arthat Patr The. Svayan Shiv Bhakt Hone Ke Karan Sada Shiv Ji Ki Aradhana Men Lage Rahte The, Tatha Unhen Shiv Bhakt Param Priy The. Shiv Bhakt Bhi Unhen Bada Prem Dete The .
Itna Sab Kuchhh Hone Par Bhi Sudharma Ko Koi Santan N Thi. Yadypi Us Brahmvetta Brahmin Ka Koi Kasht N Tha, Kintu Unki Dharmpatni Sudeha Badi Du:Khi Rahti Thi. Uske Padosi Tatha Any Log Bhi Use Ni:Santan Hone Ka Tana Mara Karte The, Jiske Karan Apne Pati Se Bar-Bar Putraprapti Hetu Prarthana Karti Thi. Uske Pati Us Mithya Sansar Ke Sambandh Men Use Jnan Ka Updesh Diya Karte The, Phir Bhi Uska Man Nahin Manta Tha. Us Brahmndev Ne Bhi Putraprapti Ke Lie Kuchhh Upay Kiye, Kintu Asphal Rahe. Uske Bad Atyant Du:Khi Us Brahmni Ne Apni Chhhoti Bahan Ghushma Ke Sath Apne Pati Ka Dusra Vivah Kara Diya. Sudharma Ne Dvitiy Vivah Se Purv Apni Patni Ko Bahut Samjhaya Tha Ki Tum Is Samay Apni Bahan Se Pyar Kar Rahi Ho, Islie Mera Vivah Kara Rahi Ho, Kintu Jab Ise Putr Utpann Hoga,To Tum Usse Irshya Karne Lagogi. Sudeha Ne Sankalp Liya Tha Ki Vah Kabhi Bhi Apni Bahan Se Irshya Nahin Karegi .
Vivah Ke Bad Ghushma Ek Dasi Ki Tarah Apni Badi Bahan Ki Seva Karti Thi, Tatha Sudeha Bhi Usse Atishay Pyar Karti Thi. Apni Bahan Ki Shiv Bhakti Se Prabhavit Hokar Uske Adesh Ke Anusar Ghushma Bhi Shiv Ji Ka Ek Sau Ek Parthiv Ling (Mitti Ke Shivling) Banakar Puja Karti Thi. Puja Karne Ke Bad Un Shivlingon Ko Samip Ke Talab Men Visarjit Kar Deti Thi–
Kanishtha Chaiv Patni Svasrnujnamvapy Ch .
Parthivansa Chakarashu Nityamekottaram Shatam ॥
Vidhaanapoorvakam Ghushmaa Sopachaarasamanvitam .
Vritva Tanprakshipattatr Tadage Niktasthite ॥
Evam Nityam Saa Chakaara Shivapoojaam Savakaamadaam .
Visrijy Punravahy Tatsparyavidhanat: ॥
Kurvantyaa Nityamevam Hi Tasyaa: Shankarapoojanam .
Bhagwan Shankar Ki Kripa Se Ghushma Ko Ek Sundar Bhagyshali Tatha Sadgun Sampann Putr Prapt Hua. Putr Prapti Se Jab Ghushma Ka Kuchhh Man Badh Gaya, Tab Sudeha Ko Irshya Paida Ho Gai. Samay Ke Sath Jab Putr Bada Ho Gaya, To Vivah Kar Diya Gaya Aur Putrvdhu Bhi Ghar Men A Gai. Yah Sab Dekhkar Sudeha Aur Adhik Jalne Lagi. Uski Buddhi Bhrasht Ho Gai, Jiske Karan Usne Anisht Karne Ki Than Li. Ek Din Ratri Men Usne Sote Samay Ghushma Ke Putr Ke Sharir Ko Chaku Se Tukde-Tukde Kar Diya Aur Shav Ko Sametkar Vahin Pas Ke Sarovar Men Dal Diya, Jahan Ghushma Pratidin Parthiv Ling Ka Visarjan Karti Thi. Sudeha Shav Ko Talab Men Phenkkar A Gai Aur Aram Se Ghar Men So Gai .
