Follow UsInstagram
श्री शिव जी की आरती

श्री शिव जी की आरती

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारं।

सदा वसन्तं ह्रदयाविन्देभं व भवानी सहितं नमामि॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।

हंसासन, गरुड़ासन, वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

दो भुज चारु चतुर्भुज, दस भुज अति सोहें।

तीनों रूप निरखता, त्रिभुवन जन मोहें॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

अक्षमाला, बनमाला, रुण्ड़मालाधारी।

चंदन, मृदमग सोहें, भाले शशिधारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

श्वेताम्बर, पीताम्बर, बाघाम्बर अंगें।

सनकादिक, ब्रह्मादिक, भूतादिक संगें॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

कर के मध्य कमण्डल, चक्र, त्रिशूल धर्ता।

जगकर्ता, जगहर्ता, जगपालनकर्ता॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका।

प्रवणाक्षर के मध्यें, ये तीनों ही एका॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

काशी में विश्वनाथ विराजत, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठी भोग लगावत, महिमा अति भारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा।

त्रिगुण शिवजी की आरती, जो कोई नर गावें।

कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावें॥

ॐ जय शिव ओंकारा हर ॐ शिव ओंकारा॥

Please login to save favourites.

You cannot copy content of this page