Pratidin Ki Bhanti Ghrishma Apne Puja Krity Men Lag Gai Aur Brahmin Sudharma Bhi Apne Nitykarm Men Lag Gaye. Sudeha Bhi Jab Subah Uthi To, Uske Hriday Men Jalne Vali Irshya Ki Ag Ab Bujh Chuki Thi, Islie Vah Bhi Anandpurvak Ghar Ke Kam-Kaj Men Jut Gai. Jab Bahu Ki Nind Khuli, To Usne Dekha Ki Uska Pati Bistar Par Nahin Hai. Bistar Bhi K͟Hun Men Sana Hai Tatha Sharir Ke Kuchhh Tukde Pade Dikhai De Rahe Hain. Yah Drishy Dekhkar Du:Khi Bahu Ne Apni Sas Ghushma Ke Pas Jakar Nivedan Kiya Aur Puchhha Ki Apke Putr Kahan Gaye Hain? Usne Rakt Se Bhigi Shaiyya Ki Sthiti Bhi Batai Aur Vilap Karne Lagi– ‘hay Main To Mari Gayi. Kisne Yah Krur Vyavhar Kiya Hai?’ Is Prakar Vah Putrvdhu Karun Vilap Karti Hui Rone Lagi .
Sudharma Ki Badi Patni Sudeha Bhi Uske Sath ‘hay.’ Aisa Bolti Hui Shok Men Dub Gai. Yadypi Vah Upar Se Du:Kh Vyakt Kar Rahi Thi, Kintu Man Hi Man Bahut Prasann Thi. Apni Priy Vadhu Ke Kasht Aur Krandan (Rona) Ko Sunkar Bhi Ghushma Vichlit Nahin Hui Aur Vah Apne Parthiv-Pujan Vrat Men Lagi Rahi. Uska Man Bete Ko Dekhne Ke Lie Tanik Bhi Utsuk Nahin Hua. Isi Prakar Brahmin Sudharma Bhi Apne Nity Puja-Karma Men Lage Rahe. Un Donon Ne Bhagwan Ke Pujan Men Kisi Any Vighn Ki Chinta Nahin Ki. Dophar Ko Jab Pujan Samapt Hua, Tab Ghushma Ne Apne Putr Ki Bhayanak Shaiyya Ko Dekha. Dekhkar Bhi Use Kisi Prakar Ka Du:Kh Nahin Hua .
Usne Vichar Kiya, Jisne Mujhe Yah Putr Diya Hai, Ve Hi Uski Raksha Bhi Karenge. Ve To Bhaktapriy Hain, Kalon Ke Bhi Kal Hain Tatha Satpurushon Ke Matr Ashray Hain. Ve Hi Sarveshvar Prabhu Hamare Bhi Sanrakshak Hain. Ve Mala Gunthne Vale Mali Ki Tarah Jinko Jodte Hain, Unhen Alag-Alag Bhi Karte Hain. Main Ab Chinta Karke Kya Kar Sakti Hun. Is Prakar Sansarik Tattvon Ka Vichar Kar Usne Shiv Ke Bharose Dhairy Dharan Kar Liya, Kintu Shok Ka Anubhav Nahin Kiya .
Pratidin Ki Tarah Vah ‘nam: Shivay’ Ka Uchcharan Karti Hui Un Parthiv Lingon Ko Lekar Sarovar Ke Tat Par Gai. Jab Usne Parthiv Lingon Ko Talab Men Dalkar Vapas Hone Ki Cheshta Ki, To Uska Apna Putr Us Sarovar Ke Kinare Khada Hua Dikhai Pada. Apne Putr Ko Dekhkar Ghushma Ke Man Men N To Prasannta Hui Aur N Hi Kisi Prakar Ka Kasht Hua. Itne Men Hi Param Santusht Jyoti: Svarup Maheshvar Shiv Uske Samne Prakat Ho Gaye .
Bhagwan Shiv Ne Kaha Ki ‘mai’ Tum Par Bahut Prasann Hun, Islie Tum Var Mango. Tumhari Saut Ne Is Bachche Ko Mar Dala Tha, At: Main Bhi Use Trishul Se Mar Dalunga. Ghushma Ne Shraddha-Nishtha Ke Sath Maheshvar Ko Pranam Kiya Aur Kaha Ki Sudeha Meri Badi Bahan Hai, Kripya Ap Uski Raksha Kare. Shiv Ne Kaha Ki Sudeha Ne Tumhara Bada Anisht Kiya Hai, Phir Tum Uska Upkar Kyon Karna Chahti Ho? Vah Dushta To Sarvda Mar Dalne Ke Yogy Hai. ‘ghushma’ Hath Jodkar Prarthana Karne Lagi– ‘dev. Apke Darshan Matr Se Sare Patak Bhasm Ho Jate Hain. Hamne To Aisa Hi Suna Hai Ki Apkar Karne Vale (Anisht Karne Vale) Par Jo Upkar Karta Hai, Uske Bhi Darshan Se Pap Bahut Dur Bhag Jata Hai. Sadashiv Jo Kukarm Karne Vala Hai, Vahi Kare, Bhala Main Dushkarm Kyon Karun? Mujhe To Bura Karne Vale Ki Bhi Bhalai Karna Hi Achchhha Lagta Hai.’ Bhagwan Shiv Ghushma Ke Bhaktipurn Vikar Shuny Svabhav Se Atyant Prasann Ho Uth. Dayasindhu Maheshvar Ne Kaha– ‘ghushma. Tumhare Hit Ke Lie Main Tumhen Koi Var Avashy Dunga. Islie Tum Koi Aur Var Mango.’ Usne Kaha– ‘Mahadev. Yadi Ap Mujhe Var Dena Hi Chahte Hain, To Logon Ki Raksha Aur Kalyan Ke Lie Ap Yahin Sada Nivas Karen Aur Apki Khyati Mere Hi Nam Se Sansar Men Hove’–
Ghushma Ki Prarthana Aur Var-Yachna Se Prasann Maheshvar Shiv Ne Usse Kaha Ki Main Sab Logon Ko Sukh Dene Ke Lie Hamesha Yahan Nivas Karunga. Mera Jyotirling ‘ghushmesh’ Ke Nam Se Sansar Men Prasiddh Hoga. Yah Sarovar Bhi Shivling Ka Alay Arthat Ghar Ban Jaega Aur Isilie Yah Sansar Men Shivalay Ke Nam Se Prasiddh Hoga. Is Sarovar Ka Darshan Karne Se Sab Prakar Ke Abhisht Prapt Honge. Bhagwan Shiv Ne Ashirvchan Bolte Hue Ghushma Se Kaha Ki Tumhare Ek Sau Ek Pidhiyon Tak Aise Hi Shreshth Putr Utpann Hua Karenge. Ve Sabhi Santanen Uttam Gunon Se Sampann, Sundri Striyan, Dhan-Vaibhav, Vidya-Buddhi Aur Dirghayu Se Yukt Honge. Ve Bhog Aur Moksha Donon Prakar Ke Labh Pane Ke Patr Honge. Tumhare Ek Sau Ek Pidhiyon Tak Vansh Ka Vistar Shobhadayak, Yashasvi Tatha Anandvarddhak Hoga’ Is Prakar Ghushma Ko Vardan Dete Hue Bhagwan Shiv Jyotirling Ke Rup Men Vahin Sthit Ho Gaye. ‘ghushmesh’ Nam Se Unki Prasiddhi Hui Aur Sarovar Bhi Shivalay Ke Nam Se Vikhyat Hua. Sudharma, Ghushma Tatha Sudeha Ne Bhi Us Shivling Ki Tatkal Ek Sau Ek Parikrama Dahini Or Se Ki. Puja Karne Ke Bad Parivar Ke Sabhi Sadasyon Ke Man Ki Malinta Dur Ho Gai. Putr Ko Jivit Dekhkar Sudeha Badi Lajjit Hui Aur Usne Apne Pati Tatha Bahan Ghushma Se Kshama Yachna Kar Prayashchit Ke Dvara Pap Ka Shodhan Kiya. Is Prakar Ghushmeshvar Jyotirling Ka Avirbhav Hua, Jiska Darshan Aur Pujan Karne Se Sab Prakar Ke Sukhon Ki Vriddhi Hoti Hai. Jagadguru Adi Shankrachary Ne Ghushmeshvar Jyotirling Ki Prarthana Is Prakar Ki Hai–